भारत के प्रमुख त्योहार और व्रत की सूची (2023 Festival & Vrat List in Hindi)
2023 त्योहार लिस्ट: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है जहाँ विभिन्न राज्यों में हर महीनें कई त्यौहार (पर्व), व्रत और उत्सव (मेले) आदि मनाए जाते है। हालंकि दिवाली, होली, दशहरा, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, लोहड़ी और ईद आदि भारत के प्रमुख या प्रसिद्ध त्योहार है। नया साल शुरू होने के साथ ही लोगों को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि इस साल कौन सा त्योहार या व्रत कब पड़ रहा है। इसलिए यहाँ 2023 का हिन्दू त्यौहार कैलेंडर दिया गया है।
आपको बता दें कि इस साल 2023 में हिंदू नववर्ष 2080 चैत्र प्रतिपदा (22 मार्च) से आरम्भ हुआ है, और 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास (अधिकमास) है, जिसके कारण इस साल 26 एकादशियाँ, और 13 शिवरात्रियाँ होंगी। आइए अब आपके साथ भारत में हिंदू और अन्य धर्मों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल्स की लिस्ट या भारत के त्योहारों की सूची 2023 साझा करते है।
भारत के त्योहारों की सूची 2023 (All Indian Festival List)
यह हिन्दू कैलेंडर महीने के हिसाब से (Month Wise) बनाया गया है इसलिए आप एक-एक करके सभी महीनों में आने वाले फेस्टिवल्स की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।
जनवरी 2023: प्रमुख व्रत और त्योहार (January Month Festivals)
2023 में जनवरी का महीना नव वर्ष के आगाज के साथ ही त्योहारों के उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा जनवरी में 13 तारीख को लोहड़ी का त्यौहार, तो वहीं 15 को पोंगल और मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसी महीने की 26 तारीख को बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) का भी उत्सव मनाया जाएगा
तारीख़ (डेट) | दिन | जनवरी के त्यौहार |
---|---|---|
1 जनवरी | रविवार | नया साल |
2 जनवरी | सोमवार | पौष पुत्रदा एकादशी |
4 जनवरी | बुधवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
6 जनवरी | शुक्रवार | पौष पूर्णिमा व्रत |
10 जनवरी | मंगलवार | संकष्टी चतुर्थी |
12 जनवरी | गुरुवार | स्वामी विवेकानंद जयंती |
14 जनवरी | शनिवार | लोहड़ी |
15 जनवरी | रविवार | पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति |
18 जनवरी | बुधवार | षटतिला एकादशी |
19 जनवरी | गुरुवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
20 जनवरी | शुक्रवार | मासिक शिवरात्रि |
21 जनवरी | शनिवार | माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) |
25 जनवरी | बुधवार | विनायक चतुर्थी, गणेश जयंती |
26 जनवरी | गुरुवार | बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस |
28 जनवरी | शनिवार | नर्मदा जयंती, भीष्म अष्टमी, रथ सप्तमी |
30 जनवरी | सोमवार | शहीद दिवस (महात्मा गांधी पुण्यतिथि) |
फरवरी 2023 के प्रमुख व्रत और त्योहार (Festivals in February Month)
फरवरी महीने की शुरुआत जया एकादशी से हो रही है, जिसमें 5 फरवरी को रविदास जयंती और 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा।
तारीख (डेट) | दिन | फरवरी के त्यौहार |
---|---|---|
01 फरवरी | बुधवार | जया एकादशी |
02 फरवरी | गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
04 फरवरी | शनिवार | हज़रत अली का जन्मदिन |
05 फरवरी | रविवार | संत रविदास जयंती, माघ पूर्णिमा |
09 फरवरी | गुरुवार | संकष्टी चतुर्थी |
13 फरवरी | सोमवार | कुम्भ संक्रांति |
14 फरवरी | मंगलवार | जानकी जयंती |
15 फरवरी | बुधवार | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
16 फरवरी | गुरुवार | विजया एकादशी |
18 फरवरी | शनिवार | महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
19 फरवरी | रविवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती |
20 फरवरी | सोमवार | फाल्गुन अमावस्या |
मार्च 2023: प्रमुख जश्न और पर्व (Festivals in March)
मार्च यानी बसंत के आगमन का महीना त्योहारों की रौनक लेकर आएगा, इसी महीने की 7 तारीख को होलिका दहन और 8 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसके बाद 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि, हिंदू नव वर्ष की शुरूआत होगी और किसी दिन मराठी गुड़ी पड़वा भी मनाया जाएगा, अंत में 30 मार्च को रामनवमी है।
तारीख (Date) | दिन | प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
3 मार्च | शुक्रवार | आमलकी एकादशी |
4 मार्च | शनिवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
7 मार्च | मंगलवार | होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा |
8 मार्च | बुधवार | होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
09 मार्च | गुरूवार | होली भाई दूज या भातृ द्वितीया |
11 मार्च | शनिवार | संकष्टी चतुर्थी |
15 मार्च | बुधवार | मीन संक्रांति |
18 मार्च | शनिवार | पापमोचिनी एकादशी |
19 मार्च | रविवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
20 मार्च | सोमवार | मासिक शिवरात्रि |
21 मार्च | मंगलवार | चैत्र अमावस्या |
22 मार्च | बुधवार | चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, हिन्दू नववर्ष |
23 मार्च | गुरुवार | चेटी चंड |
24 मार्च | शुक्रवार | गणगौर, गौरी पूजा |
27 मार्च | सोमवार | यमुना छठ |
30 मार्च | गुरुवार | राम नवमी |
31 मार्च | शुक्रवार | चैत्र नवरात्रि पारणा |
अप्रैल के प्रमुख व्रत और त्यौहार (Vrat & Tyohar in April)
अप्रैल यानी चैत्र की शुरुआत कामदा एकादशी से हो रही है, इसी महीने की 6 तारीख को हनुमान जयंती और 22 तारीख को अक्षय तृतीया है। इसके आलावा 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 को गुड फ्राइडे, 14 को वैशाखी और 22 को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा।
दिनांक | दिन | अप्रैल के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
1 अप्रैल | शनिवार | कामदा एकादशी |
3 अप्रैल | सोमवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
4 अप्रैल | मंगलवार | महावीर जयंती |
6 अप्रैल | गुरुवार | हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत |
7 अप्रैल | सोमवार | गुड फ्राइडे |
9 अप्रैल | रविवार | संकष्टी चतुर्थी, ईस्टर डे |
14 अप्रैल | शुक्रवार | बैसाखी, मेष संक्रांति |
16 अप्रैल | रविवार | वल्लभाचार्य जयंती, वरुथिनी एकादशी |
17 अप्रैल | सोमवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
18 अप्रैल | मंगलवार | मासिक शिवरात्रि |
20 अप्रैल | गुरुवार | वैशाख अमावस्या |
21 अप्रैल | शुक्रवार | जमात उल-विदा |
22 अप्रैल | शनिवार | अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, ईद उल-फ़ित्र |
25 अप्रैल | मंगलवार | शंकराचार्य जयंती |
29 अप्रैल | शनिवार | सीता नवमी |
मई महीनें के महत्वपूर्ण पर्व (Festivals in May)
मई महीने की शुरुआत मोहिनी एकादशी से हो रही है तो वहीं इस महीने का अंत 31 मई को निर्जला एकादशी के साथ होगा। इस दौरान 5 मई को वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) है। इस माह में कोई बड़ा त्यौहार नहीं होता।
दिनांक | दिन | मई के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
1 मई | सोमवार | मोहिनी एकादशी |
3 मई | बुधवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
4 मई | गुरुवार | नरसिंह जयंती |
5 मई | शुक्रवार | बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत |
8 मई | सोमवार | एकदंत संकष्टी चतुर्थी |
15 मई | सोमवार | अपरा एकादशी, वृष संक्रांति |
17 मई | बुधवार | मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
19 मई | शुक्रवार | ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती |
22 मई | सोमवार | महाराणा प्रताप की जयंती |
30 मई | मंगलवार | गंगा दशहरा |
31 मई | बुधवार | निर्जला एकादशी |
जून माह के प्रमुख उत्सव और त्यौहार (Festivals in June Month Hindi)
इस बार जून यानी जेष्ठ माह में ही 29 तारीख को देवशयनी एकादशी है, हालांकि इससे पहले 20 तारीख को जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी।
दिनांक | दिन | जून के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
1 जून | गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
4 जून | रविवार | कबीर जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत |
7 जून | बुधवार | कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी |
14 जून | बुधवार | योगिनी एकादशी |
15 जून | गुरुवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण), मिथुन संक्रांति |
16 जून | शुक्रवार | मासिक शिवरात्रि |
18 जून | रविवार | आषाढ़ अमावस्या |
20 जून | मंगलवार | जगन्नाथ रथ यात्रा |
29 जून | गुरुवार | देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी, ईद-उल-अधा (बकरीद) |
जुलाई माह में मनाए जाने वाले त्यौहार (July Festivals in Hindi)
होली के बाद त्योहारों की शुरुआत जुलाई माह यानी सावन से होती है इस बार 3 जुलाई को सोमवार के दिन गुरु पूर्णिमा है और सावन की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है तथा 15 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि है।
दिनांक | दिन | जुलाई के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
1 जुलाई | शनिवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
3 जुलाई | सोमवार | गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत |
6 जुलाई | गुरुवार | गजानन संकष्टी चतुर्थी |
13 जुलाई | गुरुवार | कामिका एकादशी |
14 जुलाई | शुक्रवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
15 जुलाई | शनिवार | मासिक शिवरात्रि |
16 जुलाई | रविवार | कर्क संक्रांति |
17 जुलाई | सोमवार | श्रावण अमावस्या |
29 जुलाई | शनिवार | पद्मिनी एकादशी |
30 जुलाई | रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
अगस्त महीने के जरूरी त्योहार (Festivals in August Hindi)
2023 में अगस्त माह 19 तारीख को हरियाली तीज, 21 को नाग पंचमी, 29 को ओणम और 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।
दिनांक | दिन | अगस्त के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
1 अगस्त | मंगलवार | पूर्णिमा व्रत |
4 अगस्त | शुक्रवार | संकष्टी चतुर्थी |
12 अगस्त | शनिवार | परम एकादशी |
13 अगस्त | रविवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
14 अगस्त | सोमवार | मासिक शिवरात्रि |
16 अगस्त | बुधवार | अमावस्या |
17 अगस्त | गुरुवार | सिंह संक्रांति |
19 अगस्त | शनिवार | हरियाली तीज |
21 अगस्त | सोमवार | नाग पंचमी |
27 अगस्त | रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
28 अगस्त | सोमवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
29 अगस्त | मंगलवार | ओणम/थिरुवोणम |
30 अगस्त | बुधवार | रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा |
31 अगस्त | गुरुवार | श्रावण पूर्णिमा व्रत, वरलक्ष्मी व्रत, गायत्री जयंती |
सितंबर व्रत त्योहार 2023 (Festivals in September)
सितंबर 2023 में 2 तारीख को कजरी तीज, 7 को जन्माष्टमी, 17 को विश्वकर्मा पूजा, 18 को हरतालिका तीज, 19 को गणेश चतुर्थी और 28 सितंबर को अनंत चतुर्थी का त्योहार पड़ेगा तो वही 29 सितंबर से पितृपक्ष प्रारंभ हो रहे हैं।
दिनांक | दिन | सितंबर के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
2 सिंतबर | शनिवार | कजरी तीज |
3 सिंतबर | रविवार | संकष्टी चतुर्थी |
7 सिंतबर | गुरुवार | जन्माष्टमी |
10 सिंतबर | रविवार | अजा एकादशी |
12 सिंतबर | मंगलवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
13 सिंतबर | बुधवार | मासिक शिवरात्रि |
14 सिंतबर | गुरुवार | भाद्रपद अमावस्या |
17 सितंबर | रविवार | विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांत |
18 सिंतबर | सोमवार | हरतालिका तीज |
19 सिंतबर | मंगलवार | गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी |
20 सितंबर | बुधवार | ऋषि पंचमी |
23 सितंबर | शनिवार | राधा अष्टमी |
25 सिंतबर | सोमवार | परिवर्तिनी एकादशी |
27 सिंतबर | बुधवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
28 सितंबर | गुरुवार | ईद-उल-मिलाद |
28 सिंतबर | गुरुवार | अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) |
29 सिंतबर | शुक्रवार | भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृ पक्ष प्रारंभ |
अक्टूबर महीने के त्यौहार (Festivals in October)
इस बार 2023 में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 23 अक्टूबर को दुर्गा महानवमी मनाई जाएगी। इसी महीने में 24 अक्टूबर को दशहरे का त्यौहार और 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती (शरद पूर्णिमा) पढ़ रही है।
दिनांक | दिन | अक्टूबर के प्रमुख व्रत और त्यौहार |
---|---|---|
2 अक्टूबर | सोमवार | संकष्टी चतुर्थी |
