जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस 2023 (Important Days in July)

जुलाई महीने के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची (National & International Days in July)

जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस 2023: जुलाई महीने की शुरुआत कई बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के साथ होती है क्योंकि इसके पहले दिन ही यानी 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस, भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस, डाक कर्मचारी दिवस, विश्व यूएफओ दिवस और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे मनाया जाता है। इसके अलावा अमेरिका में कनाडा स्थापना दिवस भी होता है।

हर साल कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, जो किसी खास प्रतिभा के धनी व्यक्ति या फिर लोगों को किसी खास विषय पर जागरूक करने ले लिए किया जाता है। ऐसे में आज हम यहां आपको July माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिवस की List साझा करने जा रहे हैं।

जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस - Important Days in July
जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days in July

 

जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस की सूची 2023

 

1 जुलाई – राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day)

भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, इसकी शुरुआत 1991 में तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी। डॉक्टर्स डे को भारत के प्रख्यात चिकित्सक, समाजसेवी और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय जी की जन्म और पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

भारत सरकार द्वारा वनों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई का पहला सप्ताह यानी 1 जुलाई से 7 जुलाई तक ‘वन महोत्सव सप्ताह‘ मनाया जाता है। आपको बता दें कि पहला वन महोत्सव वर्ष 1950 में तत्कालीन भारतीय पर्यावरण मंत्री रफी अहमद किदवई के द्वारा मनाया गया था।

 

1 जुलाई – कनाडा दिवस (Canada Day)

1 जुलाई 1867 को संविधान अधिनियम के तहत नोवा स्कॉटिया के तीन ब्रिटिश उपनिवेश क्यूबेक, ओंटारियो और न्यू ब्रंसविक को कनाडा नामक एक महासंघ में आधिकारिक तौर पर एकजुट कर दिया गया।

इस ऐतिहासिक दिन को उत्तरी अमेरिका में स्थित कनाडा राज्य में कनाडा दिवस के रुप में मनाया जाता है।

 

1 जुलाई – जीएसटी दिवस (GST Day)

1 जुलाई 2017 से भारत में ऐतिहासिक कर सुधार के कार्यान्वयन और नए अप्रत्यक्ष कर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को लागू किए जाने की वर्षगांठ प्रत्येक वर्ष जीएसटी दिवस के रूप में मनाई जाती है।
यह दिवस पहली बार वर्ष 2018 में मनाया गया था

साथ ही 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Worker Day) और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना के उपलक्ष्य में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे (Chartered Accountants Day) भी मनाया जाता है।

 

2 जुलाई – अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day)

हर साल 2 जुलाई को खेल जगत से जुड़ी खबरों की पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के कार्यों को सम्मानित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

 

2 जुलाई – यूएफओ दिवस (World UFO Day)

हर साल 2 जुलाई को विश्व UFO दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तु (यूएफओ) के बारे में लोगों को जागरूक करना और उन्हें यह सोचने के लिए प्रोत्साहित करना है कि वे इस ब्रह्मांड में इकलौते प्राणी नहीं है।

यह दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 में विश्व यूएफओ दिवस संगठन ने की थी।

UFO (जिसकी फुल फॉर्म आईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट है) को भारत में ‘उड़न तश्तरी’ भी कहा जाता है।

 

4 जुलाई – स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस (Swami Vivekananda Memorial Day)

हर साल 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं उनकी जयन्ती भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप मे मनाई जाती है।

इसके साथ ही 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of America) भी होता है।

 

6 जुलाई – विश्व जूनोज दिवस (World Zoonoses Day)

जूनोटिक रोगों के खतरे से लोगों को सावधान और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रति वर्ष 6 जुलाई को विश्व जूनोसेस दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1885 में लुइ पाश्चर द्वारा रेबीज के खिलाफ पहले सफल टीके के प्रशासित करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। जूनोटिक रोग ऐसे रोग होते हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलते हैं।

 

7 जुलाई – विश्व में चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)

प्रत्येक वर्ष 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1550 में यूरोप में चॉकलेट की शुरुआत के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

 

Birthday of Mahendra Singh Dhoni: 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज, विकेट कीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन होता है, उनका जन्म वर्ष 1981 को रांची (झारखंड) में हुआ था। वर्ष 2023 में धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

9 जुलाई – राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (National Students Day)

हर साल 9 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी या छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। औपचारिक तौर पर इस संघ की स्थापना सन् 1949 में हुई थी। यह संघ छात्रों और राष्ट्र के हितों के लिए काम करता है।

