Jio Prepaid Recharge Plans 2025: भारत में मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में जियो हमेशा से अपने किफायती और दमदार प्लानों के लिए जाना जाता है। साल 2025 में भी जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कई नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं — जिनमें सस्ते डेली डेटा पैक से लेकर प्रीमियम अनलिमिटेड प्लान तक सब कुछ शामिल है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कौन-सा प्लान आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा या कौन-सा पैक आपके बजट में फिट बैठता है, तो यह लेख आपके लिए ही है।
यहाँ हम आपको दिखाएँगे जियो के सभी नए रिचार्ज प्लान 2025 की पूरी लिस्ट, जिन्हें हमने सस्ते से महंगे तक क्रमबद्ध किया है, ताकि आप आसानी से तुलना कर सकें और सही प्लान चुन सकें।

आपको बता दें 5G के लिए फिलहाल Jio का वेलकम ऑफर चल रहा है, जिसके तहत 5जी कवरेज क्षेत्र में अनलिमिटेड 5G Data दिया जा रहा है। लेकिन अब आपको Unlimited 5G Data की सुविधा लेने के लिए कम से कम डेली 2GB डेटा वाला रिचार्ज कराना होगा।
जिओ स्मार्टफोन रिचार्ज प्लान लिस्ट 2025
जिओ सिम का सबसे सस्ता नेट वाला रिचार्ज अब 189 रूपए का हो गया है जो पहले ₹155 का था। यह प्लान कम इन्टरनेट या केवल कॉलिंग करने वाले ग्राहकों के लिए है, क्योंकि इसमें 28 दिनों के लिए केवल 2GB डाटा मिलता है। आइए आपको जियो के छोटे से लेकर बड़े तक सभी नए रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताते है।
| नया मूल्य | डाटा | अन्य लाभ | वैधता (दिन) |
|---|---|---|---|
| ₹189 | 2GB | 300 SMS | 28 |
| ₹239 | 1.5GB/दिन | 100 SMS/Day | 28 |
| ₹299 | 1.5GB/दिन | 100 SMS/Day | 28 |
| ₹349 | 2GB/दिन | 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5G | 28 |
| ₹399 | 2.5GB/दिन | 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5G | 28 |
| ₹449 | 3GB/दिन | 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5G | 28 |
| ₹579 | 1.5GB/दिन | 100 SMS/Day | 56 |
| ₹629 | 2GB/दिन | 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5G | 56 |
| ₹799 | 1.5GB/दिन | 100 SMS/Day | 84 |
| ₹859 | 2GB/दिन | 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G | 84 |
| ₹1199 | 3GB/दिन | 100 SMS/दिन, Jio Hotstar, अनलिमिटेड 5G | 84 |
| ₹2025 | 2.5 GB/दिन | 100 SMS/दिन, Jio Hotstar, अनलिमिटेड 5G | 336 |
| ₹3599 | 2.5GB/दिन | 100 SMS/दिन, Jio Hotstar, अनलिमिटेड 5G | 365 |

● Jio Phone के सभी Recharge (1500 रूपये वाले जियो फोन के लिए)
● JioBharat Recharge Plans: नए जियो भारत मोबाइल के लिए प्लान्स
जियो का 1 महीने (28 दिन) वाला रिचार्ज
- Jio का 249 रूपये वाला Plan
जिओ का 1 महीने यानी 28 दिनों वाला सबसे सस्ता रिचार्ज ₹249 का था जो अब 249 बंद हो गया है, इसमें प्रतिदिन 1GB इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग तथा रोजाना 100 SMS मिलता था। इसमें अनलिमिटेड 5G की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
299 रूपये वाला Pack
Jio के 299 रूपये वाले Pack में आपको प्रतिदिन डेढ़ जीबी डाटा, हर रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और कुल 42 GB डेटा मिलता है। पहले यह पैक मात्र 239 रूपये में आता था।
319 रूपये वाला Pack
Jio के 319 रूपये वाले Pack में आपको 1 कैलेंडर माह के लिए प्रतिदिन डेढ़ जीबी डाटा, हर रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें ग्राहकों को JioTV, और JioCloud का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Rs. 349 वाला Recharge
जियो का 28 दिनों की वैधता वाला अनलिमिटेड 5G वाला प्लान 349 रूपए में आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी 4G डाटा और डेली 100 SMS मिलते हैं। पहले इसकी कीमत 299 रूपये थी।
₹399 का रिचार्ज
399 वाला रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डाटा (अनलिमिटेड 5G) और डेली 100 SMS मिलते हैं, इसके अलावा Jio के बाकी Plans की तरह इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
₹449 का रिचार्ज
अधिक डाटा इस्तेमाल करने वाले उपभोताओं के लिए 449 वाला रिचार्ज सबसे बेस्ट है, इसमें 28 दिनों के लिए हर रोज 3GB डाटा (अनलिमिटेड 5G) और डेली 100 SMS और असीमित वॉइस कॉलिंग जैसे अन्य लाभ मिलते हैं।
जिओ का 2 महीने का रिचार्ज कितने का है?
