World Food Safety Day 2020 Hindi: क्यों और कब मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जानें इसका इतिहास, थीम
World Food Safety Day 7 June 2020 India: पिछले साल जब पहली बार वर्ल्ड फूड सेफ़्टी डे मनाया गया तब बहुत कम लोगों को इसके बारे मे पता था की June 7 को कौन सा Special Day है। परन्तु आज ज्यादतर लोग विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस में बारे मे जानकारी हो गयी है।
अगर आप नही जानते की विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब क्यों और कैसे मनाया जाता है तो आज हम आपको वर्ल्ड फूड सेफ़्टी डे के बारे में हिंदी में जानकारी देने जा रहे हैं और इस साल की थीम (World Food Safety Day 2020 Theme Hindi) के बारे में भी आपको जानकारी देंगे।
![]() |
World Food Safety Day 7 June 2020 Information in Hindi |
World Food Safety Day 2020 Information in Hindi
नाम | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (वर्ल्ड फूड सेफ़्टी डे) |
तिथि | 7 जून |
पहली बार | 7 जून 2019 |
शुरुआत | 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा |
उद्देश्य | दुनियाभर में प्रत्येक व्यक्ति को आहार सुनिश्चित करना और दूषित भोजन से होने वाली मौतों को कम करना है। |
अगली बार | 07 जून 2021 |
थीम | खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय (Food Safety, Everyone’s Business) |
कब मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कैसे हुई इसकी शुरुआत?
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है इस साल हम दूसरा वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 7 जून 2020 को रविवार के दिन मनाया जा रहा है।
इसकी शुरुआत साल 2018 में यूनाइटेड नेशन (संयुक्त राष्ट्र महासभा) के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। जिसके बाद पिछ्ली साल ही 2019 मे पहला World Food Safety Day मनाया गया।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे क्या है इसका उद्देश्य?
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हरेक व्यक्ति को पौष्टिक, संतुलित और खाद मानकों पर आधारित भोजन सुनिश्चित करना है।
साथ ही असंतुलित और असुरक्षित खाद्य मानकों वाले भोजन के सेवन से होने वाली बीमारियों से लोगों को जागरूक करना भी इसके उद्देश्यों में से एक है।
क्यों जरूरी है यह दिन?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट की माने तो, पूरी दुनिया में हर वर्ष 10 में से 1 व्यक्ति की बिमारी का कारण दूषित भोजन होता है और हर साल करीब 4 लाख 20 हजार लोगों की मौत की असली वजह भी यही दूषित खाना होता है।
यह संकट बड़ों से ज्यादा उन बच्चों पर होता है जिनकी आयु 5 साल से कम है। रिपोर्ट की माने तो लगभग 1 लाख 25 हजार बच्चे हर साल इन खाद्य जनित रोगों का शिकार होकर अपनी जान गवां देते हैं।
यह भी पढ़ें: World Health Day 2020: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जानिए क्या है थीम और डब्ल्यू.एच.ओ
कैसें मनाया जाता है World Food Safety Day?
इस दिन जन साधारण को फूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है, और उन्हें बताया जाता है की बेहतर स्वाथ्य के लिए पौष्टिक भोजन लेना कितना ज्यादा जरूरी है।
और इस दिन दुनियाभर का ध्यान खराब खाने से होने वाली बीमारियों की ओर खींचा जाता है जिससे इससे मरने वालों की संख्या में कमी लायी जा सकें।
और इस दौरान कई Events का भी आयोजन किया जाता है परन्तु इस साल तालाबन्दी के चलते किसी भी तरह के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करना मुमकिन नही है।
लॉकडाउन के चलते कई लोग खाने की सामाग्री के साथ छेड़छाड़ करके इसकी पौष्टिकता और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ कर सकते है इसे मे आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिये जो इस प्रकार है:
- खाद्य पदार्थ खरीदते समय सामान की खास जानकारी रखें जैसे उसका रंग, शुद्धता और गुण आदि।
- पैक वाली चीज़ें खरीदते समय हमेशा समाप्ति की तिथी, वजन, कम्पनी का नाम, पैकिंग स्थिति, दाम और गुणवत्ता लेबल आदि का ध्यान रखें।
- सत्यापित दुकानों और कंपनियों का ही समान खरिदें।
- जागरूक बने उपभोक्ता नियमों का पालन करे, एवं मानक चिन्हों की जाँच आवश्य करे।
यह भी पढ़ें: World Consumer Rights Day 2020: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा दिवस 2020 की थीम क्या है? - World Food Safety Day 2020 Theme in Hindi
ज्यादातर दिवस किसी ना किसी खास थीम पर आधारित होते है और उन्ही विषयों के साथ ही मनाए जाते है।
पहले विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 की थीम 'खाद्य सुरक्षा सभी का सरोकार' (Food Safety, Everyone’s Business) थी।
इस बार World Food Safety Day 2020 की थीम है "खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय" (Food Safety, Everyone’s Business) ही है जो पिछले वर्ष थी।
इस विषय के तहत, यह उन्मुख अभियान वैश्विक खाद्य सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देगा।
अंतिम शब्द
दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब क्यों और कैसे मनाया जाता है साथ ही इसका इतिहास, उद्देश्य और इसकी थीम (Theme) क्या है यह भी आप जान गए होंगे।
अगर आपको World Food Safety Day 2020 in Hindi की यह Information अच्छी लगी तो इसे पहले दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।