भारत के महापुरुषों की जयंती और पूण्यतिथि की लिस्ट 2024

यहाँ भारत के सभी प्रसिद्ध लोगों की जन्म और मृत्यु तिथि की लिस्ट दी गई है, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं की आज किस महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि है?

भारत के महापुरुषों की जयंती और पूण्यतिथि की सूची (List of Birthdays of Great Persons in Hindi)

भारत हमेशा से ही वीरों की भूमि रही है जहां कई महापुरुषों ने जन्म लिया है जिन्होंने इस देश के लिए अपने जीवन की आहूति दे दी या इस देश को दुनिया भर में गौरवान्वित करने का बेहद सराहनीय काम किया है। हर साल भारत के ऐसे ही प्रसिद्ध लोगों या महापुरुषों की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है और उनकी पुण्यतिथि पर भी इन्हें याद करते हुए नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

यहां हम भारत के कुछ ऐसे ही महापुरुषों की जन्म और मृत्यु तिथि की लिस्ट साझा करने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चल सके कि आज किस महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि है। आइए अब आपको Birthday & Death Day of Famous Persons of India के बारे में विस्तार से जानते है।

महापुरुषों की जयंती लिस्ट 2024
महापुरुषों की जयंती लिस्ट 2024

 

भारत के महापुरुषों की जयंती लिस्ट 2024

भारत के कुछ सुप्रसिद्ध महापुरुषों के नाम है: महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ भीम राव अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहरलाल नेहरू, स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, राम मनोहर लोहिया, मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेई और ए.पी.जे अब्दुल कलाम आदि। यहां महीने के हिसाब से महापुरुषों की जयंतियां वर्गीकृत की गई हैं।

 

जनवरी महीने में महापुरूषों की जयंतियां

  • सत्येन्द्र नाथ बोस(01 जनवरी 1894 – 4 फ़रवरी 1974) – भारतीय गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी
  • सावित्रीबाई फुले (03 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897) – भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक
  • स्वामी विवेकानंद(12 जनवरी 1863 – 4 जुलाई 1902)प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक, समाज सुधारक और युवा संन्यासी
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस (23 जनवरी 1897 – 18 अगस्त 1945)– भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी और आज़ाद हिंदी फ़ौज के संगठक
  • लाला लाजपत राय(28 जनवरी 1865 – 27 नवम्बर 1928)– स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और लेखक

 

फरवरी माह के महापुरूषों की जयंतियां

  • डॉ. जाकिर हुसैन(8 फरवरी 1897 – 3 मई 1969)– स्वतंत्रता सेनानी और भारत के तीसरे राष्ट्रपति
  • स्वामी दयानंद सरस्वती (12 फरवरी 1824 – 30 अक्टूबर 1883)– भारतीय दार्शनिक, चिंतक, आर्य समाज के संस्थापक
  • सरोजिनी नायडू(13 फरवरी 1879 – 2 मार्च 1949)– स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और भारत की कोकिला
  • रामकृष्ण परमहंस(18 फरवरी 1836 – 16 अगस्त 1886)– महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक
  • छत्रपति शिवाजी महाराज (19 फरवरी 1630 – 5 अप्रैल 1680)– भारत के महान राजा और मराठा साम्राज्य के संस्थापक
  • गुरु रविदास (18 फरवरी 1836 – 16 अगस्त 1886)– महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक
  • चैतन्य महाप्रभु(18 फरवरी 1486 – 14 जून 1534)– वैष्णव धर्म के प्रचारक और महान कवि
  • स्वामी श्रद्धानन्द(22 फ़रवरी 1856 – 23 दिसम्बर 1926)– राष्ट्रभक्त, संन्यासी, और महान् शिक्षाविद
  • मोरारजी देसाई(29 फरवरी 1896 – 10 अप्रैल 1995)– भारत के स्वाधीनता सेनानी, राजनेता और देश के चौथे प्रधानमंत्री

 

