टोक्यो ओलंपिक 2021 कब शुरू हो रहे हैं? Olympic Games के बारे में पूरी जानकरी

टोक्यो ओलंपिक 2021 कब शुरू हो रहे हैं? शुभंकर, मशाल रिले, तथा भारत का प्रदर्शन (Olympic Games Information in Hindi)

ओलंपिक खेलों का आयोजन हर 4 साल पर होता है टोक्यो ओलंपिक 2020 पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित कर दिए गए जिन्हें इस साल 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किया जाएगा। जापान में इससे पहले भी तीन बार 1964, 1972 और 1988 में ओलंपिक का आयोजन किया जा चुका है।

सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिताओं को 21 जुलाई को उद्घाटन पहले से ही आयोजित किया जाएगा टोक्यो ओलंपिक 2020 में इस बार कुछ नए खेलों को जोड़ा गया है। इस साल कुल 33 खेल होंगे जिसमें 339 मैडल शामिल है।

Tokyo Olympics information in Hindi
Tokyo Olympics information in Hindi

विषय सूची

टोक्यो ओलंपिक कब शुरू होंगे? कहाँ होगा आयोजन

2021 में XXXII ओलंपियाड के खेलों का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में प्रस्तावित है। Tokyo 2020 Olympic Games में 33 खेल प्रतियोगिताओं के लिए कुल 339 इवेंट होंगे जिन्हें 42 विभिन्न प्रतियोगिता स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।

टोक्यो 2020 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से रात 7:30 बजे तक ओलिंपिक स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है तथा समापन समारोह रविवार 8 अगस्त शाम 4:30 बजे से रात 7:30 बजे तक ओलंपिक स्टेडियम में प्रस्तावित है।

इसके साथ ही पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच खेले जाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर (Mascot 2021) क्या है?

2021 में होने वाले टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए शुभंकर (Mascot) के तौर पर ‘MIRAITOWA‘ (मिराइतोवा) को चुना गया है जिसे ख़ास जापानी इंडिगो ब्लू रंग का पैटर्न दिया गया है। तथा टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेल के शुभंकर को ‘SOMEITY‘ (सोमाइटी) नाम दिया गया है। यह जापान की परंपरा और आधुनिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मेजबान देश खेलों के लिए शुभंकर का चुनाव करता है जो एक तरह का कैरेक्टर होता है इसका इस्तेमाल सर्वप्रथम मेक्सिको सिटी ओलंपिक में वर्ष 1968 में किया गया था।

Tokyo 2020 olympics Mascot
टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर – olympics.com

ओलंपिक मशाल रिले (Tokyo 2020 Olympic Torch Relay)

टोक्यो 2020 के लिए ओलंपिक मशाल रिले पिछले साल 12 मार्च को ग्रीस में प्राचीन ओलंपिया के पवित्र स्थल पर हेरा के मंदिर में सूरज की किरणों द्वारा ओलंपिक लौ के जलने के साथ शुरू हुई जिसे जापान को सौप दिया गया था।

यह मशाल रिले जापान में इस साल 25 मार्च को शुरू हुआ है जो 23 जुलाई को खेलों के आगाज के साथ ख़त्म होगी। ओलिंपिक मसाल पहली बार 1928 के एम्सटर्डम (नीदरलैंद्स) ओलंपिक खेलों मे प्रज्वलित की गई थी।

Tokyo Olympic Torch Relay
Olympic Torch Relay

क्यों जलाई जाती है मशाल?
ओलंपिक मशाल रिले, प्राचीन ग्रीस के प्रथाओं से प्रेरित एक आधुनिक आविष्कार है, जिसके जरिए शांति और मित्रता का संदेश दिया जाता है। जिसका इस्तेमाल पहली बार 1936 बर्लिन ओलंपिक खेलों में किया गया था।

