आज के इस डिजिटल युग में यूट्यूब ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे उपयोगी प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां लोग वीडियोस बनाकर इसके जरिए लाखों रूपये कमा रहे है। अगर आप भी यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए? इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको युटुब से कमाई और पैसा बैंक में आने तक का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे है।
इस विस्तृत गाइड में हम यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कैसे किया जाता है? इसकी नियम और शर्तों तथा यूट्यूब पर पैसे कब और कैसे मिलते हैं? इसके बारे में बात करेंगे और बात करेंगे कम सब्सक्राइबर्स के साथ भी यूट्यूब चैनल को प्रभावी तरीके से मोनेटाइज करने के शीर्ष 5 तरीकों बारे में भी।

2026 में YouTube से पैसे कमाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस?
यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको यूट्यूब पर अपना चैनल बनाना होगा, और इस पर वीडियोस अपलोड करनी होगी। जिसके बाद आपको इसके मोनेटाइजेशन प्रोग्राम को ज्वाइन करना होगा, इसके लिए आपको कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होता है। यदि आप सभी नियम और शर्तों को पूरा करते हैं, और इसके लिए एलिजिबल है तो आप अपनी वीडियो पर ऐडसेंस के जरिए विज्ञापन दिखाकर युटुब से कमाई करना शुरू कर सकते हैं।
- 1. यूट्यूब पर अपना चैनल बनाएं।
- 2. वीडियो अपलोड करना शुरू करें।
- 3. अपने चैनल पर सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाएं।
- 4. चैनल को मोनेटाइज कर पैसा कमाना शुरू करें।
- 5. एडसेंस से पैसा अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त करें।
1. यूट्यूब पर अपना चैनल बनाएं।
- यूट्यूब से कमाई करने के लिए सबसे पहले एक टॉपिक चुने जिसके तहत आप अपने कंटेंट को एक खास niche (जैसे फिटनेस, हेल्थ या टेक्नोलॉजी) पर फोकस कर सकते हैं। और उस टॉपिक से संबंधित अपने चैनल के लिए एक अच्छा सा नाम सोच लें।
- यू-ट्यूब पर चैनल बनाने के लिए सबसे पहले अपने PC या लैपटॉप पर क्रोम ब्राउज़र खोले और यहां अपने जीमेल आईडी से लॉगिन करें।
- अब नए टैब में youtube.com वेबसाइट खोले और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कर Your Channel या Create a Channel ऑप्शन में जाएं।
- यहां कस्टमाइज चैनल पर क्लिक करें और अपने चैनल का नाम प्रोफाइल फोटो और हैंडल सिलेक्ट कर क्रिएट चैनल या सबमिट पर क्लिक करें।
- बधाई हो आपका चैनल सफलतापूर्वक बन गया है, आप यहां क्रिएटर स्टूडियो (Studio.Youtube.Com) में अपने चैनल को और अभी कस्टमाइज हुआ और विभिन्न सेटिंग कर सकते हैं।


2. वीडियो अपलोड करना शुरू करें
युटुब की कंटेंट पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए अपने टॉपिक से सम्बंधित वीडियो और शॉट्स अपलोड करना शुरू करें।
वीडियो अपलोड या मैनेज करने के लिए studio.youtube.com पर जाएं और यहां अपलोड वीडियो पर क्लिक करें। अब फाइल मैनेजर से अपनी वीडियो को सेलेक्ट कर अपलोड करें वीडियो के लिए एक अच्छा टाइटल, डिस्क्रिप्शन और कुछ टैग्स सेलेक्ट करें।