10 अक्टूबर | मंगलवार | इन्दिरा एकादशी |
11 अक्टूबर | बुधवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
12 अक्टूबर | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि |
14 अक्टूबर | शनिवार | अश्विन अमावस्या (सर्वपितृ) |
15 अक्टूबर | रविवार | शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना या कलश स्थापना |
18 अक्टूबर | बुधवार | तुला संक्रांति |
20 अक्टूबर | शुक्रवार | कल्परम्भ |
21 अक्टूबर | शनिवार | नवपत्रिका पूजा |
22 अक्टूबर | रविवार | दुर्गा महाअष्टमी पूजा |
23 अक्टूबर | सोमवार | दुर्गा महा नवमी |
24 अक्टूबर | मंगलवार | दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन |
25 अक्टूबर | बुधवार | पापांकुशा एकादशी |
26 अक्टूबर | गुरुवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
28 अक्टूबर | शनिवार | अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूर्णिमा व्रत, महर्षि बाल्मीकि जयंती, शरद पूर्णिमा, |
नवंबर माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्यौहार (Festivals in November)
नवंबर महीने की शुरुआत करवा चौथ से हो रही है जहाँ 1 नवंबर को कर्क चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा तो वही 5 नवंबर को अहोई अष्टमी है। इसी महीने में 10 तारीख को धनतेरस, 12 तारीख को छोटी और बड़ी दिवाली, 14 तारीख को गोवर्धन पूजा, 15 को भाई दूज, 19 नवंबर को छठ पूजा, 21 को अक्षय आंवला नवमी तथा 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही 24 नवंबर को तुलसी विवाह और गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसी महीने में कार्तिक पूर्णिमा पड़ने के कारण 27 नवंबर गुरु नानक जयंती और देव दीपावली मनाई जाएगी।
दिनांक | दिन | नवंबर के प्रमुख व्रत और त्योहार |
---|---|---|
1 नवंबर | बुधवार | करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत |
05 नवम्बर | रविवार | अहोई अष्टमी |
9 नवंबर | गुरुवार | रमा एकादशी |
10 नवंबर | शुक्रवार | धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
11 नवंबर | शनिवार | मासिक शिवरात्रि |
12 नवंबर | रविवार | दीपावली, बंदी छोड़ दिवस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) |
13 नवंबर | सोमवार | कार्तिक अमावस्या, गुजराती नया साल |
14 नवंबर | मंगलवार | गोवर्धन पूजा |
15 नवंबर | बुधवार | भाई दूज |
17 नवंबर | शुक्रवार | वृश्चिक संक्रांति, खरना (छठ पुजा) |
19 नवंबर | रविवार | छठ पूजा |
21 नवम्बर | मंगलवार | अक्षय आंवला नवमी |
22 नवंबर | बुधवार | कंस वध |
23 नवंबर | गुरुवार | देवुत्थान एकादशी |
24 नवंबर | शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल), तुलसी विवाह |
24 नवम्बर | शुक्रवार | गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस |
27 नवंबर | सोमवार | कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, देव दीपावली |
28 नवंबर | सोमवार | विवाह पंचमी |
30 नवंबर | गुरुवार | गणाधिप संकष्टी चतुर्थी |
दिसंबर महीने के त्यौहार (Festivals in December 2023)
दिसंबर 2023 में 8 तारीख को उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाएगा, तो वही 17 दिसंबर को राम-सीता विवाह उत्सव (विवाह पंचमी) होगी और 23 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का विशेष पर्व मनाया जाएगा। इस महीने में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे भी मनाया जाता है।
दिनांक | दिन | दिसंबर माह के त्यौहार |
---|---|---|
05 दिसंबर | मंगलवार | काल भैरव जयंती |
08 दिसंबर | शुक्रवार | उत्पन्ना एकादशी व्रत |
10 दिसंबर | रविवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
11 दिसंबर | सोमवार | मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि |
12 दिसंबर | मंगलवार | मार्गशीर्ष अमावस्या |
16 दिसंबर | शनिवार | धनु संक्रांति |
17 दिसंबर | रविवार | विवाह पंचमी (सीता-राम विवाह उत्सव) |
23 दिसंबर | शनिवार | मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती |
24 दिसंबर | रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
25 दिसंबर | सोमवार | क्रिसमस |
26 दिसंबर | मंगलवार | मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत |
30 दिसंबर | शनिवार | अखुरथ संकष्टी चतुर्थी |
2023 में शिवरात्रि कब-कब है?
