FB Likes Increase Tips 2026: फेसबुक दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जहाँ करोड़ों लोग हर दिन फोटोज, वीडियोस स्टोरीज और पोस्ट्स शेयर करते रहते है इनमें से कुछ लोगों को ढेरों Likes और कमेंट्स मिलते है परन्तु कुछ लोगों को 1 Like पाने के लिए कई घंटों का इंतज़ार करना पड़ता है। अगर आप भी FB पर अपनी Photos या Posts पर मिलने वाले कम लाइक्स से परेशान है तो यहाँ 10 असली तरीकों से FB Likes और Reach बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गयी है।

फेसबुक पर हर उपयोगकर्ता अधिक से अधिक लाइक्स पाना चाहता है, क्योंकि लाइक्स न केवल आपके पोस्ट की रीच को बढ़ाते हैं, बल्कि आपके पेज को भी ज्यादा पॉपुलर बनाते हैं। अगर आप भी Facebook पर अपने पोस्ट्स पर ज्यादा लाइक्स पाना चाहते हैं, निम्नलिखित 10 तरीकों का पालन करें और अपने लाइक्स की संख्या बढ़ाएं।
Facebook पर Real Likes कैसे बढ़ाएं? (Organically)
Facebook पर Likes और पोस्ट पर अपनी रीच बढ़ाने के लिए आप अपनी Profile और Privacy Setting को Public करें। यह और भी अच्छा होगा यदि आप इसे प्रोफेशनल या क्रिएटर में बदल लेते है। इससे आपके द्वारा शेयर की जाने वाली पोस्ट्स (Reels) अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच जाती है। इसके बाद आप नीचे दिए गए कुछ Tips को फॉलो कर सकते है।
- 1. Facebook Reels बनाएं।
- 2. अच्छी गुणवत्ता का कंटेंट बनाएं।
- 3. नियमित रूप से (दैनिक या साप्ताहिक) पोस्ट करें।
- 4. पोस्ट शेयर करने का सही समय चुने।
- 5. अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो शेयर करें।
- 6. अपने दोस्तों और सबंधित व्यक्ति को टैग करें।
- 7. लाइव आए और लाइक व कमेंट्स का उत्तर दें
- 8. दुसरो की Post और Photos पर Like और Comment करें।
- 9. पोस्ट प्रोमोट (बूस्ट) करें।
- 10. Facebook पर वेरिफाइड हों।
Facebook पर trending Hashtags का impact Instagram जितना नहीं है। Reach बढ़ाने के लिए hashtags से ज़्यादा effective है। relevant Facebook Groups में post करना और Reels format use करना, जिसे Facebook algorithm अभी सबसे ज़्यादा push कर रहा है।
1. Facebook Reels बनाएं
अगर आपको आज के समय में Facebook पर जल्दी और रियल तरीके से लाइक्स बढ़ाने हैं, तो सीधी बात समझिए: Reels अब optional नहीं है, यह सबसे powerful growth tool है। आज के algorithm में Reels को सबसे ज्यादा priority मिलती है।
Reels Facebook के अलग-अलग जगहों पर दिखता है जैसे Feed, Reels tab, Watch section. यह automatically non-followers तक पहुंचता है, यानी बिना followers के भी आप viral हो सकते हैं। Reel जितनी engaging होगी, उतनी तेजी से grow करेगी। एक ही Reel आपको हजारों नए likes दिला सकती है।
2026 में यह सबसे बड़ा बदलाव है, जहाँ पहले growth followers से होती थी अब growth discovery से होती है। इसीलिए Reels को “reach engine” कहा जा रहा है।
सरल भाषा में समझें तो Facebook अब सिर्फ आपके followers को ही Reels नहीं दिखाता। यह उन लोगों को भी content दिखाता है जो आपको जानते तक नहीं हैं। इसे “unconnected reach” कहते हैं।
2. अच्छी गुणवत्ता की सामग्री बनाएं।
किसी भी प्लेटफार्म पर सफलता पाने के लिए अच्छी गुणवत्ता की सामग्री बनाना सबसे महत्वपूर्ण है। जब आपका कंटेंट उपयोगकर्ताओं को प्रेरित करता है, तो वे आपके पोस्ट को लाइक्स करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आपकी पोस्ट पर अधिक लाइक्स पाने के लिए दर्शकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट बनाए और अपनी जानकारी को अद्भुत तरीके से प्रस्तुत करें, और आकर्षक शीर्षक और कैप्शन चुनें।
अगर आप कोई ऐसी Photo डाल रहे हैं जो लोगों को कंफ्यूज कर सकती है, तो ध्यान रखें की उस Photo के बारे उसके Caption में जरूर लिखें और Caption हमेशा Photo से Related ही लिखें। कई बार लोगों को आपकी Photo पसंद नहीं आती परन्तु वह उस Photo का Caption पढ़कर आपकी Photo को Like कर देते है।
