Indian Idol 2025 का विजेता और पुरस्कार राशि?
Indian Idol 2025 Winner: भारत के मशहूर सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले में पश्चिम बंगाल की 24 वर्षीय मानसी घोष ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। उन्हे विजेता (Winner) की ट्रॉफी के साथ ही एक नई कार और ₹25 लाख की इनामी राशि भी दी गई है। यह फिनाले इस वीकेंड 06 अप्रैल 2025 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ।
इस सीजन की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जिसे देश के तीन मशहूर संगीत सितारों बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने जज किया, उन्होंने ही विनर का ऐलान भी किया। आपको बता दें कि इस शो को मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने होस्ट किया था।
विषय सूची
2025 में इंडियन आइडल सीजन 15 किसने जीता?
इंडियन आइडल सीजन 15 को अपना विजेता मिल गया है पश्चिम बंगाल के रहने वाली मानसी घोष ने इस बार इंडियन आइडल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की है। फिनाले में उनका मुकाबला शुभजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर के साथ था। लेकिन मानसी घोष ने अपनी शानदार आवाज और इमोशनल परफॉर्मेंस से न सिर्फ जजों बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया। शुभजीत चक्रवर्ती फर्स्ट रनर अप और स्नेहा शंकर सेकंड रनर अप रही। रनर-अप को 5 लाख रुपये का इनाम मिला।
आपको बता दें कि सिर्फ 19 साल की उम्र में इस सीज़न की सेकंड रनर-अप रहीं स्नेहा शंकर को फिनाले से पहले ही बड़ी सफलता मिली, जब टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार ने उन्हें एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया, जो उनके म्यूज़िक करियर के लिए एक बड़ा मौका साबित हुआ।
विजेता | वैभव गुप्ता |
उपविजेता | शुभजीत चक्रवर्ती |
तीसरा स्थान | स्नेहा शंकर |
देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों में से चुने गए 16 कंटेस्टेंट्स में से टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने कड़ी मेहनत और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर फिनाले तक का सफर तय किया। इंडियन आइडल 15 के फिनाले में पहुंचने वाले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स थे –मानसी घोष, सुभोजित चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, चैतन्य देवाधे, प्रियांग्शु दत्ता और अनिरुद्ध सुस्वरम।
● इंडियन आइडल के जज, होस्ट और कंटेस्टेंट्स
● इंडियन आइडल में कैसे जाएं?
● केबीसी 2025 कब शुरू होगा?
इंडियन आइडल के सभी विजेताओं की सूची (सीजन 1 से 15)
साल 2004-05 में आयोजित हुआ इंडियन आइडल का पहला सीजन बेहद कामयाब रहा, जिसे अभिजीत सावंत ने जीता और रातों-रात स्टार बन गए। उन्होंने फाइनल में अमित सना और राहुल वैद्य को हराकर इस सिंगिंग रियलिटी शो का खिताब जीता था। आपको बता दें कि फिनाले में टॉप 6 कंटेंस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर हुई थी।
सीजन | विजेता का नाम | साल |
---|---|---|
सीजन 1 | अभिजीत सावंत | 2004-05 |
सीजन 2 | संदीप आचार्य | 2005-06 |
सीजन 3 | प्रशांत तमंग | 2007 |
सीजन 4 | सौरभी देबबर्मा | 2007-08 |
सीजन 5 | श्रीराम चंद्र | 2010 |
सीजन 6 | विपुल मेहता | 2012 |
सीजन 7 | अंजना पद्मनाभन | 2013 |
सीजन 8 | अनन्या श्रीतम नंदा | 2015 |
सीजन 9 | एल वी रेवंत कुमार | 2016-17 |
सीजन 10 | सलमान अली | 2018 |
सीजन 11 | सनी हिंदुस्तानी | 2019-20 |
सीजन 12 | पवनदीप राजन | 2022 |
सीजन 13 | ऋषि सिंह | 2022-23 |
सीजन 14 | वैभव गुप्ता | 2023-24 |
सीजन 15 | मानसी घोष | 2024-25 |
● IIFA Awards किसनें जीता?
● कौन बनेगा करोड़पति (KBC) विजेताओं की सूची?
● द बिग पिक्चर शो में कैसे जाएं?
इंडियन आइडल 2024 का विनर कौन था?
03 मार्च 2024 को हुए सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडिल के ग्रैंड फिनाले में कानपूर के वैभव गुप्ता इस शो के विजेता (Winner) रहे और खिताब अपने नाम किया। वैभव गुप्ता को शो का विनर बनने पर ‘इंडियन आइडल 14’ की ट्रॉफी के साथ एक चमचमाती कार (Brezza) और 25 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं।
शो जीतने के बाद वैभव ने बॉलीवुड में सलमान खान और रणवीर के लिए गाना गाने की इच्छा जाहिर की। बचपन से ही सिंगिंग के शौक़ीन वैभव साल 2013 में वॉइस ऑफ कानपुर का खिताब भी जीत चुके है।
विजेता | वैभव गुप्ता |
उपविजेता | सुभादीप दास |
तीसरा स्थान | पीयूष पंवार |
चौथा स्थान | अनन्या पाल |
2023 में इंडियन आइडल किसने जीता था?
अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह इंडियन आइडल सीजन 13 के विजेता है, तो वही देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनर अप और चिराग कोटवाल सेकंड रनर अप थे।
ऋषि सिंह ने शो में एंट्री करने के साथ ही ऑडिशन राउंड से ही सभी को इंप्रेस करना शुरू कर दिया था, उनकी गायकी के दीवाने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी है जिन्होंने उनकी जमकर तारीफ की थी।
विजेता | ऋषि सिंह |
उपविजेता | देबोस्मिता रॉय |
तीसरा स्थान | चिराग कोटवाल |
इस शो के बारे में
सोनी टीवी पर आने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल के अब तक 15 सफल सीजन प्रसारित किए जा चुके हैं। इसमें मशहूर Judges के रूप में सोनू निगम, अनु मलिक, बादशाह, श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जैसे सिंगर्स रह चुके हैं। इंडियन आइडल पॉप आइडल फॉर्मेट का भारतीय वर्ज़न है जो 2004 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता आ है।