धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदें और क्या नही? लोग बर्तन क्यों खरीदते हैं? (Things To Buy on Dhanteras 2022)
Dhanteras 2022: दिवाली से पहले आने वाला धनतेरस का त्योंहार हिंदू धर्म में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन इस दिन को लेकर सबके मन में एक चिंता रहती है कि कहीं हम इस दिन कुछ ऐसा ना खरीद लें जिससे भगवान कुबेर, लक्ष्मी या धनवंतरी नाराज हो जाएं।
इस साल २०२२ में धनत्रयोदशी 23 अक्टूबर को है, इस दिन सोना चांदी और बर्तन लेना तो सबको याद रहता है लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें इस दिन घर लाने से सुख समृद्धि और धन का लाभ भी मिलता है। तो वहीँ कुछ ऐसी भी चीजे भी है जिन्हें घर लाना अशुभ या अमंगलकारी हो सकता है।
धनत्रयोदशी का दिन मुख्य रूप से भगवान धनवंतरि का होता है हिंदू धर्म के अनुसार देवताओं के वैद्य हुआ करते हैं इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी कहा जाता है।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?
धनत्रयोदशी पर प्राकृतिक धातु जैसे सोना, चांदी और मानव निर्मित धातु में केवल पीतल के सामान खरीदना शुभ फलदायी होता है, इसके अलावा झाडू खरीदना भी लाभकारी साबित हो सकता है।
- सोना चांदी: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व है यदि आप सोना चांदी खरीदने का सामर्थ्य रखते हैं तो इस दिन आपको इसे जरूर खरीदना चाहिए।
- झाड़ू: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का अपने आप में एक खास महत्व है इस दिन झाड़ू खरीदने का सांकेतिक अर्थ घर से गरीबी हटाना होता है।
- बर्तन: भगवान धनवंतरि को खुश करने के लिए आप पीतल के बर्तन घर ला सकते हैं।
- धनिया के बीज: पुराने समय से ही इस दिन धनिया के बीज खरीदने की परंपरा चली आ रही है जो सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इस बीज के कुछ हिस्से को माता लक्ष्मी को चढ़ाएं और पूजन के बाद उन्हें किसी बर्तन या बगीचे में पौधे और कुछ बीच गोमती चक्र के साथ अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं
- गोमती चक्र: गोमती चक्र भारतीय संस्कृति में काफी पवित्र माना जाता है यह है मुख्यतः गोमती नदी में पाया जाने वाला एक तरह का समुद्री घोघा होता है। मान्यताओं के अनुसार गोमती चक्र धन दौलत के साथ-साथ सुख समृद्धि एवं सफलता भी लाता है।
- नया बैंक खाता खुलवाएं: यदि आप एक कारोबारी हैं तो आप बिजनेस के लिए कोई नया बैंक अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। कारोबारियों के लिए इस दिन शाम के समय लक्ष्मी माता की पूजा करना शुभकारी जाता है।
- संपत्ति एवं वाहन: इस दिन संपत्ति या फिर वाहन लेना भी काफी शुभ माना जाता है अक्सर लोग संपत्ति और वाहन दिवाली के दिन खरीदते हैं अगर आप धनतेरस पर गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आप उसकी पेमेंट पहले ही कर दे और वाहन को राहु काल में घर में ना लाएं।
- लक्ष्मी गणेश मूर्ति: दिवाली पर पूजन करने के लिए आप धनत्रयोदशी के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति घर ला सकते हैं।
- कपड़े: अगर आप नए कपड़े लेने की सोच रहे हैं तो इस दिन नए कपड़े लेते समय यह ध्यान रखें कि आप हो सके तो सफेद या लाल रंग के कपड़े ही खरीदें।
- औषधि: जैसे कि आप सभी जानते ही हैं कि धनवंतरी भगवान देवों के वैद्य थे इसलिए आप इस दिन औषधि भी खरीद सकते हैं।
- नमक: घर में सुख शांति और धन बनाए रखने के लिए धनतेरस के दिन नमक भी लाया जा सकता है।
यह भी पढ़े: Dhanteras Images: हैप्पी धनतेरस की फोटो, इमेजेस, वॉलपेपर, व्हाट्सएप स्टेटस हिंदी/मराठी/इंग्लिश
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
धनतेरस के दिन कुछ भी लेने से पहले याद रखें कि जो भी सामान आप खरीद रहे हैं उसका संबंध राहु और शनि से ना हो क्योंकि राहु को घर लाने का मतलब है कि आप लक्ष्मी से पहले ही अपने घर में राहु को प्रवेश करा चुके हैं।
- कांच और एल्युमिनियम: कांच और एलमुनियम का संबंध राहू से है इसलिए इस दिन काँच और अल्मुनियम का सामान धनतेरस के दिन घर नहीं लाना चाहिए।
- स्टील के बर्तन: अक्सर धनतेरस पर लोग स्टील के बर्तन खरीद लाते हैं लेकिन यह शुद्ध धातु नहीं है जिसके कारण इस पर राहु का प्रभाव होता है भगवान धन्वंतरि की प्रिय धातु पीतल है इसीलिए पीतल के बर्तन ही खरीदे।
- लोहे की चीजें: ज्योतिष शास्त्र में लोहे को भगवान शनि की कारक धातु माना गया है ऐसे में धनत्रयोदशी पर लोहे की वस्तुएं खरीदने से भगवान धन्वंतरी और कुबेर की कृपा से दूर हो सकते हैं।
- प्लास्टिक की चीजे: मान्यता है कि प्लास्टिक से बरकत नहीं होती इसलिए इस दिन प्लास्टिक खरीदना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है।
- काले रंग की वस्तुएं: काले रंग को हमेशा से ही दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है ऐसे में काले रंग की चीजें खरीदना आपके लिए अमंगलकारी हो सकता है।
- नुकीली या धारदार चीजें: धनतेरस पर चाकू, कैची, सूई या पिन जैसे नुकीली या धारदार चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है, इसलिए इन्हें खरीदने से बचे।
यह भी पढ़े: धनतेरस स्पेशल सोंग्स: ये है गणेश-लक्ष्मी और कुबेर मंत्र आरती गाने भजन
धनतेरस पर लोग बर्तन क्यों खरीदते हैं?
धनतेरस का दिन भगवान धनवंतरी का होता है और धन्वंतरि भगवान की सबसे प्रिय धातु पीतल है। उन्होंने अपनी चारों भुजाओं में से एक भुजा पर अमृत कलश धारण किया हुआ है। वर्तमान में पीतल का चलन ना होने के कारण लोग स्टील के बर्तन खरीदते हैं। यह भी मान्यता है कि इस दिन जो भी समान ख़रीदा जाता है वह 100 गुना फल देता है।
● नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)
● झाडू खरीदते समय ध्यान रखे ये बाते?
● २०२२ के सभी व्रत/त्योहार की लिस्ट
डिस्क्लेमर: यह सभी जानकारियाँ सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं, HaxiTrick.Com इसकी पुष्टि नहीं करता, कृपया कुछ भी लेने से पहले किसी अच्छे और ज्ञानी पंडित की सलाह अवश्य लें। किसी भी तरह के लाभ या हानि के ज़िम्मेदार आप स्वयं होंगे।