ओलिंपिक गेम्स के आगाज से कुछ महीने पहले मशाल को मेजबान देश में घुमाया जाता है यह मशाल दर्पण की मदद से सूर्य की किरणों की तेज़ से जलाई जाती है इसके बाद मेजबान देश में ओपनिंग सेरेमनी के दिन इससे स्टेडियम में लगाई गई मशाल को प्रज्जवलित किया जाता है और इसके साथ ही ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो जाती है।

भारत का ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन और इतिहास (History of Indian Olympic)

भारत ओलंपिक खेलों में मेडल हासिल करने में काफी पीछे है वर्ष 1900 में भारत ने पहली बार ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया, जिसमें भारत की ओर से केवल एक ही एथलीट नार्मन प्रिजार्ड (एंग्लो इंडियन) ने हिस्सा लिया। उन्होंने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते। इसके बाद सीधे 1920 में फिर से ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शामिल हुए तथा इसके बाद 1964 में विंटर ओलंपिक्स गेम्स में भाग लिया और तब से यह सिलसिला जारी है।

भारत ने ओलंपिक्स गेम्स में कितने मैडल जीते है?
भारत ने ओलंपिक खेलों में अब तक कुल 28 मेडल जीते हैं जिसमें 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 11 ब्रोंज मेडल शामिल है। इनमें से हॉकी टीम ने भारत के लिए सबसे अधिक 11 मेडल दिलाए है जिसमें 8 स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं तथा हॉकी में 1928-1956 तक लगातार छह बार गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है।

ओलंपिक में भारत ने हॉकी में अपना प्रथम गोल्ड मैडल वर्ष 1928 के एम्सटर्मड ओलंपिक में जीता था तथा आखिरी स्वर्ण पदक 1980 के मॉस्को में जीता था।

वर्ष 2008 से भारत ने अब तक कोई भी स्वर्ण पदक हासिल नहीं किया है तो वही ब्राजील के रियो में हुए पिछले ओलंपिक गेम्स में भारत एक सिल्‍वर और एक कॉस्‍य पदक ही अपने नाम कर पाया।

Winter Olympics Games में भारत अब तक कोई Medal नही जीत सका है।

राष्ट्र खेल स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल
भारत (IND) 24 9 7 12 28

Gold Medals: भारतीय टीम को कुल 9 गोल्ड मैडल में से 8 गोल्ड हॉकी में जबकि एक शूटिंग में मिला है।

Silver Medals: भारत ने फील्ड हॉकी में एक, शूटिंग में दो, एथलेटिक्स में दो, रेसलिंग में एक और बैडमिंटन में एक सिल्वर मेडल जीता हैं।

Bronze Medals: भारत ने फील्ड हॉकी में दो, शूटिंग में एक, रेसलिंग में चार, बैडमिंटन में एक, बॉक्सिंग में दो, टेनिस में एक और वेटलिफ्टिंग में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं।

ओलंपिक में कुल कितने खेल होते हैं?

पिछली बार 2016 में रियो डी जेनेरियो ब्राज़ील में आयोजित समर ओलंपिक में कुल 28 खेलों को शामिल किया गया था परंतु इस बार टोक्यो 2020 ओलंपिक में 5 नए खेल बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग तथा कराटे को शामिल किया गया है इसीलिए इस बार 2021 में कुल 33 गेम्स खेले जाएंगे तथा 339 मेडल के लिए मुकाबले होंगे।

ओलंपिक खेल क्या होते हैं? (Olympic Games in Hindi)

वैश्विक खेल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला ओलंपिक एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल कार्यक्रम है जिसमें दुनिया भर के लगभग 200 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ओलंपिक खेलों का आयोजन 2-2 साल के अंतराल पर मौसम के अनुसार गर्मियों और सर्दियों में आयोजित किया जाता है।

गर्मी में आयोजित होने वाले खेलों को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (Summer Olympic) तथा सर्दी में आयोजित होने वाले खेलों को शीतकालीन ओलंपिक (Winter olympic) कहा जाता है। प्रत्येक ओलंपिक 4 साल बाद होता है जिसका उद्देश्य दुनिया के सभी देशों को एकजुट कर खेलों के माध्यम से विश्व शांति स्थापित करना है।

ओलंपिक खेल प्रतियोगिताएं ग्रीष्म और शीतकालीन प्रारूपों के आलावा Youth Olympic Games (14 से 18 साल के युवा) तथा पैरालंपिक (दिव्यांगजन) प्रारूपों में भी खेला जाता है।

प्राचीन ओलंपिक खेल कब शुरू हुआ?

