T20 वर्ल्ड कप 2022 किसने जीता? कितना पैसा मिलेगा (Winners List और प्राइज मनी)

T20 World Cup Winners List 2022: सभी विजेताओं की लिस्ट और पुरस्कार राशि (Champions List & Prize Money)

13 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया में हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली है और दूसरी बार चैंपियन बनाने में कामयाब हुई है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 137 रनों का टारगेट दिया था परन्तु इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 6 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

वर्तमान में इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की विनर है, जिसे ट्राफी के साथ ही तय की गयी पुरस्कार राशि (Prize Money) भी दी जाएगी। आइए आपके साथ आईसीसी T20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के चैंपियंस यानि की 2007 से 2022 तक के सभी विनर और रनर अप टीमों की सूची साझा करते हैं।

T20 World Cup Winners List 2022
T20 World Cup Winners List 2022
आईसीसी पुरुष क्रिकेट T20 विश्व कप 2022 ओवरव्यू
टूर्नामेंट संस्करण8
मेजबान राष्ट्रऑस्ट्रेलिया
टीमों की संख्या16
अगला संस्करण2024 (US, WI)
वर्तमान चैंपियनइंग्लैंड (2022)
सबसे सफल टीमवेस्टइंडीज और इंग्लैंड (2 खिताब)
प्रशासकअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)

छोटे फॉर्मेट के T20 क्रिकेट खेलों की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई जिसके बाद पहला टी20 वर्ल्डकप वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया।

 

टी20 विश्व कप २०२२ का विनर कौन है? (T20 Cricket World Cup Winner)

T20 वर्ल्ड कप का आठवां सीजन 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक ऑस्ट्रेलिया में खेला गया और 13 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और दूसरी बार इस टूर्नामेंट की विजेता बनी।

T20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम इंग्लैंड को ट्राफी के साथ ही इनाम राशि के रूप में 16 लाख डॉलर (लगभग 13 करोड़ रूपये) भी दिए जाएंगे। तो वहीं हारने वाली टीम (उपविजेता) पाकिस्तान को इसकी आधी राशि मिलेगी।

टी20 क्रिकेट वर्ल्डकप के अब तक सात सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं लेकिन केवल 6 टीमों को ही इसका चैंपियन बनने का मौका मिला है। 2007 में भारत इस विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप का डेब्यू सीजन जीतकर पहली बार विजेता बनी थी तो वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सर्वाधिक 2 बार इसका खिताब जीतकर सबसे सफल टीम है।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनी लिस्ट (T20 World Cup 2022 Prize Money)

सभी 16 टीमों को टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि के रूप में 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 46 करोड़ रुपए) का हिस्सा मिलेगा, जिसमें से आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 13 करोड़ रूपये) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

जबकि उपविजेता को 800,000 डॉलर (लगभग 6.5 करोड़ रूपये) की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4-4 लाख डॉलर (करीब 3-3 करोड़ रुपए) की धनराशि दी जाएगी।

T20 World Cup 2022 प्राइज मनी
स्थानपुरस्कार राशि
विजेता (Winner)1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपए)
उपविजेता (Runner Up)0.8 मिलियन डॉलर (लगभग 6.5 करोड़ रुपए)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को0.4 मिलियन डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपए)
सुपर 12 में मैच जीतने वाली प्रत्येक टीम को40 हजार डॉलर (लगभग 33 लाख रुपए)
सुपर 12 से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को70 हजार डॉलर (लगभग 57 लाख रुपए)

 

टी20 विश्वकप के सभी विजेताओं की लिस्ट (All T20 World Cup winners from 2007 to 2022)

भारत (2007), पाकिस्तान (2009), इंग्लैंड (2010), श्रीलंका (2014) और ऑस्ट्रेलिया (2021) ने एक बार इस टी20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता है, तो वहीं वेस्टइंडीज (2012 और 2016), 2 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है। इस साल ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप का आठवां सीजन चल रहा है इस टूर्नामेंट की शुरूआत 2007 में हुई थी और भारत पहले ICC T20 Mens World Cup की चैंपियन बनी थीं।

