YouTube Vs Tik Tok: टिकटोक बनाम यूट्यूब क्या है? Is TikTok better than YouTube?
Youtube Vs TikTok in Hindi: दोस्तों सोशल मीडिया पर यूट्यूब बनाम टिकटोक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है ऐसे में लोग यह सोच रहे हैं कि टिकटोक यूट्यूब से अच्छा है या यूट्यूब टिक टॉक से अच्छा है? ऐसे में अगर आपके मन में भी यह कंफ्यूजन है तो आज हम आपको Which is Better And More Popular Tiktok or Youtube के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं और आपको Comparison करके बताएंगे कि आपके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं।
दोस्तों यहाँ आपको TikTok or YouTube में Difference के बारें में जो Information मिलेगी वो टेक्निकल फीचर और बाकी चीजों पर आधारित होगी।
![]() |
Which is Better And More Popular Tiktok Vs Youtube |
दोस्तों अगर आप यूट्यूब बनाम टिकटोक की लड़ाई के बारे में नहीं जानते तो हम आपको बता दें की यह लड़ाई Youtube Creators और TikTok Creators के बीच छिड़ी हुई है और सभी अपने Platform को Best बता रहे है। और इसी कड़ी में लोगों ने अब टिकटोक को भारत में पूरी तरह से Ban करने का मन बना लिया है और लोग TikTok को Google Play Store पर 1 की Rating दे रहे है जिससे इसकी Rating 1.2 पर पहुँच गई है।
यह भी पढ़ें: YouTube Vs Tik Tok: टिकटोक बनाम यूट्यूब क्या है? जानिए पूरी कहानी
What is More Popular Tiktok Vs Youtube
Features | TikTok | YouTube |
---|---|---|
Play Store Screenshot | ![]() |
![]() |
Downloads | 1 Billion+ | 5 Billion + |
Rating | 1.3 | 4.4 |
Launch Year | 2016 | 2005 |
Type of Platform | Upload, Create and Live Videos, Chat | Video Stream, Upload, Live, Premier Super Chat, Paid Memebership ect. |
Type of Content | Mostly Lip Sync, Funny, dub smash, dance, singing etc. | education, motivation, music, movies, short films, documentaries, tutorials, vlogging, technical, scientific, entertainment, etc. |
Copyrights | No Copyright any one Can Use Your Content | Your Content is Proceted From Copying With Copyrights |
Video Length | Max. Videos Are 60 sec. Or Below | videos of any length. |
Adult Content | Yes, Without Regulations and Restriction | Yes, With Regulations and Restriction |
Audience | Mostly For Fun and Time Pass | For Fun, and Education Also |
Monetization | Sponsorship When You Have Enough Followers | Sponsership + Ad Monetization after a Good Subscribers |
Which is Better And More Popular Tiktok Vs Youtube
YouTube ने वीडियो बनाने वालों के लिए अपने प्लेटफार्म को कुछ इस तरह से तैयार कर लिया है कि, हर कोई अब Youtube पर ही अपनी वीडियोस को अपलोड करना पसंद करता है। लेकिन टिकटोक ने भी जिस तरह से मार्किट में अपनी जगह बनाई है वह भी सराहनीय है, TikTok Platform विभिन्न प्रकार के क्रिएटर्स और Fans के कारण आज लोकप्रिय हो रहा है।
ऐसे में अगर आप एक वीडियो क्रिएटर है या एक यूजर है तो आप यह कैसे तय कर सकते हैं कि आपके ब्रांड या आपके लिए कौन सा प्लेटफार्म Better है? तो चलिए आपको इन दोनों प्लेटफार्मों के बीच तुलना (Compare) करके बताते है कि आपके लिए कौन सा बेस्ट है।
