केबीसी विनर लिस्ट: Kaun Banega Crorepati Winners List of All Seasons 2019-2020
कौन बनेगा करोड़पति विजेताओं की सूची: दोस्तों कौन बनेगा करोड़पति टीवी पर सबसे ज्यादा देखें जाने वाले शो में से एक है, इस साल 2020 में Kaun Banega Crorepati का सीजन 12 प्रसारित होने जा रहा है। और केबीसी ने अब तक कई लोगों को करोड़पति बनने का मौका दिया है KBC के कई सीजन में तो 2 से ज्यादा भी Winner बने हैं।
अगर आप भी इस लिस्ट में आना चाहते है और KBC के Winner बनना चाहते है तो इस साल 2020 में कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। आप Sony liv app की मदद से इसके लिए रजिस्टर कर सकते है।
![]() |
Kaun Banega Crorepati KBC Winner List of All Seasons |
आज के इस लेख में हम आपको पिछले सभी Season में करोड़पति बनने वालों के नाम (Name) बताने जा रहे हैं। केबीसी के ऐसे कंटेस्टेंट जो करोड़पति विनर बन चुके हैं और उन्होंने एक करोड़ से सात करोड़ रुपए तक जीते हैं।
यह भी पढ़ें: KBC Registration 2020: कौन बनेगा करोड़पति का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Kaun Banega Crorepati Winner List
Season | Winners Name | Year |
---|---|---|
KBC Season 1 | Harshvardhan Navathe | 2000 |
KBC Season 2 | Brijesh Dwivedi | 2005 |
KBC Season 3 | - | 2007 |
KBC Season 4 | Rahat Taslim | 2010 |
KBC Season 5 | Sushil Kumar | 2011 |
KBC Season 6 | Manoj Kumar Raina & Sunmeet Kaur Sawhney | 2012 |
KBC Season 7 | Taj Mohammad Rangrez & Firoz Fatima | 2013 |
KBC Season 8 | Achin & Sarthak Narula And Megha Patil | 2014 |
KBC Season 9 | Anamika Majumdar | 2017 |
KBC Season 10 | Binita Jain | 2018 |
KBC Season 11 | Gautam Kumar Jha, Sanoj Raj, Babita Tade and Ajit Kumar | 2019 |
KBC Season 12 | Coming Soon | 2020 |
KBC Season 1 Winner: Harshvardhan Nawathe (2000)
![]() |
kaun banega crorepati first winner harshvardhan nawathe |
KBC का पहला सीजन साल 2000 में आया था तब इसे स्टार प्लस चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता था, उस समय KBC के कंटेस्टेंट हर्षवर्धन नवाथे कौन बनेगा करोड़पति के पहले विनर बने थे और इस समय Harshvardhan Navathe इंडियन सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे।
केबीसी जीतने के बाद Harshvardhan UK के की एक यूनिवर्सिटी में MBA कि डिग्री करने चले गए। हर्षवर्धन का अब विवाह हो चुका है और उनके दो बच्चे भी हैं। इस समय वह भारतीय संगठन महिंद्रा एंड महिंद्रा में कार्यरत है।
KBC Season 2 Winner: Brijesh Dwivedi and Ajay Kajol(2005)
![]() |
KBC 2 Winner Brijesh Dwivedi and Ajay Devgan Kajol |
केबीसी सीजन 2 को 2005 में आयोजित किया गया इस साल बृजेश द्विवेदी को सीजन 2 का विनर बनने का मौका मिला और वह करोड़पति बने। अब बृजेश एक बीमा कंपनी में क्लेम सर्वेक्षक है, हालांकि वे पेशे से एक एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर है।
कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में अजय देवगन और काजोल भी आए और उन्होंने भी 1 करोड़ की राशि जीती जो अब तक की सबसे ज्यादा जीती जाने वाली स्टार कपल राशि है।
यह भी पढ़ें: KBC 2020 Live Stream: कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 देखें Online
Kaun Banega Crorepati Season 3 Winner
सीजन 3 में अमिताभ बच्चन जी की तबीयत खराब होने की वजह से साल 2007 में इसे शाहरुख खान जी ने होस्ट किया, और Host के बदल जाने से टीआरपी पर काफी गहरा असर पड़ा और साथ ही इस साल की कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन सका।
और यह Star Plus Channel पर प्रसारित होने वाला आखिरी सीजन था। इसके बाद से यह Sony Entertainment Channel पर प्रसारित किया जाने लगा।
KBC Season 4 Winner : Rahat Taslim (2010)
![]() |
Kaun Banega Crorepati Season 4 Winner Rahat Taslim 2010 |
सीजन 4 में अमिताभ बच्चन जी की दमदार वापसी हुई और इस साल 1 महिला करोड़पति बनीं जिनका नाम राहत तस्लीम था और वे मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। 37 साल की राहत तस्लीम ने करोड़पति में आने से पहले स्थानीय लोगों के कपड़ो की सिलाई करके अपनी आजीविका अर्जित की।
साथ ही उनके पास इससे पहले कोई बैंक खाता तक नहीं था उन्होंने जीती गई राशि से अपना एक घर बनवाया और कुछ पैसे उन्होंने कपड़े के व्यापार में भी लगाए।
KBC Season 5 Winner: Anil Kumar Sinha & Sushil Kumar (2011)
![]() |
KBC 5 Winner Sushil Kumar and Anil Kumar Sinha |
- सुशील कुमार: सीजन 5 में अमिताभ बच्चन जी जिस व्यक्ति से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए उसी कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार ने 5 करोड़ की राशि जीती और सीजन 5 के पहले करोड़पति Winner बन गए, सुशील कुमार चंपारण बिहार के रहने वाले एक कंप्यूटर ऑपरेटर है और वे केबीसी में जाने से पहले हैं मात्र ₹6000 महीना कमा रहे थे। उन्होंने KBC में जीते पैसों को अपने दोस्त के साथ मिलकर कैब के बिज़नस में भी इन्वेस्ट किया।
- अनिल कुमार सिन्हा: इसके साथ ही अनिल कुमार सिन्हा भी 1 करोड़ रुपए जीतकर इसी सीजन के दूसरे करोड़पति बने। अनिल कुमार सिन्हा ऐसे व्यक्ति थे जो रातों-रात सुपरस्टार बन गए हैं उनकी मेहनत और किस्मत से उन्होंने केबीसी में ₹10000000 की राशि जीती और उन्होंने हाउ टू गेट सक्सेस पर अपनी एक किताब भी प्रकाशित की है।
KBC Season 6 Winner: Manoj Kumar Raina & Sunmeet Kaur Sawhney (2012)
![]() |
KBC 6 Winner Manoj Kumar Raina & Sunmeet Kaur Sawhney |
- सुनमीत कौर साहनी: सीजन छह में फिर एक महिला करोड़पति बनी जो एक भारतीय गृहणी थी और ससुराल से सपोर्ट ना मिलने पर जिस तरह Sunmeet Kaur Sawhney अपने पैरों पर खड़ी हुई और जिस कॉन्फिडेंस के साथ जिस तरह से उन्होंने KBC को जीता उससे अमिताभ बच्चन जी काफी प्रभावित हुए।
- मनोज कुमार रैना: साथ ही मनोज कुमार रैना KBC 6 के दूसरे करोड़पति बने मनोज कुमार रैना जम्मू कश्मीर के एक रेलवे कर्मचारी थे और घाटी में चलते विवादों के कारण कुछ मिलिटेंट ने उनका घर जला दिया और पैसे की कमी के कारण वे इसे दुबारा ना बनवा सके। परंतु केबीसी के छठे सीजन में उन्होंने 10000000 रुपए जीते जिससे वे पहले से भी ज्यादा खूबसूरत घर बनवा सकते हैं।
KBC Season 7 Winner: Taj Mohammad Rangrez & Firoz Fatima (2013)
![]() |
KBC 7 Winner Taj Mohammad Rangrez & Firoz Fatima |
कौन बनेगा करोड़पति के सातवें सीजन में केबीसी को 2 करोड़पति मिले हालांकि किसी ने भी सीजन की बढ़ाई गई धनराशि 7 करोड़ को नहीं जीता लेकिन ताज मोहम्मद रंगरेज और फिरोज फातिमा ने 1-1 करोड़ की धनराशि जीतकर सातवें सीजन के विनर के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।
- फिरोज फातिमा: यूपी के सहारनपुर की रहने वाली फिरोज फातिमा सातवें सीजन में एक करोड़ की राशि जीती, उनके परिवार पर पिता के इलाज के लिए लिया गया ₹400000 का कर्ज था। KBC की जीती गई राशि से उन्हें यह कर्ज चुकाने में काफी हद तक सहायता मिली। फातिमा की पढ़ाई कम पैसों के कारण बीच में ही छूट गई और उनके पिता का भी निधन हो गया था।
- ताज मोहम्मद रंगरेज: ताज मोहम्मद रंगरेज राजस्थान के एक इतिहास शिक्षक थे उनकी बेटी नेत्रहीन थी, साथ ही कम तनख्वाह के कारण उनके घर की आजीविका चलाना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उन्होंने केबीसी प्रतियोगिता में भाग लिया और 1 करोड़ के विजेता (Winner) भी बने।
विजेता बनने के बाद उन्होंने अपने गांव की दो अनाथ लड़कियों की जिम्मेदारी ली और बची हुई राशि से अपना कारोबार शुरू किया।
यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल कब शूरू होगा, जजों के नाम, होस्ट कौन है तथा सभी विजेताओं की लिस्ट
KBC Season 8 Winner: Achin & Sarthak Narula And Megha Patil (2014)
![]() |
KBC Season 8 Winner Achin & Sarthak Narula And Megha Patil |
- अचिन और सार्थक नरूला: केबीसी के आठवें सीजन में दो भाइयों की एंट्री हुई अचिन नरूला और सार्थक नरूला दोनों ने बड़ी ही होशियारी के साथ खेलते हुए सात करोड़ की धनराशि अपने नाम की और आठवें सीजन के पहले विनर बन गए अचिन और सार्थक नरूला केबीसी प्रतियोगिता में अब तक का सबसे बड़ा पुरस्कार 7 करोड रुपए जीतने वाले पहले प्रतिभागी है और यह भी एक रिकॉर्ड बना हुआ है।
उन्होंने जीते हुए पैसों का कुछ हिस्सा दिल्ली में अपना बिज़नस सेटअप करने में लगाया तो वही ज्यदातर पैसा उन्होंने अपनी माँ के कैंसर के इलाज में लगा दिया। - मेघा पाटिल: इसके बाद सीजन 8 खत्म होते-होते मेघा पाटिल भी एक करोड़ की धनराशि जीतकर Kaun Banega Crorepati Season 8 की दूसरी करोड़पति Winner बन गई। उन्होंने प्राइज मनी का इस्तेमाल अपने बच्चों के भविष्य और पढ़ाई के लिए इन्वेस्ट किया तो वही अपनी माँ के कैंसर के इलाज में भी पैसे दिए।
KBC Season 9 Winner: Anamika Majumdar (2017)
![]() |
KBC Season 9 Winner Anamika Majumdar 2017 |
केबीसी के सीजन 9 को जो टीआरपी हासिल हुई वह देखने लायक थी इस सीजन में भी जमशेदपुर से आयी एक महिला करोड़पति बनी, अनामिका मजूमदार भारतीय गृहिणी थी साथ ही वह NGO में भी सक्रिय थी। इस तरह सीजन नाइन को केवल एक ही करोड़पति मिल पाया।
अनामिका मजूमदार को अमिताभ बच्चन जी द्वारा पुरस्कार देते हुए इसलिए भी खुशी हो रही थी क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है और भारत में Faith (विश्वास) नाम का एक एनजीओ चला रही हैं।
KBC Season 10 Winner: Binita Jain (2018)
![]() |
KBC Season 10 Winner Binita Jain 2018 |
केबीसी का सीजन 10 विजेता के लिए काफी अच्छा रहा इस साल भी विजेता एक महिला बनी जिनका नाम विनीता जैन था, बिनीता जैन 2 बच्चों की मां और भारतीय गृहणी है उन्होंने एक करोड़ की धनराशि पर ही केबीसी Quit करने का फैसला लिया परंतु धनराशि के साथ-साथ उन्हें महिंद्रा की एक कार भी गिफ्ट के रूप में दी गई थी।
KBC Season 11 Winner: Gautam Kumar Jha, Sanoj Raj, Babita Tade and Ajeet Kumar(2019)
![]() |
Kaun Banega Crorepati Winner Season 11 List 2019 |
- सनोज राज: साल 2019 में केबीसी सीजन 11 को सनोज राज बिहारी के रूप में पहला करोड़पति मिला, Sanoj Raj एक महत्वाकांक्षी IAS पदाभिलाषी है जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनकी रुचि राष्ट्र की भलाई के लिए स्वास्थ्य और पर्यावरण नीतियों को तैयार करने में है।
- बबीता ताड़े: महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े मिड डे मील की रसोई से अपना घर चलाती थी। और पिछले साल ही वो केबीसी सीजन 11 में दूसरी करोड़पति बनी। केबीसी से पैसे जीतने के बाद वह काफी उत्साहित हो गई थी इसलिए वे ज्यादा कुछ नहीं कह नहीं पाई।
- गौतम कुमार झा: केबीसी 11 में गौतम कुमार के रूप में केबीसी को तीसरा विजेता (Winner) मिला गौतम पश्चिमी भारतीय रेलवे में एक इंजीनियर है और वह मधुबनी जिले के गंगाद्वार के रहने वाले हैं। कौन बनेगा करोड़पति 2019 में उन्होंने 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती थी।
