Made in India Smartphones Company List: यह है भारत की बेस्ट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनीज के नाम
Pure Indian Mobile Brands 2020: दोस्तों China अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है ऐसे में इस का बहिष्कार (Boycott) करके लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और अब भारत में मांग उठ रही है कि हम सब भारत निर्मित या मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें चाहे वह मोबाइल फोन हो कोई खाने पीने का सामान हो या फिर आपके फोन में इंस्टॉल एप्स। इसलिए आज हम आपको मेड इन इंडिया मोबाइल कंपनी नेम्स की लिस्ट बताने जा रहे है।
![]() |
Best Indian Mobile Making Company Brands List 2020 |
इससे पहले हमने आपको कुछ चाइनीज एंड्रॉयड एप्स और उनके जैसे भारतीय एप्स के बारे में बताया था। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको मेड इन इंडिया स्मार्टफोन कंपनीज कौन सी है? (Made in India Smartphones Companies 2020) के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत की ही है और उन्होंने कई अच्छे फोन भी लॉन्च किए है।
List of Indian Smartphone Companies - मेड इन इंडिया मोबाइल कंपनी 2020
1. MICROMAX
![]() |
Micromax Indian Brand Mobile |
माइक्रोमैक्स इनफॉर्मेटिक्स एक भारतीय स्मार्टफोन निर्माता और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। जिसका हेडक्वार्टर गुरुग्राम, हरियाणा (भारत) में है और माइक्रोमैक्स द्वारा काफी अच्छे मोबाइल फोन भी लॉन्च किए जा चुके है। परंतु इसकी क्वालिटी ज्यादा अच्छी ना होने के कारण माइक्रोमैक्स के मोबाइल हैंडसेट ज्यादा नहीं बिक पाए और चाइनीस कंपनी के आ जाने से माइक्रोमैक्स जैसी कंपनियों का काम धंधा बंद हो गया।
परन्तु अब Micromax ने कमर कस ली है और 3 New Smartphone लांच करने का ऐलान किया है। और उम्मीद है यह Indian Smartphone Brand अपनी अच्छी वापसी करेगा।
2. LAVA
![]() |
Lava Made in India SmartPhone Company 2020 |
लावा इंटरनेशनल लिमिटेड भी एक मेड इन इंडिया मोबाइल बनाने वाली कंपनी है जिसकी स्थापना सन 2009 में हुई थी और मोबाइल उद्योग जगत में भी Lava ने कई बेहतरीन Phone Launch किए है, इनके Feature Phone की भारत में काफी मांग है।
इसका एक रिसर्च और देवेलोप्मेंट यूनिट चीन में भी है परन्तु ये अब उसे बंद करके भारत में शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसी साल Lava ने अपना नया Phone LAVA Z53 और Z71 भी लांच किया है।
3. XOLO
XOLO ने भी कई अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च किए है और XOLO के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा यह भी एक भारतीय कंपनी और लावा का Subsidiary Brand है। इसकी स्थापना अप्रैल 2012 में हुई थी और इसका Headoffice नोएडा (India) में है।
जोलो केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टेबलेट, लैपटॉप और एक्सेसरीज जैसे पावर बैंक आदि बनाने के लिए भी जानी जाती है।
यह भी पढ़ें: Non Chinese Mobile Phone Brands 2020: भारत में बिकने वाले फ़ोन जो चाइना के नहीं है
4. CARBONN
![]() |
Karbonn Mobiles मेड इन इंडिया स्मार्टफोन |
कारबन (कार्बन) फोन कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक है, यह मोबाइल फोन के साथ-साथ टेबलेट भी बनाती है। इसकी स्थापना मार्च 2009 में हुई थी और शुरुआत में इसके फीचर फोन काफी ज्यादा बिके थे।
CARBONN के मोबाइल आज भी बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और कुछ यूरोपीय देशों में मौजूद है। इसी साल 2020 में Karbonn ने अपना नया Phone Titanium S9 Plus भी लांच किया था।
5. CELKON
![]() |
CELKON Indian Mobile Brand |
सेलकॉन एक भारतीय मोबाइल ब्रांड है, जो बजट सेगमेंट के फोन पेश करती आई है और भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तेलंगाना में मौजूद है। इसका दावा है कि यह हर महीने कम से कम 200000 फोन बनाती है। जिससे यह साफ़ हो जाता है कि CELKON Mobiles की आज भी मांग की जाती है।
6. LYF और Jio
![]() |
LYF and Jio Pure Indian Phone Making Company 2020 |
रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी LYF एक भारतीय स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई भारत में स्थित है और इसने भी कई 4G VoLTE वाले स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं यह सभी स्मार्टफोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
