YouTube Gaming Channel Earning Guide: आज के समय में YouTube गेमिंग दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले निच में से एक है। अगर आपको गेम खेलना पसंद है, साथ ही अपनी गेमप्ले स्किल को दुनिया के सामने लाने का शौक है, तो YouTube पर गेमिंग चैनल शुरू करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। Carryminati, Scout, Payal Gaming and Techno Gamerz इन सभी ने Gaming YouTube से अपने करियर बनाए। लेकिन शुरुआत उनकी भी एक simple channel से हुई थी।

अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो आपको सही तरीके से शुरुआत करनी होगी। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि YouTube पर गेमिंग चैनल बनाकर पैसे कैसे कमाए जाते हैं और शुरुआत करने से लेकर मोनेटाइजेशन और कमाई बढ़ाने तक के सभी स्टेप्स कवर करेंगे।
क्यों बढ़ रही है Gaming Channels की डिमांड?
टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन और हाई-स्पीड इंटरनेट ने गेमिंग की दुनिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। BGMI, Free Fire, GTA V, Minecraft जैसे गेम्स ने भारत में लाखों फैंस बना लिए हैं। यही वजह है कि गेमिंग चैनल तेजी से ग्रो हो रहे हैं। लोग गेमप्ले वीडियो, ट्यूटोरियल, ट्रिक्स, टिप्स और लाइव स्ट्रीम देखकर काफी एंटरटेन होते हैं।
ऐसे में अगर आप इसमें थोड़ा टाइम, मेहनत और क्रिएटिविटी लगा सकते हैं, तो आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यूट्यूब पर गेमिंग चैनल कैसे शुरू करें? (Step-by-Step प्रोसेस)
1. अपनी पसंदीदा गेम को चुनें
सबसे पहले तय करें कि आप किस गेम में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रखते हैं। यह बहुत जरूरी है क्योंकि आपको उसी गेम से जुड़े वीडियो लगातार बनाना होंगे।
ध्यान रखें – एक ही गेम पर फोकस करने से आपकी ऑडियंस जल्दी बनती है।
2. YouTube पर चैनल बनाएं और यूनिक नाम रखें
चैनल बनाते समय कोशिश करें कि नाम यूनिक और याद रखने में आसान हो, ताकि लोग एक बार में पहचान सकें। साथ ही चैनल लोगो और बैनर अच्छा रखें, इससे चैनल प्रोफेशनल लगता है। यहाँ जाने: YouTube पर Channel कैसे बनाएं? Verify और Customize करें?
3. कंटेंट अपलोड करना शुरू करें
एक बार चैनल बन जाए तो वीडियो अपलोड करना शुरू करें।
आप इन तरह के कंटेंट डाल सकते हैं:
- गेमप्ले वीडियो
- टिप्स और ट्रिक्स
- हाइलाइट्स
- फनी मोमेंट्स
- लाइव स्ट्रीम
- गेम रिव्यू
- स्टोरी मोड वॉकथ्रू
याद रखें – Consistency ही सफलता की चाबी है।
यहाँ देखें: यूट्यूब शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं? जरूरी टिप्स और फायदे
YouTube से कमाई का क्राइटेरिया (Monetization Requirements)
YouTube Partner Program से पैसे कमाने के लिए यह दो क्राइटेरिया पूरा करना जरूरी है:
1. कम से कम 1000 सब्सक्राइबर
आपके चैनल पर कम से कम 1000 लोग सब्सक्राइब होने चाहिए।
2. पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का वॉच टाइम
आपके चैनल की वीडियो पिछले 12 महीनों में कुल मिलाकर 4000 घंटे देखी जानी चाहिए।
जब ये दोनों चीजें पूरी हो जाती हैं, तब आप YouTube Monetization (YPP) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आपके चैनल पर विज्ञापन (Ads) चलने लगते हैं और आपकी कमाई शुरू हो जाती है।
YouTube शॉर्ट्स मोनेटाइजेशन के लिए पिछले 90 दिनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 10 मिलियन (1 करोड़) पब्लिक शॉर्ट्स व्यूज की आवश्यकता होती है।
