वूमेन आईपीएल प्वाइंट्स टेबल 2025: Women’s Premier League Team Standings
वूमेन प्रीमियर लीग या WPL 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से हो गयी है, जिसमें सभी टीमें अंक तालिका में शीर्ष स्थान पाने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। आपको बता दें कि महिला आईपीएल पॉइंट टेबल की टॉप तीन टीमें प्लेऑफ या नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करती है। ऐसे में सभी टीमों की स्टैंडिंग (Position) पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
वूमेन आईपीएल 2025 की यह अंक तालिका हर रात मैच खत्म होने के साथ ही अपडेट की जाती है, यहां से आप सभी टीमों की ताजा स्टैंडिंग चेक कर सकते हैं। अभी देखें: डब्लूपीएल की अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल

महिला आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (WPL Points Table)
वूमेन आईपीएल 2025 की अपडेटेड अंक तालिका के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक खेले गए 2 मैचों में से दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।
| रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | पॉइंट | नेट रनरेट |
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 4 | +1.440 |
| 2 | मुंबई इंडियन्स | 2 | 1 | 1 | 2 | +0.783 |
| 3 | गुजरात जायंट्स | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.525 |
| 4 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.882 |
| 5 | यूपी वारियर्स | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.850 |
वूमेंस प्रीमियर लीग की अंक तालिका का महत्व?
विमेंस आईपीएल (WPL) 2025 के सभी लीग मैच सम्पन्न हो जाने के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप 3 टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। जहाँ पहले नंबर की टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, तो वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें एलिमिनेटर में अपनी जगह बनायेंगी।जिसके बाद एलिमिनेटर में शामिल टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी, जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबला के लिए क्वालीफाई करेगी और हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी
◉ WPL की सभी टीमें और उनके खिलाड़ी?
◉ महिला IPL में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के?
◉ पुरूष आईपीएल 2025 का टाइम टेबल?
वूमेंस प्रीमियर लीग में पॉइंट्स कैसे मिलते है?
WPL में लीग स्टेज पर हर मैच जीतने के टीम को 2 अंक मिलते है, तो वही हारने वाली टीम को कोई भी पॉइंट नही मिलता है। मैच के बेनतीजा रहने या अचानक समाप्त होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है।
इसके अलावा यदि कोई मैच टाई हो जाता है तो विजेता सुपर ओवर के जरिए निर्धारित किया जाता है और जीतने वाली टीम को 2 अंक मिल जाते है।
दो समान अंकों वाली टीमों की पॉइंट्स टेबल में स्टैंडिंग Net Run Rate (NRR) के जरिये निर्धारित होती है। जिस टीम का नेट रन रेट ज्यादा होता है, वह टीम अंकतालिका में समान अंक वाली दूसरी टीम से ऊपर होती है।
WPL 2024 Points Table
| रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
| 1 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.198 |
| 2 | मुंबई इंडियन्स | 8 | 5 | 3 | 10 | +0.024 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 4 | 4 | 8 | +0.306 |
| 4 | यूपी वारियर्स | 8 | 3 | 5 | 6 | -0.371 |
| 5 | गुजरात जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.158 |
WPL Season 1 Points Table 2023
21 मार्च 2023 तक सभी लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद नेट रनरेट अधिक होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ वूमेन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहले नंबर पर है, तो वहीं मुंबई इंडियंस भी 12 पॉइंट्स के साथ दुसरे स्थान पर है। आइए सभी टीमों की Standings पर एक नजर डालते है:
| रैंक | टीम | मैच खेलें | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
| Q1 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.856 |
| Q2 | मुंबई इंडियन्स | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.711 |
| Q3 | यूपी वारियर्स | 8 | 4 | 4 | 8 | -0.200 |
| 4 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.137 |
| 5 | गुजरात जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -2.220 |
◉ महिला आईपीएल का पूरा शेड्यूल
◉ वूमेंस आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी?
◉ महिला आईपीएल लाइव कैसे देखें?
