Media.net क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए? AdSense से बेस्ट है?

Media.net भी Google AdSense की तरह ही एक Advertising Company है, जो Publishers को उनके Blog/Website पर Ads के जरिए पैसे कमाने का मौका देती है।

Media.net क्या है? इसे पैसे कैसे कमाए? Adsense से बेहतर है?

अगर आपको भी अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल रहा या आप अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको मीडिया डॉट नेट क्या है? और Media.net से पैसे कैसे कमाए? इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Media.net भी Google AdSense की तरह ही एक एड-नेटवर्क है जिसके ऐड को आप अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर लगाकर पैसा कमा सकते हैं।

यहाँ हम आपको Media Dot Net के लिए Apply/Join कैसे करें? इसके लिए क्या-क्या Requirements होनी जरूरी है। और क्या यह एडसेंस से बेहतर है? और इसे जॉइन क्यों करें? इसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।

Media.Net Se Paise Kaise Kamaye? Join Now
Media.Net Se Paise Kaise Kamaye? Join Now

 

Media.net क्या है?

Media.net भी Google Adsense की तरह ही एक Advertising Company है, जो As a Publisher आपको आपके Blog पर Ads दिखाकर पैसे कमाने का मौका देती है। यह Adsense का सबसे Best Alternative भी माना जाता है, जो Contextual Ads (Display Ads और Native Ads) को सपोर्ट करता है।

दरअसल Media.net कंटेक्सुअल ऐड पर आधारित है, यानि ऐसे ऐड जो आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर मौजूद कंटेंट से मिलते जुलते होते हैं, जिससे आपके ब्लॉग पर आए विजिटर का इंटरेस्ट बढ़ जाता है और आपकी कमाई भी बढ़ जाती है। यह मोबाइल के लिए भी पूरी तरह से ऑप्टिमाइज है और बढ़िया यूजर एक्सपीरियंस के साथ आता है।

 

Media net पर Apply करने के लिए Requirements:

Media dot net ने अप्रूवल देने के लिए कुछ Requirements और Criteria बनाया है, जो Blogger उसे Fulfill करता है, उसे Media.net का अप्रूवल मिल जाता है। आइए जानते है की Media.net पर अप्रूवल पाने के लिए क्या Criteria है।

  • आपका Blog English Language में होना चाहिए. Media.net Hindi Blog Support नहीं करता।
  • आपके Blog पर ज्यादातर ट्रैफिक US, UK, और Canada से आना चाहिए, जयादा नहीं तो कम से कम Total Traffic का 15% इन Countries का होना जरूरी है।
  • आपके Blog पर सभी Content/Post Unique होने चाहिए, जिसे आपने कहीं से Copy न किया हो।
  • आपके Blog पर High Quality Content होना चाहिए।

 

Media dot net के लिए कैसे अप्लाई करें?

Media.net के लिए अप्लाई या इसे Join करने के लिए आपको कुछ Basic Details (जैसे नाम, वेबसाइट/ब्लॉग का URL, फोन नंबर, गूगल सर्च कंसोल और एनालिटिक्स ट्रैफिक रिपोर्ट आदि) के साथ [email protected] पर ईमेल करना होगा।

आपके द्वारा किए गए ईमेल का रिप्लाई मिलने में कम से कम इसमें 3 दिनों का समय लग सकता है। आपके Blog के Approve या Reject होने पर आपको Email के जरिए ही सूचित किया जाता है।

  • सबसे पहले आप media.net वेबसाइट पर जाए.
  • यहाँ Sign Up पर Click करे.
  • अब अपनी Details डाल कर Submit Button पर क्लिक करे.
  • इसके बाद Email Verify करें और Sign In कर लें.

 

Media.net से पैसे कैसे कमाए? (Ads Setup करें?)

