मदर्स डे कब मनाया जाता है 2020: When is Mothers Day Date India in Hindi
मदर्स डे २०२० कब है डेट: मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, इस साल मदर्स डे 10 मई 2020 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। किसी भी इंसान जानवर या पक्षी है किसी भी जीव जंतु के लिए मां क्या होती है यह बताने की आवश्यकता नहीं है, बच्चे के लिए उसकी मां और मां के लिए उसका बच्चा कितना महत्वपूर्ण है यह भी बताने की जरूरत नहीं है।
मां अपने बच्चे के लिए बड़ी से बड़ी मुश्किलों से लड़ सकती है तो वहीं बच्चों को भी उन्हें बराबर का सम्मान देना चाहिए, इसी लिए हर साल दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है, यह दिन बच्चों को अपनी मां को धन्यवाद कहने और वह सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
![]() |
मदर्स डे कब मनाया जाता है 2020 |
अगर आपने KGF फिल्म देखी है तो आपको इस फिल्म का एक डायलॉग जरूर याद होगा की मां सबसे बड़ी योद्धा होती है। आज के इस लेख में हम आपको मदर्स डे कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है? (Mother's Day Kab Manaya Jata Hai) तथा मातृ दिवस की थीम क्या है? (Mothers Day Theme in Hindi) इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
कब मनाया जाता है मदर्स डे 2020?
Mothers Day Date 2020: हर साल मई महीने के दूसरे संडे को मनाया जाता है मातृ दिवस, 2020 में मदर्स डे 10 मई को मनाया जा रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में Mother's Day अलग-अलग दिन मनाया जाता है, भारत में भी मातृ दिवस 10 मई को ही मनाया जाएगा। तो वहीं भारत के साथ-साथ अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसें कई अन्य देशों में भी इसे इसी दिन सेलिब्रेट करते हैं।
इंग्लैण्ड में ईसाईयों द्वारा Mothers Day ईशु मसीह की माँ को सम्मान देने के लिए मदरिंग संडे को मनाया जाता है जो इस्टर सन्डे के ठीक तीन सप्ताह पहले और लेंट के चौथे रविवार को पड़ता है।
यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस कब, क्यों और कैसे मनाते है, जानिए थीम और इतिहास
कैसें हुई Mothers Day की शुरुआत?
मदर्स डे मनाए जाने की शुरुआत अमेरिका एक महिला ऐना जारविस ने की थी, जो वेस्ट वर्जिनिया में पैदा हुई थी और अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। उनकी मां अन्ना रसी पिछले 20 सालों से एक चर्च में संडे स्कूल टीचर के रूप में कार्यरत थी। उस समय महिलाओं के लिए कोई भी खास दिन नहीं होता था।
बताया जाता है कि ऐना जारविस ने अपने जीवन में ना कोई शादी की थी ना ही उनका कोई बच्चा था, उन्होंने अपनी मां की मृत्यु के 2 साल बाद ही Mother's Day मनाने का अभियान चलाया और जल्द ही उन्हें इसमें सफलता भी मिली है और अमेरिका में इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में भी घोषित कर दिया गया।
कई जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही मातृ दिवस मनाया जाता है जो 8 मार्च को पड़ता है।
पहला मातृ दिवस कब मनाया गया था?
1908 में अमेरिका में पहला मदर्स डे मनाया गया, जब एना जार्विस ने अपनी माँ को सम्मानित करने के लिए एक स्मारक सेवा का आयोजन किया।
यह भी पढ़ें: हैप्पी बॉयफ्रेंड डे कब, क्यों और कैसे मनाते है National Boy Friend Day
क्यों मनाते हैं मदर्स डे/मातृ दिवस?
मदर्स डे मनाया जाने का मुख्य उद्देश्य माताओं को सम्मान देना तथा मां के महत्व और योगदानों को दुनिया भर में बताना है। साथ ही माँ को धन्यवाद कहना, उनके प्रति प्यार और सम्मान को व्यक्त करना भी है।
साथ ही मदर्स डे को मई महीने के दूसरे रविवार को मनाए जाने के पीछे 09 मई 1914 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन द्वारा पास किया गया एक कानून था, जिसके पास होने के बाद से भारत समेत अमेरिका और कई अन्य देशों में भी इसी दिन Mothers Day मनाया जाने लगा।
मातृ दिवस बनाए जाने का महत्व है:
कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकते इसीलिए उन्होंने मां को बनाया है। और किसी भी व्यक्ति के लिए मां कितनी जरूरी होती है यह उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं है मां सचमुच भगवान का रूप होती है।
और Mothers Day हमें उन्हें यह अहसास दिलाने का दिन है कि वे हमारे जीवन में क्या मायने रखती है, इस दिन आप अपना कीमती समय निकाल कर माँ को धन्यवाद जरूर कहें।
कैसे मनाया जाता है मदर्स डे?
