IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली है, वे इंडियन प्रीमियर लीग में 7000 और 8000 रनों का आकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी है। आइए इस साल 2025 के टॉप 10 धुरंधर बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं?

Most Runs in IPL 2025: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईपीएल में सभी फ्रेंचाइजी बेहतरीन खिलाड़ियों पर मोटा पैसा खर्च करती है, ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक 17 सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं, और 2025 में इसका 18वां सीजन 22 मार्च से 25 मई के बीच भारत में ही खेला जा रहा है। यहाँ हम इस सीजन के साथ ही इस लीग के इतिहास में Most Runs मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट भी साझा करने जा रहे हैं।

IPL Me Sabse Jyada Run
IPL Me Sabse Jyada Run

IPL 2025 में सबसे अधिक रन किसके है?

2025 में खेले जा रहे IPL के 18वें सीजन में अब तक लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) टीम के नंबर 1 बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अब तक 3 मैच खेलकर सबसे अधिक 189 रन बनाए हैं, तो वहीं पंजाब (PBKS) के श्रेयस अय्यर 149 रनों के साथ दूसरे और साई सुदर्शन (GT) 137 Runs के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि Most Runs की Top 5 List में ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, अनिकेत वर्मा, ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन जैसे खिलाडियों के नाम है।

Most Runs in IPL 2025 List
क्र. सं.बल्लेबाज (टीम)मैचरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट
1.निकोलस पूरन (LSG)31897563.00219.76
2.श्रेयस अय्यर (PBKS)214997*206.94
3.साई सुदर्शन (GT)21377468.50167.07
4.ट्रैविस हेड (SRH)31366745.33191.54
5.मिचेल मार्श (LSG)31247241.33182.35
6.अनिकेत वर्मा (SRH)31177439.00205.26
7.रुतुराज गायकवाड़ (CSK)31166338.67156.75
8.ईशान किशन (SRH)3108106*54.00203.77
9.ध्रुव जुरेल (RR)31067035.33151.42
10.रचिन रविंद्र (CSK)310665*53.00132.50

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर को मिलती है, Orange Cap, यहाँ देखिए IPL के सभी ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट?

 

 

IPL इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम के धुरंधर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, उन्होंने अब तक 254 मैच खेलकर 38.91 की औसत से रिकॉर्ड 8084 रन बनाए है। वे इस टूर्नामेंट में 7000 और 8000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी है।


विराट कोहली ने 22 मई 2024 को इंडियन प्रीमियर लीग के 252 मैच खेलते हुए 8000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वह इस टूर्नामेंट में 7000 के बाद 8000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज है। शनिवार, 06 मई 2023 को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे किए थे।

Most Runs in IPL History
क्र. संबल्लेबाजमैचरनहाईएस्ट स्कोर
1विराट कोहली5248094113
2शिखर धवन2226769106*
3रोहित शर्मा2466649109*
4डेविड वार्नर1806565126
5सुरेश रैना2055528100*
6महेंद्रसिंह धोनी267528984*
7एबी डिविलियर्स1845162133*
8क्रिस गेल1424965175*
9रोबिन उत्थप्पा205495288
10दिनेश कार्तिक257484297*

 

 

1. विराट कोहली – 8094 रन (254 मैच)

आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, उन्होंने आईपीएल में अपनी 246 पारियों में 39.91 की औसत से कुल 8094 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रनों का था।

कोहली इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) टीम की ओर से खेलते आ रहे हैं।

 

2. शिखर धवन – 6769 रन (222 मैच)

विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम शिखर धवन का है, उन्होंने अब तक अपनी 221 पारियों में फुल 9769 रन बनाए हैं, साथ ही वे आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं जो अब तक 768 चौके लगा चुके हैं।

शिखर धवन अधिकतर दिल्ली की टीम की ओर से खेलते आए हैं, लेकिन पिछली बार 2024 में कप्तान के तौर पर पंजाब की टीम से खेले थे। इस बार वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे।

 

3. रोहित शर्मा – 6649 रन (260 मैच)

रनों की बात हो और हिटमैन रोहित शर्मा का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता, आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी रोहित शर्मा है, उन्होंने कुल 255 पारियों में 6649 रन बनाए हैं।

रोहित कई सालों तक मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी कर चुके हैं और टीम को चार ट्रॉफीयां जीता चुके हैं।

 

4. डेविड वॉर्नर – 6565 रन (184 मैच)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम Most Runs in IPL History की List में चौथे नंबर पर आ गया है, उन्होंने अब तक 184 मैचों में कुल 6565 रन बनाए हैं, तो वही उनके नाम सर्वाधिक अर्धशतक मारने का भी रिकॉर्ड है, वे अब तक 61 हाफ सेंचुरी मार चुके हैं।

वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान भी रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 2017 का खिताब भी जीता था। पिछली साल 2024 में वे दिल्ली की ओर से खेले थे, इस बार वे IPL नहीं खेल रहे है।

 

5. सुरेश रैना – 5528 रन (205 मैच)

Mr. IPL कहलाए जाने वाले सुरेश रैना इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने 205 मैच खेल कर 32.52 की औसत से अब तक कुल 5528 रन बनाए हैं।

वे ज्यादातर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आए हैं, लेकिन 2022 में उन्हें CSK ने ना ही उन्हें रीटेन किया और ना ही किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदा, और वे इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल रहे है।

 

6. महेंद्र सिंह धोनी – 5289 रन (267 मैच)

सबसे ज्यादा प्ले ऑफ खेलने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छठे सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाज हैं उन्होंने अब तक अपनी 232 पारियों में कुल 5289 रन बनाए हैं।

धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई (CSK) की ओर से खेलते आए हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

 

7. एबी डिविलियर्स – 5162 रन (184 मैच)

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान और आरसीबी की ओर से कई सालों तक खेलने वाले एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए हैं उन्होंने आईपीएल की अपनी 170 पारियों में कुल 5162 रन बनाए हैं हालांकि अब वे सन्यास ले चुके हैं।

डिविलियर्स क्रिकेट के 360 डिग्री प्लेयर है जो मैदान के चारों ओर शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

 

8. क्रिस गेल – 4965 रन (142 मैच)

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठवें नंबर पर कैरेबियन खिलाड़ी ‘क्रिस गेल‘ का नाम आता है, उन्होंने अब तक 142 मैच खेलकर कुल 4965 रन बनाए हैं।

आईपीएल के रिकॉर्ड किंग क्रिस गेल के नाम कई सारे रिकॉर्ड है वे सबसे ज्यादा छक्के (357) मारने वाले, सबसे तेज और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले और हाईएस्ट स्कोर (175) बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

 

9. रोबिन उथप्पा – 4952 रन (205 मैच)

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा इस लिस्ट में नौवे नंबर पर हैं, उन्होंने अपनी 197 पारियों में कुल 4952 रन बनाए हैं।

 

10. दिनेश कार्तिक – 4842 रन (257 मैच)

पिछली साल 2024 में बेंगलुरु की टीम (RCB) की ओर से खेलने वाले दिनेश कार्तिक अपनी शानदार फॉर्म में नजर आए थे, इस साल वे टीम के मेंटर है। फिलहाल वे अपने IPL करियर की कुल 234 पारियों में 4842 रन बना चुके हैं, और इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है। डिविलियर्स का कहना है कि दिनेश कार्तिक 360 डिग्री के खिलाड़ी हैं।

 

TATA IPL 2024 के सर्वाधिक रन स्कोरर

2024 में टाटा आईपीएल के 17वें सीजन में विराट कोहली ने अपने 15 मैचों में सबसे अधिक 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

Most Runs in IPL 2024 List
क्र. सं.बल्लेबाज (टीम)मैचरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट
1.विराट कोहली (RCB)15741113*61.75154.69
2.रुतुराज गायकवाड़ (CSK)14583108*53.00141.16
3.रियान पराग (RR)1657384*52.09149.21
4.ट्रैविस हेड (SRH)1556710240.50191.55
5.संजू सैमसन (RR)165318648.27153.46
6.साई सुदर्शन (GT)1252710347.91141.28
7.केएल राहुल (LSG)145208237.14136.12
8.निकोलस पूरन (LSG)144997562.38178.21
9.सुनील नारायण (KKR)1548810934.86180.74
10.अभिषेक शर्मा (SRH)1648475*32.27204.21

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के टॉप 10 बल्लेबाज

Top Batsman IPL 2023 List
क्र. सं.बल्लेबाज (टीम)मैचरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट
1.शुभमन गिल (GT)1789012959.33157.80
2.फाफ डु प्लेसिस (RCB)147308456.15153.68
3.विराट कोहली (RCB)1463910053.25139.82
4.यशस्वी जायसवाल (RR)1462512448.08163.61
5.डेवोन कॉनवे (CSK))1562592*52.08137.06
6.सूर्यकुमार यादव (MI)16605103*43.21181.13
7.रुतुराज गायकवाड़ (CSK))155649243.38146.87
8.डेविड वार्नर (DC)145166536.86131.63
9.रिंकू सिंह (KKR)1447467*59.25149.52
10.इशान किशन (MI)154547530.27142.76

 

IPL 2022 में सबसे अधिक रन किसने मारे थे?

IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने सीजन के सबसे अधिक (635) रन बनाएं है। तो वहीं 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोस बटलर ने सर्वाधिक (863) रन बनाये थे।

मोस्ट रन्स इन ऑल सीजन लिस्ट:
  • 2023 – शुभमन गिल (890 रन)
  • 2022 – जोस बटलर (863 रन)
  • 2021 – ऋतुराज गायकवाड (635 रन)
  • 2020 – केएल राहुल (670 रन)
  • 2019 – डेविड वार्नर (692 रन)
  • 2018 – केन विलियमसन (735 रन)
  • 2017 – डेविड वार्नर (641 रन)
  • 2016 – विराट कोहली (973 रन)
  • 2015 – डेविड वार्नर (562 रन)
  • 2014 – रोबिन उथप्पा (660 रन)
  • 2013 – माइकल हसी (733 रन)
  • 2012 – क्रिस गेल (733 रन)
  • 2011 – क्रिस गेल (608 रन)
  • 2010 – सचिन तेंदुलकर (618 रन)
  • 2009 – मैथ्यू हेडन (572 रन)
  • 2008 – शॉन मार्श (616 रन)

 

 

IPL की एक पारी में Most Runs Score करने वाले टीम और खिलाड़ी कौन है?

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम है, उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आईपीएल के छठे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 175 रन ठोक डाले थे जो अब तक का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।

इस दौरान गेल ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड भी कायम किया था, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ सका, इतना ही नहीं उनकी इस बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो आज भी एक रिकॉर्ड बना हुआ है।


👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

1 Comment