English को Hindi में Translate करने वाला Apps Download

यहाँ एंड्राइड स्मार्टफोन के लिए 5 सबसे बेस्ट इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप्स दिए गए है, इसकी मदद से आप टेक्स्ट, वेबसाइट, और फोटो को किसी भी भाषा से हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है।

English को Hindi में Translate करने वाला Apps (हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद करें?)

आज की डिजिटल दुनिया में भाषा का महत्व बढ़ गया है। भारत में हिंदी बोलने वाले, पढ़ने और समझने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, ऐसे में अंग्रेजी को हिंदी में या हिंदी को अंग्रेज़ी में परिवर्तित करने वाला ऐप्स (Hindi to English Translation App) की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ सबसे अच्छा इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप की जानकारी देने जा रहे हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर हिंदी को इंग्लिश में अनुवाद करने के लिए विभिन्न ऐप मौजूद है परंतु सभी अप्प सटीकता से एक भाषा को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट नहीं कर पाते इसलिए हम आपको कुछ बेहतरीन और खुद चला कर चेक किए गए हिंदी में अंग्रेज़ी कन्वर्ट करने वाले मोबाइल सॉफ्टवेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप्स
इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप्स

 

इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप्स

गूगल ट्रांसलेट, हायट्रांसलेट और माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर आदि सबसे अच्छा इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप्स है। ये ऐप टेक्स्ट, वेबसाइट, और चैट को किसी भी भाषा से हिंदी में अनुवाद कर सकते है। दरअसल एक भाषा को दूसरी भाषा में परिवर्तित करने वाले एप को ही ट्रांसलेटिंग (अनुवादक) अप्प कहते हैं।

यह अप्प भारत की विभिन्न भाषाओं जैसे बंगाली, गुजराती, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, पंजाबी आदि भाषाओं में भी अंग्रेजी को कन्वर्ट करने का विकल्प देते हैं। साथ ही इनका इस्तेमाल आप डिक्शनरी (शब्दकोश) की तरह किसी भी शब्द का हिंदी अर्थ जानने के लिए भी कर सकते हैं।


अगर आपकी अंग्रेजी थोड़ी सी कमजोर है तो इंग्लिश का हिंदी बनाना या फिर आपको कोई किताब पढ़ने अथवा कोई मैसेज पढ़ने में काफी परेशानी होती है तो भी आप आसानी से इसे अपनी मनपसंद भाषा में बदलकर (Convert) पढ़ सकते है।

 

1. Google Translate – इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेटर ऐप

Google Translate विश्व की सबसे लोकप्रिय और प्रभावी अनुवादक ऐप्स में से एक है। यहां आप बोल कर, लिख कर और फोटो क्लिक करके भी उसे अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं। यहाँ दुनियाभर की 103 भाषाएँ अनुवाद की जा सकती है। इसकी मदद से आप किसी वेबसाइट को भी अपनी भाषा में कन्वर्ट कर सकते है।

इसे दुनियाभर में अपना नाम बना चुकी पॉपुलर अमेरिकी टेक कंपनी ‘Google‘ ने विकसित किया है। इसे आप इनके ऐप और वेबसाइट (translate.google.com) के जरिए भी एक्सेस कर सकते है।


Google Translate App for language convert

इसके कुछ ख़ास फीचर्स
  • टैप टू ट्रांसलेट: किसी भी ऐप में टेक्स्ट कॉपी करें और गूगल ट्रांसलेट आइकन पर टैप करके अनुवाद करें
  • ऑफ़लाइन: इंटरनेट कनेक्शन के बिना अनुवाद करें (59 भाषाएं)
  • ट्रांस्क्राइब: रियल टाइम में किसी अलग भाषा में बोलने वाले के बात को निरंतर अनुवाद करें (8 भाषाएं)
  • हाथ से लिखकर, फोटो या डायरेक्ट कैमरे से लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा

 

