Truecaller Par Blue Tick 2026: आपने ट्रूकॉलर पर कई लोगों की प्रोफाइल पर एक वेरिफिकेशन बैच यानी ब्लू टिक देखा होगा। यह Blue Tick उस कांटेक्ट के लिए वेरीफाइड होने का निशान है इसका मतलब यह है कि ट्रूकॉलर ने उस प्रोफाइल नाम को प्रमाणित किया है और यह उस कांटेक्ट का असली नाम है।
ट्रूकॉलर पर Blue Tick या Verification Badge पाने के लिए आपको फॉलोअर्स या लाइक्स की जरूरत नहीं होती। इसलिये यहां हम आपको Truecaller पर Blue Tick कैसे लगाएं? (How to Get Blue Tick on Truecaller in Hindi) या यह कैसे मिलता है? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

ट्रूकॉलर ब्लू टिक वेरीफिकेशन बैज क्या है? (Truecaller Blue Tick Means In Hindi)
ट्रूकॉलर पर ब्लू टिक का मतलब वेरीफाइड कॉलर होता है इसका अर्थ यह है कि ट्रूकॉलर ने इस नंबर पर दिखाए जाने वाले नाम को वेरीफाई किया है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि दिखाए जाने वाला नाम बिल्कुल सही हो लेकिन ज्यादातर मामलों में यह सही पाया गया है। ट्रूकॉलर ऐसा करने के लिए अपनी एडवांस्ड इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, और पूरी तरह संतुष्ट हो जाने पर ही यह ब्लू टिक देता है।
फायदा (Benefits)?
अपने ट्रूकॉलर प्रोफाइल पर असली नाम रखने से आपके मित्र परिवार ग्राहक या किसी नए व्यक्ति को कॉल करने पर उसे आपको पहचानने में आसानी होती है इससे आपकी कॉल ब्लॉक या अनआंसर होने की संभावना कम हो जाती है।
ट्रूकॉलर ने वर्ष 2014 में वेरीफिकेशन बैज लांच किया था।
ट्रूकॉलर पर ब्लू टिक कैसे मिलता है?
ट्रूकॉलर ने भारत में यूज़र्स के लिए अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अपडेट किया है। अब व्यक्तिगत यूज़र्स के लिए ब्लू टिक (वेरिफाइड नेम बैज) पाने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य है, साथ ही आपको अपनी पहचान भी वेरिफाई करनी होगी।
दरअसल अब आप ट्रूकॉलर का प्रीमियम (Premium) या गोल्ड (Gold) सब्सक्रिप्शन लेकर अपने नाम के आगे ब्लू टिक (वेरिफाइड बैज) लगा सकते हैं। हालांकि यह ब्लू टिक आपको गारंटी के साथ नहीं मिलता, इसके साथ ही आपको कुछ जरूरी शर्ते (Requirement) भी पूरी करनी होती है।
प्रीमियम के साथ ब्लू टिक पाने की प्रक्रिया
अब True Caller पर प्रीमियम लेना ब्लू टिक पाने की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है, लेकिन सिर्फ प्रीमियम लेने से ब्लू टिक अपने आप नहीं मिल जाता, आपको पहचान वेरिफाई भी करनी पड़ती है।
- प्रीमियम सब्सक्रिप्शन: आपको Truecaller Premium या Gold का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
- पहचान सत्यापन (Identity Verification): सब्सक्रिप्शन लेने के बाद, आपको अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी।
- नए प्रोसेस के तहत, DigiLocker के माध्यम से अपने फोन नंबर को लिंक और वेरिफाई करके किया जाता है।
- नाम का मिलान: आपके ट्रूकॉलर प्रोफाइल का नाम आपके बैंक/DigiLocker में पंजीकृत नाम से मिलना चाहिए।
- बैज का दिखना: सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने पर, आपको ब्लू टिक मिल जाता है।
💡 ध्यान दें: ब्लू टिक तभी तक रहेगा जब तक आपका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सक्रिय है। अगर आप सब्सक्रिप्शन बंद कर देते हैं, तो आपका वेरिफाइड बैज हटा दिया जाएगा।
यह व्यक्तिगत (Individual) यूज़र्स के लिए ब्लू टिक है। यह व्यवसायों (Truecaller Verified Business) को मिलने वाले हरे या नीले (लोगो के साथ) वेरिफाइड बैज से अलग होता है।
● Truecaller से अपना नंबर और नाम कैसे हटाएं?
● गूगल का Truecaller जैसा ऐप?
● फेसबुक पर ब्लू टिक कैसे पाएं?
Truecaller Verified Business
ट्रूकॉलर ने स्पैमर्स और रियल बिजनेस की पहचान करने के लिए हरे रंग (Green Color) की कॉलर आईडी को इंट्रोड्यूस किया है जो ट्रूकॉलर द्वारा वेरीफाइड और असली बिजनेस को ही दिया जाता है।
- अपने ब्रांड या बिजनेस पर लोगों का विश्वास और सुरक्षा कायम करने के लिए एक वेरीफाइड बिजनेस बनने की इच्छुक कंपनियां business.truecaller.com पर जाएं।
- यहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए Get Started पर क्लिक करें और अपना नाम, फोन नंबर, बिजनेस का नाम, बिजनेस ईमेल आईडी, बिजनेस टाइप और वेबसाइट यूआरएल डालकर अपना अकाउंट बनाएं।
- अब अपने हिसाब से कोई भी प्लान चुने और पेमेंट कर आगे का प्रोसेस कंप्लीट करें।
● Call Recording करने वाले Apps?
● Facebook पर VIP अकाउंट कैसे बनाएं?
● वीडियो कॉलिंग करने वाला एप्स?
