इंडियन आइडल 2024 कब शुरू होगा? जज, होस्ट और कंटेस्टेंट्स

मशहूर सिंगिंग रिऐलिटी शो Indian Idol 2023-24 का शुभारम्भ 07 अक्टूबर 2023 से हो गया है, यहाँ इस बार के जज, होस्ट और टॉप 15 कंटेस्टेंट्स की जानकारी दी गयी हैं।

India Idol 2024 Start Date: किस चैनल पर आएगा? Judges, Host और Contestants

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला भारत का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने 13 सफल सीजनों के बाद अगले सीजन की तैयारियों में जुट गया है, इस बार 2023-24 में इसका 14वां सीजन टेलीकास्ट किया जा रहा है। आइए अब आपको इंडियन आइडल 2024 स्टार्ट डेट और इसे ऑनलाइन लाइव कैसे देखें? इसके बारे में बताते है।

यदि आप भी इस शो के बड़े फैन हैं तो यहां हम आपको इंडियन आईडल कब शुरू होगा? (Indian Idol 2024 Start Date) किस चैनल पर आएगा? कौन-कौन जज होंगे? (Judges Name) और इसमें भाग लेने वाले सभी Top 15 Contestants (सिंगर्स) के नामों की लिस्ट भी देने जा रहे हैं।

Indian Idol 2024 Start Date, Host & Contestants List
Indian Idol 2024 Start Date, Host & Contestants List
Indian Idol Season 14 Details
शो का नामइंडियन आइडल
शो का प्रकारसिंगिंग रियलिटी शो
सीजन14वां
स्टार्ट डेट07 अक्टूबर 2023
टाइमिंगशनिवार-रविवार, रात 8 बजे
जजश्रेया घोषाल, कुमार शानू और विशाल ददलानी
होस्टहुसैन कुवाजेरवाला
कुल कंटेस्टेंट15
कैटेगरीम्यूजिक, एंटरटेनमेंट
चैनलसोनी टेलीविज़न

अगर आप भी अपने सुरों के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर ऑडिशन दे सकते हैं, यहां जानिए इंडियन आयडल 2024 के रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन की तारीख। तो चलिए शुरू करते हैं और जिन लोगों को इस TV Show के बारे में नहीं पता उन्हें सबसे पहले इंडियन आइडल क्या है? इसकी जानकारी दे देते हैं?

 

Indian Idol क्या है?

इंडियन आइडल भारत का एक मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो है, इसकी शुरूआत वर्ष 2004 में हुई थी, यह पॉप आइडल प्रारूप का एक भारतीय रूपांतरण है। भारत में इसका प्रसारण सोनी टीवी चैनल पर किया जाता है। यहाँ आपको अपनी गायकी का हुनर दुनियाभर को दिखाने का मौका मिलता है, और आपकी गायकी को दिग्गज गायकों व म्यूजिक कंपोजरो के द्वारा जज या गाइड किया जाता है।

इस Singing कंपटीशन शो में कई राउंड शामिल होते हैं जिसमें एलिमिनेशन राउंड के दौरान मुकाबले में अच्छा परफॉर्म न कर पाने वाले कंटेस्टेंट को एक-एक करके इस Show से बाहर कर दिया जाता है। अंत में फाइनल राउंड होता है जिसमें जीतने वाले को इस Show का विजेता घोषित कर दिया जाता है। इसका खिताब जीतने वाले को पैसे के साथ ही अपने सुर-ताल के दम पर शोहरत भी मिलती है।

 

इंडियन आइडल 2024 कब शुरू होगा? (Start Date & Timing)

इस साल 2023-24 में भारत के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो में से एक इंडियन आइडल के 14वें सीजन का आगाज शनिवार, 07 अक्टूबर 2023 हो गया है। लगभग 60 एपिसोड्स वाला यह सिंगिंग कॉम्पीटिशन शो हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे ‘सोनी टेलीविज़न चैनल‘ पर प्रसारित किया जाता है। आप इसे सोनी लिव ऐप के जरिए भी देख सकते है।

Indian Idol के लिए ऑडिशन/रजिस्ट्रेशन अगस्त महीने में शुरू हुए थे। अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर है और 2024 की तिमाही के बाद अप्रैल महीने में इसका ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट किया जाना शुरू किया जा सकता है।

 

 

इंडियन आइडल के जज कौन है? (Indian Idol Judges Name)

इंडियन आइडल 2023 सीजन 14 को टीवी एक्टर ‘हुसैन कुवाजेरवाला‘ द्वारा होस्ट किया जा रहा है, तो वहीं इस बार भी इस सिंगिंग रियलिटी शो को विशाल ददलानी, कुमार सानू और श्रेया घोषाल द्वारा जज किया जा रहा है।

