सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2020: Armed Forces Flag Day की History & Fund Contribution Process
आर्म्ड फोर्सज फ्लैग डे २०२०: सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को देश भर में मनाया जाता है, यह दिन मुख्य रूप से देश की सुरक्षा में शहीद हुए भारतीय सैनिकों का आभार प्रकट करते हुए उनके परिवार कल्याण के लिए धनराशि एकत्र करने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन आर्मी, नौसेना और वायु सेना के कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को याद किया जाता है। इस ध्वज का लाल रंग भारतीय सेना का, गहरा नीला रंग भारतीय नौसेना का और हल्का नीला रंग भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करता हैं।
![]() |
Armed Forces Flag Day 2020 |
आइए अब इसके पीछे का इतिहास (History) और केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के लिए फण्ड कंट्रीब्यूशन या डोनेशन कैसे करे? इसके बारे में विस्तार से जानते है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day 2020)
भारत की आज़ादी के बाद सन् 1949 से ही सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) हर साल 7 दिसम्बर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देश की सेवा में तत्पर रहने वाले जवानों (सैनिकों) जिन्होंने देश की रक्षा और सेवा के लिए अपने प्राण देश पर न्योछावर कर दिए उन्हें सम्मान देने और उनके बलिदानों को याद करना है।
इतिहास (History)
आजादी मिलने के साथ ही भारतीय सैनिकों और सेना के कल्याण के लिए फंड की जरूरत महसूस की गई। 28 अगस्त, 1949 को, रक्षा मंत्री के अंतर्गत आने वाली एक कमेटी द्वारा 7 दिसंबर को हर साल झंडा दिवस मनाने का फैसला किया।
यह दिन मनाने की शुरुआत करने के पीछे का मकसद और विचार देशवासियों द्वारा सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कुछ धनराशि का योगदान करने के लिए अपील करना था।
इस दिन लोगों को सशस्त्र सेना का बैज या छोटा झंडा दिया जाता है, और बदले में भारतीय सेना के कल्याण के लिए उनके द्वारा स्वेच्छा से दान किया जाता है।
महत्व और उद्देश्य:
झंडा दिवस मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं, शहीदों के आश्रितों और उनके परिवार जनों की देखभाल और मदद सुनिश्चित करता है।
इकट्ठे किए गए फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से तीन कामों में किया जाता है:
› युद्ध नुकसान की भरपाई के लिए
› सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए
› पूर्व सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के पुनर्वास के कल्याण के लिए
अक्षय कुमार से जानिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस का महत्व:
यह भी पढ़ें: NCC Training App: एनसीसी कैडेट्स के लिए ट्रेनिंग ऐप
सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड कैसे दे योगदान (Contribution to Armed Forces Flag Day Fund)
अगर आप भी भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम और देश के प्रति बलिदान और त्याग की भावना के लिए अपनी तरफ से कुछ राशि दान में देना चाहते हैं तो व्यक्तिगत रूप से कोई भी राशि दान कर सकते हैं।
हम आपको बता दें कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के फंड में दान की गई राशि आयकर (Income Tax) मुक्त रखी गई है अपनी तरफ से सहयोग राशि जमा करने के लिए आप वेबसाइट पर विजिट कर सकते है और 3 तीन तरह से अपना योगदान दे सकते है:
- 1. Using DD/Check
- 2. Bank Transfer
- 3. Online Payment
1. Using DD (Demand Draft)/Check:
Contributions to the Fund are recommended to be sent through account payee cheques payable to "Armed Forces Flag Day Fund" C/o Secretary, Kendriya Sainik Board, Ministry of Defence, West Block IV, Wing-VII, 2nd Floor, RK Puram, New Delhi-110066.
यह भी पढ़ें: 🇮🇳 शहीद जवानों पर शायरी
2. Bank Transfer:
"ARMED FORCES FLAG DAY FUND" के पक्ष में निम्नलिखित बैंकों में सीधे खाते में जमा किया जा सकता है:
फंड का नाम | Armed Forces Flag Day Fund |
कार्यालय का पता | केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, रक्षा मंत्रालय, पश्चिम ब्लॉक- IV, विंग- VII, आरके पुरम, नई दिल्ली-110066 |
टेलीफोन | 011-26192361 |
ई-मेल | [email protected] & [email protected] |
बैंक का नाम | Punjab National Bank, Sewa Bhawan, RK Puram, New Delhi-110066 |
बैंक खाता नम्बर | 3083000100179875 |
IFSC Code | PUNB0308300 |
3. Online Payment:
- सबसे पहले आप Donate AFFDF - Kendriya Sainik Board की वेबसाइट पर जाए।
- यहाँ अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एड्रेस और पैन नंबर आदि डाले।
- और यहाँ Easypay या BillDesk में से किसी भी Payment Gateway को Select करे।
- Verification Code भरें और Pay Now पर क्लिक करें।
- अब यहाँ अपनी सुविधा अनुसार Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI में से किसी भी Payment Mode से पेमेंट को पूरा करें।
Armed forces flag day fund Contribution Via:
PayTM Payment Number: 8800462175
UPI: [email protected]
[email protected]
Scan QR Code to Pay:
![]() |
Kendriya Sainik Board Donation Via QR Code |
आयकर से छूट (Income Tax Exemption):
सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान को भारत सरकार की आयकर की अधिसूचना संख्या 78/2007 दिनांक 26 मार्च 07 और आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी (5) (vi) के तहत आयकर निदेशक (ई) से छूट दी गई है।
पत्र संख्या NQ.DIT (E) | 2010-11 / DEL-AE22280-04012011 / 2186 दिनांक 04 जनवरी 11.
यह भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती
अंतिम शब्द
दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस क्यों मनाया जाता है? इसकी शुरुआत कब हुई और केंद्रीय सैनिक बोर्ड में फंड कंट्रीब्यूट कैसे करें।
यदि आप इस दिन के महत्व को समझ गए हैं तो अपनी तरफ से Armed Forces Flag Day Fund में कुछ न कुछ धनराशि जरूर दान (Donate/Contribute) करें।