राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस 2024 (National Dentist’s Day)

IDA द्वारा हर साल 24 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं सेमिनारों का आयोजन कर राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (Dentist's Day) मनाया जाता है।

NATIONAL DENTIST’S DAY 2024: राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस पर जानिए कैसे करें दांतों की देखभाल

National Dentist Day in India 2024: भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय डेंटिस्ट दिवस मनाया जाता है इसे मनाए जाने की शुरुआत इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) ने 17 जनवरी 2016 को सेंट्रल काउंसिल की एक मीटिंग के दौरान प्रस्ताव पारित कर की थी।

हालंकि वर्ष 2016 से पहले भारत में 6 मार्च को दंत चिकित्सक दिवस मनाया जाता था। यह दिन सभी को नियमित डेंटल चेकअप के महत्व को याद दिलाने और उचित दंत चिकित्सा देखभाल को प्रोत्साहित करने का एक दिन है।

National Dentists Day 2024 In Hindi
National Dentists Day 2024 In Hindi

 

राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है? (Dentist’s Day India)

भारत (India) में 2016 से, हर साल 24 दिसंबर, को आधुनिक दंत चिकित्सा के जनक दिवंगत पद्म भूषण ‘डॉ. रफीउद्दीन अहमद‘ के जन्मदिन को “दंत चिकित्सा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1890 को भारत के अविभाजित बंगाल के ढाका जिले के बर्धनपारा में हुआ था। उन्होंने ही वर्ष 1920 में कलकत्ता में पहले डेंटल कॉलेज को स्थापित किया था।

17 जनवरी 2016 को जयपुर में आयोजित केंद्र परिषद की एक बैठक के दौरान इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) ने भारतीय दंत चिकित्सा के जनक और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ रफीउद्दीन अहमद जी के योगदानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उनकी जयंती 24 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस‘ के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए प्रस्ताव पारित किया।

भारत में दंत चिकित्सा के अग्रणी और सम्मानित Dr. R. Ahmed को भारत सरकार द्वारा 1964 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

 

नेशनल डेंटिस्ट डे क्यों मनाया जाता है?

लोगों को दांतों की बीमारियों एवं दन्त स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए 24 दिसम्बर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (National Dentist’s Day) दंत चिकित्सकों को “थैंक यू” (धन्यवाद) कहने और उनकी सराहना करने के लिए निर्धारित किया गया एक ख़ास दिन है।

इसके साथ ही यह सभी को नियमित डेंटल चेकअप के महत्व को समझाने एवं दांतो की सही तरीके से देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी दिन है।

वैसे भी किसी भी प्राणी के लिए उसके दांत कितने कीमती होते है यह बताने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे में दांतों को स्वस्थ रखने वाले डेंटिस्ट (दांतों के डॉक्टर) को समर्पित होता है यह दिन।

 

 

Dentist’s Day कैसे मनाते हैं? (Celebration in India)

भारत में दंत स्वास्थ्य और चिकित्सा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय दंत चिकित्सक संघ (IDA) द्वारा हर साल 24 दिसंबर को अलग-अलग कार्यक्रमों और कार्यशालाओं एवं सेमिनारों का आयोजन करके राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (Dentist’s Day) मनाया जाता है।

  • इस दिन से आप स्वस्थ और मौखिक स्वच्छता वाली दिनचर्या अपनाएं और अपने दांतो को किसी अच्छे डेंटिस्ट को दिखाएं। सम्भव हो तो अपने दांतों और मसूड़ों की जांच करवाएं।

  • दांतों को नियमित रूप से फ्लॉस और ब्रश करते रहे, तथा मुंह को फ्रेश और खुशबूदार बनाने के लिए किसी अच्छे माउथ वॉश या माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करें।

  • मुस्कुराइए! जी हाँ.. अपने सफेद दातों को मुस्कुराकर दिखाइए। आपके दिन की शुरुआत और अंत के लिए मुस्कुराहट एक शानदार चीज है, आप अपनी मुस्कान के आदान-प्रदान से ही किसी भी व्यक्ति का दिन खुशनुमा बना सकते हैं।

  • आज दांतो के इलाज के लिए भी काफी डिजिटल टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाता है, जिसमें डिजिटल एक्स-रे काफी नई और अच्छी टेक्नोलॉजी है आज रूट कैनाल भी मशीनों की मदद से किया जाता है।

 

दांतों की देखभाल कैसे करें? (Taking Care of Your Teeth in Hindi)

  • अधिक चीनी युक्त भोजन, अम्लीय पेय पदार्थ जैसे जूस एवं ठंडे पीने की चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें।

  • दिन में कम से कम 2 बार दांतों की अच्छे से सफाई करें हो सके तो रात के समय फ्लाश का इस्तेमाल करें।

  • दांतो या मसूड़ों संबंधित किसी भी तकलीफ के लिए दंत चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

  • धूम्रपान करने और खराब खानपान की आदतों से बचे।

  • साल या 6 महीने में अपने डेंटिस्ट की सलाह के अनुसार अपने दांतो कि एक बार सफाई जरूर करवाएं इससे आपके दांत और मसूड़े दोनों स्वस्थ रहते हैं।

  • ब्रश करने के बाद जीभ को अच्छे से साफ करें, जीभ पर मौजूद कीटाणुओं के कारण ही मुंह से बदबू आती है।

  • बच्चों को होने वाली किसी भी दांतों संबंधित परेशानी को नजरअंदाज ना करें कोई भी छोटी परेशानी बाद में जाकर बड़ी परेशानी का रूप धारण कर सकती है और आजकल बाजार में कई आधुनिक तकनीक भी उपलब्ध है इसलिए दांतों के रोगों को पकड़ने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती।

  • बच्चों के दांत आने पर डेंटिस्ट की सलाह से उन्हें ब्रश करने की आदत डालनी चाहिए, आजकल फास्ट फूड और रिफाइंड फूड के सेवन के कारण बच्चों के दूध के दांत समय से पहले ही गिर जाते हैं।

 


अंतिम शब्द

चमचमाते दांत किसी भी इंसान, जानवर या जीव-जंतु की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं, दांत नहीं होने पर हम बदसूरत के साथ-साथ अस्वस्थ भी होने लगते हैं। आज लोग अपने दांतो का खास ख्याल रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें डेंटिस्ट (दंत विशेषज्ञ) को भी दिखाते हैं।

अगर आपको नेशनल डेंटिस्ट डे की यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें।