कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत, इतिहास, मेडल लिस्ट और लाइव देखें?

COMMONWEALTH GAMES 2022: राष्ट्रमंडल खेलों की पूरी जानकारी

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स का शुभारंभ 28 जुलाई 2022 से होने जा रहा है जिसमें भारत के 213 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, और इसका समापन समारोह 8 अगस्त को होगा। हालांकि भारत की ओर से जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को लगी चोट के कारण वे इस बार हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

यहाँ इस रंगारंग स्पोर्ट इवेंट यानि Birmingham 2022 Commonwealth Games (बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल) से जुडी सभी जानकारियाँ दी गई हैं।

COMMONWEALTH GAMES 2022 IN HINDI
COMMONWEALTH GAMES 2022 IN HINDI
Commonwealth Games 2022 Information in Hindi
नाम बर्मिंघम 2022 (22वां राष्ट्रमंडल खेल)
मेजबान बर्मिंघम (इंग्लैंड)
उद्घाटन समारोह 28 जुलाई 2022
समापन समारोह 8 अगस्त 2022
भाग लेने वाले राष्ट्र 72 कॉमनवेल्थ राष्ट्र (अपेक्षित)
भाग लेने वाले एथलीट 5054
शुभंकर पेरी (बहुरंगी बैल)
मुख्य स्थान अलेक्जेंडर स्टेडियम
अगली बार 2026 (ऑस्ट्रेलिया)

 

राष्ट्रमंडल खेल क्या है? (इतिहास)

ओलंपिक और एशियन गेम्स के बाद सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह कॉमनवेल्थ गेम (CWG) हर 4 साल में आयोजित किया जाता है, इसे हिंदी में ‘राष्ट्रमंडल खेल’ कहते है।

इसकी शुरुआत वर्ष 1930 में ब्रिटिश अंपायर गेम्स के रूप में हुई थी, जो ब्रिटिश राज के अधीन आने वाले देशों के बीच खेला जाता था। इसका आयोजन लंदन (इंग्लैंड) स्थित राष्ट्रमंडल खेल संघ द्वारा किया जाता है।

पहला कॉमनवेल्थ गेम 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित हुआ जिसमें 11 देशों के 400 एथलीट्स शामिल हुए थे। द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो सका था।

 

Birmingham 2022 Commonwealth Games (बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल)

राष्ट्रमंडल खेल 2022 28 अप्रैल से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाएंगे। इसमें 72 देशों के लगभग 4500 एथलीट 19 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। 2022 कॉमनवेल्थ खेलों का 22वां सत्र है, जिसका आदर्श वाक्य शेयर द ड्रीम्स (सपनों को बांटे) हैं।

इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स की खास बात यह है कि 24 साल बाद इसमें क्रिकेट को शामिल किया गया है, हालांकि केवल महिला क्रिकेट को ही इस बार मौका दिया गया है। भारत के लिए बुरी खबर यह है कि इस साल शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है, जिसमें अब तक इसने सबसे ज्यादा मेडल जीते है।

 

बर्मिंघम 2022 में शामिल खेलों की सूची

इस साल बर्मिंघम 2022 में कुल 19 खेल शामिल किए गए हैं जिनमें एथलेटिक्स, कुश्ती बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, एक्वेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, बाउल्स, महिला क्रिकेट, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, जूडो, नेटबॉल, रग्बी सेवेंस, स्क्वैश, टेबल टेनिस और ट्रायथलॉन शामिल है।

 

भारत के पदक विजेताओं की लिस्ट (Medals List 2022)

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला मेडल दिलाने का गौरव भारोत्तोलन दल के ‘संकेत सरगर’ को मिला, उन्होने वेटलिफ्टिंग की 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता है।

  • 1. संकेत सरगर – वेटलिफ्टिंग (55KG) – सिल्वर मेडल
  • 2. गुरुराजा पुजारी – वेटलिफ्टिंग (61KG) – ब्रोंज मेडल
  • 3. मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (49) – गोल्ड मेडल

यह भी पढें: ओलंपिक विजेताओं की लिस्ट

 

कॉमनवेल्थ में भारत का प्रदर्शन

राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में भारत की एंट्री वर्ष 1934 में हुई थी जो इस टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण था, इसमें भारत की ओर से पहलवान राशिद अनवर ने कुश्ती में एकमात्र ब्रोंज मेडल जीता था और इंडिया ने 12वां स्थान हासिल किया था।

वर्ष 2010 में 19वें कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन भारत (नई दिल्ली) में हुआ था। जिसमें भारत ने कुल 101 पदक जीते और दूसरे स्थान पर रही। (इसमें इंडिया ने 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक जीते थे।)

इसके बाद 2014 में ग्लासगो (स्कोटलैंड) में हुए 20वें राष्ट्रमण्डल खेल में भारत ने 15 स्वर्ण 30 रजत और 19 कांस्य पदक यानी कुल 64 पदकों की बदौलत पांचवा स्थान हासिल किया।

पिछली बार वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में खेले गए 21th CWG में भारत ने कुल 66 पदक जीत कर तीसरा स्थान हासिल किया इसमें 26 स्वर्ण 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे।

2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स जैसे खेलों पर निर्भर है।

 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक कितने पदक जीते हैं?

वर्ष 1934 से 2018 तक भारत कुल 503 मेडल जीत चुका है जिसमें 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक शामिल है।

पिस्टल शूटर जसपाल राणा भारत के सबसे सफल एथलीट है जिन्होने सर्वाधिक 15 मेडल जीते हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को निशानेबाजी में सबसे ज्यादा मेडल हासिल हुए हैं जिनकी कुल संख्या 135 है, इसमें 63 गोल्ड, 44 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

शूटिंग के बाद सबसे ज्यादा मेडल इंडिया को वेटलिफ्टिंग में हासिल हुए हैं इनकी संख्या 137 है इसमें 43 स्वर्ण, 48 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल है।

तो वही कुश्ती में भारत अब तक कुल 102 मेडल जीत चुका है जिसमें 43 गोल्ड 7 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

 

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या है? (Mascot)

बर्मिंघम 2022 के लिए पेरी को शुभंकर के तौर पर चुना गया है, यह एक बहुरंगी बैल है। इस पर अंकित नीली, लाल और पीले रंग की धारिया बर्मिंघम के झंडे को प्रदर्शित करती हैं। इसे ताकत, दयालुता और मस्ती का प्रतीक माना जा सकता है।

 

2026 का राष्ट्रमंडल खेल कहां होगा?

2026 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 17 से 29 मार्च के बीच ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन समारोह मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

सभी खेलों का आयोजन मेलबर्न, गिप्सलैंड, जिलोन्ग, बैलरेट और बेंडिगो जैसे शहरों में होगा। इससे पहले वर्ष 2006 में भी ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर चुका है।

 

CWG 2022 LIVE कैसें देखें?

भारत में Commonwealth Games 2022 का लाइव प्रसारण सोनी पिक्चर नेटवर्क पर किया जाएगा दर्शक सभी मुकाबले सोनी टेन 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 चैनलों पर देख सकेंगे।

इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv के माध्यम से की जाएगी, तथा मेडल टैली और बाकी अपडेट भी यहाँ उपलब्ध होंगे।

डीडी फ्री डिश पर सीडब्ल्यूसी 2022 को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है