अच्छी वीडियो बनाने के लिए आपके पास एक अच्छा कैमरा या उच्च गुणवत्ता वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। अच्छी आवाज के लिए, आपको एक माइक्रोफोन में निवेश करना चाहिए, और आप लाइटिंग का भी सही तरीके से उपयोग करके अपने वीडियो को बेहतर बना सकते हैं। वीडियो संपादन के लिए, वीडियो एडिटिंग करने के लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप और एक बढ़िया वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होगी।
3. अपने चैनल पर सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाएं।
यूट्यूब वीडियो ads से पैसा कमाने के लिए आपके पास कम से कम 1000 से अधिक सब्सक्राइबर होने में बेहद आवश्यक है, इसके लिए आप अपने चैनल पर सब्सक्राइबर्स और व्यूज बढ़ाने की कोशिश करें।
सफल होने के लिए जरूरी है कि आप आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट बनाएं, शुरुआत में एक अच्छा हुक रखें, फिर प्रोडक्ट को समझाएं और आखिर में कॉल-टू-एक्शन दें। आप Canva और ChatGPT जैसे टूल्स की मदद से आसानी से वीडियो बना सकते हैं।
- नियमितता से वीडियो और शॉर्ट्स शेयर करें।
- संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन करें।
- लोगों को कमेंट करने के लिए कहें और कमेंट्स का रिप्लाई करें।
- चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए प्रोत्साहित करें।

4. चैनल मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करें
युटुब मोनेटाइजेशन या युटुब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के लिए अप्लाई करने हेतु studio.youtube.com पर जाएं और अपनी जीमेल आईडी से लॉगिन करें। यहां Earn ($) ऑप्शन में जाए और अप्लाई Now पर क्लिक करें।
अब आपकी एप्लीकेशन यूट्यूब की टीम के पास भेज दी जाएगी, जहां आपकी एप्लीकेशन को रिव्यू किया जाएगा। अगर आप युटुब मोनेटाइजेशन के लिए एलिजिबल होंगे तो आपको कुछ ही दिनों में आपको इसके सूचना दे दी जाएगी।

यूट्यूब चैनल मोनेटाइजेशन के नियम और शर्तें 2026
आपके यूट्यूब चैनल को मॉनेटाइज करने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- 1. आपके चैनल पर 1000 या इससे अधिक सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
- 2. पिछले 1 साल में आपकी लॉन्ग वीडियोस पर 4000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए।
- 3. यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए वॉच टाइम की जगह पर पिछले 3 महीने (90 दिन) में 10 मिलियन (1 करोड़) पब्लिक शॉर्ट्स व्यूज होने चाहिए।
- 4. आपके चैनल पर कोई भी कॉपीराइट या कम्युनिटी स्ट्राइक नहीं होना चाहिए।

5. चैनल मोनेटाइज कर पैसा कमाना शुरू करें।
यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (यूपीपी) के तहत Watch Page Ads का अप्रूवल मिल जाने या आपके चैनल पर मोनेटाइजेशन इनेबल हो जाने के बाद आपको अपने ऐडसेंस अकाउंट को सेटअप करना होता है। इसके लिए AdSense.Com पर जाएं और अपनी Gmail id से Sign in करें और अपना अकाउंट सेटअप करें। अधिक जानकारी और अकाउंट सेटअप करने के लिए यहाँ देखिए Adsense सेटअप करने की पूरी जानकारी।
ऐडसेंस के जरिए ही आपको आपकी हर दिन की कमाई दिखाई देगी और यहीं पर आपको अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स व अन्य जानकारियां सबमिट करनी होगी।
» YouTube Shorts से बढ़ायें Views, Likes और सब्सक्राइबर
» YouTubers के लिए 9 जरूरी ऐप्स
» YouTube के लिए Best Selfie Ring Light
यूट्यूब पर पैसे कब और कैसे मिलते हैं?
