JioMart WhatsApp Number: जियोमार्ट से आर्डर करें सामान, ये है व्हाट्सऐप नंबर

Reliance JioMart WhatsApp Number: जियोमार्ट से सामान आर्डर कैसें करें, व्हाट्सऐप नंबर क्या है?

What is Reliance JioMart in Hindi: हाल ही में रिलायंस जियो ने फेसबुक से साझेदारी की और अब जियो ने फेसबुक के प्रोडक्ट व्हाट्सएप्प के साथ मिलकर अपने ऑनलाइन पोर्टल जियोमार्ट (JioMart) की शुरुआत कर दी है। आपको बता दें कि जियो मार्ट रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा लॉन्च किया गया एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल या एक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए ग्राहक अपने आसपास की दुकानों से घर बैठें Grocery (किराना के सामान) ऑर्डर कर पाएंगे।

इससे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट तथा BigBasket और Grofers जैसी कम्पनीयों को कड़ी चुनौती मिलेगी, हालंकि लॉकडाउन के चलते और टेस्टिंग के तौर पर इसे अभी भारत में केवल कुछ ही स्थनों पर लॉन्च किया गया है। जियोमार्ट कि सेवाएं अभी केवल महाराष्ट्र के तीन उपनगरों नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में ही उपलब्ध कराई जा रही है।

JioMart Par Online Order book Kaise Karte hai
JioMart Par Online Order book Kaise Karte hai

अगर आप भी रिलायंस इंडस्ट्र्रीज कि जियोमार्ट सर्विस से ग्रॉसरी ऑर्डर करना चाहते है तो आइए अब आपको घर बैठे WhatsApp के जरिए जिओमार्ट से ग्रॉसरी ऑर्डर कैसें करें? (How to Place Online Order on JioMart Using Whatsapp in Hindi)। तथा यह सेवा फिलहाल किन क्षेत्रों में उपलब्ध है और जियोमार्ट का व्हाट्सऐप नंबर क्या है? साथ ही व्हाट्सऐप से सामान ऑर्डर करने का तरीका क्या है और Jio Mart Pre-Registration तथा इसकी वेबसाइट एवं एंड्राइड एप्प जैसी सभी जानकारियां आपको यहाँ मिलेगी।

जियोमार्ट से सामान आर्डर कैसें करें – व्हाट्सएप्प के जरिए

  • 1) सबसे पहले आप जियोमार्ट के व्हाट्सएप्प नंबर +918850008000 को अपने फोन में सेव करें।
  • 2) अब WhatsApp पर इस नंबर से Hi लिखकर मैसेज भेज दें।
  • 3) Hi का मैसेज सेंड करते ही आपको जियोमार्ट कि तरफ से रिप्लाई आएगा, जिसमें आपको अपना सामान ऑर्डर करने के लिए एक लिंक दिया जाता है।
  • WhatsApp के जरिए जिओमार्ट से ग्रॉसरी ऑर्डर कैसें करें?
    WhatsApp के जरिए जिओमार्ट से ग्रॉसरी ऑर्डर कैसें करें?

  • 4) यहाँ से अपना ग्रोसरी का सामान ऑर्डर करने के लिए मैसेज में प्राप्त लिंक पर क्लिक करें, जो आपको Jiomart कि वेबसाइट पर ले जाएगा।
  • 5) अब आप अपनी सभी जरूरी जानकारियां जैसें अपना नाम, मोबाइल नंबर, अपना पूरा पता (Address) आदि भरकर Proceed बटन पर क्लिक कर दें।
  • How to Place Online Order on JioMart Using Whatsapp in Hindi
    How to Place Online Order on JioMart Using Whatsapp in Hindi

  • 6) इसके बाद आप जो भी समान यहाँ से खरीदना चाहते हैं उन्हें चुन ले और अपना ऑर्डर प्लेस कर दें।
  • 7) अब आपको 2 दिन के अंदर आपका सामान आपके नजदीकी जियोमार्ट किराना द्वारा आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।

नोट: जियोमार्ट के शुरुआती दिनों में होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी जाएगी, इसके लिए ग्राहकों को अपना ऑर्डर लेने नजदीकी जियोमार्ट स्टोर या किराना स्टोर पर ही जाना होगा, जिसकी जानकारी भी उन्हें Whatsapp पर मैसेज के जरिए दी जाएगी।

यह भी पढ़ें ???? जिओ में ₹10, 20, 50, 100 का टॉप अप रिचार्ज कैसे करें, प्लान और चार्जेस की जानकारी हिंदी में

Reliance Jio Mart पर शॉपिंग करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • अभी ऑर्डर करने के लिए आपको Whatsapp वाला तरीका ही इस्तेमाल करना होगा। क्योंकि अभी जियोमार्ट का कोई ऐप या वेबसाइट उपलब्ध नहीं है।
  • जियोमार्ट के जरिए फिलहाल केवल ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण के इलाके में ही ऑर्डर बुक किए जा सकते है।
  • ग्राहकों को ऑर्डर कि जानकारी एसएमएस द्वारा मिलेगी।
  • मैसेज के अनुसार हर दिन शाम 7 बजे तक दिए गए ऑर्डर को 2 दिन के अंदर निकटतम जियोमार्ट किराना द्वारा पहुँचा दिया जाएगा।
  • WhatsApp पर Hi लिखकर भेजने के बाद JioMart द्वारा प्राप्त हुआ आर्डर लिंक केवल 30 मिनट के लिए ही वैध है। अगर आप आर्डर नहीं कर पाए तो आप दुबारा Hi भेजकर नया लिंक प्राप्त कर अपना Order Place कर सकते है।

यह भी पढ़ें ???? Jio TV Camera: जिओ टीवी कैमरा से करे अपनी टीवी पर वीडियो कॉल

Reliance Jio Mart: किन-किन जगहों पर और क्या-क्या सर्विस देगा जियो मार्ट
– जियो मार्ट से आप केवल ग्रोसरी (किराना का सामान) जैसे: आटा, तेल, सूजी, बेसन आदि जैसी 50 हज़ार से ज्यादा वस्तुए खरीद पाएंगे।

– इसकी सर्विस अभी सिर्फ ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण क्षेत्र में ही उपलब्ध है। परन्तु इसे दिल्ली, बैंगलोर, लखनऊ समेत पूरे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

– आने वाले समय में जब यह पूरी तरह से लॉन्च होगा तब यहाँ आपको निःशुल्क होम डिलीवरी, और Easy Return Policy का भी विकल्प मिलेगा।

– इसका मकसद भारत की तीन करोड़ छोटी किराना दुकानों को ऑनलाइन लाना है।

– रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस कंपनी करीब 1200 किराना स्टोर के साथ मिलकर यह काम शुरू करने जा रही है हालांकि जियो द्वारा ऐसा कोई ब्यान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें ???? रिलायंस जियो का गीगा फ़ाइबर प्लान क्या है, रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Reliance Jio Mart WhatsApp Number और Android एवं iOS App Download

Reliance JioMart का Whatsaap नंबर 8850008000 है, जिसके जरिए आप अपना आर्डर बुक कर सकते है।

Reliance Jio Mart WhatsApp Number
Reliance Jio Mart WhatsApp Number

रिलायंस जियो द्वारा फिलहाल अभी कोई Android या iOS App लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए यह अभी Playstore और Apple Store में उपलब्ध नहीं है। परन्तु JioMart का एंड्राइड और आईओस एप्प जल्द ही लॉन्च किए जा सकते है।

जियोमार्ट कि वेबसाइट/पोर्टल https://www.jio.com/jiomart है जहाँ आप Pre-registration कर सकते है। परन्तु अभी आप केवल Reliance Jio Mart WhatsApp Number कि मदद से ही अपना Order Book कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें ???? Jio Phone 3: कब लॉन्च होगा जिओ फोन 3, इसकी कीमत और फीचर्स

Jio Mart Pre-Registration: स्टेप बाय स्टेप गाइड

रिलायंस जिओ द्वारा JioMart के लिए प्री-रजिस्टर भी किया जा सकता हैं।

  • चरण 1: सबसे पहले आपको JioMart की आधिकारिक वेबसाइट jio.com/jiomart पर जाना होगा।
  • चरण 2: यहाँ आपको Pre-register करने के लिए अपना नाम, पिनकोड, और मोबाइल नंबर आदि आवश्यक विवरण भरना है।
  • Jio Mart Pre-Registration Step by Step Process in Hindi
    Jio Mart Pre-Registration Step by Step Process in Hindi

  • चरण 3: और अब Enable WhatsApp assistance और I accept terms & conditions पर Tick करना है।
  • चरण 4: अब सत्यापित करने के लिए जनरेट ओटीपी पर टैप करें।
  • चरण 5: और OTP आने के बाद OTP डालकर Verify OTP पर क्लिक कर दें।
  • चरण 6: कन्फर्मेशन मैसेज मिलने पर आपको स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

अन्तिम शब्द

दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे कि जियोमार्ट का व्हाट्सऐप नंबर क्या है?, What is Reliance Jio Mart WhatsApp Number और Android एवं iOS App Download कहाँ से करें, घर बैठे WhatsApp के जरिए जिओमार्ट से ग्रॉसरी ऑर्डर कैसें करें? Jio Mart Pre-Registration कि वेबसाइट क्या है।

अगर आपको जियोमार्ट से सामान आर्डर कैसें करें कि यह जानकारी पसंद आयी तो इसे दुसरे लोगों के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर भी जरूर शेयर करें।

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