जिओ का सबसे सस्ता 2 महीने वाला रिचार्ज अब ₹579 का है जिसमें प्रतिदिन डेढ़ जीबी इन्टरनेट डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसकी वैधता 2 महीने यानी 56 दिनों की होती है। पहले इस पैक की कीमत ₹479 थी।
₹629 का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डाटा (अनलिमिटेड 5G), डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। Jio के इस Pack की Validity 56 दिनों की है और इसमें कुल 112 GB Internet Data मिलता है।
जिओ का 3 महीने (84 दिनों) वाला पैक कितने का है?
Jio का 799 रूपये वाला Pack
जिओ का 3 महीने (84 दिनों) वाला पैक ₹799 का आता है, जिसमें प्रतिदिन डेढ़ जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं। पहले इस पैक की कीमत 666 रूपये थी।
₹859 वाला प्लान
जिओ के ₹859 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसकी वैधता 84 दिनों की होती है। पहले यह 719 रूपए का था।
₹1199 वाला प्लान
1199 रूपये का रिचार्ज कराने पर जिओ कस्टमर को 84 दिनों के लिए हर दिन 3GB डाटा के साथ ही 40 GB Data एक्स्ट्रा यानि कुल 292 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी मिलते हैं। यदि आप 3 महीने की वैधता में ज्यादा डाटा पाना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। हालांकि पहले यह 999 रूपये का था।
● जिओ में रिचार्ज कैसे करें?
● Jio, Airtel या Voda-Idea (Vi) कौन है सबसे सस्ता?
● Jio सिम का नंबर और बैलेंस कैसें चेक करें?
जिओ का 1 साल (365 दिन) की वैलिडिटी वाला प्लान कौन सा है?
3599 रुपए का Recharge
जिओ का 1 साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान 3599 रुपए का है जिसमें रोजाना 2.5 जीबी इंटरनेट डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
₹3999 वाला प्लान
रिलायंस जिओ का 3999 रुपए वाला मोबाइल रिचार्ज कराने पर 1 साल यानी 365 दिनों की Validity मिलती है जियो अपने इस पैक में ग्राहक को Daily 2.5 GB Data, 100 SMS और Unlimited Voice Calling की सुविधा देता है। इस तरह ग्राहकों को इस प्लान में 1 साल के लिए कुल 912.5 जीबी डाटा और फैनकोड का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।
Jio का सबसे सस्ता प्लान (1 महीने से कम का छोटा रिचार्ज)
Jio का सबसे छोटा रिचार्ज (₹198 वाला प्लान)
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज अब 198 रूपए का है, जिसमें आपको प्रतिदिन 2GB डाटा (अनलिमिटेड 5G) के साथ 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह Pack ज्यादा डेटा यूज़ करने वालों के लिए बेस्ट है, इसमें रोजाना 100 आउटगोइंग SMS भी दिए जाते हैं।
जिओ के 149, 179, 199 और 209 रुपए वाले प्लान अब बंद किए जा चुके है। हालांकि कम्पनी ने 239 रूपये वाला नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है।
जिओ के 239 रूपये वाले नए पैक में उपभोक्ता को 22 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है।
जिओ का कॉलिंग वाला रिचार्ज प्लान (वैल्यू पैक)
रिलायंस जिओ द्वारा हाल ही में केवल कॉलिंग वाला रिचार्ज लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत 189, 448 और 1748 है। जहाँ 189 वाले Calling Pack की वैधता 28 दिनों की है तो वहीं 448 में 84 दिनों और 1748 में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इन पैक्स में कम पैसे में कम डाटा लेकिन अधिक वैधता मिलती है, इन्हें अफॉर्डेबल या वैल्यू प्लांस कहा जाता हैं।
