World Poetry Day 2021: विश्व कविता दिवस कब, क्यों और कैसें मनाया जाता है जानिए महत्व
Vishwa Kavita Diwas 2021: बचपन से ही हम सब की हिंदी और इंग्लिश की किताबों में कविताएं एक खास महत्व रखती है उन्हें पढ़ना और याद करना जितना अच्छा लगता है उतना ही अच्छा उसका विश्लेषण और व्याख्या करना भी लगता है। देश के महान कवियों द्वारा लिखी गई कविताएं आज भी मन को छू जाती हैं चाहे वह 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला' हो या हरिवंश राय बच्चन की या किसी कवित्री द्वारा लिखी गई कोई दिल छू जाने वाली कविता।
विश्व काव्य दिवस या अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है इसका उद्देश्य देश और दुनिया भर के महान कवियों और उनके द्वारा लिखी गई कविताओं का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मानित करना है। जिसे यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था और UNISCO द्वारा आयोजित भी किया जाता है।
![]() |
World Poetry Day - Kavita Diwas 2021 |
आज के इस लेख में हम आपको World Poetry Day 2021 के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हम आपको वर्ल्ड पोएट्री डे कब क्यों और कैसे मनाया जाता है, इसकी थीम और इतिहास के बारे में भी बात करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।
विश्व कविता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
हर साल विश्व स्तर पर 21 मार्च के दिन विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 1999 में यूनेस्को के 30 वें सामान्य सम्मेलन के दौरान पेरिस में की गयी थी। जिसका उद्देश्य कवियों एवं कविताओं की सृजनात्मक महिमा का सम्मान करना, भाषाई विविधता का समर्थन करना और लुप्तप्राय भाषाओं को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही दुनिया भर के कवि/कवयित्रियों और कविताओं को सम्मानित करना तथा उन्हें समर्थन देना भी काव्य दिवस का मुख्य मकसद है।
इस दिन को कविता आंदोलन को मिली एक पहचान के रूप में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके सृजनात्मकता को विश्व भर में बढ़ावा देते हुए मनाया जाता है।
कविता मानवीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और यह पौराणिक काल से ही आस्तित्व में है। और इसका आस्तित्व बनाए रखने के लिए कविता दिवस मनाना जरुरी है।
कैसे मनाया जाता है विश्व कविता दिवस:
- विश्व कविता दिवस हर साल बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षिक संस्थानों में काव्य लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।
- कविता कवि के लिए ही नहीं है अपितु हर एक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होती है इसलिए इस मौके पर सरकारी संस्थाएं तथा आम लोग भी इस दिन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
- इस दिन एक कवि ना केवल अपनी भाषा की विशालता को लोगों के सामने प्रस्तुत करता है बल्कि वह कविता की शक्ति को भी दुनिया के समक्ष प्रस्तुत कर पाता है।
- भारत सरकार द्वारा विश्व कविता दिवस के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकैडमी द्वारा भी कई काव्य उत्सवों के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- दुनिया भर में कई देशों द्वारा काबिल और सफल कवियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं और उन्हें सम्मानित किया जाता है।
» 19 मार्च: विश्व नींद दिवस
» 20 मार्च:- विश्व गौरैया दिवस
» 21 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस
» 22 मार्च: विश्व जल दिवस
कविता और कवि का महत्व:
कविता के जरिए एक कवि अपने शब्दों की ताकत और अपने व दूसरों के दिल के भाव व्यक्त कर सकता है, कविता के मदद से ही प्रकृति में फैली सुन्दरता तथा माँ और उसके बच्चे के बीच प्यार को परोसा जा सकता है।
कविताएं बच्चों, बड़ों और बूढों को भी पसंद आती है, कविताए मन को शांत करने के साथ ही हमें एक अलग संसार में ले जाती हैं, कवि एक कविता में अपनी कल्पना या सच्च बताने की कोशिश करता है।
शब्दों के साथ खेलने की कला हर किसी के पास नहीं होती और जिसके पास यह कला होती है वह कवि, शायर या लेखक बन जाता है। ऐसे में चाहे कविता हिंदी में हो, उर्दू में, इंग्लिश में हो या फिर किसी अन्य भाषा में कविता में चार चांद लगाने का काम व्याकरण और शब्दों का ज्ञान करते हैं, साथ ही इनमें अलंकारों का काफी ज्यादा महत्व होता है कविताओं में अलंकारों का खासकर इस्तेमाल किया जाता है।
» राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
» हिंदी दिवस
अंतिम शब्द
विश्व कविता दिवस, कवि और कविताओं पर समर्पित एक महत्वपूर्ण दिन है जिसे विश्व स्तर पर बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है, कविता का जुड़ाव हर किसी व्यक्ति से कभी ना कभी जरूर रहा है आज कविता दिवस पर आप भी अपने अंदर के कवि को जगाए और कमेंट में कोई अच्छी सी कविता लिखें।
और अगर आपको हमारा आज का विश्व काव्य दिवस पर लिखा यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी World Poetry Day (वर्ल्ड पोएट्री डे) के बारे में जानकारी मिल सके।
Referance: https://en.unesco.org/commemorations/worldpoetryday