यहाँ देखें: यूट्यूब पर शॉर्ट्स बनाकर पैसे कैसे कमाए? (50,000 महीना)
गेमिंग चैनल से कमाई के मुख्य स्रोत
1. YouTube Ads (विज्ञापन से कमाई)
जब कोई आपकी वीडियो देखता है और उसके पहले या बीच में विज्ञापन आते हैं, तो YouTube आपको उसके पैसे देता है।
Gaming RPM globally higher होता है, लेकिन India-focused Hindi channels का RPM typically ₹30–₹100 per 1000 views होता है। International (English) gaming content पर यह कई गुना ज्यादा होता है। इसके लिए आपको एक Google Adsense अकाउंट की आवश्यकता होती है।
2. लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई
अगर आप लाइव स्ट्रीम करते हैं, तो आपकी कमाई कई गुना बढ़ जाती है।
लाइव के दौरान आपको पैसे इन तरीकों से मिलते हैं:
- Super Chat
- Super Stickers
- Channel Memberships
यह गेमिंग क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ा इनकम सोर्स है।
Super Chat और Channel Membership सेट करने के लिए आपका चैनल YouTube Partner Program में monetized होना चाहिए और live streaming ऑन होनी चाहिए। इसके बाद YouTube Studio में जाकर Monetization टैब में Super Chat, Super Stickers और Channel Memberships enable करें। Membership के लिए perks (badges, emojis) सेट करें और price तय करें। Enable होने के बाद ये फीचर्स लाइव चैट में दिखने लगते हैं।
यहाँ देखें: YouTube से पैसे कैसे कमाए? (कुछ बेहतरीन तरीके 2026)
3. Sponsorships (ब्रांड प्रमोशन)
जब आपके चैनल पर अच्छा fan-base बन जाता है, तो गेमिंग कंपनियां, ऐप्स या डिवाइस ब्रांड आपसे प्रमोशन कराती हैं और आपको उसके बदले अच्छा पैसा देती हैं।
सही तरीके से किया गया स्पॉन्सरशिप आपको कुछ हजार से लेकर लाखों तक कमा सकता है। इसीलिए बड़े creators sponsorships और affiliate marketing पर ज्यादा focus करते हैं।
- 5K–20K सब्सक्राइबर: ₹500–₹3,000 प्रति वीडियो (छोटे ऐप/गेम प्रमोशन)
- 20K–100K सब्सक्राइबर: ₹3,000–₹20,000 प्रति वीडियो
- 100K+ सब्सक्राइबर: ₹20,000–₹2,00,000+ प्रति वीडियो (गेमिंग एक्सेसरीज़, फोन)
नोट: अपना contact email YouTube के About section में जरूर रखें।
4. YouTube Shopping Affiliate Program
YouTube Shopping Affiliate Program क्रिएटर्स को अपने वीडियो, शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीम में प्रोडक्ट टैग करने और उनके ज़रिए होने वाली बिक्री पर कमीशन कमाने की अनुमति देता है। यह प्रोग्राम सीधे YouTube Studio से मैनेज होता है, जिससे आप प्रोडक्ट्स का सुझाव देकर अपने दर्शकों को खरीदारी करने में मदद कर सकते हैं।
जब आप वीडियो में प्रोडक्ट टैग करते हैं, दर्शक उस पर क्लिक करके खरीदारी करते हैं, और आपको कमीशन मिलता है।
- YouTube Studio खोलें।
- ‘कमाई करें’ (Earn) टैब पर जाएं।
- ‘Shopping’ टैब चुनें।
- अगर आप योग्य हैं, तो ‘Affiliate Program’ का विकल्प दिखेगा, ‘शुरू करें’ (Start) पर क्लिक करें।
- शर्तें (Terms & Conditions) स्वीकार करें।
इसके अलावा आप अलग से अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में गेमिंग डिवाइस, कीबोर्ड, माउस, मोबाइल, हेडफोन आदि के Affiliate लिंक दे सकते हैं। अगर कोई उन लिंक के जरिए कुछ खरीदता है, तो आपको कमिशन मिलता है। यहाँ जाने: भारत में सर्वश्रेष्ठ एफिलिएट मार्केटिंग वेबसाइट्स 2026
Youtube पर Gaming लाइव स्ट्रीमिंग कैसे शुरू करें?
लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए आपको चाहिए एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन, Gaming Phone / PC, एक अच्छा माइक्रोफोन, Streaming Software (OBS Studio सबसे लोकप्रिय है) इसके बाद सीधे YouTube पर लाइव जाकर अपनी गेमप्ले दिखाएं।
- YouTube पर गेमिंग लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए पहले YouTube App खोलें।
- मोबाइल पर ‘+’ आइकन दबाएं और ‘Go Live’ विकल्प चुनें।
- PC पर स्ट्रीमिंग के लिए OBS Studio जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करें।
- मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग (Screen Share) को चालू करें।
- अपने गेम का शीर्षक (Title) दर्ज करें।
- फिर ‘Go Live’ बटन दबाकर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करें।
- ध्यान रखें कि लाइव स्ट्रीम करने के लिए आपका चैनल वेरीफाई होना चाहिए।
- साथ ही आपके चैनल पर कम से कम 50+ सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
Live Streaming के लिए जरुरी टिप्स:
इंटरनेट कनेक्शन: गेमिंग स्ट्रीम के लिए अपलोड स्पीड सबसे अहम होती है। 720p स्ट्रीम के लिए कम से कम 3–5 Mbps और सुरक्षित रूप से 5 Mbps या उससे ज्यादा बेहतर है। बेहतर क्वालिटी के लिए 720p 60fps पर 5–7 Mbps और 1080p 60fps पर 8–12 Mbps अपलोड स्पीड चाहिए। साथ ही, लैग से बचने के लिए अपनी स्पीड का 20–30% हमेशा खाली रखें।
OBS: भारत में मोबाइल गेमिंग स्ट्रीम के लिए OBS में 720p और 30/60 FPS रखें, साथ में x264 या hardware encoder और CBR यूज़ करें। 5 Mbps अपलोड पर 3000–4000 kbps और अच्छे इंटरनेट पर 4500–6000 kbps bitrate सही रहता है। ध्यान रखें bitrate आपकी अपलोड स्पीड के 75% से कम हो, और fast गेम्स में थोड़ा ज्यादा रखें। stable स्ट्रीम के लिए 720p 30fps और कई बार Wi-Fi से बेहतर mobile data काम करता है।
लाइव स्ट्रीम की टाइमिंग: भारतीय ऑडियंस के लिए लाइव स्ट्रीम का सबसे अच्छा समय रात 8 बजे से 11 बजे (IST) होता है, क्योंकि इस समय लोग काम या स्कूल से फ्री होते हैं और मोबाइल यूसेज भी ज्यादा रहता है। दूसरा अच्छा स्लॉट दोपहर 1 से 3 बजे का है, जबकि वीकेंड पर किसी भी समय स्ट्रीम करना बेहतर रिस्पॉन्स दे सकता है।
लाइव स्ट्रीम Duration: लाइव स्ट्रीम की लंबाई कम से कम 1–2 घंटे होनी चाहिए, जबकि आदर्श अवधि 2–4 घंटे मानी जाती है। इससे ज्यादा watch time मिलता है और YouTube algorithm को भी बेहतर सिग्नल जाता है। लेकिन सबसे जरूरी चीज़ consistency है—रोज़ 2 घंटे स्ट्रीम करना, हफ्ते में एक बार 6 घंटे करने से ज्यादा प्रभावी होता है।
स्क्रीन रिकॉर्डर: भारत में गेमिंग क्रिएटर्स AZ Screen Recorder, XRecorder और Mobizen जैसे Android apps यूज़ करते हैं। ये लो-एंड फोन में भी चलते हैं और internal audio रिकॉर्ड करते हैं। हाई क्वालिटी के लिए 1080p + 30fps काफी है, क्योंकि ज्यादा FPS से लैग हो सकता है।
यहाँ देखें: यूट्यूबर्स के लिए बेहद जरूरी ऐप्स 2026 (Apps For YouTube Creators)
गेमिंग चैनल कैसे जल्दी ग्रो करें? (Growth Tips)
1. अच्छे थंबनेल और टाइटल बनाएं: आप Canva या Photoshop Express से professional thumbnails बना सकते हैं। Gaming thumbnails में bold text, bright colors और आपका face expression ज्यादा clicks लाता है। थंबनेल ही वीडियो का पहला इम्प्रेशन होता है। इसे आकर्षक रखें जिससे ज्यादा लोग क्लिक करें।
2. Regular वीडियो डालें: अगर आप हफ्ते में 3–4 वीडियो डालेंगे, तो आपकी ग्रोथ तेजी से होगी।
3. ऑडियंस से बात करें: लाइव के दौरान दर्शकों को जवाब दें। इससे आपकी कम्युनिटी बनती है।
4. सोशल मीडिया प्रमोशन करें: Instagram, Facebook, WhatsApp पर अपनी वीडियो शेयर करें।
5. Shorts अपलोड करें: गेमिंग शॉर्ट्स तेजी से वायरल होते हैं और चैनल ग्रोथ में बहुत मदद करते हैं। हमारी पूरी Shorts Guide यहाँ पढ़ें जिसमें monetization से earning तक सब कुछ explain किया है।
यहाँ देखें: 10 सबसे अच्छा यूट्यूब वीडियो एडिटिंग ऐप्स डाउनलोड 2026
हिंदी गेमिंग क्रिएटर्स (Zero से शुरू करने वाले) को कितना समय लगा?
