World Pi Day 2024: विश्व पाई दिवस पर जानिए इससे (π) जुड़े फैक्ट्स

World Pi Day 2024: गणित और विज्ञान क्षेत्र में Pi के योगदानों और π के महत्व को जन-जन को समझाने के उद्देश्य से हर साल 14 मार्च को विश्व पाई दिवस मनाया जाता है।

World Pi Day 2024: विश्व पाई दिवस कब मनाया जाता है? रोचक तथ्य और इतिहास

World Pi Day 2024 in Hindi: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पाई दिवस हर साल 14 मार्च को मनाया जाता है। यह तारीख खुद Pie (π) द्वारा चुनी गयी है, क्योंकि इसका मान 3.14 (Month/Day Format) होता है यानि साल के तीसरे महीने की 14 तारीख अथार्त 14 मार्च।

वृत्त की परिधि की लंबाई और उसके व्यास की लंबाई के अनुपात को गणितीय भाषा में पाई (π) कहा जाता है, यह एक नियतांक (Constant) है, जिसका मान 3.141 होता है। गणित में Pi की Value 22/7 भी होती है, जो एक अपरिमेय संख्या है, इसका मतलब यह है कि इसके दशमलव ना तो दोहराए जाते हैं और ना ही यह कभी समाप्त होते हैं। इसके दशमलव के पांच स्थानों का मान 3.14159 होता है।

विश्व पाई दिवस 2024 in Hindi
विश्व पाई दिवस 2024 in Hindi

 

विश्व पाई दिवस क्यों मनाते है? (इतिहास)

संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा द्वारा 2009 में 14 मार्च को विश्व पाई दिवस के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद वर्ष 2019 में, यूनेस्को ने इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया। हालंकि Pi Day पहली बार 1988 में भौतिक विज्ञानी लैरी शॉ (Larry Shaw) द्वारा मनाया गया था।

गणित और विज्ञान क्षेत्र में Pi (π) के योगदानों और इसके महत्व को लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर साल 14 मार्च को पाई दिवस (World Pi Day) मनाया जाता है। इस दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म और प्रो. स्टीफन हॉकिंग की मृत्यु हुई थी।


Pi Approximation Day:

पाई सन्निकटन दिवस हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है जो Pi की 22/7 वाली वैल्यू को दर्शाता है। यानी साल के सातवें महीने की 22 तारीख़ अथार्त 22 जुलाई।

World Pie day Poster Hindi
World Pie day Poster Hindi

 

पाई डे कैसे मनाया जाता है? (Pi Day Celebration)

हर साल वर्ल्ड पाई डे दुनिया भर के गणितज्ञों एवं भौतिक विज्ञानियों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है तथा कुछ Pie की स्वादिष्ट डिश और डील्स भी देखने को मिल जाती है। Google भी डूडल बनाकर इस ख़ास दिवस की शुभकामनाएं देता है।

इस दिन दुनिया भर के गणितज्ञों को याद किया जाता है और अल्बर्ट आइंस्टाइन के जन्मदिन को भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन महान साइंटिस्ट, और खगोल भौतिकविद स्टीफन विलियम हॉकिंग की पूण्यतिथि पर उन्हें याद किया जाता है।

 

 

पाई की वैल्यू याद करने का तरीका?

अगर आप Pi (π) का मान दशमलव के 7 अंकों तक याद करना चाहते हैं तो इसका भी एक सरल तरीका है:
पाई डे की तारीख 14 मार्च होती है, जिसे 3/14 भी लिखा जा सकता है, यहां से आपको महीने से पाई पहला अंक 3 और तारीख़ से दशमलव के बाद के दो अंक 14 मिल जाते हैं अथार्त ‘3.14

इसके बाद पाई मिनट 1:59:26 बजे मनाया जाता है ऐसे में अगर 3.14 के बाद इन्हें 15926 को रख दें तो पाई का मान दशमलव के सात स्थानों तक आसानी से याद किया जा सकता है, जो 3.1415926 होता है।

 

पाई की खोज किसने और कब की?

