Make Money With Whatsapp 2026: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जो हमें अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जुड़ने का मौका देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि व्हाट्सएप का उपयोग करके आप पैसे भी कमा सकते हैं? जीहां, यह संभव है! व्हाट्सएप को अपने बिज़नेस के लिए इस्तेमाल करके आप आसानी से ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। यहाँ हम कुछ ऐसे तरीके देखेंगे जिनके माध्यम से आप व्हाट्सएप से पैसे कमा सकते हैं।

दरअसल व्हाट्सएप्प पर चैनल्स का फीचर आ जाने से इससे कमाई करना और भी आसान हो गया है, अब आप ग्रुप बनाकर और ब्रॉडकास्टिंग के साथ ही चैनल से भी Whatsapp पर पैसा कमा सकते है।
व्हाट्सएप से ऑनलाइन पैसे कमाने के कुछ आसान तरीके?
Whatsapp पर आप ऑनलाइन बिज़नेस, एफीलिएट मार्केटिंग और खुद के प्रोडक्ट या डिजिटल सेवाएं बेचकर पैसा कमा सकते है। व्हाट्सऐप ग्रुप्स बनाकर आप विभिन्न प्रकार की सेवाएं या उत्पादों का प्रचार कर सकते हैं। इसके अलावा, Whatsapp आपको चैनल बनाने का सुविधा भी देता है जिसमें करोड़ों लोग आपके साथ जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं व्हाट्सएप बिजनेस ऐप का उपयोग करके आप अपने बिजनेस को बढ़ाकर ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। यहाँ जानिए: व्हाट्सएप पर चैनल कैसे बनाए?
- 1. WhatsApp Business Catalogue से Products बेचकर
- 2. एफिलिएट मार्केटिंग से
- 3. रीसेलिंग (Reselling) से
- 4. WhatsApp चैनल/ग्रुप बनाकर
- 5. Content / Digital Products बेचकर
- 6. WhatsApp Business API से
- 7. वेबसाइट या यूट्यूब का प्रमोशन करके
जरूरी: WhatsApp की Anti-Spam Policy के अनुसार, बिना permission के promotional messages भेजने पर आपका नंबर temporarily या permanently ban हो सकता है। हमेशा permission-based marketing करें और group members की consent लें।
1. WhatsApp Business Catalogue से Products बेचें?
अगर आप WhatsApp Business ऐप से पैसे कमाना चाहते हैं, तो WhatsApp Business Catalogue आपके लिए एक बहुत powerful feature है। आसान भाषा में समझें तो यह आपके business का एक mini online shop या mobile showroom होता है, जहां ग्राहक आपके सारे products एक ही जगह देख सकते हैं।
WhatsApp Catalogue क्या होता है?
WhatsApp Business में Catalogue एक ऐसा फीचर है जिसमें आप अपने products की:
फोटो
नाम
कीमत (price)
description
सब कुछ add कर सकते हैं। इससे ग्राहक को बार-बार फोटो भेजने की जरूरत नहीं पड़ती, वो खुद आपकी पूरी product list देख सकता है।
WhatsApp Catalogue से Products कैसे बेचें?
WhatsApp Business कैटलॉग सेट करने के लिए, ऐप खोलें और Business Tools > Catalog > Add New Item पर जाएं।
अब बात करते हैं असली काम की — इससे earning कैसे होगी:
1. अपने products add करें
Catalogue में high-quality photos, सही price और clear description डालें। इससे customer को product समझने में आसानी होती है।
2. Catalogue को share करें
जब भी कोई customer पूछे, आप पूरा catalogue एक क्लिक में भेज सकते हैं।
इससे आपका काम आसान और professional लगता है।
3. Direct chat से deal close करें
Customer product देखकर सीधे WhatsApp पर आपसे बात करता है —
यहीं पर आप:
negotiation
payment
order confirm
कर सकते हैं
4. Status और groups में promote करें
WhatsApp Status पर products डालें
Groups में offers शेयर करें
Broadcast list से multiple लोगों को send करें
क्यों यह इतना effective है?
