The Big Picture Registration 2024: द बिग पिक्चर शो में कैसे जाएं?

क्विज रियलिटी शो द बिग पिक्चर का दूसरा सीजन सितम्बर 2024 से शुरू हो सकता है, और शो में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई से स्टार्ट हो सकते है।

द बिग पिक्चर में कैसे जाए? रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (The Big Picture Registration Process 2024)

द बिग पिक्चर पंजीकरण 2024: द बिग पिक्चर एक क्विज आधारित रियलिटी शो है जिसमें तस्वीर को देख कर उससे जुड़े सवाल का जवाब देना होता है इसलिए इसकी Tagline तस्वीर से तकदीर तक रखा गया है। यहाँ हम आपको द बिग पिक्चर शो में कैसे जाएं? और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इसके बारे में डिटेल से बताने जा रहे है।

द बिग पिक्चर सीजन 2 के लिए Online Registration 17 जुलाई 2024 से शुरू हो सकते है यदि आप भी इस Game Show में जाना चाहते है तो Voot App या Website अथवा JioEngage के जरिए पंजीकरण कर सकते है।

The Big Picture show me kaise jaye Registration
The Big Picture show me kaise jaye Registration

The Big Picture Quiz Show को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह द्वारा होस्ट किया जा रहा है यह गेम शो Colors TV चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। यदि आपने रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो आइए इसका अगला राउंड क्या होगा? तथा बाकी सभी Rounds के बारें में भी विस्तार से जानते है।

Show का नामThe Big Picture
चैनल का नामकलर्स टीवी
प्रोडक्शन हाउसSeventaurus Entertainment Studio Pvt. Ltd
पंजीकरण(ऑनलाइन) Voot App/JioEngage/Voot.com
पंजीकरण प्रारंभ17 जुलाई 2024 (अनुमानित)
पुरस्कार राशिपांच करोड़ रुपये (अधिकतम)
लौन्चिंग तारीख6 सितम्बर 2024 (अपेक्षित)
समयसोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.colorstv.com/shows/the-big-picture/

 

BYJU’s The Big Picture Quiz Show Details in Hindi

Ranveer Singh द्वारा host किया जाने वाला The Big Picture एक Visual Quiz Based Show है जिसमें 12 दृश्य-आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की तरह 3 लाइफ लाइन भी दी जाती है।

शो में जीती जा सकने वाली अधिकतम पुरस्कार राशि रु. 5,00,00,000/- (पांच करोड़ रुपये मात्र) है, हालांकि हर प्रतियोगी अधिकतम पुरस्कार राशि नहीं जीत सकता है।

गेम में, प्रतियोगियों को दिलचस्प लाइफलाइन और इंटरएक्टिविटी इंटरफेस मिलेगा। इस नए क्विज गेमिंग शो की मदद से आयोजकों को प्रतियोगियों की याददाश्त और ज्ञान की जांच करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, यह इतना इंटरेक्टिव है, की अपने घरों से शो देखने वाले लोग भी इसमें भाग ले सकते हैं।

 

The Big Picture Registration: द बिग पिक्चर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • स्टेप.1: सबसे पहले ऐप स्टोर से Voot App या My Jio App डाउनलोड करें या Voot.com पर जाएं।

  • स्टेप.2: यहाँ अपने Number से App या Website पर अपनी डिटेल्स देकर Register करें।

  • स्टेप.3: Login हो जाने पर यहाँ The Big Picture Show के Banner पर क्लिक करें।
  • Click on The Big Picture Banner

  • स्टेप.4: Play Now पर Click करें और अपनी भाषा चुने।
  • Select Language

  • स्टेप.5: अब Next page पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा यहाँ अपनी सभी Details सही-सही भरें।
    Online Form for The Big Picture Registration

    1. अपना पूरा नाम भरें।
    2. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करें
    3. अपना लिंग चुनें।
    4. अपना क्षेत्र/प्रदेश चुनें। (जो आपकी आईडी पर है।)
    5. अपनी जन्म की तारीख भरें।
    6. 12+, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट में से अपनी शैक्षणिक योग्यता का चयन करें।
    7. लिस्ट में से अपना पेशा चुने।

  • स्टेप.6: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद टर्म्स एंड कंडीशन्स को एक्सेप्ट कर Submit Your Details बटन पर Click करें।
  • पंजीकरण करने के बाद हर रोज 10 दिन तक रात 9:30 बजे एक सवाल पुछा जाएगा जिसका जवाब आपको 24 घंटे के भीतर देना होगा।


यह भी पढ़े: The Big Picture का आज का प्रश्न और उसका उत्तर

 

द बिग पिक्चर शो में कैसे जाएं? (How to Participate in Voot Big Picture Show)

BYJU’s The Big Picture Quiz Show में भाग लेने के लिए 3 Step/Round/Level को पार करना होता है:

 

पहला राउंड – कॉल फॉर एंट्रीज (First Round – Call For Entries)

First Round Call For Entries का होता है जिसमें सभी पात्र लोगों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। पहले राउंड में आपको Voot app, Voot.com या MyJio app के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और 10 दिन तक पूछे जाने वाले कुल 10 सवालों के जवाब देने होते है।

