World Cancer Day 2021: विश्व कैंसर दिवस का इतिहास, महत्व और थीम (History, Importance & Theme)
वर्ल्ड कैंसर डे 2021: कैंसर को हिंदी में कर्क रोग कहा जाता है, यह काफ़ी जानलेवा बीमारी है जो विश्व भर के लोगों को अपना शिकार बनाती है, महिलाओं में यह बीमारी अधिकतर ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) के रूप में पाई जाती है।
यह किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है, और सही समय पर इसकी पहचान न होने पर इसका उपचार मुश्किल और अधिक देरी मृत्यु का कारण भी बन सकती है।
इसलिए इस खतरनाक बिमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। जिसकी स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। इस साल वर्ल्ड कैंसर डे की 21वीं वर्षगांठ है।
![]() |
World Cancer Day - Vishva Cancer Diwas |
विश्व कैंसर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
कैंसर के प्रति जागरूकता बढाने के मकसद से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है, इसकी स्थापना 4 फरवरी 2000 को पेरिस में हुए एक विश्व कैंसर सम्मेलन (वर्ल्ड मिलेनियम अगेंस्ट कैंसर फॉर द न्यू मिलेनियम) के दौरान हुई।
इसे पहली बार वर्ष 1993 में स्विट्जरलैंड के जिनोवा में 'यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल' (यूआईसीसी) के द्वारा मनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) एक गैर सरकारी संगठन है जो वैश्विक स्वास्थ्य समुदायों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने में मदद करने के लिए बनाया गया है। यूआईसीसी 2008 में लिखे गए 'विश्व कैंसर घोषणा' का समर्थन और नेतृत्व करता है।
वर्ल्ड कैंसर डे का उद्देश्य
विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) या अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर के खिलाफ जागरूक करना और कैंसर पीड़ितों तथा इससे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाना है।
साथ ही इस दिन कैंसर के बारे में फैली मिथ्या (गलत धारणाओं) को भी लोगों के भीतर से हटाना और उन्हें सही जानकारी देना तथा जागरूक करना शामिल है।
हालांकि सभी देशों में कैंसर अवेयरनेस डे यानी कैंसर जागरूकता दिवस या सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
परंतु इंटरनेशनल कैंसर डे के दिन सभी देशों में कैंसर के लक्षणों को पहचानने, कैंसर के प्रति लोगों को शिक्षित करने और सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को विश्व स्तर पर इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए एवं कैंसर पीड़ितों को मोटिवेट करने के लिए मनाया जाता है।
![]() |
Cancer Quotes in Hindi |
अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस का महत्व और फैक्ट्स (Importance & Facts)
एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत के समय लगभग 1 करोड़ 27 लाख लोग कैंसर से पीड़ित थे। तो वहीँ 70 लाख़ लोग हर साल इससे मर रहे थे।
- वैश्विक स्तर पर मौत के कारणों की टॉप 10 लिस्ट में कैंसर भी शामिल है।
- वैश्विक स्तर पर वर्ष 2018 में करीबन 96 लाख़ लोग कैंसर के कारण मर गए यानी कि 6 मौतों में से एक कैंसर जनित मृत्यु।
- 30-50% कैंसर को स्वस्थ जीवन शैली अपना कर रोका जा सकता है।
- लगभग 16% लोग कैंसर से मरते हैं।
- मुंह का कैंसर, सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर, फेफड़े, यकृत कैंसर, अमाशय और कोलोरेक्टल कैंसर (पेट या बड़ी आंत का कैंसर) भारत में सबसे अधिक होने वाले कैंसरों में शामिल हैं।
इसके आलावा महिलाओं में ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा और थायरॉयड कैंसर तथा पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर मौत का सबसे बड़ा कारण है।
» कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव और इलाज
» विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day)
» World Rose Day (कैंसर पीड़ित के लिए)
World Cancer Day कैसे मनाया जाता है?
विश्व कैंसर दिवस, Cancer (कर्क रोग) जैसी भयावह बीमारी को फैलने से रोकने के लिए विश्व स्तर पर सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा कैंप, सेमिनार, लेक्चर, भाषण और कई जागरूकता अभियान करके मनाया जाता है।
जिनमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी और इसके लक्षणों तथा रोकथाम के उपायों को विस्तृत रूप से सरल भाषा में समझाया जाता है, इस दिन कई अस्पतालों में मुफ्त कैंसर जांच जैसे कार्यक्रम और महिलाओं के लिए स्पेशल जांच कैंप लगाए जाते हैं।
इस दिन को एक खास Theme (विषय) के साथ मनाया जाता है जिससे इस दिन को सफल बनाया जा सके, भारत में भी कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 7 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर अवेयरनेस डे या राष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाया जाता है।
![]() |
Yuvraj Singh Thoughts On Cancer in Hindi |
विश्व कैंसर दिवस की थीम/विषय (World Cancer Day Theme in Hindi)
विश्व कैंसर दिवस को विश्व स्तर पर सफल बनाने के लिए इसे एक खास विषय (Theme) के साथ मनाया जाता है, इस साल World Cancer Day 2021 की थीम 'I Am and I Will' (मैं हूं और मैं करूंगा।) है।
यह थीम अपने और अपने प्रिय जनों एवं विश्व भर में कैंसर के प्रभाव को कम करने की आपकी शक्ति को दर्शाता है।
साल | विषय | Theme |
---|---|---|
2019 - 2021 | 'मैं हूं और मैं करूंगा।' | 'I Am and I Will.' |
2016 - 2018 | 'हम कर सकते हैं। हाँ मैं।' | 'We can. I can.' |
2015 | हमसे परे नहीं | Not Beyond Us |
2014 | मिथकों को तोड़ना | Debunk the Myths |
2013 | कैंसर के मिथक - तथ्य प्राप्त करें | Cancer Myths - Get the Facts |
2012 | एक साथ चलो कुछ करते हैं | Together let's do something |
2010-2011 | कैंसर को रोका जा सकता है | Cancer can be prevented |
यह भी पढ़े: विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day)
कैंसर के बारे में जानकारी (Cancer Information in Hindi)
कैंसर क्या है: कैंसर किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को होने वाली ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाओं का समूह अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है जो कैंसर का कारण बन जाता है।
स्तन कैंसर, ब्लड कैंसर, स्किन कैंसर, सर्वाइकल, फेफड़ों और प्रोस्टेट तथा मुंह का कैंसर समेत 100 से अधिक प्रकार के कैंसर हो सकते हैं।
कैंसर क्यों होता है कैंसर होने के कारण: कैंसर के होने के कारण कैंसर के प्रकारों पर निर्भर करता है जिस तरह से कैंसर अलग-अलग तरह के होते हैं वैसे ही कैंसर होने के अलग-अलग कारण होते हैं जिनमें में कुछ सामान्य कारण निम्नलिखित हैं:
- तंबाकू चबाने से,
- धूम्रपान करने से,
- पौष्टिक आहार ना लेने से,
- व्यायाम और योगा ना करने के कारण,
- शरीर का वजन बढ़ने के कारण,
- मदिरा का सेवन करना आदि
कैंसर होने के लक्षण: वजन कम होना, बुखार आना, भूख कम लगना, खासी, खाँसने पर मुंह से खून आना, हड्डियों में दर्द रहना, शरीर में गांठ का बढ़ना, घाव का देर से ठीक होना, आदि कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
कैंसर से बचने के उपाय: एक्सरसाइज और नियमित योगा करें, सूर्य के प्रकाश में ज्यादा देर तक रहने से बचें, तंबाकू एवं नशीली पदार्थों का सेवन ना करें, वजन के ज्यादा बढ़ने से बचे।
यह भी पढ़े: ई-सिगरेट क्या होती है, भारत सरकार ने इसकी बिक्री पर क्यों लगाया बैन
अंतिम शब्द
कैंसर के प्रति जागरूकता और सही समय पर इसकी पहचान ही आपको इस गंभीर बिमारी से बचा सकती है इसके साथ ही एक स्वस्थ दिनचर्या भी जरूरी है।
अब आपको अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? तथा 2021 की थीम क्या है यह भी पता चल गया होगा।
World Cancer Day 2021 Hindi का यह लेख आपको पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें।