Beer Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस का इतिहास, महत्व और कोट्स

International Beer Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और कोट्स

BEER DIVAS 2023: हर साल अगस्त के पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बीयर दिवस यानी International Beer Day मनाया जाता है, इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई (जहां बीयर का सेवन एक आम बात है) धीरे-धीरे इसका प्रसार हुआ और यह वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा है।

2023 में अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस 04 अगस्त को शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। जो लोग इसका आनंद लेते हैं उनके लिए यह दिन और भी ज्यादा खास हो जाता हैं। यहाँ हम आपको इंटरनेशनल बियर डे कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? और कुछ उद्धरण (शायरी) के बारे में जानकारी देने जा रहे है।

International Beer Day in Hindi
International Beer Day in Hindi
International Beer Day Information in Hindi
नामअंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस
तिथिअगस्त का पहला शुक्रवार (प्रतिवर्ष)
तारीख़04 अगस्त 2023
शुरुआतवर्ष 2007
उद्देश्यबीयर का जश्न मनाना।
अगली बार02 अगस्त 2024

 

अंतर्राष्ट्रीय बियर दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई? (इतिहास)

अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2007 में अमेरिका के जीसे अवशालोमोव (Jisse Avshalomov) द्वारा कैलिफोर्निया के सैंटाक्रूज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

हालंकि अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस 2007 से 2012 तक 05 अगस्त को मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसे अगस्त के पहले शुक्रवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

पहले यह दिन स्थानीय स्तर पर ही मनाया जाता था लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार हुआ और इसे विश्व के कई देशों द्वारा मनाया जाने लगा। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में इसे 6 महाद्वीपों में 50 से ज्यादा देशों के 207 से ज्यादा शहरों में मनाया जाता है।

 

क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस? (उद्देश्य)

अमेरिका में National Beer Day मनाने का उद्देश्य बीयर के फायदे और नुकसान से लोगों को रूबरू कराना है, कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार इसकी सीमित मात्रा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है।

इसके अलावा इसका उद्देश्य दुनिया को बियर के माध्यम से एकजुट करना और दोस्तों के साथ मिलकर इसका आनंद लेना भी है।

बीयर बनाने, इसे परोसने और इससे जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद करना भी इसका मुख्य मक़सद हो सकता है।

 

हैप्पी इंटरनेशनल बियर डे शायरी (Beer Quotes in Hindi)

बीयर यह दुनिया का सबसे अच्छा ड्रिंक है।
– निकोलसन

वह बुद्धिमान व्यक्ति थे जिन्होंने बियर का आविष्कार किया।
– Plato

दूध बच्चे पीते हैं लेकिन, जब आप बड़े हो जाते हैं तो आपको बीयर पीनी होती है।
– आर्नोल्ड

अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस Quotes
अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस: Arnold Quotes on Beer

बीयर इस बात का सबूत है कि ईश्वर हमसे प्यार करता है और चाहता है कि हम खुश रहें।
-बेंजामिन फ्रैंकलिन

अधिकांश लोगों को शुरू से ही बियर का स्वाद नापसंद होता है। हालाँकि, यह एक पूर्वधारणा है।
– विंस्टन चर्चिल

सुंदरता बीयर धारक की आंखों में है।
– किंकी फ्रीडमैन

इस दुनिया में ख़राब बियर जैसी कोई चीज़ नहीं होती। बस कुछ का स्वाद दूसरों से बेहतर होता है।
– बिल कार्टर

बीयर आपकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती, लेकिन पानी या दूध भी आपकी समस्याओं का समाधान नहीं करेगा।
– जॉन वेने

जीत पर, आप बीयर के हकदार हैं, हार पर, आपको इसकी ज़रूरत होती है।
– नेपोलियन

लोगों ने इस दिल को गर्म कर दिया हैं, इसलिए मैं एक ठंडी बियर पी रहा हूँ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बर्लिन, जर्मनी के दो योगा ट्रेनरो एमिली और जूला ने वर्ष 2016 में बियर पीने के शौकीनों के लिए ‘बीयर योग’ का ट्रेंड शुरू किया जिसमें बियर के साथ योग करना शामिल था।

 

कैसे मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस

बीअर दिवस इसका आनंद लेने वालों के लिए एक खास मौका हो सकता है, इस दिन लोग पार्टी या फंक्शन का आयोजन कर उसमें इस पेय पदार्थ को शामिल करते हैं और दोस्तों के साथ इसका आनंद लेते हैं।

इसके अलावा इस महत्वपूर्ण दिवस पर बीयर बनाने वाले, बारटेंडर्स, बार और अन्य संबंधित विशेषज्ञों को उनकी इस कला के लिए आभार व्यक्त किया जाता है।

इसका सेवन नहीं करने वाले लोगों को इसके बारे में खासा जानकारी नहीं होती ऐसे में उन्हे इसके कुछ मुख्य प्रकार और उनके फायदे व नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।

 

 

Beer के प्रकार और इसके फायदे-नुकसान

बीयर माल्टेड अनाज ( मुख्यतः जौ), हॉप्स, यीस्ट और पानी जैसे प्राकृतिक चीजों को मिलाकर बनाई जाती है, इसीलिए इसमें विटामिन बी, मिनिरल, और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक होते है।

स्ट्रांग, एले, लागर, माल्‍ट, स्‍टाउट, ब्लॉन्ड, एम्‍बर, व्‍हीट, ब्राउन और डार्क बियर आदि इसके मुख्य प्रकार हैं। यह सभी अलग-अलग तरह से तैयार किए जाते है, Snake Venom विश्व की सबसे Strong Beer मानी जाती है।

बीयर दुनिया का सबसे लोकप्रिय अल्कोहल ड्रिंक है। यह पानी और चाय के बाद दुनिया का सबसे लोकप्रिय पेय है।

 

बियर पीने के फायदे

कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार उचित मात्रा में बीयर का सेवन स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ पहुंचाता है डार्क बियर पीने के तो कई फायदे बताए जाते हैं और यह पीने में भी काफी लाजवाब होती है।

  • इसमें विटामिन बी पाया जाता है जो शरीर के लिए एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है।
  • किडनी स्टोन के ख़तरे को कम कर सकता है,
  • बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद,
  • सीमित मात्रा हृदय और पाचन के लिए लाभकारी,
  • अनिद्रा की समस्या दूर होती है और एनर्जी बनी रहती है।

 

नुकसान

किसी भी चीज की अत्त हानिकारक साबित होती है ऐसे में बियर का अधिक सेवन करने से शरीर को कई नुकसान भी होते हैं।

  • इसका अधिक सेवन मोटापे का कारण बनता है जो कई बीमारियां लेकर आता है।
  • लिवर फैलियर, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है।
  • सिर दर्द व उच्च रक्तचाप की समस्याएं पैदा होती हैं।
  • डायबिटीज के संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

 

 

अस्वीकरण: यह लेख सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखा गया है HaxiTrick.com इसकी पुष्टि नहीं करता।