इंस्टाग्राम तेजी से उभरता सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसने लॉन्चिंग के बाद काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल की। इसके Reels फीचर के कारण लोग अब इसे चलाना काफी पसंद कर रहे है, ऐसे में इसके बढ़ते यूज़र्स को देखते हुए, यहां से पैसे कमाने के कई सारे रास्ते खुल जाते है।
बीते दिनों भारत में इंस्टाग्राम रील्स के फीचर को मोनेटाइज करने का आप्शन भी लॉन्च किया गया है, जिसके बाद अब आप रील्स बनाकर भी पैसा कमा सकते है। हालांकि Reels, ही इससे पैसा कमाने का एकमात्र जरिया नहीं है, इसलिए इंस्टाग्राम पर पैसे कैसे कमाए? इसके कुछ बेस्ट तरीके यहाँ डिटेल्स के साथ बताए गए हैं।

इंस्टाग्राम से कमाई करने ले लिए जरुरी है ये 5 काम?
#1. बढ़िया टॉपिक (Niche) चुने:
इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए आपको अपने इंटरेस्ट के अनुसार कोई ऐसी कैटेगरी या टॉपिक को चुनना है। इसके लिए ऐसे 3–5 topics की सूची बनाएं जिन्हें आप अच्छी तरह जानते हैं या पसंद करते हैं, और जिन पर आप बिना तैयारी के एक घंटे तक बात कर सकते हैं।
अब इसमें से ऐसे niches को हटा दें जिनमें digital products, services या affiliate marketing के जरिए कमाई संभव नहीं है। जिस पर लोगों का इंटरेक्शन ज्यादा नहीं है। सोशल मीडिया मार्केटिंग, फाइनेंस, पर्सनल डेवलपमेंट या खास lifestyle niches पर ध्यान दें। ये कुछ high-paying niches है।
#2. प्रोफेशनल या बिज़नेस अकाउंट बनाएँ
इंस्टाग्राम पर पैसा कमाने के लिए आपको पर्सनल अकाउंट नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल या बिज़नेस अकाउंट बनाना चाहिए यदि आपका कोई बिज़नेस नहीं है तो आप क्रिएटर अकाउंट भी बना सकते हैं। इस अकाउंट के जरिए आप अपनी ग्रोथ भी मॉनिटर कर सकते हैं और अधिकतर जगहों पर पैसा कमाने के लिए प्रोफेशनल या बिज़नेस अकाउंट होना जरूरी होता है।
पर्सनल से प्रोफेशनल में स्विच करने के चरण:
- अपने Instagram प्रोफाइल पर जाएं।
- ऊपर दाईं तरफ तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
- “Settings and privacy” चुनें।
- “Account type and tools” पर जाएं।
- “Switch to professional account” चुनें।
- अपनी category चुनें (जैसे creator या business)।
इसके बाद आपको analytics, ads और contact buttons जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
#3. फॉलोअर्स ग्रो करें:
इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए आपके पास अच्छे खासे फॉलोवर होने चाहिए इसीलिए शुरुआत में आप बिना डिमोटिवेट हुए रेगुलर कंटेंट पब्लिश करें और इसे प्रमोट भी करें साथ ही ऑडियंस के साथ अंगेजमेंट बनाए रखें। औसतन 5000 फॉलोअर्स पाने में 6-18 महीने लग सकते हैं।
रीच और विज़बिलिटी बढ़ाने के लिए अच्छे हैशटैग का इस्तेमाल करें।
2026 में Instagram की hashtag strategy बदल गई है। पहले जहां 30 सामान्य hashtags इस्तेमाल होते थे, अब quantity से ज्यादा quality पर ध्यान है। अब 3–5 बेहद relevant और specific hashtags इस्तेमाल करना बेहतर है, जो algorithm के लिए “label” की तरह काम करते हैं।
नोट: आप जल्दी और तेजी से ग्रो होने के लिए अपने बजट के अनुसार Instagram के ऑफिशियल Bost Post फीचर का इस्तेमाल कर सकते है या Ads चला सकते हैं। आप चाहे तो अन्य इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स द्वारा अपना प्रमोशन भी करवा सकते हैं।
