IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है (Most Expensive Player of IPL)
IPL's Most Expensive Player: दमदार आईपीएल 2021 जल्द ही शुरू होने जा रहा है यह आईपीएल का 14वां सीजन है और अब इस टूर्नामेंट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और खिलाड़ियों की नीलामी भी की जा चुकी है। ऐसे में हर साल आईपीएल होने से पहले खिलाड़ियों की नीलामी की जाती है जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सबसे महंगी बोली लगती है। तो वहीं कुछ खिलाड़ी रिटेन (Retain) भी किए जाते हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जाती है।
![]() |
Ipl ka sabse mehnga Khiladi Virat kohli |
आज के इस लेख में हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें या तो नीलामी में खरीदा गया है या फिर उन्हें मोटा पैसा देकर रिटेन किया गया है।
आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन हैं? (Most Expensive Player of IPL History)
आईपीएल के 13 सालों के इतिहास में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (17 करोड़) सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, इसके बाद क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), युवराज सिंह (16 करोड़), पैट कमिंस (15.5 करोड़) तथा महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़), रोहित शर्मा (15 करोड़) और के जैमिसन (15 करोड़) का नंबर आता है।
S. No. | खिलाड़ी का नाम | कीमत | सीजन | टीम का नाम |
---|---|---|---|---|
1. | विराट कोहली | 17 करोड़ | 11वां सीजन (2018) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2. | क्रिस मॉरिस | 16.25 करोड़ | 14वां सीज़न (2021) | राजस्थान रॉयल्स |
3. | युवराज सिंह | 16 करोड़ | 8वां सीज़न (2015) | दिल्ली डेयरडेविल्स |
4. | पैट कमिंस | 15.5 करोड़ | 12वां सीज़न (2019) | कोलकाता नाइट राइडर्स |
5.1 | महेंद्रसिंह धोनी | 15 करोड़ | 11वां सीजन (2018) | चेन्नई सुपर किंग्स |
5.2 | रोहित शर्मा | 15 करोड़ | 11वां सीजन (2018) | मुंबई इंडियंस |
5.3 | काइल जैमीसन | 15 करोड़ | 14वां सीज़न (2021) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
» IPL 2021 नीलामी: देखे सभी सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट
» 🏏यहाँ से देखें लाइव क्रिकेट मैच
» IPL 2021: कब से शुरू होगा?
» गेम खेलकर पैसा कमाने वाले ऐप्स
#1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर) - 17 करोड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे महंगे खिलाड़ियों में पहला नाम भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली का आता है। उन्हें वर्ष 2018 में रॉयल चैलेंजर बैंगलौर (आरसीबी) टीम ने 17 करोड रूपए में रिटेन (Retain) किया था।
विराट कोहली RCB के कप्तान और एक सफल बल्लेबाज हैं और वे बेंगलुरु की टीम के साथ IPL के पहले सीजन से ही जुड़े हुए हैं।
#2. क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल) - 16.25 करोड़
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल ऑप्शन के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, उन्हें आईपीएल 2021 के ऑप्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा है।
परंतु वह IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं।
#3. युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स) - 16 करोड
आईपीएल के आठवें सीजन के दौरान भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने ₹16 करोड़ में खरीदा था। वे आईपीएल 2015 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, इस हिसाब से युवी आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
इससे पहले Indian Premier League 2014 में भी युवराज सिंह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे उन्हें RCB ने 14 करोड़ में खरीदा था।
#4. पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 15.5 करोड़
बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने Indian Premier के 12वें सीजन में ₹15.5 में खरीदा था जिसकी बदौलत वे आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे IPL प्लेयर बन गए हैं।
#5. महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग), रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), के जैमिसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - ₹15 करोड़
#5.1 धोनी (CSK): भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। माही को आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 15 करोड रुपए में रिटेन किया था।
#5.1 रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस): अब तक सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी आईपीएल 2018 में 15 करोड रूपए की मोटी रकम खर्च करके रिटेन किया गया था।
#5.1 के जैमिसन (RCB): आईपीएल 2021 की नीलामी में Kyle Jamieson को रॉयल चैलेंजर बंगलौर की टीम ने ₹15 करोड़ में खरीदा है। वे इस साल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। इस हिसाब से वह आईपीएल इतिहास के पांचवे सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार हैं।
ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, हिटमैन रोहित शर्मा और काइल जैमीसन तीनों ही IPL इतिहास के पांचवे सबसे महंगे प्लेयर्स है।