प्राचीन ओलंपिक खेल 2800 साल पहले शुरू हुआ उस समय ओलंपिक खेलों को ओलंपियाड के नाम से जाना जाता था इसका आयोजन प्राचीन ग्रीस के ओलिंपियाड क्षेत्र में हुआ था हालांकि इसकी उत्पत्ति को लेकर लोगों के अलग अलग मत है।

बताया जाता है कि प्राचीन ओलंपिक का आयोजन देवताओं की पूजा के लिए समर्पित एक कलात्मक त्यौहार हुआ करता था परंतु इनमें कई संघर्षों एवं बाधाओं के कारण यह 393 ईसवी में समाप्त हो गए थे।

आधुनिक ओलिंपिक गेम्स की शुरूआत?

Pierre de Coubertin को आधुनिक ओलंपिक खेलों का जनक माना जाता है उन्होंने 1894 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की तथा ओलिंपिक शपथ भी पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा ही लिखी गयी है।

पहले आधुनिक ओलंपिक खेल एथेंस, ग्रीस में 1896 में आयोजित किए गए थे। जिसके बाद वर्ष 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक्स खेलों में महिलाओं ने भी भाग लिया।

पहला ओलंपिक खेल कब और कहां खेला गया तथा इसकी शुरुआत कैसे हुई?

16 जून से 23 जून 1894 के बीच चली इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की बैठक के अंतिम दिन यूनान (ग्रीस) की राजधानी एथेंस के ओलंपिक स्टेडियम में सर्व प्रथम वर्ष 1896 में ओलंपिक खेलों को आयोजित करने का फैसला लिया गया। यह ओलंपिक खेलों की शुरुआत मानी जाती है तथा इसका उद्देश्य विश्व को खेलों के माध्यम से दुनिया को एकजुट करना था।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल (Summer Olympics)

गर्मियों में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (Summer Olympics) कहा जाता है इन खेलों को प्रत्येक 4 वर्ष बाद गर्मी के दौरान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन सर्वप्रथम 1896 में ग्रीस की राजधानी एथेंस में किया गया था जिसमें ग्रीस ने सबसे ज्यादा 47 मेडल जीते थे।

महिलाओं ने पहली बार 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। 1896 के पहले ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेल में सबसे अधिक पदक ग्रीस (47) ने जीते थे।

क्र. सं. वर्ष आयोजन स्थल देश
1. 1896 एथेंस यूनान (ग्रीस)
2. 1900 पेरिस फ्रांस
3. 1904 सेंट लुइस यूनाइटेड स्टेट्स
4. 1908 लंदन ग्रेट ब्रिटेन
5. 1912 स्टॉकहोम स्वीडन
6. 1920 एंटवर्प बेल्जियम
7. 1924 पेरिस फ्रांस
8. 1928 एम्सटर्डम नीदरलैंड्स
9. 1932 लॉस एंजेल्स यूनाइटेड स्टेट्स
10. 1936 बर्लिन ज़र्मनी
11. 1948 लंदन ग्रेट ब्रिटेन
12. 1952 हेल्सिंकी फिनलैंड
13. 1956 मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया
14. 1960 रोम इटली
15. 1964 टोक्यो जापान
16. 1968 मैक्सिको सिटी मैक्सिको
17. 1972 म्युनिक ज़र्मनी
18. 1976 मोनट्रियल कनाडा
19. 1980 मास्को रूस
20. 1984 लोस एंजेल्स यूनाइटेड स्टेट्स
21. 1988 सियोल दक्षिण कोरिया
22. 1992 बार्सिलोना स्पेन
23. 1996 अटलांटा जोर्जिया
24. 2000 सिडनी ऑस्ट्रेलिया
25. 2004 एथेंस ग्रीस
26. 2008 बीजिंग चाइना
27. 2012 लंदन ग्रेट ब्रिटेन
28. 2016 रियो डी जेनेरियो ब्राज़ील
29. 2021 टोक्यो (2020) जापान (आगामी प्रतियोगिता)
30. 2024 पेरिस फ्रांस (आगामी प्रतियोगिता )
31. 2028 लॉस एंजिल्स अमेरिका (आगामी प्रतियोगिता )