#4. Reels अपलोड करें
इंस्टाग्राम का रील्स (Reels) फीचर आपको अच्छी ऑडियंस और अटेंशन दिलवा सकता है, अच्छे रेल्स हमेशा वायरल हो जाती है जिससे आपका अकाउंट जल्दी ग्रो होता है, और बाद में इन्हें आप मोनेटाइज भी कर सकते है। यहाँ रोजाना 1-3 घंटे कंटेंट बनाने में लगते हैं। आवश्यक skills में photography, video editing और content strategy शामिल हैं।
एक अच्छा Reel 1.5 सेकंड के अंदर ध्यान खींचता है, उसमें fast और high-energy editing होती है और वह clear value देता है (सीखने या मनोरंजन के लिए)। इसकी ideal लंबाई 7–15 सेकंड (viral/trending content) और 15–30 सेकंड (educational content) होती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्ट करने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर सुबह 9 बजे या शाम 6–11 बजे के बीच होता है, खासकर बुधवार और गुरुवार।
इसके साथ ही आप इंस्टाग्राम लाइव पर अपने नए फॉलोअर्स के साथ इंटरैक्शन बढ़ाकर अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बना सकते हैं।
#5. पैसा कमाना शुरू करें
एक बार आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5000 से अधिक फॉलोअर्स हो जाने के बाद आप Reels, एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर पोस्ट या पेड़ पार्टनरशिप आदि इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के बेस्ट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। ध्यान रखें आमतौर पर 10 में से केवल 1-2 अकाउंट ही मोनेटाइज हो पाते हैं।
Instagram से पैसे कमाने के 10 बेस्ट तरीके (2026 में)
इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए आप इस पर एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर पोस्ट, अकाउंट प्रमोशन, फोटो सेलिंग आदि तरीकों से साथ ही खुद का कोर्स या प्रॉडक्ट बेचकर भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यहाँ इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के 10 से ज्यादा तरीके बताए गए हैं।
- 1. Instagram Reels बोनस से
- 2. एफिलिएट मार्केटिंग करके
- 3. स्पॉन्सरशिप, ब्रांडेड कंटेंट या पेड पार्टनरशिप से
- 4. इंस्टा पर फोटो बेचकर
- 5. Instagram Accounts को बेचकर
- 6. खुद का प्रोडक्ट या कोर्स बेचकर
- 7. दुसरे अकाउंट्स का प्रमोशन करके
- 8. मर्चेंडाइजिंग बेचकर
- 9. इंस्टाग्राम मैनेजर बनकर
- 10. रेफेरल प्रोग्राम ज्वाइन करके
- 11. ऐड इन प्रोफाइल फीड से
1. Instagram Reels Bonus से पैसे कमाए
इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स को Reels से पैसे कमाने के लिए अपना Instagram Reels Bonus प्रोग्राम लॉन्च किया है। जिसका मतलब है कि अब पेशेवर अकाउंट वाले क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर भी कमाई कर सकते हैं। फिलहाल यह एक सीमित, आमंत्रण-आधारित कार्यक्रम है।
Reels Bonus आपको आपके रील्स के चलने के आधार पर दिया जाएगा। आपकी रील्स जितने ज्यादा लोगों द्वारा देखी जाएगी, आपको उतना ही अधिक बोनस मिलेगा। इसके लिए आपको कुछ रूल्स एंड रेग्युलेशन को फॉलो करना होगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटिरिया
- पात्र बनने के लिए आमतौर पर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आपका अकाउंट प्रोफेशनल (क्रिएटर या बिज़नेस) होना चाहिए।
- आपका अकाउंट और कंटेन्ट प्लेटफॉर्म की सभी नीतियों और कम्युनिटी गाइडलाइंस का पालन करता होना चाहिए।
- आपकी रील ओरिजिनल होनी चाहिए इस पर किसी अन्य प्लेटफार्म जैसे मोज, चिंगारी आदि का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
- कुछ रिपोर्ट्स कम फॉलोअर्स की बात करती हैं, लेकिन पूरी मोनेटाइजेशन सुविधा के लिए अक्सर 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स चाहिए होते हैं।
- आपकी रील्स क्वालिटी और वैल्युएबल होनी चाहिए, लो क्वालिटी नहीं। अच्छी एंगेजमेंट जरूरी है।
- फेक फोलोअर्स वाले अकाउंट या फेक व्यूज वाले वीडियोज एलिजिबल नहीं है।
नोट: “रील्स प्ले” कार्यक्रम का पहले भारत में परीक्षण किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह प्रोग्राम मुख्य रूप से अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया पर केंद्रित हैं।
2. एफिलिएट मार्केटिंग करके कमाई करें
एफिलिएट मार्केटिंग किसी भी प्लेटफार्म पर पैसे कमाने का सबसे जाना माना तरीका है, इसे किसी भी प्लेटफार्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यहाँ कंपनीयां आपको Product Sell कराने का कमीशन देती है। भारत में Amazon, Flipkart और कुछ Hosting कंपनीज का Affiliate Program लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और ये हाई कमीशन भी देते है।
Affiliate Marketing से पैसे कमाने के लिये आपको इनके एफिलिएट प्रोग्राम को Join करना होगा और जिस Products को आप प्रोमोट करना चाहते है, उसके Affiliate Link को अपने Instagram Account पर Share करना है। जब आपके लिंक से कुछ खरीदता है आपको उसका कमीशन मिल जाता है।
Link Promote करने के लिए ये तरीके आजमाएं:
आप अपने Affiliate Links को Instagram Stories में link stickers के जरिए प्रमोट कर सकते है। यह फीचर अब सभी users के लिए उपलब्ध हैं। पहले 10,000+ followers या verified account की जरूरत होती थी, लेकिन यह नियम अक्टूबर 2021 में हटा दिया गया। अब link stickers ने पुराने “swipe-up” फीचर की जगह ले ली है।
Instagram Story में link sticker जोड़ने के लिए ये आसान steps follow करें:
Instagram खोलें और “Your Story” पर टैप करें।
फोटो या वीडियो चुनें/कैप्चर करें।
ऊपर sticker icon (😊) पर टैप करें।
“Link” sticker चुनें।
अपना URL paste या टाइप करें।
चाहें तो sticker text customize करें (जैसे “Visit Now”).
Done दबाएं, sticker को सही जगह रखें।
Story post करें।
अब viewers sticker पर टैप करके सीधे आपके link पर जा सकते हैं।
नोट: यह फीचर ज्यादातर सभी के लिए खुला है, लेकिन जो accounts harmful behavior करते हैं या misinformation फैलाते हैं, उन्हें link sticker इस्तेमाल करने से रोका जा सकता है। साथ ही, एक Story में केवल एक ही link sticker जोड़ा जा सकता है।
Instagram Comment Automation: इसके साथ ही आप कमेंट ऑटोमेशन का सेटअप करके भी लिंक्स सीधे कमेंट करने वाले के DM में भेज सकते है। इस वीडियो में इसका पूरा सेटअप दिया गया है। यहाँ से कन्वर्ट होने ए चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते है क्योंकि खरीदने के इच्छुक लोग ही कमेंट में link की मांग करते है।
आप अपने इन्स्टाग्राम Bio में भी Linktree जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके अपने एफिलिएट लिंक को शेयर कर सकते है।

3. Instagram पर Photos बेचकर पैसा कमाये