YouTube हर महीने की 21 तारीख तक पेमेंट प्रोसेस करता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें होती हैं: आपकी कमाई कम से कम $100 होनी चाहिए, सभी जरूरी वेरिफिकेशन पूरे होने चाहिए और आपके अकाउंट पर कोई स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी कमाई $100 से कम रहती है, तो वह रकम अगले महीने के लिए जोड़ दी जाती है।
Adsense से पेमेंट रिलीज होने के 3-7 दिन में आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट में पेमेंट आ जाती है। एडसेंस से भुगतान प्राप्त करने के लिए आपको टैक्स इनफॉर्मेशन और पर्सनल इन्फॉर्मेशन देना तथा पेमेंट का माध्यम चुनना और सेट अप करना होता है।

पर्सनल इंफॉर्मेशन वेरिफाई करने के लिए Payments में Verification Check आप्शन में जाएं और यहाँ पेमेंट एड्रेस और आइडेंटिटी वेरीफाई करें। जैसे ही के ऐडसेंस अकाउंट में $10 के अर्निंग हो जाएगी आपके एड्रेस पर PIN युक्त लैटर डाक के माध्यम से रसीव होगा, जिसमें एक छह डिजिट का पिन होगा, इसी पिन से आपको एड्रेस वेरीफाई करना है।
यदि 3–4 बार कोशिश करने के बाद भी PIN नहीं पहुंचता या आखिरी रिक्वेस्ट के 30 दिन बीत चुके हैं, तो आप मैन्युअल वेरिफिकेशन के लिए PIN troubleshooter के जरिए अपने डॉक्यूमेंट्स सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए जो भी डॉक्यूमेंट आप देते हैं, उनमें आपका नाम और पता बिल्कुल वही होना चाहिए जो आपके AdSense अकाउंट में है। मान्य डॉक्यूमेंट्स में सरकारी ID, बैंक स्टेटमेंट या बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिल शामिल होते हैं।
इसके बाद आप Payment Info में Add Payment Method पर क्लिक कर अपना Bank Account Link कर सकते है।
YouTube Partner Program से पैसे कमाने के 5 तरीके?
यूट्यूब से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) है, यहाँ से आप विज्ञापन, चैनल मेम्बरशिप, शॉपिंग, सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स, Super थैंक्स और यूट्यूब प्रीमियम की मदद से सीधे कमाई कर सकते हैं।
- विज्ञापन (AdSense) से होने वाली कमाई: अपनी वीडियोस पर मोनेटाइजेशन इनेबल करें और इस पर डिस्प्ले, ओवरले और वीडियो एड्स लगाकर पैसा कमाए।
- चैनल मेंबरशिप स्टार्ट करके: आपके सब्सक्राइबर आपकी कुछ खास सर्विस या फायदों का लाभ उठाने के लिए आपके चैनल की Paid Membership लेते हैं जिससे आपकी कमाई होती है।
- मर्चेंडाइज बेचकर: यूट्यूब पर आपकी वीडियोस देखने वाले आपके फैन आपकी ऑफिशियल ब्रांडेड चीजों को खरीद सकते हैं जो आपके चैनल के देखे जाने वाले Video में शोकेस की गई होती हैं।
- सुपर चैट और सुपर स्टीकर: आपकी लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाले चैट स्ट्रीम में अपने मैसेज को हाईलाइट करने के लिए आपको सुपर चैट या सुपर स्टीकर दे सकते हैं इन सुपर चैट और सुपर स्टीकर के लिए उन्हें पैसे चुकाने होते हैं।
- युटुब प्रीमियम से होने वाली कमाई: यूट्यूब प्रीमियम के मेंबर द्वारा आपका कंटेंट देखने पर उसके सब्सक्रिप्शन के लिए दिए जाने वाले शुल्क का कुछ हिस्सा युटुब क्रिएटर को भी मिलता है।
इन सभी तरीकों से पैसा कमाने के लिए यूट्यूब द्वारा कुछ जरूरी शर्तें और नियम रखे गए हैं, जब आप उन सभी नियम और शर्तों को पूरा करते हैं तभी आप इन तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।
1. YouTube Video Ads Monetization (AdSense)
YouTube वीडियो पर ऐड्स से कमाई करने के लिए आपको YouTube Partner Program (YPP) जॉइन करना होता है। इसके लिए आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर होने चाहिए और साथ ही पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का पब्लिक वॉच टाइम या पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन Shorts व्यूज़ पूरे होने चाहिए।
इसके बाद आप अपने वीडियो पर दिखने वाले ऐड्स और YouTube Premium से कमाई कर सकते हैं। आमतौर पर लॉन्ग वीडियो में कमाई का लगभग 55% क्रिएटर को मिलता है और 45% YouTube को, जबकि Shorts क्रिएटर्स को करीब 45% रेवेन्यू मिलता है।
- सबसे पहले यूट्यूब चैनल बनाएं और इस पर यूट्यूब पॉलिसी और गाइडलाइन को फॉलो करते हुए वीडियो या शॉर्ट्स अपलोड करना शुरू करें।
- चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर तथा वीडियो पर 4000 घंटे का वॉच टाइम या शॉर्ट्स 1 करोड़ व्यूज के टारगेट को पूरा करें।
- युटुब मोनेटाइजेशन (यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम) में शामिल होने के लिए यूट्यूब क्रीएटर ऐप या वेबसाइट पर जाएं यहाँ “Earn” ऑप्शन में जाएं और Apply Now पर क्लिक करें।
- अब Review Partner Terms में Start Button पर क्लिक करें और Terms को Accept करें।
- इसके बाद Sign up for AdSense में Start पर टैप करें, अगर आपके पास पहले से adsense अकाउंट है तो यहाँ Yes, I Have an Adsense account को चुने अन्यथा No, I Need to create one पर क्लिक करे और Next पर टैप करें।
- अब उस gmail अकाउंट से sign in करें जिससे आप adsense अकाउंट बनाना चाहते है। इसके बाद अपनी सभी डिटेल्स भरकर अकाउंट बना लें।
- यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम की एप्लीकेशन अप्रूव हो जाने पर यूट्यूब वीडियो पर Ads On करें।
- पैसा कमाना शुरू करें और अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करें।


YouTube Premium Revenue
अगर कोई यूट्यूब प्रीमियम सदस्य आपकी वीडियोस देखता है, तो उसके द्वारा प्रीमियम के लिए भुगतान किए गए पैसे में से कुछ हिस्सा आपको भी मिलता है। बस ध्यान रखें कि आपके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियोज यूट्यूब प्रीमियम रेवेन्यू के योग्य हो और कंटेंट पालिसी और कम्युनिस्ट गाइडलाइन्स का पालन करती हो। इसीलिए ऐसे कंटेंट क्रिएट करें जो युटुब प्रीमियम के सदस्यों को पसंद आए।
अपने चैनल पर YouTube Premium से कमाई की सुविधा चालू करने के लिए लंबे प्रारूप के वीडियो हेतु Watch Page Monetization Module को स्वीकार करें और Watch Page Ads चालू करें। शॉर्ट्स के लिए Shorts Feed Monetization Module को स्वीकार करना होगा।
2. यूट्यूब एफिलिएट प्रोग्राम (Affiliate Program)
YouTube Shorts एफिलिएट मार्केटिंग में आप छोटे वीडियो बनाकर प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते हैं, जिससे हर बिक्री पर आपको कमीशन मिलता है। इसके लिए आप YouTube Shopping affiliate प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने Shorts में सीधे प्रोडक्ट टैग कर सकते हैं।
यह किसी और का सामान बिकवाकर बीच में अपना हिस्सा (कमीशन) कमाने जैसा है। आप शॉर्ट्स में ‘Tag Products’ फीचर का इस्तेमाल करके एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं।
इसमें यूट्यूब आपको दुनिया के बड़े ब्रांड्स (जैसे Flipkart, Myntra आदि) के प्रोडक्ट्स को सीधे अपने वीडियो या शॉर्ट्स में “Tag” करने की सुविधा देता है।
यूट्यूब एफिलिएट प्रोग्राम (Affiliate Program) के लिए शर्तें
- चैनल यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में होना चाहिए।
- वर्तमान नियमों के अनुसार, आपके चैनल पर कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। यह पहले 10,000 सब्सक्राइबर्स था, जिसे हाल ही में घटा दिया गया है।
- पिछले 90 दिनों में कम से कम 3 सार्वजनिक वीडियो अपलोड किए हों।
- पिछले 12 महीनों में 3,000 सार्वजनिक वॉच घंटे हों या पिछले 90 दिनों में 30 लाख शॉर्ट्स व्यूज हों।
- आपका चैनल भारत (या अमेरिका/कोरिया जैसे देशों) में आधारित होना चाहिए।
- चैनल ‘मेड फॉर किड्स’ नहीं होना चाहिए और न ही यह कोई म्यूजिक या सरकारी चैनल (Official Artist Channel) होना चाहिए।
- आपके चैनल पर कोई एक्टिव कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए।
एफिलिएट प्रोडक्ट शॉर्ट्स में टैग कैसे करें?
- YouTube Studio ओपन करें और Earn टैब पर जाएं।
- Shopping वाले सेक्शन में ही आपको “Join the Affiliate Program” का विकल्प दिखेगा (यदि आप इसके लिए योग्य हैं)।
- वहाँ Get Started पर क्लिक करें और शर्तों को स्वीकार (Accept) करें।
- अब आप जब भी कोई वीडियो या शॉर्ट्स अपलोड करेंगे, तो ‘Video Details‘ वाले पेज पर जहाँ Title और description डालने का विकल्प मिलता है वहीं पर आपको Tag Products का बटन मिलेगा।
- वहाँ Flipkart या Myntra के प्रोडक्ट्स सर्च करके उन्हें टैग कर सकते है। या आप प्रोडक्ट का लिंक पेस्ट करके भी ऐसा कर सकते है।
- आप इसे अपनी और दर्शकों की सुविधा के अनुसार शॉर्ट्स में कहीं भी Adjust कर सकते है। पब्लिश करने के बाद यह “View Products” के साथ एक छोटा सा प्रोडक्ट आइकन के साथ दिखाई देगा।




नोट: वीडियो में टैग किए गए प्रोडक्ट साफ दिखने चाहिए और कंटेंट से जुड़े होने चाहिए, नहीं तो टैग हटाया जा सकता है। साथ ही, नियमों के अनुसार आपको हमेशा बताना चाहिए कि आपने एफिलिएट लिंक का इस्तेमाल किया है।
3. Channel Membership
यूट्यूब पर Monetization On होने के बाद Channel Membership के Feature से अच्छी कमाई की जा सकती है। यह फीचर ON करने के बाद आपके Channel के Subscribe बटन के साथ ही Join का Button Add हो जाता।
इस पर क्लिक करने पर आपके द्वारा तय की गयी अलग-अलग Lavel की Monthly Fees को देकर लोग आपकी Membership ले सकते है।
- मेम्बरशिप के बदले आप सब्सक्राइबर को Loyality Badges दे सकते है।
- Members के लिए एक्सक्लूसिव या स्पेशल कंटेंट दे सकते है।
- मेंबर्स के लिए Live Stream कर सकते है।
- Community Tab में उनके लिए Post कर सकते है।
- या कोई भी दूसरी तरह की सर्विस दे सकते हैं।
सब्सक्राइबर को बैज मिल जाता है जिससे उसका कमेंट उस चैनल पर सभी जगहों पर एक ख़ास बैज के साथ हाईलाइट होता है। Membership से Generate होने वाले Revenue का 70% क्रिएटर को और 30% Youtube को मिलता है।

नई “Fan Funding” पात्रता (Eligibility):
- आपके चैनल पर मात्र 500 से ज्यादा Subscribers होने जरुरी है।
- आपके Youtube Channel पर Monetization (YouTube Partner Program) Enable होना चाहिए।
- पिछले 90 दिनों में कम से कम 3 सार्वजनिक वीडियो अपलोड किए हों।
- पिछले 12 महीनों में 3,000 सार्वजनिक वॉच घंटे हों या पिछले 90 दिनों में 30 लाख शॉर्ट्स व्यूज हों।
- चैनल ‘Made for Kids’ के तौर पर सेट नहीं होना चाहिए।
- आप ऐसे देश में होने चाहिए जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है (जैसे भारत)
- चैनल पर कोई भी Active Community Guidelines Strike नहीं होनी चाहिए.