टी२० विश्वकप विनर लिस्ट:
संस्करणविजेताउपविजेता वर्षमेजबान
1.भारतपाकिस्तान2007दक्षिण अफ्रीका
2.पाकिस्तानश्रीलंका2009इंग्लैंड
3.इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया2010वेस्टइंडीज
4.वेस्टइंडीजश्रीलंका2012श्रीलंका
5.श्रीलंकाभारत2014बांग्लादेश
6.वेस्टइंडीजइंग्लैंड2016भारत
7.ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड2021संयुक्त अरब अमीरात और ओमान
8.इंग्लैंडपाकिस्तान2022ऑस्ट्रेलिया

 

ICC T20 Cricket World Cup Champions List

  1. टी20 वर्ल्ड कप 2007 (विजेता: भारत)
  2. पहला T20 वर्ल्ड कप वर्ष 2007 में हुआ था इसके फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में खिताब जीता था।

     

  3. टी20 वर्ल्ड कप 2009 (विजेता: पाकिस्तान)
  4. दूसरा T20 वर्ल्ड कप 2009 में पाकिस्तान ने जीता था इस दौरान पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था और शाहिद अफ़रीदी अपनी 40 गेंद पर 54 रनों की शानदार पारी के साथ ही मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। यह क्रिकेट मैच लन्दन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था।

     

  5. टी20 वर्ल्ड कप 2010 (विजेता: इंग्लैंड)
  6. 2010 मे हुए तीसरे T20 ICC trophy का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में हुआ जहाँ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराकर पहली बार Champion बनी थी। यह मैच एकतरफा रहा क्योंकि इंग्लैंड ने इसे 3 ओवर शेष रहते जीत लिया।

     

  7. टी20 वर्ल्ड कप 2012 (विजेता: वेस्टइंडीज)
  8. वर्ष 2012 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को फाइनल में 36 रनों से उसी के मैदान (कोलम्बो) में हराकर चौथे टी20 क्रिकेट विश्वकप की Trophy को अपने नाम किया।

     

  9. टी20 वर्ल्ड कप 2014 (विजेता: श्रीलंका)
  10. वर्ष 2014 में बांग्लादेश (ढ़ाका) में हुए पांचवे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका, इंडिया को 6 विकेट से हराकर टी20 विश्वकप विजेता बनी।

     

  11. टी20 वर्ल्ड कप 2016 (विजेता: वेस्टइंडीज)
  12. वेस्टइंडीज ने भारत (कोलकाता) में वर्ष 2016 में हुए छठे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार विनर बनी और ट्रॉफी अपने नाम की, जिसमें कार्लोस brathwaite के शानदार 4 छक्के शामिल थे।

     

  13. टी20 वर्ल्ड कप 2021 (विजेता: ऑस्ट्रेलिया)
  14. ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप के सातवें संस्करण में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को हराकर पहली बार ट्राफी पर कब्जा किया।

 

टी20 वर्ल्डकप 2021 किसने जीता?

इस साल 2021 में हुए टी20 विश्व कप के सातवे सीजन में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है और चैम्पियन बन गई है। T20 वर्ल्ड कप 2021 की विनर टीम ऑस्ट्रेलिया को ट्राफी के साथ ही इनाम राशि के रूप में 16 लाख डॉलर (लगभग 12 करोड़ रूपये) भी दिए गए तो वहीं रनरअप (न्यूजीलैंड) को इसकी आधी राशि मिली थी।

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्डकप 2021 टूर्नामेंट ओमान में 17 अक्टूबर को शुरू हुआ था जिसका फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला गया। 14 नवंबर 2021 को दुबई में हुए t20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली और पहली बार चैंपियन बनाने में कामयाब हुई।

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का टारगेट दिया था परन्तु ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

 

पहला टी-20 विश्व कप कौन जीता था?

पहला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर जीता था। जिसका आयोजन वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।

पहला संस्करण:2007
प्रथम विजेता:भारत
फर्स्ट रनर अप:पाकिस्तान

 

सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्डकप किसने जीता है?

West Indies और England ऐसी टीम है जो सबसे ज्यादा 2 बार ICC Mens T20 World Cup की चैम्पियन बनी है। वेस्टइंडीज ने पहली बार 2012 में और दूसरी बार 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था। तो वहीँ इंग्लैंड एक बार 2010 में और दूसरी बार 2022 में ट्रॉफी जीत चुकी है।