6th International Day of Yoga 2020: क्यों और कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानें इसका इतिहास, थीम
World Yoga Day 21 June 2020 India: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2020) या विश्व योग दिवस मनाया जाता है, परन्तु क्या आप यह जानते है की जून की 21 तारीख को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है? शायद आप नहीं जानते की 21 June को इंटरनेशनल डे ऑफ़ योगा मनाए जाने के पीछे काफी महत्वपूर्ण वजह है जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे है।
साथ ही इस साल आयुष मंत्रालय द्वारा आपको 25 हज़ार से 1 लाख़ रुपए तक जीतने का मौका भी मिलेगा, इसलिए आप इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
योग शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आपको बताने की आवश्यकता नहीं है आज तक आपने टीवी पर अखबार में या फिर मोबाइल पर योग करने के फायदे के बारे में जरूर पढ़ा होगा और इससे कोरोना वायरस से लड़ने की जो इम्यूनिटी मिलती है उससे भी आप अछूते नहीं रहे होंगे।
परंतु आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है ऐसे में यह मौका और भी खास हो जाता है क्योंकि आज पूरा देश कोरोना वायरस की मार झेल रहा है तो वही भारत का मूल मंत्र योग भी इस वायरस से लड़ने और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी हद तक सहायक सिद्ध रहा है।
![]() |
6th International Day of Yoga 21 June 2020 in Hindi |
योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई योग सुझाए हैं, आज के इस लेख में हम आपको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है तथा योग के फायदे (Benifits), महत्व (Importance of Yoga Day) तथा इस साल की थीम (International Day of Yoga 2020 Theme in Hindi) के बारे में बात करेंगे।
International Day of Yoga 2020 Information in Hindi
नाम | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (विश्व योग दिवस) |
तिथि | 21 जून |
पहली बार | 21 जून 2015 |
शुरुआत | 2015 में भारतीय प्रधानमंत्री की पहल के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा |
उद्देश्य | दुनियाभर में योग के लाभ को लोगों बताने और इसके महत्व को समझाने हेतु। |
अगली बार | 21 जून 2021 |
थीम | घर पर योग और परिवार के साथ योग (Yoga at Home and Yoga With Family) |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है कैसे हुई इसकी शुरुआत?
भारत और विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है, इस साल छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (6th International Yoga Day) 21 जून 2020 को रविवार के दिन मनाया जा रहा है।
कैसे हुई इसकी शुरुआत (इतिहास): विश्व योग दिवस की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण के दौरान योग के लाभ बताते हुए इसे हर साल 11 जून को मनाने की मांग करने पर की गई थी। और उस समय संयुक्त राष्ट्र के ज्यादातर सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दी थी इस प्रस्ताव को 3 महीने के अंदर ही 11 दिसम्बर 2014 को बहुमत के साथ पारित कर दिया गया और इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया।
क्या आप जानते हैं कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?
आइए इसके बारे में जानते है।
21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है क्योंकि इस दिन सूर्य जल्दी निकलता है और सबसे देर में अस्त होता है। और इस दौरान भारत में ग्रीष्म सक्रांति भी मनाई जाती है।
इसके साथ ही दक्षिणायन होने के कारण यह दिन आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है यही कारण है जिनकी वजह से 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए चुना गया।
यह भी पढ़ें: World Sleep Day 2020: विश्व नींद दिवस की थीम और अच्छी नींद के उपाय
विश्व योग दिवस मनाए जाने का उद्देश्य:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम क्या है? - International Day of Yoga 2020 Theme in Hindi
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम "Yoga at Home and Yoga With Family" (योगा एट होम एंड योगा विद फैमिली) है, जिसका हिंदी अर्थ "घर पर योग और परिवार के साथ योग" है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण आज सब लोग घर पर ही हैं और इसीलिए इस साल की थीम भी इसी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है।
2020 | घर पर योग और परिवार के साथ योग |
2019 | क्लाइमेट एक्शन |
2018 | शांति के लिए योग |
2017 | स्वास्थ्य के लिए योग |
2016 | युवाओं को जोड़ें |
2015 | सामंजस्य और शांति के लिये योग |
यह भी पढ़ें: विश्व कैंसर दिवस 2020: जानिए कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे, जाने थीम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कैसे मनाया जाता है?
