सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2023: AFFD फंड में योगदान करें?

Armed Forces Flag Day कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास और फण्ड कॉन्ट्रिब्यूशन प्रोसेस

भारत की आज़ादी के बाद सन् 1949 से ही सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह देश की रक्षा करते समय शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्मान और आभार प्रकट करने और उनके परिवार के कल्याण हेतु धनराशि एकत्र करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल 2023 में 75वां आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे मनाया जा रहा है।

इस दिन आर्मी, नौसेना और वायु सेना के कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को याद किया जाता है। इस ध्वज का लाल रंग भारतीय सेना का, गहरा नीला रंग भारतीय नौसेना का और हल्का नीला रंग भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करता हैं।

Armed Forces Flag Day 2022
Armed Forces Flag Day 2022
आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे के बारे में जानकारी:
नाम:सशस्त्र सेना झंडा दिवस
तिथि:07 दिसम्बर (वार्षिक)
शुरूआत:28 अगस्त, 1949
पहली बार:7 दिसंबर 1949

 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का इतिहास (History)

आजादी मिलने के साथ ही भारतीय सैनिकों और सेना के कल्याण के लिए फंड की जरूरत महसूस की गई, जिसके बाद 28 अगस्त, 1949 को, रक्षा मंत्री के अंतर्गत आने वाली एक कमेटी द्वारा 7 दिसंबर को हर साल झंडा दिवस मनाने का फैसला किया। और पहला झंडा दिवस 7 दिसंबर 1949 को मनाया गया।

यह दिन मनाने की शुरुआत करने के पीछे का मकसद और विचार देशवासियों द्वारा सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कुछ धनराशि का योगदान करने के लिए अपील करना था।

आज भी झंडा दिवस के मौके पर मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के आश्रितों और उनके परिवार जनों तथा दिव्यांग पूर्व सैनिकों की देखभाल और मदद सुनिश्चित करने के लिए धन जुटाया जाता है।

 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस क्यों मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस का उद्देश्य देश के सशस्त्र बलों को सम्मानित करना और उनके कल्याण के लिए धन जुटाना है। इस धन का इस्तेमाल शहीदों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, शहीदों के आश्रितों की देखभाल और मदद करने के लिए किया जाता है।

इकट्ठे किए गए फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से तीन कामों में किया जाता है:

  • 1. युद्ध नुकसान की भरपाई के लिए
  • 2. सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए
  • 3. पूर्व सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के पुनर्वास के कल्याण के लिए

साथ ही वर्दी में देश की सेवा में तत्पर रहने वाले जवानों को सम्मानित करना भी इसका मकसद है जिन्होंने देश की आन, बान और शान के लिए दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 

AFFD फंड में कॉन्ट्रिब्यूशन क्यों करें? (महत्व)

किसी भी राष्ट्र के लिए उसके सैनिक ही उसकी असली पूंजी होते हैं, जो नागरिकों की रक्षा करने के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हटते, ऐसे बहादुर सपूतों का देश आजीवन ऋणी रहेगा।

परन्तु हमारा कर्तव्य बनता है कि हम मातृभूमि की सेवा में तन, मन और धन से कार्य करने वाले वीर सपूतों और देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों के साथ उनके परिवारों की भी सराहना और प्रशंसा करें क्योंकि वह भी इस सर्वोच्च बलिदान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।

देश और राज्यों की सरकारों का ही नहीं बल्कि हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम इनकी देखभाल, सहायता और पुनर्वास के लिए स्वेच्छा से योगदान करें।

 

 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में कैसे दे योगदान (Contribution to Armed Forces Flag Day Fund)

अगर आप भी भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम और देश के प्रति बलिदान और त्याग की भावना के लिए अपनी तरफ से कुछ राशि दान में देना चाहते हैं तो व्यक्तिगत रूप से कोई भी राशि दान कर सकते हैं। जिसके 3 मुख्य तरीके है:

  • 1. Using DD/Check
  • 2. Bank Transfer
  • 3. Online Payment

आइए जानते है केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के लिए फण्ड कंट्रीब्यूशन या डोनेशन कैसे करे?

 

1. Using DD (Demand Draft)/Check:

Contributions to the Fund are recommended to be sent through account payee cheques payable to “Armed Forces Flag Day Fund” C/o Secretary, Kendriya Sainik Board, Ministry of Defence, West Block IV, Wing-VII, 2nd Floor, RK Puram, New Delhi-110066.

 

2. Bank Transfer:

“ARMED FORCES FLAG DAY FUND” के पक्ष में निम्नलिखित बैंकों में सीधे खाते में जमा किया जा सकता है:

फंड का नामArmed Forces Flag Day Fund
कार्यालय का पताकेन्द्रीय सैनिक बोर्ड, रक्षा मंत्रालय, पश्चिम ब्लॉक- IV, विंग- VII, आरके पुरम, नई दिल्ली-110066
PANAACTA0965G
टेलीफोन011-26192361
ई-मेल[email protected] & [email protected]
पंजाब नेशनल बैंक की डिटेल्सA/c No: 3083000100179875
IFSC Code: PUNB0308300
Branch: Sewa Bhawan, RK Puram
भारतीय स्टेट बैंक खाते की जानकरीA/c No: 34420400623
IFSC Code: SBIN0001076
Branch: RK Puram
ICICI Bank DetailsA/c No: 182401001380
IFSC Code: ICIC0001824
Branch: RK Puram

 

3. Online Payment:

  • सबसे पहले आप Donate AFFDF – Kendriya Sainik Board की वेबसाइट पर जाए।
  • यहाँ अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एड्रेस और पैन नंबर आदि डाले।
  • और यहाँ Easypay या BillDesk में से किसी भी Payment Gateway को Select करे।
  • Verification Code भरें और Pay Now पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ अपनी सुविधा अनुसार Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI में से किसी भी Payment Mode से पेमेंट को पूरा करें।

 

Armed forces flag day fund Contribution Via:
PayTM Payment Number: 8800462175
UPI: armedforcesflagdayfund@sbi
armedforcesflagdayfund@icici

Scan QR Code to Pay:

Kendriya Sainik Board Donation Via QR Code
Kendriya Sainik Board Donation Via QR Code

आयकर से छूट (Income Tax Exemption):
सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान को भारत सरकार की आयकर की अधिसूचना संख्या 78/2007 दिनांक 26 मार्च 07 और आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी (5) (vi) के तहत आयकर निदेशक (ई) से छूट दी गई है।


नोट: किसी भी तरह की राशि ट्रांसफर करने से पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारियों से अकाउंट नंबर आदि का मिलान आवश्य करें।

 

 

अंतिम शब्द

आप भी देश की सेवा में तत्पर रहने वाले जवानों और देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान और उनके बलिदानों को याद करते हुए अपनी तरफ से Armed Forces Flag Day Fund में अपनी इच्छा अनुसार कुछ न कुछ धनराशि जरूर दान (Donate/Contribute) करें।