गूगल इनपुट टूल्स डाउनलोड (विंडोज के लिए हिंदी टाइपिंग सॉफ्टवेयर)

Google Input Tools की मदद से आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर हिंदी टाइपिंग कर सकते है। इससे आप गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु आदि भाषाओं में भी लिख सकते है।

Google Input Tools Hindi Download: कंप्यूटर या लैपटॉप पर हिंदी टाइपिंग करने का सॉफ्टवेयर

Hindi Typing Software for PC: हिंदी भाषा का उपयोग आजकल विशेष रूप से डिजिटल प्लेटफार्म्स पर भी बढ़ता हुआ जा रहा है। चाहे ऑफिस में डॉक्यूमेंट तैयार करना हो या इंटरनेट पर ब्लॉग लिखना हो, हिंदी टाइपिंग की जरूरत होती है। यदि आप भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इंग्लिश कीबोर्ड में हिंदी टाइपिंग करना चाहते है, तो यहाँ हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी गयी है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर या लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे की जाती है और इसके लिए गूगल इनपुट टूल्स को कैसे डाउनलोड और इनस्टॉल किया जाता है। तो चलिए शुरू करते है और इस बेस्ट हिंदी टाइपिंग सॉफ्टवेयर फॉर विंडोज 7, 8, 10 और 11 के बारे में विस्तार से जानते है।

Google Input Tools Download for Hindi Typing in Laptop
Google Input Tools Download for Hindi Typing in Laptop

 

गूगल इनपुट टूल्स क्या है?

गूगल इनपुट टूल्स Google द्वारा निर्मित किया गया कंप्यूटर/लैपटॉप (विंडोज) के लिए एक हिंदी टाइपिंग सॉफ्टवेयर है, जिसकी मदद से आप PC पर अंग्रेजी कीबोर्ड से हिंदी जैसी अलग-अलग भाषाओं में लिख सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर पर बंगाली, मराठी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, उर्दू, फ़ारसी, रूसी, जापानी, अरबी, हिब्रू, ग्रीक, सिंहली, सर्बियाई और चीनी समेत कुल 22 से अधिक भाषाएं उपलब्ध है।


इस ऐप की कुछ विशेषताएं:
  • यह अलग-अलग भाषाओं में टेक्स्ट टाइप करने में सहायक होता है।
  • इंटरनेट कनेक्शन के बिना ऑफलाइन काम करता है।
  • आप शॉर्टकट की CTRL+H की मदद से बोलकर हिंदी में टाइपिंग कर सकते हैं।
  • दुर्लभ और जटिल शब्दों को लिखने के लिए सजेस्टेड शब्द।
  • यूजर की टाइपिंग आदत और सुधार को याद रखता है।

 

Google Input Tools Download For Windows 7, 8, 10

कुछ वर्षों पहले मई 2018 में गूगल ने अपने गूगल इनपुट उपकरण सॉफ्टवेयर को बंद कर दिया था, इसलिए यह इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप इसे नीचे दिए गए Download Link से अपने Window 7, 8, 10 और विंडोज 11 के लिए डाउनलोड कर सकते है।

Hindi Typing Software Details
File NameGoogle Input Tool
DeveloperGoogle LLC
Supported OSWindow 7, 8, 10 & 11
LicenseFreeware
File Size9.07 MB


Google Hindi Input Tools Offline ट्रांसलेशन यानी कि लिप्यंतरण पर काम करता है, इसका अर्थ होता है कि आप जो भी अक्षर लिखते हैं वह एक भाषा के अक्षर को दूसरे भाषा में कन्वर्ट कर देता है। जब आप यहां Hello लिखते हैं तो यह ऑटोमेटिकली ‘हेलो‘ में कन्वर्ट हो जाता है।

 

गूगल इनपुट टूल्स डाउनलोड और इंस्टाल कैसे करें?

  • 1. सबसे पहले Google Input Tools की आधिकारिक वेबसाइट http://www.google.com/inputtools/windows/index.html पर जाएं।

  • 2. डाउनलोड पेज पर, आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी। हमें हिंदी को चुनना है।
  • Hindi typing software free download for windows 10 64

  • 3. अब I agree to the Google Terms of Service and Privacy Policy. को चेक करें और ‘Download‘ बटन पर क्लिक करें।

  • 4. सॉफ्टवेयर सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाने के बाद उसे खोलें और इनस्टॉल करने के लिए ‘Run‘ बटन पर क्लिक करें।

  • 5. स्क्रीन पर दिखाई जाने वाले इंस्टॉलेशन स्टेप्स का पालन करें।
  • installing hindi Typing Tool

  • 6. इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करें।
  • Google Input Tool Installed

  • 7. अब अपने पीसी को एक बार रिस्टार्ट करें।

 

गूगल हिंदी इनपुट कीबोर्ड उपकरण का उपयोग कैसे करें?

विंडोज़ आधारित लैपटॉप या कंप्यूटर में हिंदी भाषा में टाइपिंग करने के लिए शॉर्टकट की Windows+Space से कीबोर्ड पर Google Input Tools की भाषा (Hindi) को सेलेक्ट करें। अब आप इंग्लिश कीबोर्ड से हिंदी या अपनी पसंदीदा भाषा में टाइप कर सकते हैं।

Hindi Typing App से हिंदी में कैसे लिखें

 


अंतिम शब्द

Google Input Tools एक शक्तिशाली टूल है जो हिंदी और अन्य भाषाओं में टाइपिंग को आसान और सहज बनाता है। इसे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर आसानी से इंस्टॉल और उपयोग कर सकते हैं और अपनी हिंदी टाइपिंग का मजा उठा सकते हैं।

अब, जब आप जानते हैं कि कंप्यूटर या लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे की जाती है, तो अब आप भी अपने डिजिटल काम में हिंदी का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह की और भी तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहें।