KBC Registration 2020 Process in Hindi: केबीसी में कैसे जाए, रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
KBC Registration for 2020: केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति का 12 वां सीजन इस साल 2020 में आयोजित किया जाएगा और इसके रजिस्ट्रेशन भी होने शुरू हो गए हैं। अगर आप KBC Season 12 में जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको केबीसी सीजन 12 में कैसे जाए के बारे में बताने जा रहे हैं।
जहां आपको केबीसी २०२० में रजिस्ट्रेशन कैसे करें (KBC 2020 Registration Process in Hindi) की जानकारी मिलेगी और केबीसी २०२० का आज का सवाल क्या है? (Kbc Registration for 2020 Question) यह आप यहाँ से देख सकते है।
![]() |
Kbc Me Kaise Jaye - KBC Registration Process in Hindi |
दोस्तों इस साल लॉकडाउन के चलते कौन बनेगा करोड़पति की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया डिजिटली की जा रही है और इसके लिए आपको सोनी लिव एप (Sonyliv App) का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर आप SMS के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं हम यहां आपको दोनों तरीके बताएंगे जिससे आप आसानी से केबीसी 2020 का रजिस्ट्रेशन कर सकें।
अगर आपको केबीसी क्या है?, (What is KBC Game Show) के.बी.सी की फुल फॉर्म (KBC Full Form in Hindi) और इसे कैसें खेलते है? के बारे में नहीं पता तो आइए सबसे पहले आपको इसके बारे में बता देते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति (KBC 2020) में कैसें जाए?
दोस्तों इस साल 2020 में लॉकडाउन के चलते रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में थोड़े बदलाव देखने को मिले हैं, इस साल रजिस्ट्रेशन डिजिटली किया जा रहा है इसलिए केबीसी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करना होगा या आप SMS की मदद से भी कौन बनेगा करोड़पति पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
KBC 2020 के लिए ऑडिशन कैसे दें? | KBC Me Kaise Jaye
- चरण 1: 9 मई से 22 मई तक रोज़ाना रात 9 बजे नए सवालों का जवाब दें। इसके लिए प्रतिभागियों को SMS या Sony LIV ऐप के जरिए इन सवालों का जवाब देना होगा।
- चरण 2: आपके द्वारा दिए गए जवाबों का चयन करने के लिए इन्हें जांचा जाएगा और कुछ मानदंडों के आधार पर रैंडमाइज़र तरीके से कुछ प्रतिभागियों को चुना जाएगा।
- चरण 3: चुने गए प्रतिभागियों को आगे की प्रक्रिया के लिए उनके द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क किया जाएगा।
- चरण 4: जिसके बाद प्रतिभागियों को एक सामान्य ज्ञान परीक्षण के आधार पर ऑनलाइन ऑडिशन देना होगा।
- चरण 5: और अंत में वीडियो कॉल के माध्यम से एक इन्टरव्यू आयोजित किया जाएगा।
- चरण 6: इन्टरव्यू क्लियर करने वाले प्रतिभागियों के लिए कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी २०२०) में जाने का रास्ता साफ़ हो जाएगा और उन्हें शो में हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन जी के समक्ष बैठकर KBC खेलने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati Winners (KBC) List of All Seasons 2020
केबीसी रजिस्ट्रेशन कैसे करें | कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन 2020
- सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करें और इस पर अपना अकाउंट बनाएं।
- सोनी लिव एप पर आईडी बन जाने के बाद आप केबीसी रजिस्ट्रेशन के बैनर पर क्लिक करें।
- यहां हिंदी या इंग्लिश में से अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें।
- और अगले पेज पर रजिस्टर करें पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना सही नंबर डालें और ओटीपी वेरीफाई करें जिससे केबीसी की टीम आपको संपर्क कर सकें।
- स्त्री, पुरुष या अन्य में से अपना जेंडर (लिंग) चुने।
- अब दिए गए विकल्पों में से (9 मई 2020 को) अपनी आयु वर्ग को चुने।
- आप भारत के किस क्षेत्र में रहते हैं लिस्ट में से उस स्थान को चुने।
- अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है तो हां पर क्लिक करें अन्यथा नहीं पर क्लिक करके आगे बढ़े।
- आप क्या काम करते हैं दिए गए विकल्पों में से अपना व्यवसाय चुने और बिल्कुल सही जानकारी चुनने के बाद आगे जाएं पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आज का सवाल दिखाई देगा जिसके चार ऑप्शन होंगे, इनमे से सही सवाल को चुने और दर्ज करें पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने 'रजिस्टर करने के लिए धन्यवाद' का मैसेज आएगा, जिसका अर्थ यह है कि आपने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लिया है। अब आपको रोज 9:00 बजे रात को नया सवाल का जवाब देना होगा
![]() |
kbc 2020 kab shuru hoga |
![]() |
kbcliv.in online registration 2020 |
![]() |
kbc registration for 2020 Question |
यह सभी सवाल आपको 9 मई से लेकर 22 मई तक देने होंगे, हरेक सवाल का जवाब देने के लिए आपको 24 घंटे का समय मिलेगा। जिनमें से चुनिंदा लोगों को केबीसी की तरफ से कॉल किया जाएगा और उन्हें की आगे की प्रोसेस की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: KBC Live Stream: कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 देखें Online
मैसेज के जरिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें | KBC Registration for 2020 SMS Number
KBC 2020 Registration के लिए SMS Number 509093 है।
Airtel, BSNL, IDEA, Jio & Vodafone के यूजर्स निम्नलिखित फॉर्मेट में SMS के जरिए भी KBC 2020 में Registration करवा सकते है।
KBC{space}आपका जवाब (A,B,C or D){space}उम्र{space}लिंग(पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर इसे 509093 पर भेज दें।
KBC 12 SMS Kaise Bheje
उदाहरण के लिए: अगर आपके हिसाब से सवाल का सही जवाब A है और आप 20 साल के एक लड़के है तो आपको कुछ इस तरह से मैसेज टाइप करना है:
KBC A 21 Mऔर इसे 509093 पर सेंड कर देना है।
यह भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य देखना है कैसे देखें - लाइव ऑनलाइन Apps
केबीसी 12 में जाने के लिए कुछ जरूरी बातें
कौन बनेगा करोड़पति में जाने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है।
- आपकी उम्र 09 मई 2020 तक 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- आप भारत के ही नागरिक होने चाहिए।
- इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई भी फीस नहीं देनी होती।
- साथ ही आपको इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी भी तरह की क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती।
- आप मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य होने चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की ओर से भाग नहीं ले सकता है।
यह भी पढ़ें: 🔥 सबसे अच्छा पैसा कमाने वाला गेम फ्री डाउनलोड 2020 💰
KBC Season 12 Registration 2020 FAQs
उत्तर: केबीसी 2020 का रजिस्ट्रेशन 9 मई से शुरू हो चुका है जहां आप 22 मई तक सवालों के जवाब देकर KBC में अपनी जगह बना सकते हैं।
उत्तर: कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी आयु 09 मई 2020 तक 18 वर्ष या उससे अधिक है और वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य है केबीसी 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता हैं।
उत्तर: नहीं, दुर्भाग्य से अगर आप केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर राउंड तक आ चुके है तो आप दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।
- रजिस्ट्रेशन
- स्क्रीनिंग
- ऑनलाइन ऑडिशन
- पर्सनल इंटरव्यू
अन्तिम शब्द
दोस्तो अब तो आप समझ ही गए होंगे कि KBC Me Kaise Jaye या केबीसी में रजिस्ट्रेशन कैसे करें और केबीसी 2020 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस क्या है? अगर आपको KBC 2020 Registration Process in Hindi की जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी Kaun Banega Crorepati 2020 SMS Registration Procedure in Hindi के बारे में जानकारी मिल सके और वह भी इसमें हिस्सा ले सकें।