मार्च और अप्रैल महीने में महापुरूषों के जन्मदिन

  • मैरी कॉम (1 मार्च 1983)– मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज
  • मानवेंद्र नाथ राय(21 मार्च 1887 – 25 जनवरी 1954)– स्वतंत्रता-संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी तथा विश्वप्रसिद्ध राजनीतिक सिद्धान्तकार
  • राम मनोहर लोहिया (23 मार्च 1910 – 12 अक्टूबर 1967)– स्वतन्त्रता सेनानी, प्रखर चिन्तक और समाजवादी राजनेता
  • महात्मा ज्योतिबा फुले(211 अप्रैल 1827 – 28 नवंबर 1890)– समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता
  • बाबू जगजीवन राम(5 अप्रैल 1908 – 6 जुलाई 1986)– भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री एवं राजनेता
  • राहुल सांकृत्यायन(9 अप्रैल 1893 – 14 अप्रैल 1963)– हिंदी के प्रमुख साहित्यकार और प्रतिष्ठित बहुभाषाविद्
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर (14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर, 1956)– भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक
  • सर सैयद अहमद खां(17 अप्रैल 1817 – 27 मार्च 1898)– मुस्लिम नेता और सुधारक, अलीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक
  • सचिन तेंदुलकर (24 अप्रैल 1973)– क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ माने जाते है।

 

मई महीने में महापुरूषों के जन्मदिन

  • सत्यजीत रे(2 मई 1921 – 23 अप्रैल 1992)– भारत के जाने माने फ़िल्म निर्देशक
  • मोती लाल नेहरू(6 मई 1861 – 6 फरवरी 1931)– प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं ब्रिटिशकालीन राजनेता
  • रवीन्द्र नाथ टैगोर (7 मई 1861 – 7 अगस्त 1941)– विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता
  • गोपाल कृष्ण गोखले(9 मई 1866 – 19 फरवरी 1915)– स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक
  • महाराणा प्रताप(9 मई 1540 – 19 जनवरी 1597)– सिसोदिया राजवंश के राजा जो इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है
  • फखरुद्दीन अली अहमद(13 मई 1905 – 11 फरवरी 1977)– भारत के पांचवे राष्ट्रपति
  • नीलम संजीव रेड्डी(19 मई 1913 – 1 जून 1996)– भारत के छठे राष्ट्रपति जिनकी छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी।
  • विनायक दामोदर सावरकर (28 मई 1883 – 26 फरवरी 1966)– भारत के क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक, इतिहासकार, राजनेता तथा विचारक

 

जून और जुलाई में महापुरूषों की जयंतियां

  • बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय(26 जून 1838 – 8 अप्रैल 1894)– भारतीय उपन्यासकार, कवि, निबंधकार और पत्रकार
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी(6 जुलाई 1901 – 23 जून 1953)– शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक
  • डॉ. बिधान चंद्र राय (1 जुलाई 1882 – 1 जुलाई 1962)– भारतीय चिकित्सक, शिक्षाविद्, राजनेता तथा पश्चिम बंगाल के दुसरे मुख्यमंत्री
  • कुमारस्वामी कामराज(15 जुलाई 1903 – 2 अक्टूबर 1975)– भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और मद्रास (तमिलनाडु) के तीसरे मुख्यमंत्री
  • मंगल पांडे (19 जुलाई 1827 – 8 अप्रैल 1857)– स्वातंत्रता सेनानी और 1857 में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ विद्रोह
  • बाल गंगाधर तिलक(23 जुलाई 1856 – 1 अगस्त 1920)– भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और स्वतंत्रता कार्यकर्ता
  • चंद्रशेखर आज़ाद( 23 जुलाई 1906 – 27 फ़रवरी 1931)– भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी
  • मुंशी प्रेमचंद(31 जुलाई 1880 – 8 अक्टूबर 1936)– हिन्दी के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक

 