आजकल जमाना डिजिटल होता जा रहा है सब फेसबुक और व्हाट्सएप पर ही त्यौहार से लेकर जन्मदिन तक Wish करते है इसी तरह Mothers Day पर भी लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर ही अपनी मां को हैप्पी मदर्स डे कहते हुए हैं स्टेटस और इमेजेस, वीडियोस आदि शेयर करते हैं और अपनी मां को सम्मान देते हुए उनके प्रति अपना प्यार दिखाते हैं।
लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें व सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं यही आज कल का चलन होता जा रहा है।
हालंाकि इस अवसर पर बच्चे अपनी मां को कोई ना कोई गिफ्ट तो जरूर देते हैं साथ ही इस दिन ग्रीटिंग कार्ड, Flower (फूल) फ्लावर या फिर कोई अन्य जरूरी गिफ्ट दिया जा सकता है।
साथ ही इस दिन महिलाओं के लिए मुख्य रूप से Mothers के लिए कई खास ऑफर निकाले जाते हैं, यह Offer रेस्टोरेंट, शॉपिंग या फिर किसी अन्य वस्तु पर दिया जा सकता है।
कई जगहों पर माताओं को सम्मानित करने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से भी नवाजा जाता है और स्कूलों में निबंध लेखन और ड्राइंग कंपटीशन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाती हैं।
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यह दिन अलग तारीखों को मनाया जाता है लेकिन सभी का मकसद एक ही होता है।
इस मौके पर बच्चे अपनी माता को खुश करने की कोशिश करते हैं और वे उनके लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं और उन्हें दिन भर कोई काम नहीं करने देते। यह हम Mothers को अपनी जिम्मेदारी से आराम देने का बढ़िया दिन है।
भारत में तो ज्यादातर संडे को छुट्टी होती है ऐसे में भारत में मदर्स डे दिन बहुत ही अच्छे से शुरू किया जा सकता है।
मातृ दिवस की थीम क्या है? (Mothers Day 2020 Theme in Hindi)
हर साल मातृ दिवस (Mother's Day) एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता है, पिछली साल 2019 में मातृ दिवस का थीम “अच्छे के लिए संतुलन (Balance For Better)” थी। हालंकि इस साल कि Theme अभी आनी बाकी है, और Lockdown के चलते इस साल शायद ही कोई इवेंट ऑर्गेनाइज किया जाए।
2019 | “अच्छे के लिए संतुलन (बैलेंस फार बेटर)” |
2017 | "हर मां जानती है" |
2016 | "मां के हाथ" |
2015 | "मां का दिल" |
2014 | "मां का प्यार" |
2013 | "मां की घुटने" |
2012 | "मां का स्पर्श" |
2011 | "योग्य मां" |
2010 | "सभी राजाओं की बेटी" |
2009 | "पवित्रता सौंदर्य" |
2008 | "ब्लेस्स नेस्ट" |
2007 | "धनुष और बटन" |
2006 | "लव कैमियो" |
2005 | "हैप्पी मेमोरी" |
2004 | "क्लासिक ईसाई की महिला" |
2003 | "रब्बी से दूर तक" |
2002 | "काम के लिए हाथ, और भगवान के लिए दिल" |
2001 | "अच्छे काम के लिए सलाम" |
2000 | "होम हार्ट" |
यह भी पढ़ें: Daughter’s Day: कब, क्यों और कैसे मनाते हैं बेटी दिवस
अन्तिम शब्द
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको मदर्स डे कब,क्यों और कैसे बनाया जाता है, तथा इसकी थीम क्या है (Mother's Day 2020 Theme in Hindi) इसकी जानकारी आपको मिल गई होगी और आपको Mothers Day Kab Manaya Jata Hai की है जानकारी पसंद आई होगी।
आपको मातृ दिवस कब मनाया जाता है कि यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ में जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी Mothers Day के बारे में यह जरूरी जानकारी मिल सके।