Jio Phone Recharge Plans 2025: रिलायंस जिओ ने अपने पुराने 4G कीपैड Jio Phone यूज़र्स के लिए नए All-in-One Recharge Plans 2025 लॉन्च किए हैं। अगर आप भी जियो फोन का रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी है। अब कंपनी ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ₹75 से लेकर ₹152 तक के कई प्लान पेश किए हैं, जिनमें कॉलिंग, डेटा और एसएमएस बेनिफिट्स शामिल हैं।
आइए जानते हैं कि 2025 में जियो फोन के सबसे सस्ते से लेकर महंगे रिचार्ज पैक तक कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं और इनमें क्या फायदे मिलते हैं।

जिओफोन के सभी रिचार्ज प्लान (सस्ते से महंगा):
- ₹75 प्लान: प्रतिदिन 100MB डाटा (200MB एक्स्ट्रा) | वैधता 23 दिन | 50SMS/Day
- ₹91 प्लान: प्रतिदिन 100MB डाटा (200MB एक्स्ट्रा) | वैधता 28 दिन | 50SMS/Day
- ₹125 प्लान: प्रतिदिन 0.5GB डाटा | वैधता 23 दिन | 300SMS
- ₹152 प्लान: प्रतिदिन 0.5GB डाटा | वैधता 28 दिन | 300SMS
- ₹186 प्लान: प्रतिदिन 1GB डाटा | वैधता 28 दिन | 100SMS/Day
- ₹223 प्लान: प्रतिदिन 2GB डाटा | वैधता 28 दिन | 100SMS/Day
- ₹895 प्लान: प्रति 28 दिन 2GB डाटा | वैधता 336 (28 दिन x 12 चक्र) | 50SMS/28 दिन इन सभी पैक्स में असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
Jio Phone में रिचार्ज कितने का होता है?
नए टैरिफ के अनुसार, JioPhone में 28 दिनों की वैधता वाला ऑल-इन-वन रिचार्ज ₹75 (0.1GB/दिन +200mb + 50 SMS), ₹125 (0.5GB/दिन + 300 SMS), ₹186 (1GB/दिन + 100 SMS/दिन), और ₹223 (2GB/दिन + 100 SMS/दिन) का होता है। इन प्लान्स के साथ Jio ऐप्स जैसे JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस शामिल है।
| प्लान | बेनेफिट्स | वैलिडिटी |
|---|---|---|
| ₹75 | 100MB/day + 200MB (Unlimited Voice) | 23 Days |
| ₹91 | 100 MB/day + 200 MB (Unlimited Voice) | 28 Days |
| ₹125 | 0.5 GB/day (Unlimited Voice) | 23 Days |
| ₹152 | 0.5 GB/day (Unlimited Voice) | 28 Days |
| ₹186 | 1 GB/day (Unlimited Voice) | 28 Days |
| ₹223 | 2 GB/day (Unlimited Voice) | 28 Days |
| ₹895 | 2 GB/28 days for 12 cycles | 336 Days |
जियो फोन रिचार्ज प्लान Rs. 75
जियो फोन के लिए सबसे सस्ता ऑल-इन-वन रिचार्ज प्लान ₹75 का है जिसकी वैलिडिटी 23 दिनों की है। जिओ के इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 50 SMS और रोजाना 100 MB इंटरनेट डाटा और 200mb एक्स्ट्रा डेटा (कुल 2.5 GB Data) मिलता है।
Jio Phone का 91 रूपये का पैक
जियो फोन के लिए 1 महीने (28 दिनों) वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 91 रूपये का है, जिसमें ग्राहकों को प्रति दिन 100 MB डाटा के साथ 200mb अतिरिक्त डाटा, असीमित कॉलिंग और 50 SMS मिलते हैं इस Plan में कुल 3 जीबी डाटा मिलता है।
जिओ फ़ोन का ₹125 वाला प्लान
रिलायंस जिओ फ़ोन का ₹125 वाला प्लान काफी खास है इसमें ग्राहकों को प्रति दिन 0.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इस पैक की वैधता 23 दिनों की है।
जियो फोन का ₹152 वाला रिचार्ज
जिओ के ₹152 वाले पैक में रोजाना 500 MB डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं जिसकी वैधता 28 दिनों की होती है। इस Plan में ग्राहकों को कुल 14 GB इन्टरनेट डाटा मिलता है।
Jio Phone के लिए 186 रूपये वाला रिचार्ज
JioPhone के लिए रोजाना 1GB Data और 1 महीने (28 दिन) की वैलिडिटी वाला प्लान ₹186 का है, जिसमें Unlimited Calling और Daily 100 SMS बिल्कुल मुफ्त दिए जाते हैं।
जियो मोबाइल के लिए 223 रूपए का रिचार्ज पैक
जियो फोन के लिए 1 महीने (28 दिनों) वाला सबसे महंगा प्लान ₹223 का है, जिसमें रोज 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। यदि आप जियोफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट प्लान हो सकता है।
जियो फ़ोन का 1 साल वाला रिचार्ज
जिओ का 1 साल यानी 336 दिनों का Plan 895 रूपये का है, जिसमें 28 दिनों के लिए 2GB डाटा और 50 SMS, 12 चक्रों तक मिलता है। (28 days * 12 cycles = 336 Days & Total 24 GB Data) यानि हर 28 दिनों के अंतराल पर 2 GB Data और 50 SMS, 12 बार मिलेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है।
● जिओ में रिचार्ज कैसे करें?