फोटोग्राफी के शौकीन और एक अच्छे ग्राफिक डिजाइनर के लिए इंस्टाग्राम एक बेस्ट प्लेटफॉर्म है, क्योंकि यहां आप अपनी Photos को बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए जब भी आप इंस्टाग्राम पर कोई फोटो या ग्राफिक अपलोड करें तो उस पर अपना Watermark या फिर Logo लिखकर जरूर शेयर करें जिससे कोई भी उस फोटो को इस्तेमाल न कर पाएं और वह उस फोटो को खरीदने के लिए आपसे Contact करें। ध्यान रखें कि आपको अपनी कांटेक्ट डिटेल्स को डिस्क्रिप्शन में या फिर Profile Bio में देना होगा।
आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने लिए ब्लॉग या कंपनी को प्रोफेशनल बनाने के लिए अच्छे Photos की तलाश में रहते हैं, तो वहीं अगर आप कोई फोटो डालते हैं और वह किसी को अच्छी लगती है तो वह उसे खरीद भी सकता है। बेचने के लिए आप Shutterstock जैसे प्लेटफार्म पर अपनी फोटोज को लिस्ट कर सकते है।
4. Instagram Accounts को बेचकर
कुछ लोग मेहनत करके या Ad चलाकर Followers बढाने की बजाय एक अच्छे से Grow हो चुका इंस्टाग्राम अकाउंट ही खरीद लेते है, ऐसे में यदि आपके पास भी कोई Profitable Niche पर बना Instagram Account है तो आप इसे बेचकर अच्छी कमाई कर सकते है। इंस्टाग्राम अकाउंट का Selling Price उस पर मौजूद फॉलोअर्स Engagement और Niche (टॉपिक) पर भी निर्भर करता है।
अगर आप Instagram Account Grow करना जानते है तो आप इसी तरह से कई Instagram Accounts को Grow करके इन्हें Flippa जैसे वेबसाइटों के जरिए बेचकर एक बार में ही अच्छी खासी कमाई कर सकते है।
5. प्रोडक्ट या कोर्स बेचकर रुपया कमाए
अच्छे फॉलोवर मिल जाने के बाद आप मार्केट में खुद का कोई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, या फिर कोई ऑनलाइन कोर्स, PDF, कोई टूल या कोई अन्य प्रीमियम सर्विस को बेच कर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप Udemy, InstaMojo आदि प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते है।
अगर आपका कोई प्रोडक्ट या कोर्स नहीं है तो आप किसी और के Product को कुछ % या किसी फिक्स कमीशन पर भी सेल करवाकर यहाँ से कमाई कर सकते है। इसके लिए आपको उस प्रोडक्ट या कोर्स आदि को अपने ऑडियंस के साथ किसी ख़ास प्रोमोकोड, डिस्काउंट या कूपन कोड के साथ शेयर करना होगा।
6. स्पॉन्सरशिप, ब्रांडेड कंटेंट या पेड पार्टनरशिप से
एक टॉपिक/कैटेगरी या Niche पर अकाउंट बनाने पर आपको सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको उस केटेगरी से रिलेटेड स्पॉन्सरशिप्स बड़ी आसानी से मिल जाती है, यहाँ आप दूसरों के प्रोडक्ट को स्पॉन्सर करके अच्छी इनकम कर सकते हैं।
अच्छे Engagement और फॉलोअर्स मिलने के बाद कंपनियां आप से खुद संपर्क कर लेती है, या आप चाहे तो खुद भी अपने आपको विभिन्न स्पॉन्सरशिप प्लेटफार्म पर रजिस्टर कर सकते हैं। जहाँ कंपनीयाँ आपको सिर्फ एक पोस्ट या स्टोरी शेयर करके हज़ारों रूपए देती है।
उदाहरण के लिए: मान लीजिए आपका कोई Dog केयर रिलेटेड चैनल है तो आपको पेडिग्री या दूसरे डॉग फूड कंपनीज स्पॉन्सरशिप के लिए संपर्क करती है, जिनसे आप अच्छी खासी रकम मांग सकते है। उनके प्रोडक्ट को अपने इंस्टाग्राम चैनल पर स्टोरी, फोटो या वीडियो के जरिए प्रमोट कर सकते हैं जिनसे उनकी सेल बढेंगी और आपको भी पैसा मिल जाएगा।
इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर पोस्ट के कितने पैसे मिलते है?