ग्राहक को वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं
Direct communication से trust बढ़ता है
Fast response = ज्यादा sales chances
Free में online store जैसा setup
यही कारण है कि WhatsApp Business छोटे business के लिए बहुत useful tool माना जाता है।
Pro Tips (ज्यादा sale के लिए)
हमेशा clear और attractive images use करें
Description में फायदे (benefits) जरूर लिखें
Limited-time offers डालें (urgency create करें)
जल्दी reply दें (late reply = lost customer)
2. एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) से पैसे कमाएं
एफीलिएट मार्केटिंग एक और प्रमुख तरीका है जिससे आप व्हाट्सएप के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एक टॉपिक पर समर्पित चैनल या ग्रुप बनाना होगा, इसके बाद जब कोई आपके शेयर किए गए लिंक के माध्यम से कोई प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है।
दरअसल अगर आप बिना अपना product बनाए कमाई करना चाहते हैं, तो Affiliate Marketing एक आसान तरीका है। इसमें आप दूसरों के products promote करते हैं और हर sale पर commission कमाते हैं। अमेज़न एसोसिएट्स, फ्लिपकार्ट, EarnKaro या CashKaro आदि भारत में कुछ लोकप्रिय Affiliate Platforms है।
earning कैसे होती है?
आप EarnKaro या CashKaro जैसे platforms पर register करते हैं। फिर वहां से product links लेकर WhatsApp पर अपने friends, family या groups में share करते है। कोई उस link पर click करके product खरीदता है, तो उस sale का कुछ % आपको commission के रूप में मिल जाता है। यहाँ सीधा सा नियम है जितनी ज्यादा sales, उतनी ज्यादा earning.
Pro Tips
- सिर्फ useful products ही शेयर करें
- Fake या spam links से बचें
- Honest reviews दें (trust build होता है)
3. रीसेलिंग (Reselling) से पैसे कमाएं
Reselling का मतलब है — किसी और का product लेकर उसे अपने margin के साथ बेचना। सीधी भाषा में — आप खुद product बनाए बिना, किसी और का सामान बेचते हो और उसमें अपना थोड़ा profit (margin) जोड़ लेते हो। यही आपकी कमाई होती है।
पूरा process क्या है? कमाई कैसे होती है?
आप Meesho या GlowRoad जैसी apps डाउनलोड करके free में शुरू कर सकते हो।
- App खोलो और कोई product चुनो।
- उसकी original price में अपना margin जोड़ो (जैसे ₹200 का product है, आप ₹250 में बेचो)
- उस product को WhatsApp पर share करो।
- अगर कोई customer order करता है।
- तो कंपनी खुद ही product पैक करके customer के घर भेज देती है।
- आपने जो extra ₹50 (margin) जोड़ा — वही आपका profit है।
नोट: आपको कुछ pack या deliver नहीं करना पड़ता। जितने ज्यादा orders, उतनी ज्यादा earning.
Pro Tips (काम की बातें):
- Trending और demand वाले products बेचो (जैसे कपड़े, home items)
- अच्छे photos और साफ description डालो (लोग जल्दी खरीदते हैं)
- Customer से politely बात करो, क्योंकि खुश customer दुबारा भी खरीदते हैं
4. WhatsApp चैनल/ग्रुप बनाकर कमाए
अगर आपके पास WhatsApp चैनल या ग्रुप पर अच्छे-खासे लोग (audience) जुड़ जाते हैं, तो WhatsApp आपके लिए खुद एक earning platform बन सकता है।
कैसे शुरू करें?
- सबसे पहले एक WhatsApp group या channel बनाओ
- कोई एक topic (niche) चुनो — जैसे jobs, deals, news, या motivation
- रोज़ useful और interesting content डालो
- धीरे-धीरे लोग (members) बढ़ाएं
कमाई कैसे होती है?
जब आपके group या channel में अच्छे amount में members हो जाते हैं, तो आप विभिन्न तरीकों से कमाई कर सकते है जैसे:
- आप paid promotion करके पैसे कमा सकते हैं।
- आप deals वाले चैनल पर एफिलिएट मार्केटिंग से, जॉब्स या एजुकेशन चैनल पर नोट्स (PDF) बेचकर, न्यूज़ या मोटिवेशन वाले चैनल से यूट्यूब पर ट्राफिक भेजकर
Pro Tips (काम की बातें):
- Spam बिल्कुल मत करो (वरना लोग leave कर देंगे)
- रोज़ consistent content डालो (active रहो)
- एक ही niche पर focus रखो (जैसे सिर्फ jobs या सिर्फ deals)
इसे ही कहते हैं audience से earning करना।
5. Content / Digital Products बेचकर
अगर आपके पास कोई skill है (जैसे पढ़ाना, design बनाना, notes बनाना), तो आप उसे एक digital product में बदलकर बेच सकते हो। अच्छी बात ये है कि इसमें आपको बार-बार product बनाने की ज़रूरत नहीं होती, एक बार बनाया, बार-बार बेचो।
इससे कोई बीच में commission लेने वाला नहीं होता (no middleman), हर sale पर जो पैसा आता है, वो पूरा आपका profit होता है।
छोटा example: मान लो आपने “Class 10 Maths Notes” की PDF बनाई और ₹99 में बेच रहे हो। अगर 100 लोग खरीद लेते हैं, तो ₹9,900 आपकी earning हो सकती है।
क्या-क्या बेच सकते हो?