अगस्त माह में महापुरूषों की जन्मतिथि

  • प्रफुल्ल चंद्र राय(2 अगस्त 1861 – 16 जून 1944)– भारत के महान रसायनज्ञ, उद्यमी तथा महान शिक्षक
  • अरविंद घोष(15 अगस्त 1872 – 5 दिसंबर 1950)– भारतीय दार्शनिक, योगी, महर्षि, कवि और भारतीय राष्ट्रवादी
  • वी. वी. गिरि(10 अगस्त 1894 – 24 जून 1980)– भारतीय राजनीतिज्ञ, कार्यकर्ता और भारत के चौथे राष्ट्रपति
  • राजीव गांधी(20 अगस्त 1944 – 21 मई 1991)– भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत के छठे प्रधान मंत्री
  • मेजर ध्यान चंद (29 अगस्त 1905 – 03 दिसंबर 1979)– भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और विश्व में इसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

 

सितंबर में पड़ने वाले महापुरूषों के जन्मदिन

  • दादाभाई नौरोजी(4 सितंबर 1825 – 30 जून 1917)– भारतीय राजनीतिक एवं सामाजिक नेता, व्यापारी, विद्वान और शिक्षाशास्त्री,
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (5 सितंबर 1888 – 17 अप्रैल 1975)– भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक
  • गोविंद बल्लभ पंत(10 सितंबर 1887 – 1961)– भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित
  • विनोबा भावे(11 सितम्बर 1895 – 15 नवम्बर 1982)– स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता
  • दीन दयाल उपाध्याय(25 सितंबर 1916 – 11 फरवरी 1968)– राजनितिज्ञ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता तथा भारतीय जन संघ के संस्थापक
  • ईश्वर चन्द्र विद्यासागर(26 सितम्बर 1820 – 29 जुलाई 1891)– स्वाधीनता सेनानी, शिक्षाशास्त्री और समाज सुधारक
  • विट्ठल भाई पटेल(27 सितंबर 1873 – 1933)– कानून के विद्वान, राजनीतिक नेता, स्वराज पार्टी के सह-संस्थापक

 

अक्टूबर माह में जन्में महापुरूषों के जयंतियों की लिस्ट

  • महात्मा गांधी (2 अक्टूबर 1869 – 30 जनवरी 1948)– भारतीय वकील, स्वतन्त्रता आन्दोलन के प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता
  • लाल बहादुर शास्त्री (2 अक्टूबर 1904 – 11 जनवरी 1966)– भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनेता तथा भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री
  • मेघनाद साहा(6 अक्टूबर 1893 – 16 फरवरी 1956)– भारतीय खगोलविज्ञानी
  • जय प्रकाश नारायण(11 अक्टूबर 1902 – 8 अक्टूबर 1979)– भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता जिन्हें ‘लोकनायक‘ के नाम से जाना जाता है।
  • लाला हरदयाल(14 अक्टूबर 1884 – 4 मार्च 1939)– प्रसिद्ध क्रांतिकारी, ग़दर पार्टी की स्थापक
  • सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर 1875 – 15 दिसंबर 1950)– भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और बैरिस्टर तथा देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री

 