आप लोगों को आकर्षित करने के लिए कैप्शन में Emojis या कुछ Special Character का इस्तेमाल भी कर सकते है।
3. नियमित रूप से पोस्ट करें
नियमित रूप से पोस्ट करना आपके फॉलोवर्स का ध्यान बनाए रखता है और उन्हें आपके पेज पर वापस लौटने की प्रेरणा देता है। एक रेगुलर पोस्टिंग कार्यक्रम बनाएं और उसका पालन करते हुए लगातार पोस्ट करें। आपके लगातार पोस्ट करने से अपने अनुयायियों के साथ जुड़ने और व्यापक ऑडियंस तक पहुंचने के अवसर मिलते हैं।
अपनी सुविधा के लिए भविष्य में किए जाए वाले पोस्ट्स या अपडेट्स को शेड्यूल करें, इसके लिए आप मेटा बिज़नस सूट के प्लानर टूल का इस्तेमाल कर सकते है।
4. सही समय पर Post करें।
Facebook के एल्गोरिथ्म के अनुसार ऐसे पोस्ट्स आपके दोस्तों या फॉलोवर्स के News Feed में ऊपर दिखाई देती है, जो अभी रिसेंटली पोस्ट किए गए है। Facebook पर कंटेंट पोस्ट करने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। अपने फॉलोअर्स के ऑनलाइन होने के समय पोस्ट करके आप अपने कंटेंट को पहले दिखने की संभावना को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको अधिक ऑर्गेनिक रीच प्राप्त हो।
आपके प्रशंसक कब ऑनलाइन होते हैं, इसका पता लगाने के लिए आप Facebook Insights का उपयोग करें। आप अपने पेज इंसाइट्स में ‘कंटेंट’ सेक्शन में अपने फॉलोअर्स के लिए उच्च दिन और समय देख सकते हैं और उच्च ट्रैफिक समय से थोड़ी देर पहले पोस्ट करें, जैसे कि अगर 6:00pm उच्च समय है, तो 5:45pm पर पोस्ट करें।
5. अच्छी Quality की Photo/वीडियो Upload करें।
तस्वीरें और वीडियोज सामग्री को अधिक आकर्षक बनाते हैं। इसलिए, ज्यादा संभावना है कि आपकी पोस्ट पर ज्यादा लाइक्स आएंगे। आपको अपनी पोस्ट के लिए उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें और वीडियोज चुनने चाहिए और यदि संभव हो तो, इस्तेमाल की गई मीडिया को संबंधित और आकर्षक बनाने के लिए थोड़ी बहुत एडिटिंग भी करें लेकिन ओवर एडिटिंग ना करें।
हमेशा ऐसी चीजे शेयर करें जिससे लोग अपने आपको Relate कर सके जैसें हसी, मज़ाक, कोई सोशल मैसेज देता कंटेंट या फिर कोई इमोशनल पोस्ट आदि। आज कल Memes का ट्रेंड काफी पोपुलर है इसलिए आप कोई अच्छा Meme भी शेयर कर उस पर लाइक्स बटोर सकते हैं।
6. अपने दोस्तों और सबंधित व्यक्ति को टैग करें।
जब भी आप अपनी Photo या रील पोस्ट करते हैं तो आपको यहां टैग करने का ऑप्शन भी मिलता है, अब जब भी आप कोई Photo पोस्ट करने जाएं तो उसमें अपने कुछ फ्रेंड्स को भी जरूर टैग करें ताकि उन तक यह नोटिफिकेशन पहुंच सकें की आपने कोई Photo Upload किया है।
और जब आप किसी को टैग करते हैं तो उसी के साथ ही जिसे आपने टैग किया है उसके दोस्तों तक भी आपकी Photo पहुंच सकती है जिससे आपके Photo पर Likes बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं। यह तभी Possible है जब आपने अपनी Photo को Public किया हों।
ध्यान रखे केवल उन्हीं लोगों को tag करें जो genuinely उस post में हों, जैसे group photo में साथ वाले लोग। Random tagging for likes Facebook की spam detection trigger करता है और आपकी reach घटा सकता है।
7. लाइव आए और लाइक व कमेंट्स का उत्तर दें
लोगों के द्वारा आपकी पोस्ट पर किए गए लाइक्स और कमेंट्स का उत्तर देना उन्हें महसूस कराएगा कि आप उन्हें समझते हैं और इससे वे आपकी पोस्ट पर अधिक लाइक करेंगे। ऐसा करके आप अपनी पोस्ट पर इंगेजमेंट बढ़ा सकते है और इससे रीच भी बढ़ जाती है।
कॉल-टू-एक्शन (CTA): अपनी पोस्ट में लोगों को लाइक, शेयर या कमेंट करने के लिए कहें।
इसके आलावा आप समय-समय पर लाइव आकर अपने फॉलोवर्स के साथ एक Q&A (प्रश्नोत्तरी) सेशन भी कर सकते है, और उनके जवाब देकर अपनी प्रामाणिकता को बढ़ा सकते है।
● Instagram पर Followers कैसें बढ़ाए?
● Facebook पर VIP Account कैसे बनाएं?
● इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए?
8. दुसरो की Post और Photos पर Like और Comment करें।
अपने साथ-साथ दूसरों की Photo पर भी Likes और कमेंट करना शुरू करें ताकि वह आपसे फ्रेंडली हो सके और आप के Photos को भी Like करने पर मजबूर हो जाए। क्योंकि Facebook पर तो लोगों का यही असूल है भाई जैसे को तैसा मतलब अगर आप किसी की Photo Like नहीं करते तो जाहिर सी बात है वो भी आपकी Photo को Like नहीं करेगा।
दूसरों की posts पर thoughtful, genuine comments करें, इससे authentic connections बनते हैं और लोग genuinely आपकी profile visit करते हैं।
9. पोस्ट प्रोमोट (बूस्ट) करें।
Facebook की पोस्ट प्रोमोशन सेवा का उपयोग करके आप अपनी पोस्ट की विजिबिलिटी बढ़ा सकते हैं। पोस्ट प्रोमोशन से आप अपनी पोस्ट को चुने गए लोगों के लिए ज्यादा दिखा सकते हैं। हालांकि यह सेवा मुफ्त नहीं है, लेकिन यह ज्यादा महंगी भी नहीं है। आप अपनी पोस्ट के नीचे दिए गए Boost बटन का इस्तेमाल करके उस ख़ास पोस्ट को प्रमोट कर सकते है।
10. Facebook पर वेरिफाइड हों
Facebook पर पेज को वेरिफाइड करना एक महत्वपूर्ण कदम है जो आपके ब्रांड और पेज की मान्यता को बढ़ाता है। यह नीला बैज आपके पेज के साथ दिखाई देता है, जिससे आपका पेज आधिकारिक और प्रमाणित लगता है। प्रमाणित होने से आपका पेज अनाधिकृत पेजों से अलग होता है और आपके दर्शकों में विश्वास और मौलिकता बढ़ती है। इससे आपके पेज की खोज में अधिक ऑर्गेनिक पहुंच भी होती है।
वेरिफाइड होने के लिए, आपके पेज में कवर फोटो, प्रोफाइल फोटो, नाम, और कम से कम एक प्रकाशित पोस्ट होना चाहिए। और आपको Facebook की सभी शर्तों का पालन करना होगा।
Meta Verified (Paid): ₹599–₹699/month में कोई भी blue tick पा सकता है। Organic Verification: Public figures, brands, और journalists के लिए free verification available है — लेकिन इसके लिए significant public presence ज़रूरी है। Facebook पर जाकर Settings → Meta Verified check करें।
यहाँ जानिए: फेसबुक पर ब्लू टिक कैसे लगाएं?
● Facebook अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें?
● Facebook पर अपना कार्टून जैसा फोटो बनाएं?
● इंस्टाग्राम मोनेटाइजेशन के नए नियम – क्या आप योग्य हैं? अभी चेक करें!
इन 10 तरीकों को consistently follow करने से आपके Facebook likes और reach naturally बढ़ेगी। Auto Likers या Fake Engagement tools से temporary numbers तो मिलती हैं, लेकिन Facebook की algorithm real engagement को पहचानती है, fake likes actually आपकी reach को long term में hurt करते हैं।
ध्यान दें: लाइक्स बढ़ाने के लिए कभी भी फेक एप्स या थर्ड-पार्टी टूल्स का इस्तेमाल न करें, इससे आपकी आईडी सस्पेंड हो सकती है।