Google Translate में लिखकर कन्वर्ट करें

  • सबसे पहले गूगल ट्रांसलेट एप को डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन होने के बाद बाएँ तरफ जिस भाषा को कन्वर्ट करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। (यदि अंग्रेज़ी से हिंदी में ट्रांसलेट करना है तो यहाँ English चुने।)
  • google ka translate karne wala software download

  • दाएँ ओर जिस भाषा में कन्वर्ट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। (जैसे हिंदी)
  • अब आप इंग्लिश सेक्शन में जो भी लिखेंगे वह ऑटोमेटिकली नीचे ट्रांसलेट होकर आपको मिल जाएगा।

 

मुहँ से बोलकर ट्रांसलेट करें (Voice Translator):

  • सबसे पहले आप गूगल ट्रांसलेट एप्प ओपन करें।
  • यहां माइक के ऑप्शन पर क्लिक करे और जो भी व्यक्ति इंग्लिश बोल रहा है उसके सामने लगा दे।
  • अब उसके द्वारा कही जा रही बात अपने आप हिंदी में ट्रांसलेट हो जाएगी।

english ko hindi me convert kaise kare

 

फोटो से इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद कैसे करें?

  • Google Translate एप्लीकेशन को ओपन करें।
  • यहां इंग्लिश सेक्शन में कैमरे के बटन पर क्लिक करें।
  • फोटो से अनुवाद करे

  • कैमरे से इंग्लिश में लिखें शब्द की फोटो क्लिक करें जिसे आप हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  • आप चाहे तो Import ऑप्शन पर क्लिक करके अपने फोन से कोई भी फोटो ट्रांसलेट कर सकते हैं।

 

 

2. Hi Translate (हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करना ऐप)

Hi Translate एक बेहतरीन ट्रांसलेटर ऐप है यहां आप स्क्रीन पर दिया गया कोई भी ऐप या फिर फोन में मौजूद किसी भी चीज को आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं। यह पूरे व्हाट्सएप या फिर किसी अन्य एप्लीकेशन को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकता है आप चाहे तो किसी भी चैट या मैसेज को एक सेकंड में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

यह ऐप टेक्स्ट, वेबसाइट, और फोटो को अनुवाद कर सकता है। इसकी विशेषता यह है कि यह बातचीत भी कर सकता है, जिससे अधिकांश ऐप्स में नहीं मिलता। इसमें अभी जल्दी ही ChatGPT4 का इंटेलीजेंट ट्रांसलेशन जोड़ा गया है, जो अनुवाद को और तेज़ और रोचक बनाता है! यह विश्व की 135 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Hi Translation App for android Mobile

इसके कुछ मुख्य फीचर्स:
  • Translate in Chat: व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे अप्प्स की चैट को ट्रांसलेट करें।
  • Camera Translator: कैमरा की मदद से कोई भी लिखा हुआ टेक्स्ट का अनुवाद करें।
  • All languages: 100 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट।
  • Screen translator: ब्राउज़र, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, आदि को ट्रांसलेट करें।

 

Hi Translate ऐप से चैट और मैसेज कैसे ट्रांसलेट करे?

  • सबसे पहले Hi Translate App को डाउनलोड करें।
  • इसे ओपन करें और कुछ जरूरी परमिशन को Allow करें, जिसमें एक्सेसिबिलिटी और App Can Appear On Top शामिल है।
  • सभी Permission को ऑन करने के बाद होम पेज पर ट्रांसलेट के ऑप्शन को ऑन करें।
  • हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो ‘Foreign में इंग्लिश‘ चुने और ‘Orignal में हिंदी‘ को चुने।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फ्लोटिंग सर्च आइकन दिखाई देगा आप जिस भी ऐप या चैट को ट्रांसलेट करना चाहते हैं इस फ्लोटिंग सर्च आइकन को उस पर लेकर जाएं और आपका चैट ट्रांसलेट हो जाएगा।