यह तीनों संगीत प्रतिभाओं का सही संयोजन है, जिसमें कुमार सानू का अनुभव, विशाल ददलानी की संगीत रचना भावना और श्रेया घोषाल की भावपूर्ण और सुरीली आवाज शामिल है, जो शो में गायन प्रतिभाओं को उनके गायन के आधार पर परखने का काम करेगी।

श्रेया घोषाल भारत की मशहूर गायिका हैं, तो वहीं कुमार सानू 90s के मेलोडी सिंगर है और विशाल ददलानी एक भारतीय गायक, गीतकार और संगीतकार हैं।

 

Indian Idol के सभी Contestants के नाम 2023

इंडियन आयडल में Top 15 प्रतियोगियों को टीवी शो पर मुकाबले के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो इस शो को आगे बढाते है, आइए आगामी इंडियन आइडल सीजन 14 के प्रतियोगियों की सूची पर एक नजर डालते है।

  • 1. मैथिली शोम
  • 2. सुभादीप दास चौधरी
  • 3. अंजना पद्मनाभन
  • 4. उत्कर्ष वानखेड़े
  • 5. अनन्या पाल
  • 6. दीपन मित्रा
  • 7. महिमा भट्टाचार्जी
  • 8. पीयूष पनवार
  • 9. सुरेंद्र कुमार
  • 10. वैभव गुप्ता
  • 11. मुस्कान श्रीवास्तव
  • 12. आद्या मिश्रा
  • 13. गायत्री राजीव
  • 14. ओबोम तंगू
  • 15. मेनुका पौडेल

 

 

इंडियन आइडल सीजन 14 किस चैनल पर आएगा? (Watch on OTT APP)

वर्ष 2004 में इसकी शुरुआत से ही यह ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन‘ पर प्रसारित होता आ रहा है और इस बार 2023-24 में भी इसे ‘सोनी चैनल‘ पर ही प्रसारित किया जा रहा है, इसकी शुरुआत होने के बाद दर्शक इसके नवीनतम एपिसोड को शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकेंगे।

अगर आप इंडियन आईडल का कोई पुराना सीजन या फिर ग्रैंड फिनाले देखना चाहते हैं तो वह आप गूगल प्ले स्टोर से ‘सोनी लिव ऐप‘ डाउनलोड करके देख सकते हैं और नए सीजन का लाइव टेलीकास्ट भी देख सकते हैं।

 

2023 में इंडियन आइडल शो को कौन होस्ट करेंगा?

2023-24 में होने वाले इंडियन आयडल सीज़न 14 को टीवी एक्टर ‘हुसैन कुवाजेरवाला‘ होस्ट कर रहे है, इससे पहले वे इस शो का दूसरा सीजन और 2015 में इसका जूनियर वर्जन होस्ट कर चुके है।

पिछले कई सालों से भारत के मशहूर गायक, होस्ट और अभिनेता ‘आदित्य नारायण‘ इस शो को होस्ट कर रहे थे। आदित्य भारत के मशहूर गायक ‘उदित नारायण‘ के बेटे हैं। वे इंडियन आइडल के अलावा सारेगामापा, राइज़िंग स्टार और ऐसे ही कई बड़े रियलिटी शो होस्ट कर चूके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 में बतौर प्रतियोगी भाग लिया था और रनरअप रहे थे।

 

इंडियन आईडल में कैसे जाएं?

यदि आपकी आवाज में भी दम है और आपको सुर-ताल का अच्छा ज्ञान है तो आप सोनीलिव ऐप के जरिए इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर ऑडिशन के तौर पर अपना एक गाता हुआ वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जिसके बाद आपको चुने जाने पर शो से संबंधित लोगो द्वारा आपसे संपर्क कर लिया जाता है।

 

इंडियन आइडल सीजन 13 किसने जीता?

Indian Idol Season 13 Winner: Rishi Singh

अप्रैल 2023 में हुए इंडियन आइडल सीजन 13 के फाइनल में अयोध्या के ऋषि सिंह ने बाजी मार ली है और वह इस सीजन के विजेता बन गए हैं। उन्हें ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपए और एक चमचमाती कार भी मिली है।

 

अंतिम शब्द

Indian Idol का पहला सीजन 2004-2005 में भारत में प्रसारित किया गया था, जिसमें अनु मालिक, फराह खान और सोनू निगम जज थे और इसे अमन वर्मा ने होस्ट किया था। इसके बाद दूसरा (2005-2006), तीसरा (2007), चौथा (2008-2009), पांचवां (2010) और छठा सीज़न (2012) आया।

सातवें और आठवें सीज़न में इंडियन आइडल जूनियर ने शो की जगह ली, जिसके बाद दुबारा इंडियन आइडल 2016 में 9वें सीज़न के लिए और 2018 में 10 वें सीज़न के लिए वापस आया। इस बार 2022-23 में इंडियन आइडल का 13वां सीज़न सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था।