लाइफ के फोन उस समय का से ज्यादा बिके थे जब रिलायंस जिओ 2015-2016 मे भारतीय मार्केट में आई थी।
रिलायंस जियो
मुकेश अम्बानी के स्वामित्व वाली इस कम्पनी के बारे में कौन नहीं जानता, आज भी इनके फीचर फोन भारतीय मार्किट में तहलका मचाये हुए है। JioPhone aur JioPhone 2 आज भी करोड़ों भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद है। और ऐसी खबरें आ रही है की Jio जल्द की JioPhone Lite को भी भारत में लांच कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Jio Phone 3: कब लॉन्च होगा जिओ फोन 3, इसकी कीमत और फीचर्स
7. ONIDA
![]() |
Onida Mobile |
ओनिडा एक भारतीय कंपनी है जिसे मरिकर ट्रॉनिक के नाम से भी जाना जाता है यह है हालांकि China के फोनों ने इस कम्पनी को इतना कड़ी टक्कर दी है कि आज इस कम्पनी ने Phone को छोड़कर दुसरे Products में दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है।
और वे पहले जिसके लिए जाने जाते थे उसी पर अपना बिज़नस सेट कर लिया है। और अब इनसे स्मार्टफोन को लेकर उम्मीदे काफी कम ही की जा रही है।
8. Intex
![]() |
Intex Indian Mobile Phone Company 2020 |
इंटेक्स एक भारतीय हैंडसेट निर्माता कंपनी है, जिसने अपनी शुरुआत भारत में फीचर फोन लॉन्च करके थी लेकिन अब यह है भारत में कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी लॉन्च कर चुकी है।
इंटेक्स टेक्नोलॉजी आज की नहीं बल्कि 1996 से भारत में मौजूद है और उसका मुख्यालय दिल्ली में है और यह है इंडिया के दूसरी सबसे ज्यादा मोबाइल फोन बेचने वाली कंपनी भी रह चुकी है इंटेक्स के मालिक केशव बंसल जी हैं जो एक भारतीय Entrepreneur और इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के डायरेक्टर भी है।
परन्तु अब ये भी Phones पर नहीं बल्कि दुसरे प्रोडक्ट्स पर निर्भर है और स्पीकर्स, TV, वाशिंग मशीन, Earphones आदि जैसे सामानों पर ज्यादा फोकस कर रहे है।
यह भी पढ़ें: Chinese Apps in India and Their Alternatives: चाइनीज ऐप और उनके जैसा भारतीय ऐप
9. YU Televentures
![]() |
Bhartiya Mobile Company YU |
YU Televentures माइक्रोमैक्स का सहायक ब्रांड है और इसका सबसे लोकप्रिय फोन यूरेका (YUreka) था, जिसने चीनी स्मार्टफोन को काफी टक्कर दी थी और लोगों में यूरेका फोन को काफी ज्यादा पसंद भी किया था। इसके बाद इसका Yuphoria स्मार्टफोन भी लोगों के बीच काफी पोपुलर हुआ था।
इसकी स्थापना 18 दिसंबर 2014 को Cyanogen Inc और Micromax Informatics Limited के संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी। इसके साथ ही, YU भारत में आधिकारिक तौर से Cyanogen OS का भी मालिक है जो एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। परन्तु दिसंबर 2016 में CyanogenMod डेवलपर ग्रुप ने Cyanogen OS को बंद कर दिया था।
ऐसे में इससे भी कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।
10. iBall
![]() |
iBall Indian Company |
इसके साथ ही iBall भी एक भारतीय कंपनी है जिसके Owner अनिल परसरामपुरिया, वरुण डागा और श्रीन्स डागा जी है तथा इसका मुख्यालय मुंबई (भारत) में है। इसने ज्यादातर कंप्यूटर ACCESSORIES को ही मार्किट में उतारा है लेकिन इसके साथ ही iBall में स्मार्टफोन, Tab और फीचर फोन को भी भारत में लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें: [100% भारतीय] टिकटोक जैसे ऐप - Best TikTok Alternative Indian Apps
11. Spice
12. CREO
13. VideoCon
जैसें Brands तो अब पूरी तरह से Quit कर चुके है इनके बारे में बात ना ही की जाए तो ही अच्छा होगा।![]() |
Bhartiya Feature Phone Mobile Company Spice Digital |
अंतिम शब्द
दोस्तों अब तो आपको पता चल ही गया होगा की इंडिया में कितनी और कौन-कौन सी भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां है (Made in India Smartphones Company List 2020) अगर आपको इंडियन स्मार्टफोन कंपनीज जी यह लिस्ट अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी मेड इन इंडिया मोबाइल कंपनी नेम्स के बारे में जानकारी पता चल सके।
साथ ही अगर आपको यह भारतीय मोबाइल फोन के ब्रांड अच्छे नहीं लगते तो आप नॉन चाइनीज स्मार्टफोन को भी खरीद सकते है। ध्यान दे की हमें चीन को Boycott करना है इसलिए जब तक India के कुछ अच्छे फोन लांच नहीं होते आप Non Chinese Smartphones को Purchase कर सकते है।