हर रोज नया प्रश्न रात 9:30 बजे पूछा जाता है जिसका उत्तर 24 घंटे के भीतर देना होता है। आप इन सवालों के जवाब देकर The Big Picture क्विज गेम शो में अपना स्थान बनाने का पहला कदम रखते हैं।

 

दूसरा राउंड – ऑनलाइन टेस्ट (Second Round – Online Test)

पहले स्टेज या राउंड पर सही जवाब देने वाले लगभग 18,000 valid correct entries को randomize तरीके से अगले राउंड यानी ऑनलाइन टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट किए गए पार्टिसिपेंटस को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल करके अगस्त 2024 तक ऑनलाइन टेस्ट के बारे में डीटेल्स बताई जाएंगी। और टेस्ट के लिए उनके साथ SMS या Email के जरिए एक लिंक भी साझा किया जाएगा।

टेस्ट वाले दिन कैंडिडेट को अपने मोबाइल नंबर के जरिए तय समय पर लिंक पर लॉगइन करने के बाद Online Test देना होगा। इस ऑनलाइन टेस्ट में चार ऑप्शन वाले समान्य ज्ञान से जुड़े कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको 20 सेकेंड के अंदर देने होंगे।

सभी सवालों के जवाब देने के बाद सभी प्रतिभागियों को अगले पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां उन्हें अपना एक इंट्रोडक्शन वीडियो अपलोड करना होगा।

 

तीसरा राउंड – ग्राउंड ऑडिशन (Third Round – Ground Audition)

ऑनलाइन टेस्ट और वीडियो सबमिशन के संचयी स्कोर के आधार पर कम से कम लगभग 1500 ऑडिशनी का चयन किया जाएगा।

पहले दो राउंड पार करने वालों को ऑडिशन के दुसरे दौर 15 अगस्त, 2024 (सम्भावित) से शुरू होने वाली अवधि और 30 अगस्त, 2024 (“दूसरा ऑडिशन अवधि”) के बीच अस्थायी रूप से दिल्ली और/या मुंबई और/या कोलकाता और/या भोपाल और/या रांची और/या जयपुर और/या अहमदाबाद और/या लखनऊ में आयोजित ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा।

ऑडिशन देने वालों को प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा जिसमें दो राउंड शामिल हैं लिखित परीक्षा और वीडियो ऑडिशन

लिखित परीक्षा और वीडियो ऑडिशन के आधार पर मूल्यांकन कर लगभग 100 प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिनमें से लगभग 78 प्रतिभागी शो के शूट राउंड में भाग लेंगे और उन्हें टीवी पर रणवीर सिंह के साथ द बिग पिक्चर क्विज गेम शो खेलने का मौका मिलेगा।

नोट: Audition में भाग लेने वालों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज ऑडिशन स्थल पर अपने साथ ले जाने होंगे।

 

Important Documents for Audition (आवश्यक दस्तावेजों की सूची)

प्रतियोगी को उम्र, पता, नाम, फोटो पहचान और राष्ट्रीयता के प्रमाण के रूप में आवश्यक सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है। ऑडिशन के दौरान आपको अपने सभी दस्तावेजों और फोटोग्राफ्स को साथ लेकर जाना होता है इसमें से कुछ जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है।

  • वैध नाम प्रमाण के लिए: जन्म प्रमाण पत्र के साथ पैन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड
  • वैध पते के प्रमाण के लिए:लैंडलाइन फोन/बिजली बिल/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र/चालक का लाइसेंस या राशन कार्ड/आधार कार्ड
  • 3 पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटोग्राफस
  • मूल दस्तावेज और प्रत्येक दस्तावेज की 2 सत्यापित फोटोकॉपी ले जाने की आवश्यकता होगी।
  • उपरोक्त सभी दस्तावेज केवल अंग्रेजी या हिंदी में होने चाहिए।

 

 

इस क्विज रियलिटी शो के लिए पात्रता (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया)

  • आपकी उम्र शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने तक 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • आप भारत के ही नागरिक होने चाहिए। (बोली जाने वाली हिंदी में कुशल)
  • प्रतिभागी मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य होना चाहिए।
  • कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की ओर से भाग नहीं ले सकता है।

 

द बिग पिक्चर शो कब शुरू होगा और इसे कैसे देखें?

द बिग पिक्चर विसुअल-बेस्ड क्विज शो की शुरूआत 6 सितम्बर 2024 से हो सकती है, जिसे सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा सकता है।

आप इस रियलिटी शो को कलर्स टीवी चैनल के साथ जियो टीवी और Voot ऐप पर भी देख सकते है।

 

अंतिम शब्द

इस तरह से आप भी Voot app से The Big Picture Show में रजिस्ट्रेशन कर तस्वीर से तकदीर का सफर शुरू कर सकते है और हम आप सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हैं।

यदि आप इस शो में हिस्सा लेने जा रहे है तो आपको एक बार इसकी सभी टर्म्स एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और यदि आपको पंजीकरण करने के प्रोसेस में कोई परेशानी आती है तो आप नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

डिस्क्लेमर: सभी तारीखें आनुमानित है और ऑफिसियल अनाउंसमेंट के बाद अपडेट की जायेंगी।