- 189 वाला कॉलिंग पैक: ₹189 वाले इस कॉलिंग पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी और कुल 2 जीबी डाटा मिलता है इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी दिए जाते हैं।
- 448 वाला कॉलिंग प्लान: जिओ का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला कॉलिंग पैक ₹448 का है, जिसमें डाटा नहीं मिलता, लेकिन 1000 एसएमएस और असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलती हैं।
- 1748 वाला अफोर्डेबल पैक: अफॉर्डेबल पैक के अंतर्गत आने वाला 1748 रूपए वाला रिचार्ज 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3600 SMS उपलब्ध कराता है इस pack में असीमित कॉलिंग का फायदा भी दिया जा रहा है, लेकिन कोई इंटरनेट डेटा नहीं दिया जाता।
जिओ एक्स्ट्रा डाटा वाउचर (Jio Data Booster)
यदि आपने अपने डाटा की डेली लिमिट पूरी कर ली है और आपका आज का इन्टरनेट डेटा खत्म हो गया है तो अब आप एक्स्ट्रा डाटा के लिए Jio के Data Voucher से रिचार्ज कर फिर से इंटरनेट यूज़ कर सकते हैं।
4G डाटा वाउचर की Validity आपके एक्टिव प्लान जितनी ही होती है यदि आपने 28 दिनों का रिचार्ज कराया है तो किसी भी 4G डाटा वाउचर का रिचार्ज कराने पर आपको 28 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी जैसे ही आपका एक्टिव प्लान खत्म हो जाएगा आपका 4G डाटा वाउचर भी आपके अकाउंट से हट जाएगा।
जिओ द्वारा 19, 29, 69 और 139 रूपये वाले कुछ 4G डाटा वाउचर पेश किए हैं।
| प्लान | डाटा | वैलिडिटी |
|---|---|---|
| ₹19 | 1GB | 1 दिन (24 घंटे) |
| ₹29 | 2GB | 2 दिन |
| ₹69 | 6GB | 7 दिन |
| ₹139 | 12GB | 7 दिन |
जियो का डाटा ऐड ऑन पैक (Data Add-On Packs)
रिलायंस जिओ द्वारा केवल इन्टरनेट डाटा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए Data Add-On Plans लॉन्च किया गया है, इन्हें पहले वर्क फ्रॉम होम Packs या Cricket Packs के नाम से जाना जाता था, इसमें आपको केवल इंटरनेट डाटा ही मिलता है इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती।
| प्लान | डाटा | वैलिडिटी |
|---|---|---|
| ₹49 | अनलिमिटेड | 1 Days |
| ₹175 | 10 GB (10 OTT) | 28 Days |
| ₹219 | 30 GB | 30 Days |
| ₹289 | 40 GB | 30 Days |
| ₹359 | 50 GB | 30 Days |
जिओ का 6 महीने का रिचार्ज प्लान कितने का है?
जिओ द्वारा फिलहाल 6 महीने के लिए कोई भी रिचार्ज प्लान पेश नहीं किया गया है, लेकिन यदि आप 6 महीने (164 दिनों की वैधता) का रिचार्ज कराना चाहते हैं तो इसके लिए आप 3 महीने (84 दिनों) की वैधता वाले दो रिचार्ज करा सकते हैं।
इसमें जैसे ही आपका पहला 3 महीने (84 दिन) की वैधता वाला प्लान खत्म होता है, आपका दूसरा 3 महीने (84 दिन) की वैधता वाला प्लान अपने आप ही एक्टिव हो जाता है।
इस तरह से 6 महीने (164 दिनों) वाला रिचार्ज आपको 1598 रुपये (₹799+₹799) का पड़ता है जिसमें रोज 1.5GB Data, 100 SMS और Unlimited Calling की सुविधा मिलती है।
अब तो आपको जिओ के सभी रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी मिल गई होगी आप Jio की वेबसाइट या My Jio App के जरिए अपने किसी भी पसंदीदा रिचार्ज को घर बैठे कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ आपकी सुविधा के लिए दी गई है। रिचार्ज करने से पहले कृपया टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर प्लान की जांच कर लें। रिचार्ज से जुड़ा फैसला पूरी तरह आपका अपना होगा। प्लान की कीमत, सेवा या शर्तों में किसी बदलाव के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