 

11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)

दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए, इस पर चिंता व्यक्त कर लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1987 में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाने की शुरुआत हुई।

 

12 जुलाई – मलाला दिवस (Malala Day)

पाकिस्तान की रहने वाली मलाला यूसुफजई के जन्मदिन को मलाला दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कन्या शिक्षा में बड़ा योगदान दिया था।

मुस्लिम लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आवाज उठाने पर तालिबानियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Paper Bag Day: 12 जुलाई को पेपर बैग के आविष्कार के संदर्भ में पेपर बैग डे मनाया जाता है, यह दिन पेपर बैग के महत्व को बताने का होता है।

 

13 जुलाई – कश्मीर शहीद दिवस (Kashmir Martyrs’ Day)

13 जुलाई वर्ष 1931 में डोगरा राजवंश के महाराजा हरि सिंह के निरंकुश शासन के विरोध के दौरान डोगरा सैनिकों की गोलीबारी में 22 कश्मीरियों की मौत हो गई थी इस शहादत को याद करते हुए प्रतिवर्ष 13 जुलाई को कश्मीर शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

15 जुलाई – युवा कौशल दिवस (Youth Skills Day)

युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 15 जुलाई को युवा कौशल दिवस मनाने की घोषणा की। तभी से हर साल यूथ स्किल्स डे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है।

 

16 जुलाई – विश्व सर्प दिवस (World Snake Day)

पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जागरूकता और उनको लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है।

सांप दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इनके प्रति जागरूक करना और इन्हें संरक्षण प्रदान करना है।

दुनिया भर में सांपों के लगभग 3500 जातियां पाई जाती हैं।

 

17 जुलाई – विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day)

दुनिया भर में हर साल 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है। Emoji इंटरनेट पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मुख्य जरिया है।

वर्ल्ड इमोजी डे की शुरुआत वर्ष 2014 में इमोजीपीडिया के संस्थापक ऑस्ट्रेलिया के जेरेमी बर्ज ने की थी।

 

18 जुलाई – नेल्सन मंडेला दिवस (Nelson Mandela Day)

18 जुलाई को पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला के दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

20 जुलाई – अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)

वर्ष 1966 से ही प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन वर्ष 1924 में स्थापित इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) की वर्षगांठ को रेखांकित करने और दुनिया भर में शतरंज के खेल को महत्व देने के लिए मनाया जाता है।

वर्ल्ड चैस डे को मनाने की पेशकश यूनेस्को द्वारा की गई थी। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 12 दिसंबर 2019 को प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना के दिन को विश्व शतरंज दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई।

 

22 जुलाई – राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day)

प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है यह दिवस वर्ष 1947 के उस दिन की याद दिलाता है जब भारत के राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप (तिरंगा) को अपनाया गया था।

 

23 जुलाई – राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day)

भारत में हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है यह वही दिन है जब वर्ष 1927 में एक प्राइवेट स्टेशन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) ने मुंबई स्टेशन से पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित किया था। इसके बाद सरकार ने यह प्रसारण अपने हाथ में लिया और अब यह ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के नाम से जानी जाती है।

23 जुलाई के दिन भारत के 2 वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन होता है।

 

23 जुलाई – राष्ट्रीय अभिभावक दिवस (National Parents Day)

इस वर्ष 2023 में 23 जुलाई को राष्ट्रीय माता-पिता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल जुलाई महीने के चौथे रविवार को राष्ट्रीय अभिभावक दिवस (नेशनल पेरेंट्स डे) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी अभिभावकों के बलिदानों और त्याग के प्रति आभार व्यक्त करना है जो वे अपने बच्चों के लिए करते हैं।

 

24 July – आयकर दिवस (Income Tax Day)

भारत में हर साल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है इसकी शुरुआत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वर्ष 2010 में की थी।

यह दिन 1860 के उस दिन के उपलक्ष में मनाया जाता है, जब 1857 में पहले स्वतंत्रता संग्राम से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सर जेम्स विल्सन ने भारत में आयकर को पेश किया।

26 जुलाई – कारगिल विजय दिवस (Kargil Victory Day)

भारत की जांबाज सेना द्वारा कारगिल युद्ध में मिली जीत की खुशी में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह नाम ऑपरेशन विजय की सफलता के नाम पर रखा गया है।

पाकिस्तान के साथ हुआ यह युद्ध करीबन 60 दिनों तक चला था और भारत की जीत के साथ 26 जुलाई को समाप्त हुआ था।

 