इंस्टाग्राम पर एक सामान्य कंटेंट क्रिएटर को एक स्पॉन्सर पोस्ट के बदले 1000 रुपए से लेकर ₹10,00,000 तक मिल सकते हैं, ये है पूरी तरह से उस अकाउंट के फॉलोअर्स, इंगेजमेंट और अकाउंट की कैटेगरी और किस ब्राण्ड ने अप्रोच किया है इस पर निर्भर करता है।
भारत में Instagram sponsorship की rates follower count, engagement और niche पर निर्भर करती हैं। आम तौर पर अनुमानित rates इस प्रकार हैं:
Nano (1K–10K followers): ₹1,000 – ₹10,000 प्रति Reel
(high engagement, कभी-कभी gifting भी accept करते हैं)Micro (10K–100K): ₹7,000 – ₹50,000 प्रति post/Reel
(brands के लिए सबसे balance और भरोसेमंद audience)Macro (100K–1M): ₹50,000 – ₹5,00,000 प्रति post
(niche expertise होने पर ज्यादा charge कर सकते हैं)Mega / Celebrities (1M+): ₹3,50,000 – ₹10,00,000+ प्रति collaboration
खास niches जैसे personal finance, B2B tech और health में rates आम lifestyle या fashion से 2–3 गुना ज्यादा हो सकते हैं।
7. दुसरे के एकाउंट्स का प्रमोशन करके अर्निंग करें
जब आपके अच्छे-खासे फॉलोअर्स हो जाते हैं तो आपकी कैटेगरी से जुड़े लोग अपना अकाउंट Grow करने के लिए आपसे उनके अकाउंट का प्रमोशन करने के लिए पैसे देते हैं। इससे उनके न्यू अकाउंट को फॉलोवर और एक बूस्ट मिलता है तथा आपकी भी कुछ Earning हो जाती है।
अकाउंट प्रमोशन के लिए आपको अपनी ऑडियंस से बस एक पोस्ट, स्टोरी या वीडियो आदि डालकर उस अकाउंट को फॉलो या चेक करने के लिए कहना होता है। इसकी जानकारी आप प्रोफाइल Bio में या Highlights में दे सकते है ताकि लोग बेझिझक आपसे संपर्क कर सके।
8. मर्चेंडाइजिंग बेचकर
यदि आपका इंस्टाग्राम पर कोई फैन पेज है तो आप मर्चेंडाइजिंग सेल करके इससे काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपने देखा होगा कि लोग मार्केट में ऐसी चीजें पसंद करते हैं जो उनके किसी चाहने वाले ने या किसी हीरो या फिर किसी अन्य प्रभावी व्यक्ति ने पहना हो।
आप किसी कार्टून या सुपरहिट हीरो से जुड़ा कोई अकाउंट चलाते हैं, तो उससे संबंधित Merchandise जैसे टीशर्ट, कप, तकिया, ब्रेसलेट, स्टीकर, फ़ोन कवर आदि बेच सकते हैं।
» Instagram Auto Follower ऐप और वेबसाइट
» सफल Social Media Influencer कैसे बने?
» Instagram Blue Tick वेरिफिकेशन कैसे करें?