भारत के कई बड़े गेमिंग क्रिएटर्स zero से शुरू हुए हैं और उनकी growth धीरे-धीरे हुई है। उदाहरण के लिए Ajey Nagar की शुरुआती YouTube journey में कम views थे और उन्हें growth आने में लगभग 3–5 साल लगे। Ajjubhai को Free Fire के जरिए करीब 2–3 साल में बड़ी सफलता मिली, जबकि Naman Mathur ने competitive gaming और streaming से 2–4 साल में पहचान बनाई।
असलियत यह है कि कोई भी creator overnight viral नहीं होता। आमतौर पर 1–2 साल में initial growth और 2–4 साल में stable audience बनती है। इस पूरे सफर में consistency और सही game selection सबसे अहम role निभाते हैं।
यहाँ देखें: इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए? (10+ असली तरीके 2026 में)
Gaming Content और Copyright: जरूरी जानकारी
- हमेशा game publisher की official YouTube policy चेक करें
- BGMI/Free Fire: Krafton और Garena allow fan content with conditions
- Nintendo: सबसे strict — gameplay videos पर revenue claim आ सकता है
- Minecraft, GTA V: generally creator-friendly, लेकिन music copyright separate issue है
कॉपीराइट/स्ट्रीमिंग सच्चाई: अधिकतर बड़े गेम्स जैसे BGMI, Valorant और COD Mobile स्ट्रीमिंग की अनुमति देते हैं, क्योंकि यह उनके लिए प्रमोशन की तरह काम करता है। लेकिन इन गेम्स में इस्तेमाल होने वाला म्यूजिक या कुछ cutscenes copyrighted हो सकते हैं, और BGMI जैसे गेम्स में कभी-कभी सरकारी प्रतिबंध का रिस्क भी रहता है। इसलिए सुरक्षित तरीका यही है कि background music बंद रखें और केवल official गेमप्ले ही स्ट्रीम करें।
भारत में अभी कौन-से गेम ट्रेंडिंग हैं + उनका कॉपीराइट स्टेटस
भारत में 2026 के हिसाब से गेमिंग ट्रेंड बहुत clear है, कुछ गेम्स बहुत dominate कर रहे हैं:
सबसे बड़ा नाम अभी भी BGMI (Battlegrounds Mobile India) है। इसके 100 मिलियन+ प्लेयर्स हैं और यह भारत का सबसे बड़ा मोबाइल गेमिंग कम्युनिटी बन चुका है । लेकिन इसका एक important point है, यह पहले सरकार द्वारा बैन भी हो चुका है (2022) और फिर restrictions के साथ वापस आया । इसलिए इसका “legal/copyright status” stable है, लेकिन government rules के अंदर चलता है (data privacy, playtime limits आदि)।
इसके अलावा:
- Free Fire → Tier 2/3 audience में बहुत strong
- Valorant → PC gaming में तेजी से बढ़ रहा (metro audience)
- Call of Duty Mobile → अभी भी बड़ा player base (~30M India)
- Cricket games (Real Cricket, WCC3) → casual audience में huge reach
Gaming saturation की सच्चाई और कैसे अलग बनें?
Gaming भारत का सबसे competitive YouTube niche है। हर दिन हजारों चैनल बनते हैं, RPM भी low (₹5–₹20) है और पहले से लाखों creators (BGMI, Free Fire) हैं, इसलिए सिर्फ gameplay से grow करना मुश्किल है और कई चैनल 100–1000 subs पर रुक जाते हैं। लेकिन demand बहुत बड़ी है, इसलिए growth के लिए अलग strategy चाहिए:
- सिर्फ gameplay नहीं, बल्कि commentary style (funny या energetic voice) वीडियोस बनाएं.
- educational content जैसे tips, tricks और rank push guides, या फिर funny/viral short clips बनाना ज्यादा असरदार होता है।
- Personality-based content भी strong growth देता है क्योंकि लोग गेम से ज्यादा creator को follow करते हैं।
- इसके अलावा horror games, story games या Indian games जैसे unique niches चुनने से competition कम हो जाता है और growth के chances बढ़ जाते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
YouTube गेमिंग आज एक मजेदार और कमाई वाला करियर बन चुका है। अगर आप नियमित, क्रिएटिव और मेहनती हैं, तो आप भी एक सफल गेमिंग स्ट्रीमर बन सकते हैं। बस अपने चैनल पर अच्छा कंटेंट डालते रहें और दर्शकों के साथ कनेक्टेड रहें।
अगर आपको गेम खेलना पसंद है, तो इसे सिर्फ एक शौक तक सीमित न रखें, इसे अपना प्रोफेशन बनाकर भी कमाई की जा सकती है। सही दिशा और सही स्ट्रेटेजी के साथ आप एक सफल गेमिंग क्रिएटर बन सकते हैं।
शुरुआत में आपको बहुत भारी सेटअप की जरूरत नहीं है। बस एक अच्छा Gaming Mobile या PC, स्क्रीन रिकॉर्डर, माइक्रोफोन, इंटरनेट कनेक्शन, थोड़ा सा धैर्य और Consistency ही काफी है। जैसे-जैसे आप ग्रो करेंगे, आप अपना सेटअप अपग्रेड कर सकते हैं।