- E-books (PDF books)
- Online courses (video या notes)
- WhatsApp stickers या designs
- Templates, notes, resumes वगैरह
कैसे बेचें?
- अपने product को WhatsApp पर promote करो
- जो लोग interested हों, उनसे chat में बात करो
- Payment लो (UPI आदि से)
- फिर उन्हें file या access भेज दो
पूरा control आपके हाथ में होता है।
Pro Tips (काम की बातें):
- सच में valuable content बनाओ (लोगों को फायदा होना चाहिए)
- Demo या sample जरूर दिखाओ (trust बढ़ता है)
- लोगों से feedback लो और product improve करते रहो
» Instagram से पैसे कैसे कमाएं?
» Facebook Page Monetization से पैसे कैसे कमाए? 6 तरीके
» Telegram से पैसा कमाएं?
6. WhatsApp Business API से पैसे कैसे कमाते हैं?
सबसे पहले सीधी बात, ये तरीका थोड़ा advanced है और ज़्यादातर बड़े business या serious freelancers के लिए होता है। लेकिन अगर सीख लिया, तो अच्छी earning हो सकती है।
WhatsApp Business API एक ऐसा powerful tool है जिससे companies अपने customers से professional तरीके से बात करती हैं। Normal WhatsApp से अलग, इसमें automation और bulk messaging जैसी सुविधाएं होती हैं।
ये कैसे use होता है?
Businesses इसका use करते हैं:
Automated replies (chatbot):
Customer “Hi” लिखे → auto reply चला जाएBulk notifications:
जैसे order update, offers, OTP आदि एक साथ बहुत लोगों को भेजनाCustomer support:
एक system में सारे customers के messages manage करना
कमाई कैसे होती है?
आप सीधे इससे पैसे नहीं कमाते, बल्कि services देकर कमाते हो 👇
Businesses को WhatsApp API setup करके देना
उनके लिए chatbot बनाना
Marketing automation सेट करना
Companies आपको इसके लिए पैसे देती हैं (setup fee + monthly charges)
Pro Tips (काम की बातें):
Automation tools सीखो (जैसे chatbot builders)
शुरुआत छोटे business से करो (local दुकानदार, startups)
Chatbot और customer flow बनाना सीखो — यही main skill है
ध्यान देने वाली बात:
ये method बाकी तरीकों से थोड़ा technical है, लेकिन competition कम है, इसलिए skill सीखकर अच्छी earning की जा सकती है
Simple example: मान लो एक online store है —
आप उसके लिए chatbot बना देते हो जो auto reply देता है, order track करता है। इसके बदले वो आपको ₹5,000–₹20,000 (या ज़्यादा) दे सकते हैं
7. अपनी वेबसाइट या यूट्यूब का प्रमोशन करके
व्हाट्सएप पर आप चैनल या ग्रुप बनाकर अपनी वेबसाइट या यूट्यूब का प्रमोशन करके Adsense से पैसे कमाना एक प्रसिद्ध तरीका है। इसके लिए आपको अपनी ब्लॉग/वेबसाइट या यूट्यूब चैनल का लिंक व्हाट्सएप ग्रुप्स और चैनल में साझा करना होगा। जब लोग आपके द्वारा साझा किए गए लिंक का उपयोग करके आपकी वेबसाइट पर जाते हैं या आपके वीडियो को देखते हैं, तो आपको ऐड रेविन्यू से कमाई होती है।
अंतिम शब्द
अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो WhatsApp चैनल/ग्रुप बनाकर Affiliate Marketing और रीसेलिंग सबसे आसान हैं। अगर आपका कोई business है तो WhatsApp Business App (Catalogue) सबसे effective है। Long term income के लिए अपना Blog या YouTube बनाएं और WhatsApp को traffic source की तरह use करें।