● जियो में कॉलर ट्यून कैसें सेट करें?
● Jio सिम का नंबर और बैलेंस कैसें चेक करें?
Jio Phone Data Add On Plans (26 रूपये से शुरू)
रिलायंस जिओ द्वारा जियो फोन के लिए कुछ डाटा एड-ऑन प्लान भी लांच किए गए हैं इन Plans में केवल इंटरनेट डाटा मिलता है। इन पैक्स में वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती।
| Price | Data | Validity |
|---|---|---|
| ₹26 | 2 GB | 28 Days |
| ₹62 | 6 GB | 28 Days |
| ₹86 | 0.5 GB/day | 28 Days |
| ₹122 | 1 GB/day | 28 Days |
| ₹182 | 2 GB/day | 28 Days |
- JioPhone का 26 रूपए वाला डेटा पैक
जियो फोन के लिए सबसे सस्ता डाटा ऐडऑन प्लान ₹26 का है, जिसमें कुल 2GB डाटा, 28 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान में SMS और कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। - जियोफोन का ₹62 वाला डाटा ऐडऑन प्लान
जिओ फोन का ₹62 वाला Data Add On Pack 28 दिन की वैधता के साथ कुल 6 जीबी डाटा उपलब्ध कराता है। हालंकि इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती। - Jio Phone Rs. 86 Data Add On Plan
28 दिनों की वैलिडिटी और प्रतिदिन 500MB डाटा के साथ आने वाला जिओ फोन का 86 रूपये वाला डेटा ऐड-ऑन प्लान भी आपके लिए बेस्ट रहेगा, इस प्लेन में भी वॉइस कॉलिंग और SMS उपलब्ध नहीं है। - ₹122 वाला डाटा ऐड-ऑन प्लान
₹122 वाला डाटा ऐडऑन प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ आता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस Plan में भी आपको SMS और कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। - 182 वाला Data Pack
यदि आप जियो फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं तथा कॉलिंग एवं SMS बिलकुल नहीं करते तो आपके लिए जिओ फोन का ₹182 वाला डाटा ऐडऑन प्लान एकदम सही है इसमें 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है।
● Jio Phone में Internet Speed कैसे Check करें?
● जियो फोन में पेटीएम अकाउंट कैसे बनाए?
● जियो फोन से पैसे ट्रांसफर कैसे करें।
4G कनेक्टिविटी और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता यह कीपैड फोन
रिलायंस जियो फोन ने भारत में 4G क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है क्योंकि इस सस्ते 4G फीचर फोन को कोई भी खरीद सकता है और 4G सेवा का इस्तेमाल कर सकता है इसके लिए महंगे 4जी स्मार्टफोन नहीं खरीदने पड़ते हैं।
Reliance Jio ने Jio Phone और Jio Phone 2 को 4G कनेक्टिविटी तथा फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे कुछ बेहतरीन फीचर्स के साथ लांच किया है। जिओ द्वारा इन फीचर फोंस के लिए अलग से रिचार्ज प्लान भी पेश किए जाते हैं जिनकी कीमत स्मार्टफोन में चलने वाली सिम के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं।
