विश्व इमोजी दिवस 2023: इतिहास, फैक्ट्स और World Emoji Awards

World Emoji Day कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? उद्देश्य, इतिहास और अवार्ड्स

Visva Emoji Diwas: इस साल 17 जुलाई 2023 को सोमवार के दिन दसवां विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) मनाया जा रहा है। जो प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। एमोजी आज इंटरनेट पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का लोकप्रिय तरीका बन गया है, ऐसे में इसे समर्पित एक दिन तो होना ही चाहिए।

आज व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफार्म पर इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। Emoji भावनाओं को दिखाने वाले आइकंस 😊 होते हैं, जिनके जरिए आप अपने जज्बातों को व्यक्त कर सकते है। यह एक जापानी शब्द है जो e (picture) + moji (letter, character) से मिलकर बना है जिसका मतलब ‘पिक्चर शब्द’ है।

Happy World Emoji Day
Happy World Emoji Day

 

World Emoji Day Information in Hindi
नामविश्व इमोजी दिवस (वर्ल्ड एमोजी डे)
तिथि17 जुलाई (वार्षिक)
शुरुआत2014 में जेरेमी बर्ज द्वारा
पहली बार17 जुलाई 2014
उद्देश्यएमोजी के उपयोग को बढ़ावा देना

 

कब और कैसे हुई विश्व इमोजी दिवस मनाने की शुरुआत?

हर साल 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस मनाए जाने की शुरुआत इमोजीपीडिया के संस्थापक ‘जेरेमी बर्ज‘ ने की थी जिसके बाद पहला वर्ल्ड एमोजी डे 17 जुलाई 2014 को मनाया गया था।

इसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य एमोजी के उपयोग को बढ़ावा देना, इसके सही इस्तेमाल को समझाना और आनंद फैलाना है। आइए हम इसके महत्व का जश्न मनाते है। आपको बता दें कि Emojipedia एक इमोजी रेफ़रेंस वेबसाइट है जो यूनिकोड मानक में प्रत्येक Emoji के अर्थ और सामान्य उपयोग के बारें में जानकारी प्रदान करती है।

 

17 जुलाई की तारीख ही क्यों? (Emoji Date 📆)

worldemojiday.com के अनुसार Emoji Day की तारीख आईफोन पर कैलेंडर इमोजी 📅 की डेट के आधार पर तय की गई थी, जो 17 जुलाई को दर्शाता है।

एक सर्वे में यह पाया गया है कि ज्यादातर भारतीय इमोजी के मतलब को लेकर कन्फ्यूजन 😕 में है। लोगों को यह नहीं पता कि कब कौन से एमोजी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।


जब शब्द ✍️ कम पड़ जाते हैं तो इमोजी 🙃 आपकी मदद करते हैं।
-हैप्पी एमोजी डे 😄

 

Emoji को किसने बनाया? जानिए इसका इतिहास

कुछ जानकारों के अनुसार इमोजी का इतिहास 400 साल पुराना है, लेकिन आधुनिक इमोजी के जनक जापान के ‘शिगेटका कुरीता‘ माने जाते हैं उन्होंने वर्ष 1999 में 176 Emoji का एक सेट तैयार किया था।

दरअसल शिगेटका कुरीता जब एक मोबाइल टेलीकॉम कंपनी में काम कर रहे थे, उस समय मोबाइल इंटरनेट से ईमेल भेजने की सीमा सिर्फ 250 करैक्टर ही थी।

उन्होने कम शब्दों में अपनी बात बयान करने के लिए इसमें इमोजी जोड़ने पर विचार किया और बिंदुओं की मदद से इसका एक सेट तैयार किया।

यह जापान में ख़ासा लोकप्रिय हो गया इसलिए वर्ष 2007 में आईफोन ने इसे अपने कीपैड में शामिल किया। जिसके बाद इसे दुनिया भर में लोकप्रियता मिली और 2010 में यूनिकोड द्वारा इसके इस्तेमाल को मानकीकृत किया गया।

 

 

इमोजी के बारें में रोचक तथ्य (Facts)

  • एक सर्वे के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा खुशी के आंसू 😂 और ब्लोइंग ए किस 😘 इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है।

  • EmojiTracker के अनुसार ट्विटर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी है फेस विद टियर्स आफ जॉय 😂।

  • वर्ष 2013 में एमोजी को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी 📖 में स्थान मिला और वर्ष 2015 में फेस विद टियर्स आफ जॉय 😂 को ‘वर्ड ऑफ द ईयर‘ चुना गया था।

  • फेसबुक पोस्ट में प्रतिदिन 700 मिलियन से अधिक इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है।

  • हर साल नए इमोजी जोड़े जाते हैं, 2022 में यूनिकोड 15 के साथ 31 नए Emoji लांच किए गए। जिसमें हाई-फाई, गधा, बांसुरी, शेकींग फेस, सिंपल पिंक हार्ट और सिख धर्म का प्रतीक खंडा जैसे एमोजी शामिल थे।

 

World Emoji Awards 2022 Winner

इमोजीपीडिया द्वारा वर्ष 2016 में वर्ल्ड इमोजी अवार्ड की शुरुआत की गई जिसमें ‘आई रोल फेस‘ 🙄 को बेस्ट न्यू इमोजी का अवार्ड मिला था। इस साल 2023 के पुरस्कारों की घोषणा होनी अभी बाकी है।

पिछली साल 2022 में सर्वाधिक लोकप्रिय नई इमोजी की कैटेगरी में वर्ल्ड इमोजी अवार्ड ‘फेस होल्डिंग बैक टियर्स (🥹)‘ ने जीता था। तो वहीं 2021 में वर्ल्ड एमोजी अवार्ड का विजेता बर्निंग हार्ट (❤️‍🔥) था।

विश्व इमोजी दिवस 2019 पर मोस्ट पॉपुलर न्यू इमोजी का पुरस्कार स्माइलिंग फेस विद हार्ट्स [🥰] को मिला, तो वहीं 2020 में यह अवार्ड व्हाइट हार्ट [🤍] को जीता।

16 जुलाई – विश्व साँप दिवस

 

🎉 कैसे मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे❓

इस खास मौके पर Emojipedia World Emoji Awards 🏆 की घोषणा करता है यह पुरस्कार साल के न्यू पॉपुलर इमोजी के बीच लोगों के वोटों 🗳️ के आधार पर घोषित किया जाता है। इस मौके पर अपने फेवरेट इमोजी को #WorldEmojiDay के साथ ट्वीट करने का सुझाव दिया जाता है।

इसके अलावा इस दिन को आप इमोजी ओनली के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं और अपने सभी बातें 🗣️ केवल इमोजी का इस्तेमाल करके ही कर सकते हैं।

❤️😀🔥🙂🎊😂🎈🥳💐😆 Happy World Emoji Day 😇🌹🤪💗😉🎁☺️🎂😘💖😍