यदि आप इसके लिए Eligible है तो YouTube पर Channel Membership लेने के लिए https://studio.youtube.com/channel/UC/monetization/memberships पर जाएं और इसे Enable करें। अपने Perks (जैसे बैज, इमोजी) सेट करें और YouTube से समीक्षा (Review) के लिए भेजें।
4. Super Chat & Super Sticker
यदि आपका कोई गेमिंग चैनल है या आप अपने चैनल पर ज्यादातर Live Streaming करते है तो Super Chat के फीचर से आप लाइव स्ट्रीम करते समय ही पैसा कमा सकते हैं। दरअसल सुपर चैट (Super Chat) और सुपर स्टीकर (Super Stickers) YouTube लाइव स्ट्रीम और प्रीमियर के दौरान दर्शकों द्वारा क्रिएटर्स को सीधे पैसे भेजकर अपने संदेशों को हाइलाइट करने के तरीके हैं। ये फीचर दर्शकों के कमेंट्स को रंगीन बनाते हैं और चैट में पिन (pin) करते हैं, जिससे क्रिएटर्स की आय बढ़ती है।
सुपर चैट: दर्शकों के मैसेज को रंगीन (highlight) करता है और कुछ समय के लिए लाइव चैट में सबसे ऊपर दिखाता है।
सुपर स्टीकर: एक एनिमेटेड इमेज होती है जो चैट में प्रमुखता से दिखाई देती है।
कैसे होती है कमाई:
Super Chat फीचर Enable करने के बाद आपके Live Chat में $ का विकल्प दिखाई देगा जहाँ से लोग आपको Super Chat या स्टीकर भेज सकते है इन सुपर चैट और स्टीकर भेजने के लिए आपके Viewers को पैसे देने होते है। सुपर चैट और सुपर स्टीकर के जारिए आपको यह पैसा मिल जाता है। आमतौर पर, क्रिएटर्स को सुपर चैट की कमाई का लगभग 70% हिस्सा मिलता है। आपकी यह कमाई महीने के अंत में आपके AdSense for YouTube अकाउंट में जोड़ दी जाती है।

सुपर चैट और सुपर स्टीकर के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया:
- आपके चैनल पर 500 से ज्यादा Subscribers होने चाहिए।
- आपका चैनल Monetized होना चाहिए।
- आपके Location पर यह Service Available होनी चाहिए। (भारत में यह अवेलेबल है)
यदि आप सुपर चैट के लिए योग्य है तो आप https://www.youtube.com/features पर जाकर इसे चेक और On कर सकते है।
इसे चालू करने का तरीका:
- YT Studio पर जाएँ: अपने स्मार्टफोन पर YouTube Studio ऐप खोलें या कंप्यूटर पर YouTube Studio.Youtube.com पर जाएं और लॉग इन करें।
- Earn (कमाई) पर जाएं: यहाँ 'Earn' (कमाई करें) टैब पर टैप करें।
- Supers कार्ड चुनें: यहाँ आपको 'Supers' का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- Get Started पर क्लिक करें: यदि आप इसे पहली बार कर रहे हैं, तो 'Get Started' (शुरू करें) पर टैप करें और 'Turn On' पर क्लिक करें।
- शर्तें स्वीकार करें: आपके सामने नियम और शर्तें (Commerce Product Module) आएंगी। नीचे स्क्रॉल करें, अपना नाम, ईमेल और कंपनी का नाम (यदि लागू हो) भरें और 'Accept' (स्वीकार करें) पर क्लिक करें।
- फीचर्स ऑन करें: अब आपको Super Chat और Super Stickers के सामने स्विच बटन दिखेंगे, उन्हें On कर दें।