हर साल इंटरनेशनल योगा डे व्यायाम या मेडिटेशन, करके तथा वाद-विवाद, चर्चा, और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जाता है और स्कूलों ने इस दिन कई तरह की चित्रकारी, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं भी कराई जाती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन आयुष मंत्रालय द्वारा हर साल एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें हजारों की मात्रा में लोग हिस्सा लेते हैं और इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाता है।
परंतु इस बार यह आयोजन डिजिटल माध्यम से होगा और उम्मीद की जा रही है कि सुबह 7:00 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा जो 45 मिनट तक चलेगा।
साथ ही आयुष मंत्रालय और प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक प्रतियोगिता की घोषणा की है जिसमें माय लाइफ माय योगा पर लोगों को वीडियो भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया है इस वीडियो में आप यह बता सकते हैं कि योगा से आपके जीवन में क्या बदलाव आए हैं। इस प्रतियोगिता में ₹25000, ₹50000 और ₹100000 की पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें या यह PDF डाउनलोड करें
Have you started preparing for the #MyLifeMyYoga video vlogging contest?
— Ministry of AYUSH🇮🇳 #StayHome #StaySafe (@moayush) June 2, 2020
Here are the entry guidelines to follow for participation via Twitter. Submit your entries and become an active participant in the observation of IDY 2020. pic.twitter.com/2ogwIX1on0
यह भी पढ़ें: स्मॉग क्या है? कैसे बनता है, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव और इससे बचने के उपाय
भारत में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जिसकी Theme (विषय) 'सामंजस्य और शांति के लिए योग' था।
पहले योग दिवस के दिन ही भारत ने कई रिकॉर्ड बना डाले, 21 June 2015 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजपथ (दिल्ली) पर करीब 36000 लोग योग के 21 आसन करने के लिए एकत्रित हुए जिसमें 84 देशों के प्रतिनिधियों भी शामिल थे।
इस समारोह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को 2 नए विश्व रिकॉर्ड को अपनी किताब में शामिल करने का मौका दिया इनमें से पहला रिकॉर्ड तो दुनिया की सबसे बड़ी योग क्लास का था जिसमें 35985 लोगो ने हिस्सा लिया था तो वहीं दूसरा रिकॉर्ड 84 देशों के लोगों का किसी आयोजन में एक साथ शामिल होना था।
योग के फायदे - Benefits of Yoga in Hindi
- प्रतिदिन योगाभ्यास करने से शरीर में रक्त संचार रही तरीके से होता है।
- शरीर की इम्युनिटी (रोगप्रतिरोधक क्षमता) बढती है।
- व्यायाम या योगासन करने से थकावट दूर हो जाती है।
- मानसिक तनाव को दूर और मन को शांत करता है योग।
- शरीर लचीला (फ्लेक्सिबल) बनता है।
- नियमित व्यायाम करके शरीर का वज़न कम किया जा सकता है।
- और इससे सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।
अंतिम शब्द
दोस्तों आपको बता दें की कुछ देशों द्वारा इसका विरोध भी हुआ था परन्तु इसके बावजूद भी आज देशभर के ज्यादातर देशों द्वारा मनाया जाता है और इसमें मुस्लिम समुदाय से जुड़े देश भी शामिल है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब क्यों और कैसे मनाया जाता है साथ ही इसका इतिहास, उद्देश्य और इसकी थीम (Theme) क्या है यह भी आप जा गए होंगे।
अगर आपको International Day of Yoga 2020 in Hindi की यह Information अच्छी लगी तो इसे पहले दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।