- अजीत कुमार: KBC 11 जाते जाते बिहार के अजीत कुमार को चौथा करोड़पति बनने का मौका मिला। हालांकि, अजीत कुमार को 7 करोड़ रुपये के आखिरी सवाल (Jackpot Question) का जवाब नहीं पता था, और प्रतियोगी 7 करोड़ रुपये के प्रश्न के लिए लाइफलाइन उपयोग नहीं कर सकता, इसलिए उन्होंने खेल छोड़ दिया।
KBC Junior Season Winner: Ravi Mohan Saini (2001)
![]() |
KBC Junior Winner Ravi Mohan Saini |
कौन बनेगा करोड़पति का एक जूनियर सीजन भी साल 2001 में रिलीज किया गया था जिसके विनर दसवीं कक्षा के छात्र रवि सैनी थे, वह आंध्र प्रदेश के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे और जिस समय उन्होंने यह प्रतियोगिता जीती उस समय वह केवल 14 वर्ष के थे। आज रवि मोहन सैनी एक IPS बन चुके हैं उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलने के बाद एमबीबीएस की डिग्री मिली।
हालांकि वे कक्षा चौथी से ही विभिन्न क्विज में भाग ले चुके हैं परंतु उनका कौन बनेगा करोड़पति में आने का एक कारण महानायक अमिताभ बच्चन जी से मिलना भी था।
Kaun Banega Crorepati (KBC) Winners Related FAQs
उत्तर: केबीसी के आठवें सीजन में दिल्ली के दो भाइयों, अचिन और सार्थक नरूला ने बॉलीवुड मेगास्टार द्वारा होस्ट किए गए कौन बनेगा करोड़पति में 7 करोड़ रुपये का सर्वोच्च पुरस्कार (Highest Prize Amount) जीता और वह केबीसी में 7 करोड़ रुपए जीतने वाले पहले प्रतियोगी बने।
उत्तर: केबीसी 2019 में 4 प्रतियोगी करोड़पति पति बने जिनका नाम सनोज राज, बबीता ताड़े, गौतम कुमार झा और अजीत कुमार है इन सभी ने KBC 11 में 1-1 करोड़ रुपए ही जीते।
उत्तर: केबीसी के पहले विनर हर्षवर्धन नवाथे हैं जिन्होंने साल 2000 के Kaun Banega Crorepati Season 1 में 1 करोड़ रुपए का जैकपोट जीता था।
उत्तर: 2019 का 7 करोड़ रुपये का सवाल था: एक ही दिन में दो अलग-अलग टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं? और इसके विकल्प थे:
A. नवरोज मंगल
B. मोहम्मद हफीज
C. मोहम्मद शहज़ाद
D. शाकिब अल हसन।
जवाब पता नहीं होने के कारण, अजीत ने ज्यादा समय लिए बिना खेल छोड़ने का फैसला किया।
उत्तर: कौन बनेगा करोड़पति जैसे टीवी शो से हुई आय पर करीब 30% टैक्स लगता है, साथ ही बिग बॉस, नच बलिए, इंडियाज गॉट टैलेंट, फियर फैक्टर और अन्य गेम शो जीतने से हुई आय 30% की फ्लैट दर से टैक्स योग्य है।
उत्तर: 2019 में 7 करोड़ का जैकपोट सवाल था “ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की गेंद पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना 100 शतक पूरा किया था?” और सनोज को दिए गए चार विकल्प थे:
A. बका जिलानी
B. सी रंगचारी
C. गोगुमल किशन चंद
D. कंवर राय सिंह
इस सवाल का सही जवाब गोगुमल किशनचंद था।
उत्तर: नरूला ब्रदर्स अचिन और सार्थक नरूला ने "कौन बनेगा करोड़पति" के सीजन 8 में 7 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय पुरस्कार राशि जीतकर इतिहास रच दिया, वे शो के पहले सबसे अधिक पुरस्कार राशि विजेता (KBC Highest Amount Winner) बन गए।
उत्तर: KBC में 5 करोड़ रुपए जीतने का खिताब सुशील कुमार ने अपने पास रखा। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) जैकपॉट जीतकर 5 करोड़ रु कि धनराशि को अपने नाम किया। हालंकि टैक्स कटौती के बाद उन्हें 3.5 करोड़ रुपये ही मिले।
अन्तिम शब्द
दोस्तो आप कौन बनेगा करोड़पति के विनर की लिस्ट (Kaun Banega Crorepati Winner List) के बारे में जान गए होंगे अगर आपको हमारी केबीसी के विजेताओं के नामों की सूची और उनके बारे में दी गयी यह अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी KBC Winners List की यह जानकारी मिल सके।