इससे होने वाली कमाई आप 'Supers' के ऑप्शन में “Your Super Chat and Super Sticker activity” कार्ड में देखने को मिल जाएगी यहाँ आपको हाल ही की सभी खरीदारी दिखाई देगी। पूरी लिस्ट देखने के लिए See all पर क्लिक करें।
5. Merchandising या Shopping
यूट्यूब शॉपिंग (YouTube Shopping) उन लोगों के लिए है जिनका अपना खुद का ब्रांड या स्टोर है। अगर आप एक आर्टिस्ट या पोपुलर क्रिएटर है तो आप अपने Logo या Photo वाली T-shirt, Cap, Mobile Cover, Cup आदि Sale करके भी कमाई कर सकते है।
अगर आप किसी कार्टून या सुपरहीरो कैरक्टर या Popular Line का इस्तेमाल करते है तो आपकी अच्छी Selling हो सकती है। आपके द्वारा Create किया गया प्रोडक्ट आपकी विडियो के नीचे दिखाई देता है जिसे कोई भी Viewer आसानी से खरीद सकता है। यह आपके अपने बिजनेस के लिए एक डिजिटल दुकान की तरह है।

यूट्यूब शॉपिंग (YouTube Shopping) के लिए शर्तें
YouTube पर Shopping (जिसे पहले Merchandising कहा जाता था) फीचर को ऑन करने के लिए अब नियम काफी बदल गए हैं। 2026 के नए अपडेट के अनुसार, आप बहुत कम सब्सक्राइबर्स पर भी इसे शुरू कर सकते हैं।
- आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
- आपका चैनल यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के लिए स्वीकृत होना चाहिए।
- आपका चैनल ‘मेड फॉर किड्स’ (Made for Kids) नहीं होना चाहिए।
- चैनल पर कोई एक्टिव कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए।
- आप ऐसे देश में होने चाहिए जहाँ यूट्यूब शॉपिंग उपलब्ध है (भारत इसमें शामिल है)।
- आपके पास एक सपोर्टेड प्लेटफॉर्म (जैसे Shopify, Spring या Spreadshop) पर एक्टिव स्टोर होना चाहिए।
यूट्यूब शॉपिंग (अपना स्टोर जोड़ने के लिए)
अगर आपका खुद का स्टोर (Shopify आदि) है, तो इसे ऐसे लिंक करें:
- YouTube Studio में लॉगिन करें।
- बाएँ हाथ के मेनू (Left Menu) में Earn (कमाई) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- ऊपर दिए गए टैब में से Shopping पर क्लिक करें।
- वहाँ आपको Connect Store का बटन दिखेगा।
- अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे Shopify, Spreadshop) चुनें और स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।
- कनेक्ट होने के बाद, आप अपने वीडियो के नीचे अपने प्रोडक्ट्स दिखा पाएंगे।
ध्यान रखने योग्य बाते:
YouTube पर हर वीडियो की मॉनेटाइजेशन अलग-अलग तरीके से देखी जाती है, इसलिए किसी एक वीडियो को अलग से डिमोनेटाइज किया जा सकता है। अगर चैनल बार-बार पॉलिसी का उल्लंघन करता है, तो पूरे चैनल की मॉनेटाइजेशन भी बंद हो सकती है।
अपील करने का प्रोसेस थोड़ा मुश्किल होता है और कई क्रिएटर्स की कमाई महीनों तक रुकी रहती है। इसलिए क्लिकबेट थंबनेल बनाने से बचें, कम्युनिटी गाइडलाइंस (जैसे हेट स्पीच आदि) का पालन करें और कॉपीराइट क्लेम से दूर रहें। साथ ही, अपनी मॉनेटाइजेशन स्टेटस को हर महीने चेक करते रहना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या को समय पर समझा और ठीक किया जा सके।