नवम्बर माह में प्रसिद्ध लोगों के जयंतियों की सूची

  • भाई परमानन्द(4 नवम्बर 1876 – 8 दिसम्बर 1947)– स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी तथा आर्यसमाज और वैदिक धर्म के प्रचारक
  • चितरंजन दास(5 नवंबर 1870 – 16 जून 1925)– राजनीतिज्ञ, कवि, पत्रकार तथा वकील जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के मुकद्दमे लड़े
  • सी. वी. रमन (07 नवंबर 1888 – 21 नवंबर 1970)– नोबेल पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित भारतीय भौतिक-शास्त्री
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद (11 नवंबर 1888 – 22 फरवरी 1958)– भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, इस्लामी धर्मशास्त्री, लेखक और भारत में पहले शिक्षा मंत्री।
  • जे. बी. कृपलानी(11 नवम्बर 1888 – 19 मार्च 1982)– स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी समाजवादी, पर्यावरणवादी तथा राजनेता
  • जवाहर लाल नेहरू (14 नवंबर 1889 – 27 मई 1964)– आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री
  • बिरसा मुंडा(15 नवम्बर 1875 – 9 जून 1900)– भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक
  • इंदिरा गांधी (19 नवंबर 1917 – 31 अक्टूबर 1984)– राजनीतिज्ञ, राजनेता और भारत की प्रथम और एकमात्र प्रधानमंत्री जो लगातार 3 बार और चौथी बार अपनी हत्या होने तक इस पड़ पर रही
  • डॉ वर्गीज कुरियन (26 नवम्बर 1921 – 9 सितंबर 2012)– भारत में श्वेत क्रांति के जनक और सामाजिक उद्यमी
  • जगदीश चंद्र बोस(30 नवंबर 1858 – 23 नवंबर 1937)– भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व के ज्ञाता

 

दिसंबर माह में जन्में महा पुरूषों की जन्मतिथियाँ

  • डॉ राजेन्द्र प्रसाद(3 दिसंबर 1884 – 28 फरवरी 1963)– भारत के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान सभा के पहले अध्यक्ष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी
  • खुदीराम बोस(3 दिसंबर 1889 – 11 अगस्त 1908)– मात्र 18 वर्ष की आयु में आज़ादी के लिये फाँसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी
  • सी. राजगोपालाचारी(10 दिसंबर 1879 – 25 दिसम्बर 1972)– राजनेता, लेखक, वकील, स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल
  • सुब्रह्मण्यम भारती(11 दिसंबर 1882 – 11 सितम्बर 1921)– तमिल लेखक, कवि, पत्रकार, भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक और बहुभाषाविद्
  • श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887 – 26 अप्रैल 1920)– महान भारतीय गणितज्ञ
  • चौधरी चरण सिंह (23 दिसंबर 1902 – 29 मई 1987)– भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें प्रधानमंत्री
  • मदन मोहन मालवीय( 25 दिसम्बर 1861 – 12 नवम्बर 1946)– महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद और समाज सुधारक
  • उधम सिंह(26 दिसंबर 1899 – 31 जुलाई 1940)– स्वाधीनता की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले पंजाब के महान् क्रान्तिकारी

 

महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि 2024

क्र. सं.महापुरुषजयंतीपुण्यतिथि
1.महात्मा गांधी2 अक्टूबर 186930 जनवरी 1948
2.जवाहर लाल नेहरू14 नवंबर 188927 मई 1964
3.लाल बहादुर शास्त्री2 अक्टूबर 190411 जनवरी 1966
4.ए.पी.जे अब्दुल कलाम15 अक्टूबर 193127 जुलाई 2015
5.इंदिरा गांधी19 नवंबर 191731 अक्टूबर 1984
6.भगत सिंह27 सितंबर 190723 मार्च 1931
7.नेताजी सुभाषचंद्र बोस23 जनवरी 189718 अगस्त 1945
8.छत्रपति शिवाजी महाराज19 फरवरी 16305 अप्रैल 1680
9.स्वामी विवेकानंद12 जनवरी 18634 जुलाई 1902
10.वल्लभभाई पटेल31 अक्टूबर 187515 दिसंबर 1950
11.रवीन्द्रनाथ टैगोर7 मई 18617 अगस्त 1941
12.डॉ बी.आर. अम्बेडकर14 अप्रैल 189106 दिसम्बर 1956
13.लोकमान्य बाल गंगाधर23 जुलाई 18561 अगस्त 1920
14.अटल बिहारी वाजपाई25 दिसम्बर 192416 अगस्त 2018
15.मेजर ध्यानचंद29 अगस्त 19053 दिसंबर 1979

 

आज और कल किस महापुरुष की जयंती है?

आज 10 सितंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ‘गोविंद बल्लभ पंत‘ की जयंती है। और 11 सितंबर को प्रसिद्ध गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ‘विनोबा भावे‘ की जयंती मनाई जाएगी।