Media.net पर अप्रूवल मिलने के बाद इससे पैसे कमाने के लिए आपको इसके Ads Code को अपने Blog पर लगाना होगा, इसके लिए:

  • अपने मीडिया.net account पर Login करें।
  • Dashboard पर Ads आप्शन में जाएं।
  • यहाँ से Ad Code कॉपी करें।
  • कॉपी किए गए कोड को अपनी वेबसाइट के <head></head> के बीच में पेस्ट करें।
  • अब इसे save कर दे, कुछ ही देर में आपके ब्लॉग पर Ads दिखाई देने लग जाएँगे।
  • अब आपके Blog/Website पर आने वाले ट्रैफिक के अनुसार आपकी इनकम होनी शुरू हो जाएगी।

यहाँ Ads Setup करना AdSense जितना आसान नहीं है, लेकिन कांसेप्ट अधिकतर मिलता-जुलता है।

 

 

Media net पर मिनिमम पेआउट कितना है? इससे पेमेंट कैसे लें?

एक बार आपके मीडिया डॉट नेट अकाउंट में मिनिमम $100 हो जाने के बाद आप Paypal या Wire ट्रांसफर के जरिए अपनी पेमेंट सीधा अपने बैंक अकाउंट में ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने अकाउंट में लॉगिन कर अर्निंग ऑप्शन में जाकर अपना Paypal अकाउंट लिंक करना होगा।

 

Media.Net Company Details (Head Office)

Media.net एक ऑनलाइन एड-टेक (कंटेक्सुअल एडवरटाइजिंग नेटवर्क) कंपनी है, जो एडवरटाइजर्स और पब्लिशर्स के लिए इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स डेवलप करती है। इस कंपनी की स्थापना भारत में जन्मे इंटरनेट एंटरप्रेन्योर ‘दिव्यांग तुराखिया‘ ने वर्ष 2010 में की थी।

साल 2016 में चीनी संघ ‘मिटेनो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी‘ ने $900 मिलियन डॉलर में खरीद लिया, जो उस समय तीसरी सबसे बड़ी Ad-Tech डील थी।

Media Dot Net कंपनी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की टॉप 5 Ad-Tech कंपनियों में से एक है, तो वहीं रेवेन्यू के हिसाब से यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कंटेक्सुअल एडवरटाइजिंग नेटवर्क है।

इस कंपनी में नॉर्थ अमेरिका, एशिया और यूरोप में 1000 से अधिक एंप्लॉय काम करते हैं, मीडिया डॉट नेट का प्रमुख परिचालन केंद्र न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, ज्यूरिक और भारत में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में है और इसका ग्लोबल हेडक्वार्टर दुबई में स्थित है।

 

Media.net Vs adsense कौन Best है?

जब भी हम adsense के आलावा किसी और Ad Network के बारे में बात करते है तो हमारे मन में यह सवाल जरूर आता है की क्या Media net Adsense से अच्छा है? या उसके उस पर भरोसा किया जा सकता है।

  • Media net और Adsense में सबसे बड़ा अंतर CPC और CPM का है, जहाँ एडसेंस CPC पर केन्द्रित है तो वहीं मीडिया डॉट नेट CPM आधारित है।
  • जहाँ Adsense अधिकतर सभी भाषाएँ Support करता है तो वहीं Media net English को ज्यादा अहमियत देता है, और ये hindi Blog भी Support नही करता।
  • Media .net पर US,UK, और Canada से traffic आना जरूरी है, पर Adsense के लिए ऐसी कोई Requirement नहीं है।

 

अन्तिम शब्द

हालांकि सबसे अच्छा Ad Network Google Adsense ही है, लेकिन adsense पर अप्रूवल पाना काफी मुश्किल है और अप्रूवल मिलने के बाद भी काफी दिक्कते आती है, तो मै तो आप से यही कहूँगा की अगर आप adsense से अप्रूवल नहीं ले पा रहे है या आपका adsense किसी वजह से Disable हो गया है. तो आपके लिए Media.net एक अच्छा ऑप्शन है।