टाटा आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
Most & Fatest Fifty in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग जैसे छोटे फॉर्मेट के खेलों में किसी भी बल्लेबाज का अर्धशतक (50 रन) लगाना आसान नहीं है, लेकिन इस टूर्नामेंट के धुरंधरों ने हाफ सेंचुरी की जैसे बरसात ही कर दी है, कई ने तो एक सीजन में 10 से ज्यादा बार भी पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।
क्रिकेट के रंगारंग टूर्नामेंट आईपीएल की शुरुआत इस साल 22 मार्च 2025 से हो गयी है, ऐसे में यहाँ इस सीजन और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी मारने वाले खिलाड़ी कौन है? Most Fifties in IPL 2025 तथा इस टूर्नामेंट में सबसे तेज 50 बनाने वाले (फास्टेस्ट फिफ्टी) खिलाड़ियों की भी लिस्ट देखने को मिलेगी।
विषय सूची
TATA IPL 2025 में सबसे ज्यादा 50 किसके है?
2025 में खेले गए टाटा आईपीएल के 18वें सीजन में ‘मिचेल मार्श‘ सबसे ज्यादा 50 हिट करने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने अब तक 3 फिफ्टी बनाई है। तो वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर है।
इस सीजन में सबसे तेज पचास बनाने वाले त्रिनिडाडियन क्रिकेटर ‘निकोलस पूरन‘ फिलहाल इस लिस्ट में छठे नंबर पर है।
रैंक | प्लेयर (टीम) | मैच | रन | हाईएस्ट स्कोर | फिफ्टी (50) |
---|---|---|---|---|---|
1. | मिचेल मार्श (LSG) | 4 | 184 | 72 | 3 |
2. | श्रेयस अय्यर (PBKS) | 3 | 159 | 97* | 2 |
3. | जोस बटलर (GT) | 4 | 166 | 73* | 2 |
4. | साई सुदर्शन (GT) | 4 | 186 | 74 | 2 |
5. | रुतुराज गायकवाड़ (CSK) | 4 | 121 | 63 | 2 |
6. | निकोलस पूरन (LSG) | 4 | 201 | 75 | 2 |
7. | विजय शंकर (CSK) | 2 | 78 | 69* | 1 |
8. | के एल राहुल (DC) | 2 | 92 | 77 | 1 |
9. | अशुतोष शर्मा (DC) | 2 | 67 | 66* | 1 |
10. | फाफ डु प्लेसिस (DC) | 2 | 79 | 50 | 1 |
● IPL में सबसे तेज शतक किसका है?
● IPL में सबसे ज्यादा रन किसके है?
● सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाएं?
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 50 लगाने वाले बल्लेबाज?
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज डेविड वॉर्नर है, वे अब तक अपने 184 मैचों में 40.52 की औसत से 6565 रन बना चुके है, जिसमें उनके 4 शतक और रिकॉर्ड 61 अर्धशतक शामिल है।
इंडियन प्रीमियर लीग में 50 अर्धशतक जड़ने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अपनी 255 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.76 की औसत से 8101 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 56 अर्द्धशतक भी मारे हैं। पिछली साल ही वे IPL में 8000 रनों का आँकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने है।
कोहली के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज और पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन 50 हाफ सेंचुरी बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने 222 मैचों में 6769 रन हैं इस दौरान उनका औसत 35.26 का था।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | उच्चतम स्कोर | 50 रन |
---|---|---|---|---|
1 | डेविड वार्नर | 184 | 126 | 61 |
2 | विराट कोहली | 255 | 113 | 56 |
3 | शिखर धवन | 222 | 106* | 51 |
4 | रोहित शर्मा | 260 | 109* | 43 |
5 | एबी डिविलियर्स | 183 | 133* | 40 |
6 | सुरेश रैना | 205 | 100* | 39 |
7 | केएल राहुल | 127 | 132* | 38 |
8 | फाफ डू प्लेसिस | 140 | 96 | 38 |
9 | गौतम गंभीर | 154 | 93 | 36 |
10 | क्रिस गेल | 142 | 175* | 31 |
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक किसका है?
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने बनाया है, उन्होंने 11 मई को 2023 को कोलकत्ता नाईट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों में 50 बनाई थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम था, जहां 8 अप्रैल 2018 को केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में 50 बनाई थी, तो वही 6 अप्रैल 2022 को कोलकाता की ओर से खेलने वाले पैट कमिंस ने मुंबई के खिलाफ 14 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी।
रैंक | खिलाड़ी | टीम | गेंदें |
---|---|---|---|
1 | यशस्वी जायसवाल | राजस्थान | 13 |
2 | केएल राहुल | पंजाब | 14 |
3 | पैट कमिंस | कोलकत्ता | 14 |
4 | यूसुफ पठान | कोलकत्ता | 15 |
5 | सुनील नरेन | कोलकत्ता | 15 |
6 | निकोलस पूरन | लखनऊ | 15 |
7 | जेक फ्रेजर – मैकगर्क | दिल्ली | 15 |
● IPL में सर्वाधिक चौके किसने मारे है?
● IPL में पर्पल और ऑरेंज कैप किसके पास है?
● IPL के प्लेयर्स और उनकी कीमत
आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक (सीजन के अनुसार 2008-2024)
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी RCB के संयुक्त रूप से रजत पाटीदार, विराट कोहली और संजू सैमसन के नाम रही, 2023 में यह रिकार्ड फाफ डू प्लेसिस के नाम रहा और 2023 में डेविड वॉर्नर के नाम। तो वहीं 2021 सीजन में फाफ डू प्लेसिस, केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 50 मारे थे।
सीजन | खिलाड़ी | फिफ्टी |
---|---|---|
2024 | रजत पाटीदार | 8 |
2023 | फाफ डू प्लेसिस | 8 |
2022 | डेविड वॉर्नर | 5 |
2021 | फाफ डू प्लेसिस केएल राहुल ग्लेन मैक्सवेल | 6 |
2020 | के एल राहुल देवदत्त पादिक्कल एबी डिविलियर्स | 5 |
2019 | डेविड वॉर्नर | 8 |
2018 | केन विलियमसन | 8 |
2017 | रोबिन उथप्पा | 5 |
2016 | डेविड वॉर्नर | 9 |
2015 | डेविड वॉर्नर | 7 |
2014 | डेविड वॉर्नर | 6 |
2013 | माइकल हसी विराट कोहली | 6 |
2012 | क्रिस गेल | 7 |
2011 | सुब्रमण्यम बद्रीनाथ | 5 |
2009 | मैथ्यू हेडन जेपी डूमिनी | 5 |
2010 | जैक्स कैलिस | 6 |
2008 | शॉन मार्श गौतम गंभीर | 5 |
धोनी ने आईपीएल में कितनी हाफ सेंचुरी लगाईं हैं?
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं और हमेशा से ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते आ रहे हैं, उन्होंने अपने आईपीएल कैरियर में 225 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.53 की एवरेज से कुल 5178 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 24 अर्धशतक शामिल हैं। वह अधिकतर एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्होंने इस टूर्नामेंट में कोई शतक नहीं लगाया है, हालांकि उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा है।