शीतकालीन ओलंपिक खेल (Winter Olympics)

सर्दी के महीने में आयोजित किए जाने वाले ओलंपिक खेलों को शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) कहा जाता है विंटर ओलंपिक का आयोजन पहली बार फ्रांस के चेमोनिक्स में 1924 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के साथ ही किया गया था।

1992 तक इसे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के साथ ही जारी रखा गया परंतु एक ही वर्ष में दो बड़े खेलों का आयोजन कर पाना काफी मुश्किल होता था इसीलिए 1994 में विंटर ओलंपिक का आयोजन ग्रीष्मकालीन खेलों के 2 साल के अंतराल पर किया जाने लगा।

विंटर ओलंपिक के दौरान बर्फ से जुड़े खेलों का आयोजन किया जाता है।

क्र. सं. वर्ष आयोजन स्थल देश
1. 1924 शैमोनिक्स फ्रांस
2. 1928 सेंट मोरिट्ज स्विट्ज़रलैंड
3. 1932 लेक प्लेसिड यूनाइटेड स्टेट्स
4. 1936 गार्मिस्क-पार्टेनकिचेन ज़र्मनी
5. 1948 सेंट मोरिट्ज स्विट्ज़रलैंड
6. 1952 ओस्लो नॉर्वे
7. 1956 कोर्टिना डी’ अम्पेजो इटली
8. 1960 स्कोव वैली यूनाइटेड स्टेट्स
9. 1964 इन्न्सब्रुक्क ऑस्ट्रिया
10. 1968 ग्रेनोबल फ्रांस
11. 1972 साप्पोरो जापान
12. 1976 इन्न्सब्रुक्क ऑस्ट्रिया
13. 1980 लेक प्लेसिड यूनाइटेड स्टेट्स
14. 1984 सारायेवो बोसनिया एंड हर्जेगोविना
15. 1988 गेलगरी कनाडा
16. 1992 अल्बर्टविले फ्रांस
17. 1994 लिलीहामर नोर्वे
18. 1998 नागानो जापान
19. 2002 साल्ट लेक सिटी उताह
20. 2006 तुरीन इटली
21. 2010 वैंकवर कनाडा
22. 2014 सोची रूस
23. 2018 प्योंगचांग दक्षिण कोरिया
24. 2022 बीजिंग चीन
25. 2025 मिलानो कॉर्टिन इटली

ओलंपिक में खेले जाने वाले सभी खेलों की सूची

  • 3×3 बास्केटबॉल
  • तीरंदाजी
  • कलात्मक जिमनास्टिक्स
  • कलात्मक तैराक
  • एथलेटिक्स
  • बैडमिंटन
  • बेसबॉल/ सॉफ्टबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बीच वॉलीबॉल
  • मुक्केबाज़ी
  • कैनो स्लैलम
  • कैनो स्प्रिंट
  • साइकिलिंग BMX रेसिंग
  • साइकिलिंग माउंटेन बाइक
  • साइकिलिंग रोड
  • साइकिलिंग BMX फ्रीस्टाइल
  • साइकिलिंग ट्रैक
  • डाइविंग
  • घुड़सवार
  • तलवारबाजी
  • फुटबॉल
  • गोल्फ
  • हैंडबॉल
  • हॉकी
  • जूडो
  • कराटे
  • मैराथन तैराकी
  • आधुनिक पेंटाथलान
  • लयबद्ध जिमनास्टिक
  • रोइंग
  • रग्बी
  • सेलिंग
  • शूटिंग
  • स्केटबोर्डिंग
  • स्पोर्ट क्लाइम्बिंग
  • सर्फिंग
  • तैराकी
  • टेबल टेनिस
  • ताइक्वांडो
  • टेनिस
  • ट्रैंपोलिन जिमनास्टिक्स
  • ट्रायथलॉन
  • वॉलीबॉल
  • वाटर पोलो
  • वेटलिफ्टिंग
  • कुश्ती

ओलंपिक खेलों का चिन्ह और झंडा क्या है? (Logo & Flag)

ओलंपिक खेलों में 5 रंग के छल्ले आपस में इंटरलॉक करते हुए दिखाई देते हैं जिनमें 3 रिंग ऊपर तथा 2 रिंग नीचे की ओर बड़े ही सुंदर तरीके से जुड़े हुए हैं। यह 5 छल्ले पांच प्रमुख महाद्वीपों की एकजुटता को दर्शाते हैं जिसमें नीला रंग यूरोप, काला अफ्रीका, लाल अमेरिका (उत्तरी और दक्षिणी), पीला एशिया और हरा आस्ट्रेलिया महाद्वीप को दर्शाता है। तथा इन पांच रंगों को इसलिए चुना गया क्योंकि इनमें से कोई ना कोई रंग विभिन्न देशों के झंडे में मौजूद है।

Olympic flag
Olympic flag

ओलिंपिक ध्वज:
Olympic Games के झंडे (ध्वज) की चौड़ाई और लम्बाई का अनुपात 2:3 है तथा इसकी पृष्टभूमि (बैकग्राउंड) सफेद रंग की है जिस पर ओलिंपिक प्रतीक बना हुआ है।

ओलंपिक ध्वज को 1913 में पियरे डी कूपबर्टिन की देख-रेख में निर्मित किया गया तथा 1914 में जारी किया गया था। Olympic flag को एंटवर्प, बेल्जियम में 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पहली बार फहराया गया था।

ओलंपिक खेलों का संचालन कौन करता है?

अंतर्राष्ट्रीय बहु खेलो का आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ करती है यह समिति ओलंपिक खेलों से जुड़े सभी फैसले लेती है इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) की स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन द्वारा 23 जून 1894 को फ़्रांस की राजधानी पेरिस में हुई। तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। इसका मुख्यालय लॉज़ेन (स्विट्ज़रलैंड) में है।

फिलहाल 206 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया IOC की सदस्य हैं इस समिति के वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बॉस हैं।

23 जून को अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (International Olympic Committee) के स्थापना दिवस को प्रति वर्ष ओलिंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ओलिंपिक खेलों का आदर्श वाक्य (Motto)

ओलिंपिक खेलों का आदर्श वाक्य सिटिअस-अल्टिअस-फॉरटिअस (Citius-Altius-Fortius) है, जिसका हिंदी अर्थ तेज, उच्च, मजबूत है।

अगला ओलंपिक खेल कहां प्रस्तावित है?

2022 में विंटर ओलंपिक की मेजबानी चीन की राजधानी बीजिंग को, 2024 की मेजबानी फ्रांस की राजधानी पेरिस को, 2026 खेल इटली के मिलानो कॉर्टिना में प्रस्तावित है तथा 2028 की मेजबानी अमेरिकी शहर लॉस एंजलिस को मिली है।

वर्ष ओलिंपिक प्रारूप आयोजन स्थल मेजबान देश कब
2022 शीतकालीन बीजिंग चीन 4 फ़रवरी – 20 फ़रवरी
2024 ग्रीष्मकालीन पेरिस फ़्रांस 26 जुलाई – 11 अगस्त
2026 शीतकालीन मिलानो कॉर्टिना इटली 6 फ़रवरी – 22 फ़रवरी
2028 ग्रीष्मकालीन लॉस एंजिल्स अमेरिका 21 जुलाई – 6 अगस्त