IPL 2021 में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? (Expensive Players List)
IPL Most Expensive Players List: भारत में क्रिकेट लोगों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है और क्रिकेट के लगभग सभी फॉर्मेट दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं लेकिन IPL का क्रेज भारत में कुछ ज्यादा ही है। ऐसे में लोगों की नजर IPL के ऑक्शन से लेकर आईपीएल खत्म होने तक रहती है इसकी शुरुआत खिलाड़ियों की खरीदारी से होती है, और हर साल नीलामी में कोई ना कोई खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है।
इस साल 2021 के आईपीएल की नीलामी में भी ऐसा ही देखने को मिला जिसमें साउथ अफ्रीका टीम के एक खिलाड़ी के लिए सबसे महंगी बोली लगी।
![]() |
IPL 2021 ka sabse mahanga khiladi |
आपको बता दें कि 18 फरवरी को आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में हुई नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, परंतु इनमें से 292 खिलाड़ियों को ही नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया, जिसमें से 164 भारतीय खिलाड़ी और 125 विदेशी खिलाड़ी तथा 3 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल थे।
आईपीएल 2021 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
IPL 2021 का सबसे महंगा खिलाड़ी (Player) साउथ अफ्रीका का All Rounder 'Christopher Morris' है। आईपीएल 2021 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस्टोफर हेनरी मॉरिस (क्रिस मॉरिस) को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। वे IPL इतिहास में अब तक के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
क्रिस मॉरिस ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में राजस्थान रॉयल द्वारा 16 करोड़ रुपए में खरीदे गए युवराज सिंह की सबसे महंगी खरीद को पीछे छोड़ दिया है।
आईपीएल 2021 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) बने जिन्हें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 15 करोड़ में खरीदा।
तथा तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जिन्हें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट (List of Most Expensive Players of IPL 2021)
आईपीएल टीम | खिलाड़ी | प्रकार | कीमत |
---|---|---|---|
राजस्थान रॉयल्स | क्रिस्टोफर मॉरिस | ऑल राउंडर | 16 करोड़ 25 लाख़ |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | काइल जैमीसन | ऑल राउंडर | 15 करोड़ |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | ग्लेन मैक्सवेल | ऑल राउंडर | 14 करोड़ 25 लाख़ |
पंजाब किंग्स | जेय रिचर्डसन | गेंदबाज | 14 करोड़ |
चेन्नई सुपर किंग्स | कृष्णप्पा गौतम | ऑल राउंडर | 9 करोड़ 25 लाख़ |
पंजाब किंग्स | रिले मेरेडिथ | गेंदबाज | 8 करोड़ |
चेन्नई सुपर किंग्स | मोइन अली | ऑल राउंडर | 7 करोड़ |
पंजाब किंग्स | शाहरुख खान | ऑल राउंडर | 5 करोड़ 25 लाख़ |
» 🏏यहाँ से देखें लाइव क्रिकेट मैच
» IPL 2021: कब से शुरू होगा?
» प्रो कबड्डी लीग: ऑनलाइन लाइव मैच कैसे देखें
» गेम खेलकर पैसा कमाने वाले ऐप्स
आईपीएल इतिहास के अब तक के 10 सबसे महंगे प्लेयर्स
- आईपीएल-2020 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.50 करोड रुपए में खरीदा था वे IPL 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
- आईपीएल-2019 में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने वरुण चक्रवर्ती को और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जयदेव उनादकट को 8.4 करोड रुपए में खरीदा था। दोनों एक ही कीमत पर बिके थे।
- आईपीएल-2018 में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 12.5 करोड़ में खरीदा था।
- आईपीएल-2017 में भी Ben Stokes ही सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (RPS) ने 14.5 करोड़ में खरीदा।
- आईपीएल-2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा 9.5 करोड़ में खरीदे गए शेन वाटसन उस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
- आईपीएल-2015 में भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) की टीम ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। जो 2020 तक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
- आईपीएल-2014 में भी युवराज सिंह ही सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 14 करोड़ में खरीदा था।
- आईपीएल-2013 में मुंबई इंडियंस (MI) ने ग्लेन मैक्सवेल को 5.3 करोड़ में खरीदा।
- आईपीएल-2012 में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 12 करोड़ में खरीदा था।
- आईपीएल-2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में शामिल हुए गौतम गंभीर 11.04 करोड़ रूपए में खरीदे गए थे।
- आईपीएल-2010 में किरॉन पोलार्ड 3.5 करोड़ में बिके और मुंबई इंडियंस (MI) टीम में शामिल हुए।
- आईपीएल-2009 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) ने केविन पीटरसन को और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 9.8 करोड़ की कीमत में खरीदा था। दोनों अलग-अलग टीम के लिए एक ही रेट पर बिके थे।
- आईपीएल-2008 में दुनियाभर में लोकप्रिय भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने 9.5 करोड़ में खरीदा था।