9. इंस्टाग्राम मैनेजर बनकर
यदि आपको इंस्टाग्राम अकाउंट को ग्रो, इसे मैनेज करना, ब्रैंडिंग और प्रचार करना आता है, तो आप इंस्टाग्राम मैनेजर बनकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। आजकल कई इन्फ्लूएंसर/कंपनी के पास अकाउंट तो है और वह इसे ग्रो भी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह करना नहीं आता, ऐसे में आप ऑनलाइन या अपने आसपास किसी कंपनी या ब्रांड से संपर्क करके इंस्टाग्राम मैनेजर की जॉब पा सकते हैं।
10. रेफेरल प्रोग्राम ज्वाइन करके
आप विभिन्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध रेफर एंड अर्न प्रोग्राम के जरिए भी इंस्टाग्राम से पैसे कमा सकते हैं, इसके लिए आप अपनी फील्ड या कैटेगरी से जुड़े एप्स या सर्विस के रेफरल प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद आप इंस्टाग्राम पर अपने अपनी ऑडियंस से उस ऐप या गेम आदि को इस्तेमाल करने के लिए अपने रेफेरल कोड को अप्लाई करने के लिए कह सकते हैं जिसके बदले में आपको अच्छा खासा पैसा मिल जाता है। आप चाहे तो यहाँ कुछ पैसा कमाने वाले एप्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
11. इंस्टाग्राम ऐड्स इन प्रोफाइल फीड से
एड्स इन प्रोफाइल फ़ीड में दिखाए जाने वाले विज्ञापन आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के फ़ीड व्यू में दिखाई देंगे जब कोई विज़िटर आपकी प्रोफाइल पर विजिट करेगा और आपके कंटेंट को स्क्रॉल करेगा तब उन्हें कंटेंट के बीच में विज्ञापन दिखाया जाएगा। यहाँ कंटेंट पर होने वाले एंगेजमेंट के आधार पर आपको पेमेंट दिया जाएगा।
एलिजिबिलिटी रिक्वायरमेंट:
- आपकी प्रोफाइल पब्लिक होनी चाहिए।
- आपका अकाउंट प्रोफेशनल या क्रिएटर होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आपके अकाउंट पर कोई भी कंटेंट वायलेशन नहीं होना चाहिए।
- फिलहाल यह अमेरिका में उपलब्ध है इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर पर कितने पैसे मिलते हैं?
एक्सपर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम से अच्छी खासी कमाई करने के लिए आपके पास 5000 से 7000 फॉलोवर होने ही चाहिए, इसके अलावा 10,000 फॉलोवर होने पर आपको लगभग सभी Monetization के फीचर मिल जाता है। जिसके आलवा आप एफिलिएट लिंक या स्पोंसरशिप आदि से भी पैसा कमा सकते हैं। हालांकि इंस्टाग्राम से अर्निंग का पोटेंशिअल आपके प्रोफाइल कैटेगरी/टॉपिक पर भी निर्भर करता है।
इंस्टाग्राम से कब और कितने पैसे मिलते हैं?
इंस्टाग्राम पर Subscription, Bonuses, Gifts और Badges से कमाई करने वाले क्रिएटर्स को Instagram द्वारा मिनिमम $25 की कमाई होने पर वर्तमान महीने का पैसा अगले महीने 21 तारीख को दिया जाता है। यदि आपने जनवरी महीने में कमाई शुरू किया है, तो जनवरी माह का पैसा आपको फरवरी माह में मिलेगा।

Direct deposit सेट करने के लिए आपको अपना bank या PayPal की जानकारी देनी होगी। Payout info onboarding के दौरान जरूर भरें। बाद में इसे बदलने के लिए Professional Dashboard में जाकर Badges और फिर Payout account में जाएं।
ध्यान रहे: अधिकतर accounts कभी भी monetization के स्तर तक नहीं पहुंच पाते, इसलिए failure rate बहुत ज्यादा होता है।
ध्यान रखने योग्य जरूरी बाते (Legal Information):
- Sponsored posts को #ad या #sponsored से mark करना जरूरी है।
- Income tax में Instagram earnings को ‘Business Income’ के तहत report करें।
- ₹20 लाख से अधिक कमाई पर GST registration जरूरी।