  • यदि आप व्हाट्सएप या फिर किसी दूसरी एप्लीकेशन को पूरी तरह से हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो इस Floting icon पर डबल टैप करें और आपकी पूरी एप्लीकेशन हिंदी में ट्रांसलेट हो जाएगी और इसके सभी ऑप्शन हिंदी में दिखाई देने लग जाएंगे।
  • इसके साथ ही यदि आप कोई टेक्स्ट कॉपी करते हैं तो उसे भी आप वहीं से ट्रांसलेट कर कर पाएंगे।

 

3. iTranslate (इंग्लिश तो हिंदी कनवर्टर अप्प)

iTranslate एक मुफ्त अनुवादक और शब्दकोश ऐप है, जिसमें आप टेक्स्ट का Voice अनुवाद में भी सुन सकते हैं। यह ऐप आवाज-से-आवाज अनुवाद करने में भी सक्षम है। यहाँ आसानी से 100 से अधिक भाषाओं में टेक्स्ट का अनुवाद करें या आवाज-से-आवाज बातचीत शुरू करें। यह ऑफ़लाइन मोड भी उपलब्ध हैं।

iTranslate - Hindi to English Converter App

इसकी विशेषताएं:
  • 100 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध
  • पुरुष या महिला आवाजों में अनुवाद सुनें।
  • अनुवाद करते समय विभिन्न बोलियों के बीच स्विच करें।
  • सभी भाषाओं के लिए शब्दकोश और समानार्थी शब्दकोश
  • अक्षरमाला, फेवरेट, इतिहास और कई अन्य फीचर्स।

 

4. Microsoft Translator (हिंदी तो इंग्लिश ट्रांसलेशन अप्प)

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर एक मुफ्त और व्यक्तिगत अनुवाद ऐप है, जो इंग्लिश को हिंदी में अनुवाद करता है। यह ऐप टेक्स्ट, आवाज़, बातचीत, कैमरा फोटो और स्क्रीनशॉट को 70 से अधिक भाषाओं में अनुवाद करने में सक्षम है। यात्रा के समय इंटरनेट कनेक्शन के बिना इसे ऑफ़लाइन अनुवाद के लिए मुफ्त में भाषाएं डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Microsoft Translator App for Voice and Camera Translation

मुख्य विशेषताएं:
  • 70 से अधिक भाषाओं में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन टेक्स्ट अनुवाद
  • फोटो और स्क्रीनशॉट में टेक्स्ट का अनुवाद
  • ऑफ़लाइन उपयोग के लिए भाषाएं डाउनलोड करें
  • आपके अनुवाद को बोलकर सुनें। [ट्रांसलिटरेशन (उच्चारण गाइड)]

 

5. Hindi English Translator (हिंदी में अंग्रेज़ी कन्वर्ट)

Hindi-English Translator एक अच्छा और सरल ऐप है जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी और अंग्रेजी भाषा के शब्दों का अनुवाद करना है। यह ऐप ऑफलाइन मोड में भी काम करता है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन की कोई जरूरत नहीं होती। यह मुफ्त अनुवादक तेजी से हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी (हिन्दी-अंग्रेजी अनुवादक) शब्दों और पूर्ण वाक्यों का अनुवाद कर सकता है।

हिंदी से अंग्रेजी अनुवादक ऐप

इसके कुछ फीचर्स:
  • यह ऐप विदेशी भाषा सीख रहे लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा।
  • इसका इंटरफेस बहुत सरल और उपयोग में आसान है।
  • फेवरेट सूची और हिस्ट्री सेव करने की सुविधा।

 

 

अंतिम शब्द

इन ऐप्स का उपयोग इंग्लिश को हिंदी में अनुवाद करने में आपकी सहायता कर सकता है, लेकिन इसके लिए सही संदर्भ और सही अनुवाद का चयन करना महत्वपूर्ण है। कई ऐप्स निशुल्क हैं, जबकि कुछ प्रीमियम सुविधाएं प्रदान करते हैं। इसलिए, आपकी आवश्यकतानुसार सही ऐप का चयन करें और अच्छे से अनुवाद का आनंद लें।