गणित के सबसे महत्वपूर्ण कांस्टेंट और डिटर्मिननेंट पाई के बारे में बताया जाता है कि π के मान की गणना सबसे पहले प्रसिद्ध यूनानी गणितज्ञ आर्किमिडीज़ (287-212 ईसा पूर्व) ने की थी। हालंकि पाई का निशान (π) सबसे पहले विलियम जॉन्स द्वारा 1706 ईस्वी में Suggest किया गया था।

लेकिन कुछ भारतीय विद्वानों का कहना है कि महान गणितज्ञ और शून्य (Zero) के खोजकर्ता ‘आर्यभट्ट’ ने 5वीं सदी में ही Pi के मान का ठीक-ठीक अनुमान लगा लिया था।

 

आर्यभट्ट के श्लोक से पाई (π) का मान कैसे निकालता है?

पाई के मान को आर्यभट्ट के एक श्लोक से ही बड़ी आसानी से निकाला जा सकता है उन्होंने इस श्लोक को संस्कृत में लिखते हुए बताया है कि 100 में जोड़ें चार, 8 से करें गुना और फिर जोड़ें 62,000 इस कैलकुलेशन से जो उत्तर आता है वह 20000 परिधि वाले एक वृत्त का व्यास है। उनके अनुसार व्यास और परिधि का अनुपात (2πr/2r) 3.1416 है।

अथार्त व्यास और परिधि का अनुपात: ((100+4)x8+62000)/20000 = 3.1416 है

 

पाई के बारे में कुछ तथ्य (Facts About Pi (π) in Hindi)

  • पिंस्टन यूनिवर्सिटी के Astrophysics Department के चेयरमैन डेविड स्परजेल ने बताया की पाई (π) के कारण ही यह पता चल पाया है कि पृथ्वी गोल नहीं अंडाकार है।

  • 14 मार्च को 1:59:26 AM/PM पर World Pi Day मनाया जाता है जो Pi की Value यानि 3.1415926 को दर्शाता है।

  • Pi का अनुमानित मान 3.1428 है अब तक इसका बिलकुल ठीक मान कोई नहीं निकाल सका है। इसका इस्तेमाल कर की जाने वाली गणनाए लगभग के आधार पर होती है परन्तु यह बहुत सी बड़ी संख्याओं की गणना में सटीकता को बढाता भी है।

  • 14 मार्च के दिन ही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ है, इनका π के साथ गहरा सम्बंध है। Albert Einstein ने Pi की मदद से नदी की Exact लम्बाई को निकालने में बहुत समय तक काम किया था।

  • साल 2018 में 14 March को ही महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग का निधन हुआ था, आज उनकी तीसरी पूण्यतिथि भी है।

  • π का मान दशमलव के बाद कभी ना खत्म होने वाला एक अनियमित पैटर्न है जो 3.1415926535897932384626433… के बाद ∞ (Infinity) तक खींचा जा सकता है।

  • भारत (वेल्लोर) के राजवीर मीणा के नाम पाई के सबसे अधिक दशमलव स्थानों को याद करने का रिकॉर्ड हासिल है, उन्होंने 21 मार्च 2015 को 70,000 दशमलव स्थानों को आंखों पर पट्टी बांधकर रिकॉल किया जिसमें उन्हें 10 घंटे का समय लगा था।

 

Pi (π) का इस्तेमाल कहाँ होता है? (Uses of Pi in Hindi)

गणित में PI का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ज्यामिति और त्रिकोणमिति में किया जाता है।

नदी की लंबाई नापने में: नदी की लम्बाई वक्र और घुमावदार होने के कारण, इसकी सटीक लम्बाई जो मापने के लिए पाई का इस्तेमाल किया जाता है।

पिरामिड का आकार: π की खोज से पहले ही Pi का इस्तेमाल पिरामिड के साइज़ की कैलकुलेशन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था और आज भी किया जाता है।

तारों के बीच की दूरी: π के बिना दो तारों के बीच की घुमावदार दूरी को मापने लगभग असंभव है।

पृथ्वी का आकार: पाई के कारण ही पृथ्वी को गोल मानने वालों का भ्रम दूर हो सका, ऐसा तब हुआ जब Pinstan University, के एस्ट्रोफिजिक्स डिपार्टमेंट के चेयरमैन David Spergel ने एक गणना के जरिए यह जानकारी दी कि हमारी पृथ्वी का आकार अंडाकार है।