27 जुलाई – सीआरपीएफ का स्थापना दिवस (CRPF Raising Day)

प्रतिवर्ष 27 जुलाई को CRPF का स्थापना दिवस मनाया जाता है इसकी स्थापना ब्रिटिश राज्य में 27 जुलाई 1939 को क्रॉउन रिप्रेजेंटेटिव्ज पुलिस (सीआरपी) के रूप में हुई थी। आजादी के बाद वर्ष 1949 में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने भारतीय संघ के अनुसार इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर दिया।

हर साल 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक श्री एपीजे अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति दिवस मनाया जाता है।

 

28 जुलाई – विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day)

वैसे तो साल में प्रकृति संरक्षण के लिए कई अलग-अलग दिवस मनाए जाते हैं लेकिन हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस सभी प्रजातियों, जीव-जंतुओं और विलुप्त होते जा रहे पशु-पक्षी, वनस्पतियों के संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करने हेतु मनाया जाता है।

28 जुलाई को लीवर (यकृत) की खतरनाक बीमारी हेपेटाइटिस के बारे में जागरुकता करने के लिए विश्व हेपेटाइटिस डे भी मनाया जाता है।

 

29 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day)

बांघों की तेजी से घटती आबादी को देखते हुए लोगों के प्रति उनके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का दिन है अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस। यह हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है।

 

30 जुलाई – अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस (International Day of Friendship)

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2011 में 30 जुलाई को हर साल अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई इसका उद्देश्य दोस्ती के माध्यम से मानवीय भावना को साझा करना है।

31 जुलाई – मुंशी प्रेमचंद्र का जन्मदिन (Munshi Premchand’s birthday)

31 जुलाई को भारत के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद्र जी का जन्मदिन मनाया जाता है जिन्होने हिंदी की कई कहानियाँ एवं उपन्यास लिखे है।

 

जुलाई 2023 के महत्वपूर्ण दिन
तिथि महत्वपूर्ण दिनों के नाम
1 जुलाई
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
  • डाक कर्मचारी दिवस
  • चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे
  • कनाडा दिवस
2 जुलाईअंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस
4 जुलाईस्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस
6 जुलाईविश्व जूनोज दिवस
7 जुलाई
  • विश्व में चॉकलेट दिवस
  • महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन
9 जुलाईराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
11 जुलाईविश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाईमलाला दिवस
13 जुलाईकश्मीर शहीद दिवस
15 जुलाईयुवा कौशल दिवस
16 जुलाईसर्प दिवस
17 जुलाईइमोजी दिवस
18 जुलाईनेल्सन मंडेला दिवस
20 जुलाईअंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस
22 जुलाईराष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस
23 जुलाई
  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
  • राष्ट्रीय अभिभावक दिवस
  • बाल गंगाधर तिलक जयंती
  • चंद्रशेखर आजाद जयंती
24 जुलाईआयकर दिवस
26 जुलाईकारगिल विजय दिवस
27 जुलाई
  • सीआरपीएफ का स्थापना दिवस
  • एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति दिवस
28 जुलाई
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
  • विश्व हेपेटाइटिस डे
29 जुलाईअंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
30 जुलाईअंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस
31 जुलाईमुंशी प्रेमचंद्र का जन्मदिन

 

जुलाई में किन महान हस्तीयों का जन्मदिन होता है?

7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन होता है इसके अलावा 23 जुलाई को बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की भी जयंती होती है। महीने की अंतिम तारीख़ यानि 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचन्द का जन्मोत्सव होता है।

इसके आलावा जुलाई महीने की 4 तारीख को स्वामी विवेकानंद जी का स्मृति दिवस तो वही 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी का स्मृति दिवस मनाया जाता है।

 

12, 13, 15, 16 और 27 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता हैं?

वर्ष 2023 में जुलाई माह की 1 तारीख को चिकित्सक दिवस 2 तारीख को सहकारिता का अंतरराष्ट्रीय दिवस (जुलाई का पहला शनिवार) और अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता है।

इसके अलावा 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस, 6 को अंतरराष्ट्रीय चुंबन दिवस और विश्व जूनोज दिवस, 7 तारीख को विश्व चॉकलेट दिवस, 11 को जनसंख्या दिवस, 12 जुलाई को मलाला दिवस, 16 जुलाई को सर्प दिवस, 17 को इमोजी दिवस, 18 को नेल्सन मंडेला दिवस तथा 24 जुलाई को आयकर दिवस, 26 को कारगिल विजय दिवस, 28 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस और विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस तो वहीं 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।