नए साल 2023 में जनवरी महीने की 20 तारीख को शिवरात्रि पड़ रही है, इसके बाद 18 फरवरी को महाशिवरात्रि और 20 मार्च को चैत्र शिवरात्रि है।
दिनांक | दिन | शिवरात्रि |
---|---|---|
20 जनवरी | शुक्रवार | माघ शिवरात्रि |
18 फरवरी | शनिवार | महाशिवरात्रि (फाल्गुन) |
20 मार्च | सोमवार | चैत्र शिवरात्रि |
18 अप्रैल | मंगलवार | वैशाख शिवरात्रि |
17 मई | बुधवार | ज्येष्ठ शिवरात्रि |
16 जून | शुक्रवार | आषाढ़ शिवरात्रि |
15 जुलाई | शनिवार | सावन शिवरात्रि |
14 अगस्त | सोमवार | अधिक माह शिवरात्रि |
13 सितंबर | बुधवार | भाद्रपद शिवरात्रि |
12 अक्टूबर | गुरुवार | अश्विन शिवरात्रि |
11 नवंबर | शनिवार | कार्तिक शिवरात्रि |
11 दिसंबर | सोमवार | मार्गशीर्ष शिवरात्रि |
साल की सभी एकादशी व्रत लिस्ट 2023
भारतीय हिंदू धर्म में त्योहारों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण व्रत भी हिंदी पंचांग कैलेंडर 2023 के अनुसार पड़ते हैं, जिसमें पूर्णिमा, अमावस्या, शिवरात्रि, चतुर्थी एवं नवरात्रि जैसे कुछ त्योहारों पर व्रत आदि रखने की भी परंपरा है ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण एकादशी व्रतों की भी जानकारी यहां दी गई है।
पौष मास | ||
---|---|---|
2 जनवरी | सोमवार | पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
माघ मास | ||
18 जनवरी | बुधवार | षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
1 फरवरी | बुधवार | जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
फाल्गुन मास | ||
16 फरवरी | गुरूवार | विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
3 मार्च | शुक्रवार | आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
चैत्र मास | ||
18 मार्च | शनिवार | पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
01 अप्रैल | शनिवार | कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
वैशाख मास | ||
16 अप्रैल | रविवार | वरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
01 मई | सोमवार | मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
ज्येष्ठ मास | ||
15 मई | सोमवार | अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
31 मई | बुधवार | निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
आषाढ़ मास | ||
14 जून | बुधवार | योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
29 जून | गुरूवार | देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
सावन मास | ||
13 जुलाई | गुरूवार | कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
27 अगस्त | रविवार | पुत्रदा एकादशी |
अधिक मास | ||
29 जुलाई | शनिवार | पद्मिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
12 अगस्त | शनिवार | परम एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
भाद्रपद मास | ||
10 सितंबर | रविवार | अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
25 सितंबर | सोमवार | परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
आश्विन मास | ||
10 अक्टूबर | मंगलवार | इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
25 अक्टूबर | बुधवार | पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
कार्तिक मास | ||
9 नवंबर | गुरूवार | रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
23 नवंबर | गुरूवार | देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
मार्गशीर्ष माह (अगहन) | ||
8 दिसंबर | शुक्रवार | उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष) |
22 दिसंबर | शुक्रवार | मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) |
2023 में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण दिवसों की सूची
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां पौराणिक मान्यताओं एवं उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर साझा की गई है हम (HaxiTrick.com) किसी भी सूचना की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। हमारा उद्देश्य केवल आप तक सूचनाएं पहुंचाना है आप इसे महज एक सूचना की तरह ही ले इसके अतिरिक्त किसी भी उपयोग के जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।