दोस्तों टिकटोक और यूट्यूब अपने आप में ही एक ब्रांड है और टिकटोक को कई लोग एक अपॉर्चुनिटी की तरह ले रहे हैं तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
टिक टॉक पर काफी आसानी से स्पॉन्सरशिप मिल जाती है इसीलिए अगर आपके अच्छे Fans (Follower) है, तो आप इससे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही यूट्यूब पर तो मोनेटाइजेशन और स्पॉन्सरशिप दोनों से ही पैसा कमाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Youtube Shorts Video App 2020: यूट्यूब शॉर्ट्स क्या है, कैसे देगा टिकटोक को टक्कर
टिक टॉक (TikTok)
दोस्तों टिकटोक और यूट्यूब दो अलग-अलग प्लेटफार्म है जहां यूट्यूब पर आप वीडियो डालकर इसे मोनेटाइज कर सकते हैं तो वहीं TikTok एक शॉट वीडियो मेकिंग एप है जहां छोटी-छोटी वीडियो क्रिएट करके अच्छे Followers पाने के बाद आप स्पॉन्सरशिप से पैसा कमा सकते हैं।
टिक टॉक एक Short वीडियो Making एप्लीकेशन है जिसे एशिया (खासकर भारत में) और कई देशों में भारी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है हालांकि इसे इसे बनाने वाले चाइना के लोग भी इसे काफी कम इस्तेमाल करते हैं।
टिक टॉक से पहले इस प्लेटफार्म का नाम Musically था और टिकटोक ने इसे साल 2018 (2017 के अंत में) में खरीद लिया जिसके बाद यह दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया।
- Video Length: TikTok आपको 15 से 30 सेकंड या 1 मिनट के अंदर ही अपनी क्रिएटिविटी को लोगों तक पहुंचाना होता है।
- Age Group: इसका अधिकतर (लगभग 41%) उपयोगकर्ता 16 से 24 वर्ष की आयु वाले हैं।
- Video Creation Time: टिक टॉक पर कंटेंट बनाने के लिए कम समय खर्च करना पड़ता है क्योंकि इसमें ज्यादातर वीडियो लिप्सिंग या फिर किसी गाने या डायलाग्स पर आधारित होती है।
साथ ही वीडियो छोटे होने के कारण आपको ज्यादा बजट की भी आवश्यकता नहीं होती। - Monetization: इस पर आपको किसी भी तरह का Monetization का ऑप्शन नहीं मिलता हालांकि आप अच्छे Fans मिलने के बाद Sponsorship से पैसा कमा सकते है जो हर किसी के बस की बात नहीं है।
- Video Content: टिकटोक पर अधिकतर कंटेंट लिप-सिंक, शोर्ट डांस वीडियो, डायलॉगबाजी आदि होता है यहां आपको बहुत कम नहीं है एजुकेशन वीडियो देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: फोटो जोड़कर वीडियो कैसे बनाए - Photo Se Video Banane Wala Apps Download
यूट्यूब (YouTube)
यूट्यूब प्लेटफार्म के बारे में हमें शायद ही आपको बताना पड़े क्योंकि इसके बारे में लोग पहले से ही सब कुछ जानते हैं यूट्यूब एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है जो ऐप और वेबसाइट के रूप में उपलब्ध है साथ ही यूट्यूब गूगल के बाद दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन भी है।
यहाँ पर आपको वीडियो अपलोडिंग, लाइव वीडियो, वीडियो देखने, और चैनल को सब्सक्राइब करने का भी ऑप्शन मिलता है। जिस तरह से यूट्यूब की लोकप्रियता बढ़ रही है उसी तरह इसमें काफी Features भी Add किए जा रहे है।
- Video Length: टिकटोक की तुलना में यूट्यूब पर काफी लंबी वीडियो अपलोड की जा सकती है।
- Age Group: यह हर उम्र के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की वीडियो में से आपके लिए जरूरी वीडियो को मुहैया करवाता है आप चाहे तो सर्च करके देख लें।
- Video Creation Time: यूट्यूब पर वीडियो बनाने में काफी पैसा खर्च होता है साथ ही वीडियो में सब कुछ अपना ही और कॉपीराइट का ध्यान रखते हुए बनाने में थोड़ा टाइम भी लगता है। इसके अल्गोरिथम के अनुसार आपका वीडियो Long होना चाहिए और चैनल का लगातार अपडेटेड रहना जरूरी है।
- Monetization: यूट्यूब अपने कंटेंट क्रिएटर को Videos Monetization करने का भी ऑप्शन देता है, एक रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब अपने क्रिएटर से Ad Revenue का 45% हिस्सा ही लेता है।
- Video Content: यहाँ आपको हर तरह का कंटेंट, सॉन्ग, एजुकेशन, मोटिवेशन, मूवीस, शॉट फिल्में, व्लॉगिंग, टेक्नोलॉजी और मनोरंजन तथा विज्ञान से जुड़ी कई तरह की वीडियो मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें: फेसबुक का नया चैटिंग ऐप Tuned हुआ लॉन्च, Couples के लिए आएगा काम
Is TikTok better than YouTube? My Opinion
दोस्तों लोग टिक टोक का विरोध कर रहे हैं लेकिन शायद वे यह नहीं जानते कि प्ले स्टोर पर टिक टोक की तरह ही कई दूसरे ऐप भी उपलब्ध है और गूगल और यूट्यूब भी अब ऐसे ही शोर्ट वीडियो मेकिंग एप्स को लांच करने की तैयारी में है। Google तो Tangi नाम से अपना यह एप लॉन्च भी कर चुका है।
दोस्तों टिक टोक और यूट्यूब दोनों अलग-अलग तरह के प्लेटफार्म है इसलिए इन दोनों के बीच Comparison करना ठीक नहीं है, हालंकि दोनों यूजर्स को वैल्यू प्रोवाइड करते हैं और कंपैरिजन हमेशा सामान देखने वाले लोगों या चीजों में किया जा सकता है ये दोनों एक दुसरे से काफी अलग है।
कई लोगों ने टिक टोक का इस्तेमाल अपने यूट्यूब के Subscribers बढ़ाने में किया है तो किसी नहीं यूट्यूब के इस्तेमाल से अपना Tik Tok पर काफी अच्छे फॉलोवर बढ़ाएं हैं। ऐसे में अगर आप एक वीडियो कंटेंट प्रोवाइडर हैं तो टिक-टोक और यूट्यूब दोनों ही आपके लिए एक बेस्ट प्लेटफार्म बन जाते हैं।
दिखावटी राष्ट्रवाद: अब जहां तक बात रही लोगों के चाइनीस प्रोडक्ट के Boycott करने की तो भारत में आजादी की लड़ाई के समय भी स्वदेशी अपना कर लोगों ने बाहर की चीजों का विरोध किया था और इसका काफी फायदा भी हुआ था।
अगर लोग चाइनीस चीजों और चीन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं तो टिकटोक ही नहीं लोगों को अपने आम जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले कई चीजों का भी त्याग करना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा।
जरा ध्यान दीजिए और नोट कीजिए की आपके आस-पास कितनी सारी चीज़े Chinese है, कही जिस फोन से आप यह लेख पढ़ रहे है वही तो China का नहीं है? और आपका ब्राउज़र कही वो UC Browser तो नहीं?
अन्तिम शब्द
दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे कि TikTok Vs Youtube दोनों में से कौन सा बेस्ट है (What is More Popular Tiktok or Youtube) अगर आपको यह Comparison अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी Is TikTok better than YouTube? इस सवाल का जवाब मिल सके।
Which is Better Tiktok or Youtube के प्रयास से हम आपको बस यही जरूरी जानकारी देना चाहते थे, अब यह आप पर निर्भर करता है की आप दोनों या दोनों में से क्या यूज करना चाहते है। हालांकि जिस तरह से टिकटोक की Rating Down हो रही है, ऐसे में कई टिक टॉक क्रिएटर की चिंता भी बढ़ गई है।